< 2 सला 15 >

1 शाह — ए — इस्राईल युरब'आम के सत्ताइसवें बरस से शाह — ए — यहूदाह अमसियाह का बेटा अज़रियाह सल्तनत करने लगा।
I Israels konge Jeroboams syv og tyvende år blev Asarja, sønn av Judas konge Amasja, konge.
2 जब वह सल्तनत करने लगा तो सोलह बरस का था, और उसने येरूशलेम में बावन बरस सल्तनत की। उसकी माँ का नाम यकूलियाह था, जो येरूशलेम की थी।
Han var seksten år gammel da han blev konge, og regjerte to og femti år i Jerusalem; hans mor hette Jekolja og var fra Jerusalem.
3 और उसने जैसा उसके बाप अमसियाह ने किया था, ठीक उसी तरह वह काम किया जो ख़ुदावन्द की नज़र में नेक था;
Han gjorde hvad rett var i Herrens øine, aldeles som hans far Amasja hadde gjort.
4 तोभी ऊँचे मक़ाम ढाए न गए, और लोग अब तक ऊँचे मक़ामों पर क़ुर्बानी करते और ख़ुशबू जलाते थे।
Dog blev offerhaugene ikke nedlagt; folket blev ved å ofre og brenne røkelse på haugene.
5 और बादशाह पर ख़ुदावन्द की ऐसी मार पड़ी कि वह अपने मरने के दिन तक कोढ़ी रहा और अलग एक घर में रहता था। और बादशाह का बेटा यूताम महल का मालिक था, और मुल्क के लोगों की 'अदालत किया करता था।
Og Herren slo kongen, så han blev spedalsk til sin dødsdag, og han bodde i et hus for sig selv; og Jotam, kongens sønn, forestod kongens hus og dømte landets folk.
6 और 'अज़रियाह के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, तो क्या वह यहूदाह के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा नहीं?
Hvad som ellers er å fortelle om Asarja og om alt det han gjorde, det er opskrevet i Judas kongers krønike.
7 और 'अज़रियाह अपने बाप — दादा के साथ सो गया, और उन्होंने उसे दाऊद के शहर में उसके बाप — दादा के साथ दफ़न किया; और उसका बेटा यूताम उसकी जगह बादशाह हुआ।
Og Asarja la sig til hvile hos sine fedre, og de begravde ham hos hans fedre i Davids stad, og hans sønn Jotam blev konge i hans sted.
8 और शाह — ए — यहूदाह 'अज़रियाह के अठतीसवें साल युरब'आम के बेटे ज़करियाह ने इस्राईल पर सामरिया में छ: महीने बादशाही की।
I Judas konge Asarjas åtte og trettiende år blev Sakarja, Jeroboams sønn, konge over Israel i Samaria, og han regjerte i seks måneder.
9 और उसने ख़ुदावन्द की नज़र में गुनाह किया, जिस तरह उसके बाप — दादा ने की थी; और नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया बाज़ न आया।
Han gjorde hvad ondt var i Herrens øine, likesom hans fedre hadde gjort; han vek ikke fra Jeroboams, Nebats sønns synder, som han hadde fått Israel til å gjøre.
10 और यबीस के बेटे सलूम ने उसके ख़िलाफ़ साज़िश की और लोगों के सामने उसे मारा, और क़त्ल किया और उसकी जगह बादशाह हो गया।
Og Sallum, sønn av Jabes, fikk i stand en sammensvergelse mot ham og slo ham ihjel i folkets påsyn og blev konge i hans sted.
11 ज़करियाह के बाक़ी काम इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखे हैं।
Hvad som ellers er å fortelle om Sakarja, det er opskrevet i Israels kongers krønike.
12 और ख़ुदावन्द का वह वा'दा जो उसने याहू से किया यही था कि: “चौथी नस्ल तक तेरे फ़र्ज़न्द इस्राईल के तख़्त पर बैठेगे।” इसलिए वैसा ही हुआ।
Således gikk det ord i opfyllelse som Herren hadde talt til Jehu; han hadde sagt: Dine sønner skal sitte på Israels trone til fjerde ledd. Og så blev det.
13 शाह — ए — यहूदाह उज़्ज़ियाह के उन्तालीसवें बरस यबीस का बेटा सलूम बादशाही करने लगा, और उसने सामरिया में महीना भर सल्तनत की।
Sallum, sønn av Jabes, blev konge i Judas konge Ussias' ni og trettiende år og regjerte en måneds tid i Samaria.
14 और जादी का बेटा मनाहिम तिरज़ा से चला और सामरिया में आया, और यबीस के बेटे सलूम को सामरिया में मारा, और क़त्ल किया और उसकी जगह बादशाह हो गया।
Da drog Menahem, Gadis sønn, op fra Tirsa og kom til Samaria og slo Sallum, Jabes' sønn, ihjel i Samaria og blev konge i hans sted.
15 और सलूम के बाक़ी काम और जो साज़िश उसने की, इसलिए देखो, वह इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखे हैं।
Hvad som ellers er å fortelle om Sallum og om den sammensvergelse han fikk i stand, det er opskrevet i Israels kongers krønike.
16 फिर मनाहिम ने तिरज़ा से जाकर तिफ़सह को, और उन सभों को जो वहाँ थे और उसकी हुदूद को मारा; और मारने की वजह यह थी कि उन्होंने उसके लिए फाटक नहीं खोले थे; और उसने वहाँ की सब हामिला 'औरतों को चीर डाला।
På den tid drog Menahem ut fra Tirsa og herjet Tifsah med alt der var, og hele det tilhørende land. Det var fordi byen ikke hadde åpnet portene for ham, han herjet den; alle dets fruktsommelige kvinner lot han opskjære.
17 और शाह — ए — यहूदाह 'अज़रियाह के उन्तालीसवें बरस से जादी का बेटा मनाहिम इस्राईल पर सल्तनत करने लगा, और उसने सामरिया में दस बरस सल्तनत की।
I Judas konge Asarjas ni og trettiende år blev Menahem, Gadis sønn, konge over Israel i Samaria, og han regjerte i ti år.
18 उसने ख़ुदावन्द की नज़र में गुनाह किया और नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया, अपनी सारी उम्र बाज़ न आया।
Han gjorde hvad ondt var i Herrens øine; han vek ikke, så lenge han levde, fra Jeroboams, Nebats sønns synder, som han hadde fått Israel til å gjøre.
19 और शाह — ए — असूर पूल उसके मुल्क पर चढ़ आया। इसलिए मनाहिम ने हज़ार क़िन्तार' चाँदी पूल को नज़्र की, ताकि वह उसकी दस्तगीरी करे और सल्तनत को उसके हाथ में मज़बूत कर दे।
Kongen i Assyria Ful falt inn i landet; da gav Menahem Ful tusen talenter sølv forat han skulde holde med ham og trygge kongedømmet i hans hånd.
20 और मनाहिम ने ये नक़दी शाह — ए — असूर को देने के लिए इस्राईल से या'नी सब बड़े — बड़े दौलतमन्दों से पचास — पचास मिस्क़ाल हर शख़्स के हिसाब से जबरन ली। इसलिए असूर का बादशाह लौट गया और उस मुल्क में न ठहरा।
Og Menahem fikk de penger han skulde gi til kongen i Assyria, inn ved å legge skatt på Israel, på alle rikmenn, femti sekel på hver. Så vendte kongen i Assyria tilbake og blev ikke lenger i landet.
21 मनाहिम के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, इसलिए क्या वह इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखे नहीं?
Hvad som ellers er å fortelle om Menahem og om alt det han gjorde, det er opskrevet i Israels kongers krønike.
22 और मनाहिम अपने बाप — दादा के साथ सो गया, और उसका बेटा फक़ीहयाह उसकी जगह बादशाह हुआ।
Og Menahem la sig til hvile hos sine fedre, og hans sønn Pekahja blev konge i hans sted.
23 शाह — ए — यहूदाह 'अज़रियाह के पचासवीं साल मनाहिम का बेटा फक़ीयाह सामरिया में इस्राईल पर सल्तनत करने लगा, और उसने दो बरस सल्तनत की।
I Judas konge Asarjas femtiende år blev Pekahja, Menahems sønn, konge over Israel i Samaria, og han regjerte i to år.
24 उसने ख़ुदावन्द की नज़र में गुनाह किया; वह नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया, बाज़ न आया।
Han gjorde hvad ondt var i Herrens øine; han vek ikke fra Jeroboams, Nebats sønns synder, som han hadde fått Israel til å gjøre.
25 और फिक़ह — बिन — रमलियाह ने जो उसका एक सरदार था, उसके ख़िलाफ़ साज़िश की और उसको सामरिया में बादशाह के महल के मुहकम हिस्से में अरजूब और अरिया के साथ मारा, और जिल'आदियों में से पचास मर्द उसके साथ थे, इसलिए वह उसे क़त्ल करके उसकी जगह बादशाह हो गया।
Og Pekah, sønn av hans høvedsmann Remalja, fikk i stand en sammensvergelse mot ham og slo ham ihjel i Samaria i borgen i kongens hus og tillike Argob og Arje; han hadde med sig femti mann av gileadittene; og da han hadde drept ham, blev han konge i hans sted.
26 फक़ीयाह के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा है।
Hvad som ellers er å fortelle om Pekahja og om alt det han gjorde, det er opskrevet i Israels kongers krønike.
27 शाह — ए — यहूदाह 'अज़रियाह के बावनवें बरस से फिक़ह — बिन — रमलियाह सामरिया में इस्राईल पर सल्तनत करने लगा, और उसने बीस बरस सल्तनत की।
I Judas konge Asarjas to og femtiende år blev Pekah, Remaljas sønn, konge over Israel i Samaria, og han regjerte i tyve år.
28 उसने ख़ुदावन्द की नज़र में गुनाह किया और नबात के बेटे युरब'आम के गुनाहों से, जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया, बाज़ न आया।
Han gjorde hvad ondt var i Herrens øine; han vek ikke fra Jeroboams, Nebats sønns synder, som han hadde fått Israel til å gjøre.
29 शाह — ए — इस्राईल फिक़ह के अय्याम में शाह — ए — असूर तिगलत पिलासर ने आकर अय्यून, और अबील बैत मा'का, और यनूहा, और क़ादिस और हसूर और जिल'आद और गलील, और नफ़्ताली के सारे मुल्क को ले लिया, और लोगों को ग़ुलाम करके ग़ुलामी में ले गया।
I Israels konge Pekahs dager kom kongen i Assyria Tiglat-Pileser og tok Ijon og Abel-Bet-Ma'aka og Janoah og Kedes og Hasor og Gilead og Galilea, hele Naftalis land; og han bortførte innbyggerne til Assyria.
30 और हूसी' — बिन ऐला ने फ़िक़ह — बिन — रमलियाह के ख़िलाफ़ साज़िश की और उसे मारा, और क़त्ल किया और उसकी जगह, उज़्ज़ियाह के बेटे यूताम के बीसवें बरस, बादशाह हो गया;
Og Hosea, Elas sønn, fikk i stand en sammensvergelse mot Pekah, Remaljas sønn, og slo ham ihjel og blev konge i hans sted i Jotams, Ussias' sønns tyvende år.
31 और फ़िक़ह के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखे हैं।
Hvad som ellers er å fortelle om Pekah og om alt det han gjorde, det er opskrevet i Israels kongers krønike.
32 शाह — ए — इस्राईल रमलियाह के बेटे फ़िक़ह के दूसरे साल से शाह — ए — यहूदाह उज़ियाह का बेटा यूताम सल्तनत करने लगा।
I Israels konge Pekahs, Remaljas sønns annet år blev Jotam, sønn av Judas konge Ussias, konge.
33 जब वह सल्तनत करने लगा तो पच्चीस बरस का था, उसने सोलह बरस येरूशलेम में सल्तनत की। उसकी माँ का नाम यरूसा था, जो सदूक़ी की बेटी थी।
Han var fem og tyve år gammel da han blev konge, og regjerte seksten år i Jerusalem; hans mor hette Jerusa og var datter av Sadok.
34 उसने वह काम किया जो ख़ुदावन्द की नज़र में भला है; उसने सब कुछ ठीक वैसे ही किया जैसे उसके बाप 'उज़ियाह ने किया था।
Han gjorde hvad rett var i Herrens øine; han gjorde aldeles som sin far Ussias.
35 तोभी ऊँचे मक़ाम ढाए न गए लोग अभी ऊँचे मक़ामों पर क़ुर्बानी करते और ख़ुशबू जलाते थे। ख़ुदावन्द के घर का बालाई दरवाज़ा इसी ने बनाया।
Dog blev offerhaugene ikke nedlagt; folket blev ved å ofre og brenne røkelse på haugene. Det var han som bygget den øvre port i Herrens hus.
36 यूताम के बाक़ी काम और सब कुछ जो उसने किया, इसलिए क्या वह यहूदाह के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा नहीं?
Hvad som ellers er å fortelle om Jotam og om alt det han gjorde, det er opskrevet i Judas kongers krønike.
37 उन ही दिनों में ख़ुदावन्द शाह — ए — अराम रज़ीन को और फ़िक़ह — बिन — रमलियाह को, यहूदाह पर चढ़ाई करने के लिए भेजने लगा।
I de dager begynte Herren å sende kongen i Syria Resin og Pekah, Remaljas sønn, mot Juda.
38 यूताम अपने बाप — दादा के साथ सो गया, और अपने बाप दाऊद के शहर में अपने बाप — दादा के साथ दफ़न हुआ; और उसका बेटा आख़ज़ उसकी जगह बादशाह हुआ।
Og Jotam la sig til hvile hos sine fedre og blev begravet hos sine fedre i sin far Davids stad, og hans sønn Akas blev konge i hans sted.

< 2 सला 15 >