< 2 सला 16 >

1 और रमलियाह के बेटे फ़िक़ह के सत्तरहवें बरस से शाह — ए — यहूदाह यूताम का बेटा आख़ज़ सल्तनत करने लगा।
Ngomnyaka wetshumi lesikhombisa kaPheka indodana kaRemaliya uAhazi indodana kaJothamu inkosi yakoJuda waba yinkosi.
2 जब आख़ज़ सल्तनत करने लगा तो बीस बरस का था, और उसने सोलह बरस येरूशलेम में बादशाही की। और उसने वह काम न किया जो ख़ुदावन्द उसके ख़ुदा की नज़र में सही है, जैसा उसके बाप दाऊद ने किया था।
UAhazi wayeleminyaka engamatshumi amabili lapho esiba yinkosi; wabusa iminyaka elitshumi lesithupha eJerusalema. Kenzanga-ke okulungileyo emehlweni eNkosi uNkulunkulu wakhe, njengoDavida uyise.
3 बल्कि वह इस्राईल के बादशाहों के रास्ते पर चला और उसने उन क़ौमों के नफ़रती दस्तूर के मुताबिक़, जिनको ख़ुदावन्द ने बनी — इस्राईल के सामने से ख़ारिज कर दिया था, अपने बेटे को भी आग में चलवाया।
Kodwa wahamba ngendlela yamakhosi akoIsrayeli, yebo, futhi wenza indodana yakhe idabule emlilweni, njengezinengiso zezizwe iNkosi eyazixotsha elifeni phambi kwabantwana bakoIsrayeli.
4 और ऊँचे मक़ामों और टीलों पर और हर एक हरे दरख़्त के नीचे उसने क़ुर्बानी की और ख़ुशबू जलाया।
Wanikela imihlatshelo watshisa impepha endaweni eziphakemeyo laphezu kwamaqaqa langaphansi kwaso sonke isihlahla esiluhlaza.
5 तब शाह — ए — अराम रज़ीन और शाह — ए — इस्राईल रमलियाह के बेटे फ़िक़ह ने लड़ने को येरूशलेम पर चढ़ाई की, और उन्होंने आख़ज़ को घेर लिया लेकिन उस पर ग़ालिब न आ सके।
Khona uRezini inkosi yeSiriya loPheka indodana kaRemaliya, inkosi yakoIsrayeli, benyukela eJerusalema ukulwa, bamvimbezela uAhazi kodwa kababanga lakho ukunqoba.
6 उस वक़्त शाह — ए — अराम रज़ीन ने ऐलात को फ़तह करके फिर अराम में शामिल कर लिया, और यहूदियों को ऐलात से निकाल दिया; और अरामी ऐलात में आकर वहाँ बस गए जैसा आज तक है।
Ngalesosikhathi uRezini inkosi yeSiriya wabuyisela iElathi eSiriya, waxotsha amaJuda eElathi; amaSiriya asesiza eElathi ahlala khona kuze kube lamuhla.
7 इसलिए आख़ज़ ने शाह — ए — असूर तिगलत पिलासर के पास क़ासिद रवाना किए और कहला भेजा, “मैं तेरा ख़ादिम और बेटा हूँ, इसलिए तू आ और मुझ को शाह — ए — अराम के हाथ से और शाह — ए — इस्राईल के हाथ से जो मुझ पर चढ़ आए हैं, रिहाई दे।”
UAhazi wasethuma izithunywa kuTigilathi Pileseri inkosi yeAsiriya esithi: Ngiyinceku yakho lendodana yakho; yenyuka ungisindise esandleni senkosi yeSiriya lesandleni senkosi yakoIsrayeli abangivukelayo.
8 और आख़ज़ ने उस चाँदी और सोने को जो ख़ुदावन्द के घर में और शाही महल के ख़ज़ानों में मिला, लेकर शाह — ए — असूर के लिए नज़राना भेजा।
UAhazi wasethatha isiliva legolide okwakutholwa endlini kaJehova lenothweni yendlu yenkosi, wathumela isipho enkosini yeAsiriya.
9 और शाह — ए — असूर ने उसकी बात मानी, चुनॉचे शाह — ए — असूर ने दमिश्क़ पर लश्करकशी की और उसे ले लिया, और वहाँ के लोगों को क़ैद करके क़ीर में ले गया और रज़ीन को क़त्ल किया।
Inkosi yeAsiriya yasimlalela, ngoba inkosi yeAsiriya yenyuka imelene leDamaseko yayithumba, yabathumbela eKiri abantu bayo, yabulala uRezini.
10 और आख़ज़ बादशाह, शाह — ए — असूर तिगलत पिलासर की मुलाक़ात के लिए दमिश्क़ को गया, और उस मज़बह को देखा जो दमिश्क़ में था; और आख़ज़ बादशाह ने उस मज़बह का नक़्शा और उसकी सारी सन'अत का नमूना ऊरिय्याह काहिन के पास भेजा।
Inkosi uAhazi yasisiya eDamaseko ukuhlangana loTigilathi Pileseri inkosi yeAsiriya, yabona ilathi elaliseDamaseko. Inkosi uAhazi yasithumela kuUriya umpristi isimo selathi lomfanekiso walo njengokwenziwa kwalo konke.
11 और ऊरियाह काहिन ने ठीक उसी नमूने के मुताबिक़ जिसे आख़ज़ ने दमिश्क़ से भेजा था, एक मज़बह बनाया। और आख़ज़ बादशाह के दमिश्क़ से लौटने तक ऊरिय्याह काहिन ने उसे तैयार कर दिया।
U-Uriya umpristi wasesakha ilathi njengakho konke uAhazi akuthumela kuvela eDamaseko; uUriya umpristi wenza njalo, yaze yafika inkosi uAhazi ivela eDamaseko.
12 जब बादशाह दमिश्क़ से लौट आया तो बादशाह ने मज़बह को देखा, और बादशाह मज़बह के पास गया और उस पर क़ुर्बानी पेश की।
Inkosi isibuyile eDamaseko inkosi yalibona ilathi. Inkosi yasondela elathini, yanikela phezu kwalo.
13 उसने उस मज़बह पर अपनी सोख़्तनी क़ुर्बानी और अपनी नज़्र की क़ुर्बानी जलाई, और अपना तपावन तपाया और अपनी सलामती के ज़बीहों का ख़ून उसी मज़बह पर छिड़का।
Yasitshisa umnikelo wayo wokutshiswa lomnikelo wayo wokudla, yathela umnikelo wayo wokunathwayo, yafafaza igazi leminikelo yokuthula eyayilayo phezu kwelathi.
14 और उसने पीतल का वह मज़बह जो ख़ुदावन्द के आगे था, हैकल के सामने से या'नी अपने मज़बह और ख़ुदावन्द की हैकल के बीच में से, उठवाकर उसे अपने मज़बह के उत्तर की तरफ़ रखवा दिया।
Kodwa ilathi lethusi elaliphambi kweNkosi yaliletha lisuka phambi kwendlu, lisuka phakathi kwelathi lendlu yeNkosi, yalifaka ehlangothini lwenyakatho lwelathi.
15 और आख़ज़ बादशाह ने ऊरिय्याह काहिन को हुक्म दिया, “बड़े मज़बह पर सुबह की सोख़्तनी कु़र्बानी, और शाम की नज़्र की कु़र्बानी, और बादशाह की सोख़्तनी कु़र्बानी, और उसकी नज़्र की कु़र्बानी, और ममलुकत के सब लोगों की सोख़्तनी कु़र्बानी, और उनकी नज़्र की कु़बानी, और उनका तपावन चढ़ाया कर, और सोख़्तनी क़ुर्बानी का सारा खू़न, और ज़बीहे का सारा ख़ून उस पर छिड़क कर; और पीतल का वह मज़बह मेरे सवाल करने के लिए रहेगा।”
Inkosi uAhazi yasimlaya uUriya umpristi isithi: Phezu kwelathi elikhulu tshisa umnikelo wokutshiswa wekuseni, lomnikelo wokudla wantambama, lomnikelo wokutshiswa wenkosi, lomnikelo wayo wokudla, lomnikelo wokutshiswa wabo bonke abantu belizwe, lomnikelo wabo wokudla, leminikelo yabo yokunathwayo; ufafaze phezu kwalo lonke igazi lomnikelo wokutshiswa lalo lonke igazi lomhlatshelo. Kodwa ilathi lethusi lizakuba ngelami ukubuza ngalo.
16 इसलिए जो कुछ आख़ज़ बादशाह ने फ़रमाया, ऊरिय्याह काहिन ने वह सब किया।
U-Uriya umpristi wasesenza njengakho konke inkosi uAhazi eyayikulayile.
17 और आख़ज़ बादशाह ने कुर्सियों के किनारों को काट डाला, और उनके ऊपर के हौज़ को उनसे जुदा कर दिया; और उस बड़े हौज़ को पीतल के बैलों पर से जो उसके नीचे थे उतार कर पत्थरों के फ़र्श पर रख दिया।
Inkosi uAhazi yasiquma imiphetho yezisekelo, yasusa inditshi yokugezela kuzo, yethula ulwandle phezu kwenkabi zethusi ezazingaphansi kwalo, yalubeka phezu kokugandelwe ngamatshe.
18 और उसने उस रास्ते को जिस पर छत थी, और जिसे उन्होंने सबत के दिन के लिए हैकल के अन्दर बनाया था, और बादशाह के आने के रास्ते को जो बाहर था, शाह — ए — असूर की वजह से ख़ुदावन्द के घर में शामिल कर दिया'।
Lokwembesiweyo kwesabatha ababekwakhe endlini, lentuba yenkosi phandle, yakususa endlini yeNkosi, ngenxa yenkosi yeAsiriya.
19 और आख़ज़ के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, इसलिए क्या वह यहूदाह के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा नहीं?
Ezinye-ke zezindaba zikaAhazi azenzayo, kazibhalwanga yini egwalweni lwemilando yamakhosi akoJuda?
20 और आख़ज़ अपने बाप दादा के साथ सो गया, और दाऊद के शहर में अपने बाप — दादा के साथ दफ़न हुआ; और उसका बेटा हिज़क़ियाह उसकी जगह बादशाह हुआ।
UAhazi waselala laboyise, wangcwatshelwa kuboyise emzini kaDavida. UHezekhiya indodana yakhe wasesiba yinkosi esikhundleni sakhe.

< 2 सला 16 >