< 2 कुरिन्थियों 13 >

1 ये तीसरी बार मैं तुम्हारे पास आता हूँ। दो या तीन गवाहों कि ज़बान से हर एक बात साबित हो जाएगी।
Evo treći put idem k vama. Svaka presuda neka počiva na iskazu dvojice ili trojice svjedoka.
2 जैसे मैंने जब दूसरी दफ़ा हाज़िर था तो पहले से कह दिया था, वैसे ही अब ग़ैर हाज़िरी में भी उन लोगों से जिन्होंने पहले गुनाह किए हैं और सब लोगों से, पहले से कहे देता हूँ कि अगर फिर आऊँगा तो दर गुज़र न करूँगा।
Onima koji su prije sagriješili i svima drugima rekoh već i opet - kao onda drugi put nazočan, tako i sada nenazočan - unaprijed velim: ako opet dođem, neću štedjeti.
3 क्यूँकि तुम इसकी दलील चाहते हो कि मसीह मुझ में बोलता हैं, और वो तुम्हारे लिए कमज़ोर नहीं बल्कि तुम में ताक़तवर है।
Jer vi tražite dokaz da u meni govori Krist koji prema vama nije nemoćan, nego je snažan među vama.
4 हाँ, वो कमज़ोरी की वजह से मस्लूब किया गया, लेकिन ख़ुदा की क़ुदरत की वजह से ज़िन्दा है; और हम भी उसमें कमज़ोर तो हैं, मगर उसके साथ ख़ुदा कि उस क़ुदरत कि वजह से ज़िन्दा होंगे जो तुम्हारे लिए है।
I raspet bi, istina, po slabosti, ali živi po snazi Božjoj. I mi smo, istina, slabi u njemu, ali ćemo po snazi Božjoj živjeti s njime za vas.
5 तुम अपने आप को आज़माओ कि ईमान पर हो या नहीं। अपने आप को जाँचो तुम अपने बारे में ये नहीं जानते हो कि ईसा मसीह तुम में है? वर्ना तुम नामक़बूल हो।
Same sebe ispitujte, jeste li u vjeri! Same sebe provjeravajte! Zar ne spoznajete sami sebe: da je Isus Krist u vama? Inače niste pravi.
6 लेकिन मैं उम्मीद करता हूँ कि तुम मा'लूम कर लोगे कि हम तो नामक़बूल नहीं।
A spoznat ćete, nadam se, da smo mi pravi.
7 हम ख़ुदा से दुआ करते हैं कि तुम कुछ बदी न करो ना इस वास्ते कि हम मक़बूल मालूम हों' बल्कि इस वास्ते कि तुम नेकी करो चाहे हम नामक़बूल ही ठहरें।
Molimo se Bogu da ne činite nikakva zla; ne da se mi pokažemo pravi, nego da vi dobro činite, pa izašli mi i kao nepravi.
8 क्यूँकि हम हक़ के बारख़िलाफ़ कुछ नहीं कर सकते, मगर सिर्फ़ हक़ के लिए कर सकते हैं।
Ta ništa ne možemo protiv istine, nego samo za istinu.
9 जब हम कमज़ोर हैं और तुम ताक़तवर हो, तो हम ख़ुश हैं और ये दुआ भी करते हैं कि तुम कामिल बनो।
Da, radujemo se kad smo mi slabi, a vi jaki. Za to se i molimo, za vaše usavršavanje.
10 इसलिए मैं ग़ैर हाज़िरी में ये बातें लिखता हूँ ताकि हाज़िर होकर मुझे उस इख़्तियार के मुवाफ़िक़ सख़्ती न करना पड़े जो ख़ुदावन्द ने मुझे बनाने के लिए दिया है न कि बिगाड़ने के लिए।
To vam nenazočan pišem zato da nazočan ne bih morao oštro nastupiti vlašću koju mi Gospodin dade za izgrađivanje, a ne za rušenje.
11 ग़रज़ ऐ भाइयों! ख़ुश रहो, कामिल बनो, इत्मीनान रख्खो, यकदिल रहो, मेल — मिलाप रख्खो तो ख़ुदा, मुहब्बत और मेल — मिलाप का चश्मा तुम्हारे साथ होगा।
Uostalom, braćo, radujte se, usavršujte se, tješite se, složni budite, mir njegujte i Bog ljubavi i mira bit će s vama.
12 आपस में पाक बोसा लेकर सलाम करो।
Pozdravite jedni druge svetim cjelovom.
13 सब मुक़द्दस लोग तुम को सलाम कहते हैं।
Pozdravljaju vas svi sveti.
14 खुदावदं येसू मसीह का फज़्ल और खुदा की मौहब्बत और रूहुलकुद्‍दूस की शिराकत तुम सब के साथ होती रहे।
Milost Gospodina Isusa Krista, ljubav Boga i zajedništvo Duha Svetoga sa svima vama!

< 2 कुरिन्थियों 13 >