< 2 समु 1 >

1 और साऊल की मौत के बा’द जब दाऊद अमालीक़ियों को मार कर लौटा और दाऊद को सिक़लाज में रहते हुए दो दिन हो गए।
Da Saul var død, og David var vendt tilbake efterat han hadde slått amalekittene, blev David ennu to dager i Siklag.
2 तो तीसरे दिन ऐसा हुआ कि एक शख़्स लश्करगाह में से साऊल के पास से अपने लिबास को फाड़े और सिर पर ख़ाक डाले हुए आया और जब वह दाऊद के पास पहुँचा तो ज़मीन पर गिरा और सिज्दा किया।
Da hendte det den tredje dag at det kom en mann fra Sauls leir med sønderrevne klær og jord på sitt hode; og da han kom til David, kastet han sig ned på jorden for ham.
3 दाऊद ने उससे कहा, “तू कहाँ से आता है?” उसने उससे कहा, “मैं इस्राईल की लश्करगाह में से बच निकला हूँ।”
David spurte ham: Hvor kommer du fra? Han svarte: Jeg har flyktet fra Israels leir.
4 तब दाऊद ने उससे पू छा, “क्या हाल रहा? ज़रा मुझे बता।” उसने कहा कि “लोग जंग में से भाग गए, और बहुत से गिरे मर गए और साऊल और उसका बेटा यूनतन भी मर गये हैं।”
Da sa David til ham: Hvorledes er det gått? Fortell mig det! Han svarte: Folket flyktet fra striden; mange av folket falt og døde, og Saul og hans sønn Jonatan er også død.
5 तब दाऊद ने उस जवान से जिसने उसको यह ख़बर दी कहा, “तुझे कैसे मा'लूम है कि साऊल और उसका बेटा यूनतन मर गये?”
Da sa David til den gutt som kom med denne tidende til ham: Hvorledes vet du at Saul og hans sønn Jonatan er død?
6 वह जवान जिसने उसको यह ख़बर दी कहने लगा कि मैं कूह — ए — जिलबू’आ पर अचानक पहुँच गया और क्या देखा कि साऊल अपने नेज़ह पर झुका हुआ है रथ और सवार उसका पीछा किए आ रहे हैं।
Gutten, han som var kommet med tidenden til ham, svarte: Ved en hendelse kom jeg op på Gilboafjellet, og der fikk jeg se Saul som stod og støttet sig på sitt spyd, mens vognene og hestfolket satte hårdt inn på ham.
7 और जब उसने अपने पीछे नज़र की तो मुझको देखा और मुझे पुकारा, मैंने जवाब दिया “मैं हाज़िर हूँ।”
Han vendte sig om, og da han så mig, ropte han på mig. Jeg svarte: Her er jeg.
8 उसने मुझे कहा तू कौन है? मैंने उसे जवाब दिया मैं अमालीक़ी हूँ।
Så spurte han: Hvem er du? Jeg svarte: Jeg er en amalekitt.
9 फिर उसने मुझसे कहा, मेरे पास खड़ा होकर मुझे क़त्ल कर डाल क्यूँकि मैं बड़े तकलीफ़ में हूँ और अब तक मेरी जान मुझ में है।
Da sa han til mig: Kom hit til mig og drep mig! For krampen har grepet mig, men jeg har ennu min fulle livskraft.
10 तब मैंने उसके पास खड़े होकर उसे क़त्ल किया क्यूँकि मुझे यक़ीन था कि अब जो वह गिरा है तो बचेगा नहीं और मैं उसके सिर का ताज और बाज़ू पर का कंगन लेकर उनको अपने ख़ुदावन्द के पास लाया हूँ।
Så gikk jeg bort til ham og drepte ham, for jeg visste at han ikke vilde overleve sitt fall; og jeg tok kongesmykket som han hadde på hodet, og ringen han bar på armen, og tok dem med hit til min herre.
11 तब दाऊद ने अपने कपड़ों को पकड़ कर उनको फाड़ डाला और उसके साथ सब आदमियों ने भी ऐसा ही किया।
Da tok David og sønderrev sine klær, og det samme gjorde alle de menn som var hos ham.
12 और वह साऊल और उसके बेटे यूनतन और ख़ुदावन्द के लोगों और इस्राईल के घराने के लिये मातम करने लगे और रोने लगे और शाम तक रोज़ा रखा इसलिए कि वह तलवार से मारे गये थे।
Og de klaget og gråt og fastet helt til aftenen over Saul og hans sønn Jonatan og over Herrens folk og over Israels hus, fordi de var falt for sverdet.
13 फिर दाऊद ने उस जवान से जो यह ख़बर लाया था पूछा कि “तू कहाँ का है?” उसने कहा, “मैं एक परदेसी का बेटा और 'अमालीक़ी हूँ।”
Så spurte David gutten som var kommet med tidenden til ham: Hvor er du fra? Han svarte: Jeg er sønn av en amalekitt som er flyttet inn her.
14 दाऊद ने उससे कहा, “तू ख़ुदावन्द के ममसूह को हलाक करने के लिए उस पर हाथ चलाने से क्यूँ न डरा?”
Da sa David til ham: Hvorledes kunde du driste dig til å utrekke din hånd og ta livet av Herrens salvede?
15 फिर दाऊद ने एक जवान को बुलाकर कहा, “नज़दीक जा और उसपर हमला कर।” इसलिए उसने उसे ऐसा मारा कि वह मर गया।
Og David kalte på en av sine menn og sa: Kom hit og hugg ham ned! Og han slo ham ihjel.
16 और दाऊद ने उससे कहा, “तेरा ख़ून तेरे ही सिर पर हो क्यूँकि तू ही ने अपने मुँह से ख़ुद अपने ऊपर गवाही दी। और कहा कि मैंने ख़ुदावन्द के ममसूह को जान से मारा।”
Men David sa til ham: Ditt blod komme over ditt hode; for din egen munn vidnet mot dig da du sa: Jeg har drept Herrens salvede.
17 और दाऊद ने साऊल और उसके बेटे यूनतन पर इस मर्सिया के साथ मातम किया।
Og David kvad denne klagesang over Saul og hans sønn Jonatan,
18 और उसने उनको हुक्म दिया कि बनी यहूदाह को कमान का गीत सिखायें। देखो वह याशर की किताब में लिखा है।
og han bød at Judas barn skulde lære den; "buen" heter den, og den er opskrevet i Den rettskafnes bok:
19 “ए इस्राईल! तेरे ही ऊँचे मक़ामों पर तेरा ग़ुरूर मारा गया, हाय! पहलवान कैसे मर गए।
Din pryd, Israel, ligger ihjelslått på dine hauger; o, at heltene skulde falle!
20 यह जात में न बताना, अस्क़लोन की गलियों में इसकी ख़बर न करना, ऐसा न हो कि फ़िलिस्तियों की बेटियाँ ख़ुश हों, ऐसा न हो कि नामख़्तूनों की बेटियाँ ग़ुरूर करें।
Forkynn det ikke i Gat, meld det ikke på gatene i Askalon, at ikke filistrenes døtre skal glede sig, de uomskårnes døtre juble!
21 ऐ जिलबू'आ के पहाड़ों! तुम पर न ओस पड़े और न बारिश हो और न हदिया की चीज़ों के खेत हों, क्यूँकि वहाँ पहलवानों की ढाल बुरी तरह से फेंक दी गई, या'नी साऊल की ढाल जिस पर तेल नहीं लगाया गया था।
I Gilboa-fjell! Ikke falle det dugg eller regn på eder, ei heller være der marker som bærer offergaver! For der blev heltes skjold plettet med blod, Sauls skjold, ei salvet med olje.
22 मक़तूलों के ख़ून से ज़बरदस्तों की चर्बी से यूनतन की कमान कभी न टली, और साऊल की तलवार ख़ाली न लौटी।
Fra falnes blod, fra heltes kjøtt vek Jonatans bue aldri tilbake, aldri kom Sauls sverd umettet hjem.
23 साऊल और यूनतन अपने जीते जी अज़ीज़ और दिल पसन्द थे और अपनी मौत के वक़्त अलग न हुए, वह 'उक़ाबों से तेज़ और शेर बबरों से ताक़त वर थे।
Saul og Jonatan, elskelige og milde i livet, blev heller ikke skilt i døden; hurtigere var de enn ørner, sterkere enn løver.
24 हे इस्राईली औरतों, साऊल के लिए रोओ, जिसने तुमको अच्छे अच्छे अर्ग़वानी लिबास पहनाए और सोने के ज़ेवरों से तुम्हारे लिबास को आरास्ता किया।
I Israels døtre! Gråt over Saul som klædde eder yndig i purpur, som satte smykker av gull på eders klædebon!
25 हाय! लड़ाई में पहलवान कैसे मर गये! यूनतन तेरे ऊँचे मक़ामों पर क़त्ल हुआ।
O, at heltene skulde falle i striden! Jonatan ligger ihjelslått på dine hauger!
26 ऐ मेरे भाई यूनतन! मुझे तेरा ग़म है, तू मुझको बहुत ही प्यारा था, तेरी मुहब्बत मेरे लिए 'अजीब थी, औरतों की मुहब्बत से भी ज़्यादा।
Hjertelig bedrøvet er jeg over dig, min bror Jonatan! Du var mig inderlig kjær; din kjærlighet var mig dyrebarere enn kvinners kjærlighet.
27 हाय, पहलवान कैसे मर गये और जंग के हथियार बरबाद हो गये।”
O, at heltene skulde falle, og krigens redskaper omkomme!

< 2 समु 1 >