< आमाल 3 >
1 पतरस और यूहन्ना दुआ के वक़्त या'नी दो पहर तीन बजे हैकल को जा रहे थे।
Bitrus nan Yohana wahazi inni yeh udenge Asere.
2 और लोग एक पैदाइशी लंगड़े को ला रहे थे, जिसको हर रोज़ हैकल के उस दरवाज़े पर बिठा देते थे, जो ख़ूबसूरत कलहाता है ताकि हैकल में जाने वालों से भीख माँगे।
Sa wabiki upuru ana tukum ariri wadusa wa iri uru nu ma ciki carki ayome sarki tanu, ake ayeze a inki ahirame koya ni sisizo mamiki urigiza utari anabu wa nyangizi adudo.
3 जब उस ने पतरस और यूहन्ना को हैकल जाते देखा तो उन से भीख माँगी।
Sa ma ira Bitrus nan Yohana wa udenge Asere ma rikuwe tari.
4 पतरस और यूहन्ना ने उस पर ग़ौर से नज़र की और पतरस ने कहा, “हमारी तरफ़ देख।”
Bitrus nan Yohana warikuwe je, magu, iran duru”.
5 वो उन से कुछ मिलने की उम्मीद पर उनकी तरफ़ मुतवज्जह हुआ।
Iriba ime idusa ikuri a hirawe inu basa madi kin iri, mum ahira awe.
6 पतरस ने कहा, “चांदी सोना तो मेरे पास है नहीं! मगर जो मेरे पास है वो तुझे दे देता हूँ ईसा मसीह नासरी के नाम से चल फिर।”
Bitrus magu, “Inzom inni kirifi sandi nyawe ba, imumbe san zini ine ini indi nyawe, a nyimo ani za ni Yeso unu zatu madini.
7 और उसका दाहिना हाथ पकड़ कर उसको उठाया, और उसी दम उसके पाँव और टख़ने मज़बूत हो गए।
Bitrus ma meki tari tinare tumeme ma hirzame mahiri tihihira timeme tiwitino inni kara.
8 और वो कूद कर खड़ा हो गया और चलने फिरने लगा; और चलता और कूदता और ख़ुदा की हम्द करता हुआ उनके साथ हैकल में गया।
Mahiri fagat, ma tunno, matubi tanu, maribe anyumo udenge Asere nan we unnu hinzina inni nonzo na Asere.
9 और सब लोगों ने उसे चलते फिरते और ख़ुदा की हम्द करते देख कर।
Vat anu wa irime mahhaka inu, haka ununzo Asere.
10 उसको पहचाना, कि ये वही है जो हैकल के ख़ूबसूरत दरवाज़े पर बैठ कर भीख माँगा करता था; और उस माजरे से जो उस पर वाक़े' हुआ था, बहुत दंग ओर हैरान हुए।
Wairime memani desa ma cukuzuno ana tukum a riri aginome uribi ze udenge Asere bi yau bi mekuwe kan imumbe sa awuza me.
11 जब वो पतरस और यूहन्ना को पकड़े हुए था, तो सब लोग बहुत हैरान हो कर उस बरामदह की तरफ़ जो सुलैमान का कहलाता है; उनके पास दौड़े आए।
Mara anyimo inta Bitrus nan Yohana anu wa sumi, uhana, ukagunna nan we anyimo anikubu sa atisa, nikubu ni Solomon imum ibiyau imikuwe.
12 पतरस ने ये देख कर लोगों से कहा; “ऐ इस्राईलियों इस पर तुम क्यूँ ताअ'ज्जुब करते हो और हमें क्यूँ इस तरह देख रहे हो; कि गोया हम ने अपनी क़ुदरत या दीनदारी से इस शख़्स को चलता फिरता कर दिया?
Sa Bitrus ma ira anime ma bukiwe shi, unu Isaraila, nyanini ya wu ikuna biyau? aneni ya inkon duru aje gusi tahiri zame inni kara niruni?
13 अब्रहाम, इज़्हाक़ और याक़ूब के ख़ुदा या'नी हमारे बाप दादा के ख़ुदा ने अपने ख़ादिम ईसा को जलाल दिया, जिसे तुम ने पकड़वा दिया और जब पीलातुस ने उसे छोड़ देने का इरादा किया तो तुम ने उसके सामने उसका इन्कार किया।
Asere Ibrahim, nan Ishaku, a Yakubu, acokoro utuba ma nunzi ka urere ume Yeso nan uzika urere ume Yeso, de sa ya nya, game, aje a Bilatus, sa ma zikin inguna madi cekime.
14 तुम ने उस क़ुद्दूस और रास्तबाज़ का इन्कार किया; और पीलातुस से दरख़्वास्त की कि एक खताकार तुम्हारी ख़ातिर छोड़ दिया जाए।
Na iri me unu lau, nan nukabanu ugime agi aceki shi unu huzanu.
15 मगर ज़िन्दगी के मालिक को क़त्ल किया जाए; जिसे ख़ुदा ने मुर्दों में से जिलाया; इसके हम गवाह हैं।
Isabi hu nitini nu vengize uzatu mara. Asere a hirza me a mu cau, haru ta ira anime.
16 उसी के नाम से उस ईमान के वसीले से जो उसके नाम पर है, इस शख़्स को मज़बूत किया जिसे तुम देखते और जानते हो। बेशक उसी ईमान ने जो उसके वसीला से है ये पूरी तरह से तन्दरूस्ती तुम सब के सामने उसे दी।
Aname nizanime nini, uham inni za nimeme, ini yanya unu ugino sa ihira irusa nikara, anime ani uhem in Yeso wa nyame ni huma a ve ashi me.
17 ऐ भाइयों! मैं जानता हूँ कि तुम ने ये काम नादानी से किया; और ऐसा ही तुम्हारे सरदारों ने भी।
Aname, nihenu, in rusa utasa utame uni uzi ya wuza anime, kasi a ana je ashime wa wu zi anime.
18 मगर जिन बातों की ख़ुदा ने सब नबियो की ज़बानी पहले ख़बर दी थी, कि उसका मसीह दुःख उठाएगा; वो उसने इसी तरह पूरी कीं।
A, anime Asere a myinca mtize time mu atinyo tanu kurzu utize, Yeso Kristi madiziti.
19 पस तौबा करो और फिर जाओ ताकि तुम्हारे गुनाह मिटाए जाऐं, और इस तरह ख़ुदावन्द के हुज़ूर से ताज़गी के दिन आएँ।
A, anime cekini imomu izenzeng, gamirkani, barki a visa madini mashi me, Ugomo Asere ma nya shi ni huma.
20 और वो उस मसीह को जो तुम्हारे वास्ते मुक़र्रर हुआ है, या'नी ईसा को भेजे।
Ma tumi innunu zatu umadini sa nyara shi dati unu nu utuba me mani, Yeso.
21 ज़रूरी है कि वो असमान में उस वक़्त तक रहे; जब तक कि वो सब चीज़ें बहाल न की जाएँ, जिनका ज़िक्र ख़ुदा ने अपने पाक नबियों की ज़बानी किया है; जो दुनिया के शुरू से होते आए हैं। (aiōn )
Me mani desa tigomo ta sereti nyara ukabi barki uganiya udati ubarka utimumum, sa Ugomo Asere manya atinyo tanu kurzuzzo utize ti lau. (aiōn )
22 चुनाँचे मूसा ने कहा, कि ख़ुदावन्द ख़ुदा तुम्हारे भाइयों में से तुम्हारे लिए मुझसा एक नबी पैदा करेगा जो कुछ वो तुम से कहे उसकी सुनना।
Musa magu, Ugomo Asere madi hirza shi ure unu kurzo anyimo'anu henu shime, kasibe sa ma hirzam, kadure kani i kunna imumbe sa mabuki.
23 और यूँ होगा कि जो शख़्स उस नबी की न सुनेगा वो उम्मत में से नेस्त — ओ — नाबूद कर दिया जाएगा।
Idi cukuno vat de sa makunna unu kurzuzo tizetige me madi ribe ijas.
24 बल्कि समुएल से लेकर पिछलों तक जितने नबियों ने कलाम किया, उन सब ने इन दिनों की ख़बर दी है।
E, Samaila ma bu aban ga gino me, vat tize ti inde me tini.
25 तुम नबियों की औलाद और उस अहद के शरीक हो, जो ख़ुदा ने तुम्हारे बाप दादा से बाँधा, जब इब्राहीम से कहा, कि तेरी औलाद से दुनिया के सब घराने बर्क़त पाएँगे।
Shi ahana anu kurzuzo tize tini sa Ugomo Asere ma inki tize nanaka co ushime utuba, bishime vat nan tikura tishime anyimo une me wakim uringiringirka.
26 ख़ुदा ने अपने ख़ादिम को उठा कर पहले तुम्हारे पास भेजा; ताकि तुम में से हर एक को उसकी बुराइयों से हटाकर उसे बर्क़त दे।”
Sa, Asere mahirza udura u meme matubi matumime ahira ashime barki maringirkashi maro mashime ma kini tihara tiburi.