< आमू 3 >

1 ऐ बनी इस्राईल, ऐ सब लोगों जिनको मैं मिल्क — ए — मिस्र से निकाल लाया, ये बात सुनो जो ख़ुदावन्द तुम्हारे बारे में फ़रमाता है:
Počujte, sinovi Izraelovi, ovu riječ koju Jahve zbori protiv vas, protiv svakoga roda što ga izvedoh iz zemlje egipatske:
2 “दुनिया के सब घरानों में से मैंने सिर्फ़ तुम को चुना है, इसलिए मैं तुम को तुम्हारी सारी बदकिरदारी की सज़ा दूँगा।”
“Među svim plemenima zemaljskim samo vas poznah, zato ću vas kazniti za sve grijehe vaše.”
3 अगर दो शख़्स आपस में मुत्तफ़िक़ न हों, तो क्या इकट्ठे चल सकेंगे?
Idu li dvojica zajedno da se ne dogovore?
4 क्या शेर — ए — बबर जंगल में गरजेगा, जबकि उसे शिकार न मिला हो? और अगर जवान शेर ने कुछ न पकड़ा हो, तो क्या वह ग़ार में से अपनी आवाज़ को बलंद करेगा?
Riče li lav u šumi ako plijena nema? Reži li lavić u brlogu ako ništa ne ulovi?
5 क्या कोई चिड़िया ज़मीन पर दाम में फँस सकती है, जबकि उसके लिए दाम ही न बिछाया गया हो? क्या फंदा जब तक कि कुछ न कुछ उसमें फँसा न हो, ज़मीन पर से उछलेगा?
Pada l' ptica na zemlju ako na njoj zamke nema? Diže li se mreža sa zemlje ako se ništa ne uhvati?
6 क्या ये मुम्किन है कि शहर में नरसिंगा फूँका जाए, और लोग न काँपें? या कोई बला शहर पर आए, और ख़ुदावन्द ने उसे न भेजा हो?
Trubi li truba po gradu da se narod ne uzbuni? Hoće li kob pogoditi grad ako je Jahve ne pošalje?
7 यक़ीनन ख़ुदावन्द ख़ुदा कुछ नहीं करता, जब तक अपना राज़ अपने ख़िदमत गुज़ार नबियों पर पहले आशकारा न करे।
Ništa ne čini Jahve Gospod a da osnove svoje ne otkrije slugama svojim prorocima.
8 शेर — ए — बबर गरजा है, कौन न डरेगा? ख़ुदावन्द ख़ुदा ने फ़रमाया है, कौन नबुव्वत न करेगा?
Lav riče: tko da se ne prestravi? Gospod Jahve govori: tko da ne prorokuje?
9 अशदूद के क़स्रों में और मुल्क — ए — मिस्र के क़स्रों में 'ऐलान करो, और कहो, सामरिया के पहाड़ों पर जमा' हो जाओ, और देखो उसमें कैसा हंगामा और ज़ुल्म है।
Proglasite ovo po dvorcima asirskim i po dvorcima u zemlji egipatskoj; recite: “Skupite se na planini Samarije, pogledajte velik nered u njoj i tlačenje posred nje.”
10 क्यूँकि वह नेकी करना नहीं जानते, ख़ुदावन्द फ़रमाता है जो अपने क़स्रो में ज़ुल्म और लूट को जमा' करते हैं।
Jer ne znaju činiti pravo - riječ je Jahvina - u dvorcima gomilaju nasilje i tlačenje.
11 इसलिए ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है कि “दुश्मन मुल्क का घिराव करेगा, और तेरी क़ुव्वत को तुझ से दूर करेगा, और तेरे क़स्र लूटे जाएँगे।”
Stog ovako govori Jahve Gospod: “Neprijatelj će opkoliti zemlju, utvrde će tvoje razvaliti, tvoje dvorce oplijeniti.”
12 ख़ुदावन्द यूँ फ़रमाता है कि जिस तरह से चरवाहा दो टाँगें, या कान का एक टुकड़ा, शेर — ए — बबर के मुँह से छुड़ा लेता है उसी तरह बनी इस्राईल जो सामरिया में पलंग के गोशे में और रेशमीन फ़र्श पर बैठे रहते हैं, छुड़ा लिए जाएँगे।
Ovako govori Jahve: “Kao kad pastir istrgne dvije golijeni ili komadić uha iz lavljih ralja, tako će se istrgnuti sinovi Izraelovi koji sjede u Samariji na rubu počivaljke i na divanima.”
13 ख़ुदावन्द ख़ुदा, रब्ब — उल — अफ़वाज फ़रमाता है, सुनो और बनी या'क़ूब के खिलाफ़ गवाही दो।
Čujte i posvjedočite protiv doma Jakovljeva - riječ je Jahve Gospoda, Boga nad Vojskama:
14 क्यूँकि जब मैं इस्राईल के गुनाहों की सज़ा दूँगा, तो बैतएल के मज़बहों को भी देख लूँगा, और मज़बह के सींग कट कर ज़मीन पर गिर जाएँगे।
“Onoga dana kad kaznim Izraela za zločine, kaznit ću i žrtvenike betelske; žrtvenički će se rozi odlomiti i na tlo popadati.
15 और ख़ुदावन्द फ़रमाता है: मैं ज़मिस्तानी और ताबिस्तानी घरों को बर्बाद करूँगा, और हाथी दाँत के घर मिस्मार किए जायेंगे और बहुत से मकान वीरान होंगे।
Razorit ću zimsku kuću i ljetnu kuću, propast će kuće bjelokosne. Mnogih će kuća nestati” - riječ je Jahvina.

< आमू 3 >