< 2 समु 22 >

1 जब ख़ुदावन्द ने दाऊद को उसके सब दुश्मनों और साऊल के हाथ से रिहाई दी तो उसने ख़ुदावन्द के सामने इस मज़मून का हम्द सुनाया।
David kvad dette kvædet åt Herren då Herren hadde frelst honom frå alle uvenerne sine, og frå Saul:
2 वह कहने लगा, ख़ुदावन्द मेरी चट्टान और मेरा किला' और मेरा छुड़ाने वाला है।
«Herren er mitt berg og mi festning og min frelsar.
3 ख़ुदा मेरी चट्टान है, मैं उसी पर भरोसा रख्खूँगा, वही मेरी ढाल और मेरी नजात का सींग है, मेरा ऊँचा बुर्ज और मेरी पनाह है, मेरे नजात देने वाले! तूही मुझे ज़ुल्म से बचाता है।
Gud er mitt berg som eg flyr til! Min skjold og mitt frelseshorn Mi høge borg! mi livd! Frelsaren min som friar meg ifrå vald!
4 मैं ख़ुदावन्द को जो ता'रीफ़ के लायक़ है पुकारूँगा, यूँ मैं अपने दुश्मनों से बचाया जाऊँगा।
Eg kallar på Herren, den høglova: Frå fiendarne mine frelsar han meg.
5 क्यूँकि मौत की मौजों ने मुझे घेरा, बेदीनी के सैलाबों ने मुझे डराया।
Daudens brot og brand kringsette meg. Straumar av vondskap skræmde meg.
6 पाताल की रस्सियाँ मेरे चारो तरफ़ थीं मौत के फंदे मुझ पर आते थे। (Sheol h7585)
Helheims reip var snørde ikring meg. Daudsens snaror fanga meg. (Sheol h7585)
7 अपनी मुसीबत में मैंने ख़ुदावन्द को पुकारा, मैं अपने ख़ुदा के सामने चिल्लाया। उसने अपनी हैकल में से मेरी आवाज़ सुनी और मेरी फ़रयाद उसके कान में पहुँची।
Men Herren kalla eg på i mi trengsla, eg ropa til min Gud. Han høyrde frå templet sitt røysti mi, mitt rop rakk fram til øyro hans.
8 तब ज़मीन हिल गई और काँप उठी और आसमान की बुनियादों ने जुम्बिश खाई और हिल गयीं, इसलिए कि वह ग़ुस्सा हुआ।
Jordi skok seg og skalv, himmelens grunnvollar dirra, Dei skok seg, for harmen hans loga upp:
9 उसके नथुनों से धुवाँ उठा और उसके मुँह से आग निकल कर भस्म करने लगी, कोयले उससे दहक उठे।
Røyk steig upp frå nasen hans, eld frå munnen hans åt ikring seg, gloande kol loga frå honom.
10 उसने आसमानों को भी झुका दिया और नीचे उतर आया और उसके पाँव तले गहरा अँधेरा था।
Han lægde himmelen og steig ned, med kolmyrker under føterne sine.
11 वह करूबी पर सवार होकर उदा और हवा के बाज़ुओं पर दिखाई दिया।
Han for fram på kerub og flaug og sveiv på vengjerne åt vinden.
12 और उसने अपने चारों तरफ़ अँधेरे को और पानी के इज्तिमा'और आसमान के दलदार बादलों को शामियाने बनाया।
Myrkret gjorde han til åklæde kring seg, tjeldet hans var myrke vatn, tjukke skyer.
13 उस झलक से जो उसके आगे आगे थी आग के कोयले सुलग गये।
Frå glansen fyre andlitet hans brann gloande kol.
14 ख़ुदावन्द आसमान से गरजा और हक़ त'आला ने अपनी आवाज़ सुनाई।
Herren tora i himmelen, den Høgste let høyra si røyst:
15 उसने तीर चला कर उनको तितर बितर किया, और बिजली से उनको शिकस्त दी।
Pilerne sine skaut han og spreidde deim, eldingar sende han og fortulla deim.
16 तब ख़ुदावन्द की डॉट से; उसके नथुनों के दम के झोंके से, समुन्दर की गहराई दिखाई देने लगी, और जहान की बुनियादें नमूदार हुईं।
Djupålarne i havet kom upp i dagen, grunnvollarne i jordi vart berrsynte ved Herrens trugsmål, ved andepusten frå hans nase.
17 उसने ऊपर से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया, और मुझे बहुत पानी में से खींच कर बाहर निकाला।
Han rette ut handi frå høgdi og greip meg, han drog meg upp or store vatn.
18 उसने मेरे ताक़तवर दुश्मन और मेरे 'अदावत रखने वालों से, मुझे छुड़ा लिया क्यूँकि वह मेरे लिए निहायत बहादुर थे।
Han frelste meg frå min megtige fiende, frå uvenern’ mine, dei var meg for sterke.
19 वह मेरी मुसीबत के दिन मुझ पर आ पड़े, पर ख़ुदावन्द मेरा सहारा था।
Dei for imot meg på motgangsdagen; men Herren vart studnaden min.
20 वह मुझे चौड़ी जगह में निकाल भी लाया, उसने मुझे छुड़ाया, इसलिए कि वह मुझसे ख़ुश था।
Han førde meg ut i vidt rom. Han frelste meg, for han hadde hugnad i meg.
21 ख़ुदावन्द ने मेरी रास्तबाज़ी के मुवाफ़िक़ मुझे बदला दिया, और मेरे हाथों की पाकीज़गी के मुताबिक़ मुझे बदला दिया।
Herren gjorde med meg etter rettferdi mi, han lønte meg etter reinleiken i henderne mine.
22 क्यूँकि मैं ख़ुदावन्द की राहों पर चलता रहा, और ग़ल्ती से अपने ख़ुदा से अलग न हुआ।
For eg tok vare på Herrens vegar, fall ikkje i vondskap frå min Gud.
23 क्यूँकि उसके सारे फ़ैसले मेरे सामने थे, और मैं उसके क़ानून से अलग न हुआ।
Nei, alle hans rettar hadde eg for auga, bodordi hans veik eg ikkje ifrå.
24 मैं उसके सामने कामिल भी रहा, और अपनी बदकारी से बा'ज़ रहा।
So var eg ulastande for honom og tok meg i vare for mi synd.
25 इसीलिए ख़ुदावन्द ने मुझे मेरी रास्तबाज़ी के मुवाफ़िक़ बल्कि मेरी उस पाकीज़गी के मुताबिक़ जो उसकी नज़र के सामने थी बदला दिया।
Og Herren lønte meg etter mi rettferd, etter reinleiken min for hans augo.
26 रहम दिल के साथ तू रहीम होगा, और कामिल आदमी के साथ कामिल।
Mot den godlyndte syner du deg godlyndt, mot ulastande kjempa ulastande.
27 नेकों के साथ नेक होगा, और टेढों के साथ टेढ़ा।
Mot den reine syner du deg rein, mot den rangsnudde syner du deg rang.
28 मुसीबत ज़दा लोगों को तू बचाएगा, लेकिन तेरी आँखें मग़रूरों पर लगी हैं ताकि तू उन्हें नीचा करे।
For du frelsar arme folk, men augo dine er mot dei ovmodige til å tvinga deim ned.
29 क्यूँकि ऐ ख़ुदावन्द! तू मेरा चराग़ है, और ख़ुदावन्द मेरे अँधेरे को उजाला कर देगा।
For du er mi lampa, Herre, og Herren gjer myrkret mitt bjart.
30 क्यूँकि तेरी बदौलत मैं फ़ौज पर जंग करता हूँ, और अपने ख़ुदा की बदौलत दीवार फाँद जाता हूँ।
Ved deg eg renner mot herflokkar, ved min Gud stormar eg murar.
31 लेकिन ख़ुदा की राह कामिल है, ख़ुदावन्द का कलाम ताया हुआ है, वह उन सबकी ढाल है जो उसपर भरोसा रखते हैं।
Gud, ulastande er hans veg; Herrens ord er skirt, han er ein skjold for alle deim som flyr til honom.
32 क्यूँकि ख़ुदावन्द के 'अलावा और कौन ख़ुदा है? और हमारे ख़ुदा को छोड़ कर और कौन चटटान है?
For kven er Gud forutan Herren? Kven er eit berg utan vår Gud?
33 ख़ुदा मेरा मज़बूत किला' है, वह अपनी राह में कामिल शख़्स की रहनुमाई करता है।
Gud, han som gyrder meg med kraft, og leider den ulastande på hans veg,
34 वह उसके पाँव हिरनी के से बना देता है, और मुझे मेरी ऊँची जगहों में क़ाईम करता है।
som gjev meg føter liksom hindarne, og set meg upp på høgderne mine,
35 वह मेरे हाथों को जंग करना सिखाता है, यहाँ तक कि मेरे बाज़ू पीतल की कमान को झुका देते हैं।
som lærer henderne mine upp til strid, so armarne spenner koparbogen.
36 तूने मुझको अपनी नजात की ढाल भी बख़्शी, और तेरी नरमी ने मुझे बुज़ुर्ग बना दिया।
Du gav meg frelsa di til skjold, og småminkingi di ho gjorde meg stor.
37 तूने मेरे नीचे मेरे क़दम चौड़े कर दिए, और मेरे पाँव नहीं फिसले।
Du gjorde rom for stigi mine, og oklo mine vagga ikkje.
38 मैंने अपने दुश्मनों का पीछा करके उनको हलाक किया, और जब तक वह फ़ना न हो गये मैं वापस नहीं आया।
Eg forfylgde fiendarne mine og tynte deim. Eg vende ikkje um fyrr eg fekk gjort ende på deim.
39 मैंने उनको फ़ना कर दिया और ऐसा छेद डाला है कि वह उठ नहीं सकते, बल्कि वह तो मेरे पाँव के नीचे गिरे पड़े हैं।
Eg gjorde ende på deim og slo deim i knas, so dei vann ikkje reisa seg. Dei fall under føterne mine.
40 क्यूँकि तूने लड़ाई के लिए मुझे ताक़त से तैयार किया, और मेरे मुख़ालिफ़ों को मेरे सामने नीचा किया।
Du gyrde meg med kraft til striden. Du bøygde motmennern’ mine under meg.
41 तूने मेरे दुश्मनों की पीठ मेरी तरफ़ फेरदी, ताकि मैं अपने 'अदावत रखने वालों को काट डालूँ।
Fiendarne mine let du snu ryggen til meg, deim som hatar meg, rudde eg ut.
42 उन्होंने इन्तिज़ार किया लेकिन कोई न था जो बचाए, बल्कि ख़ुदावन्द का भी इन्तिज़ार किया, लेकिन उसने उनको जवाब न दिया।
Dei såg seg um - men ingen frelste - til Herren, men han svara deim ikkje.
43 तब मैंने उनको कूट कूट कर ज़मीन की गर्द की तरह कर दिया, मैंने उनको गली कूचों के कीचड़ की तरह रौंद कर चारो तरफ़ फैला दिया।
Eg smuldra deim som dust på jordi; som søyla på gator krasa eg deim; eg trakka deim ned.
44 तूने मुझे मेरी क़ौम के झगड़ों से भी छुड़ाया, तूने मुझे क़ौमों का सरदार होने के लिए रख छोड़ा है, जिस क़ौम से मैं वाक़िफ़ भी नहीं वह मेरी फ़रमा बरदार होगी।
Du frelste meg ut or mitt folks ufred, til hovud for heidningar vara du meg; folk som eg ikkje kjende, tente meg.
45 परदेसी मेरे ताबे' हो जायेंगे, वह मेरा नाम सुनते ही मेरी फ़रमाबर्दारी करेंगे।
Ukjende folk smeikte for meg, ved gjetordet um meg lydde dei meg.
46 परदेसी मुरझा जायेंगे और अपने किलों'से थरथराते हुए निकलेंगे।
Ja, framandfolk visna av, gjekk skjelvande ut or borgerne sine.
47 ख़ुदावन्द ज़िन्दा है, मेरी चटटान मुबारक हो! और ख़ुदा मेरे नजात की चटटान मुम्ताज़ हो!
Herren liver! lova vere han, mitt berg! Ja, upphøgd vere Gud, mitt frelse-berg,
48 वही ख़ुदा जो मेरा बदला लेता है, और उम्मतों को मेरे ताबे' कर देता है।
Gud som gjev meg hemn, legg folkeslag under meg
49 और मुझे मेरे दुश्मनों के बीच से निकालता है, हाँ तू मुझे मेरे मुख़ालिफ़ों पर सरफ़राज़ करता है, तू मुझे टेढ़े आदमियों से रिहाई देता है।
og fører meg ut frå fiendarne mine! Ja - du som lyfter meg høgt yver motmennern’ mine og bergar meg undan frå valdsmanns hand!
50 इसलिए ऐ ख़ुदावन्द! मैं क़ौमों के बीच तेरी शुक्रगुज़ारी और तेरे नाम की मदह सराई करूँगा।
Difor, Herre, vil eg prisa deg millom heidningarn’, og lovsyngja ditt namn.
51 वह अपने बादशाह को बड़ी नजात 'इनायत करता है, और अपने ममसूह दाऊद और उसकी नसल पर हमेशा शफ़क़त करता है।
For han gjer kongen sin sigersæl, gjer miskunn mot honom han salva, mot David og ætti hans til æveleg tid.»

< 2 समु 22 >