< 2 तवा 21 >

1 और यहूसफ़त अपने बाप — दादा के साथ सो गया, और दाऊद के शहर में अपने बाप — दादा के साथ दफ़्न हुआ; और उसका बेटा यहूराम उसकी जगह हुकूमत करने लगा।
و یهوشافاط با پدران خود خوابید و درشهر داود با پدرانش دفن شد، و پسرش یهورام به‌جایش پادشاه شد.۱
2 उसके भाई जो यहूसफ़त के बेटे यह थे: या'नी 'अज़रियाह और यहीएल और ज़करियाह और 'अज़रियाह और मीकाईल और सफ़तियाह, यह सब शाह — ए — इस्राईल यहूसफ़त के बेटे थे।
و پسران یهوشافاط عزریا و یحیئیل و زکریا و عزریاهو ومیکائیل و شفطیا برادران او بودند. این همه پسران یهوشافاط پادشاه اسرائیل بودند.۲
3 और उनके बाप ने उनको चाँदी और सोने और बेशक़ीमत चीज़ों के बड़े इनाम और फ़सीलदार शहर यहूदाह में 'अता किए, लेकिन हुकूमत यहूराम को दी क्यूँकि वह पहलौठा था।
و پدر ایشان عطایای بسیار از نقره و طلا و نفایس با شهرهای حصاردار در یهودا به ایشان داد و اما سلطنت را به یهورام عطا فرمود زیرا که نخست زاده بود.۳
4 जब यहूराम अपने बाप की हुकूमत पर क़ाईम हो गया और अपने को ताक़तवर कर लिया, तो उसने अपने सब भाइयों को और इस्राईल के कुछ सरदारों को भी तलवार से क़त्ल किया
و چون یهورام بر سلطنت پدرش مستقر شدخویشتن را تقویت نموده، همه برادران خود وبعضی از سروران اسرائیل را نیز به شمشیر کشت.۴
5 यहूराम जब हुकूमत करने लगा तो बत्तीस साल का था, और उसने आठ साल येरूशलेम में हुकूमत की।
یهورام سی و دو ساله بود که پادشاه شد و هشت سال در اورشلیم سلطنت کرد.۵
6 और वह अख़ीअब के घराने की तरह इस्राईल के बादशाहों के रास्ते पर चला, क्यूँकि अख़ीअब की बेटी उसकी बीवी थी; और उसने वही किया जो ख़ुदावन्द की नज़र में बुरा है।
و موافق رفتار پادشاهان اسرائیل به طوری که خاندان اخاب رفتار می‌کردند، سلوک نمود زیرا که دختر اخاب زن او بود و آنچه در نظر خداوند ناپسند بود، به عمل آورد.۶
7 तो भी ख़ुदावन्द ने दाऊद के ख़ान्दान को हलाक करना न चाहा, उस 'अहद की वजह से जो उसने दाऊद से बाँधा था, और जैसा उसने उसे और उसकी नसल को हमेशा के लिए एक चिराग़ देने का वा'दा किया था।
لیکن خداوند به‌سبب آن عهدی که با داود بسته بود و چونکه وعده داده بود که چراغی به وی و به پسرانش همیشه اوقات ببخشد، نخواست که خاندان داود را هلاک سازد.۷
8 उसी के दिनों में अदोम यहूदाह की हुकूमत से अलग हो गया और अपने ऊपर एक बादशाह बना लिया।
و در ایام او ادوم از زیردست یهودا عاصی شده، پادشاهی برای خود نصب نمودند.۸
9 तब यहूराम अपने अमीरों और अपने सब रथों को साथ लेकर उबूर कर गया और रात को उठकर अदोमियों को, जो उसे और रथों के सरदारों को घेरे हुए थे मारा।
ویهورام با سرداران خود و تمامی ارابه هایش رفت، و شبانگاه برخاسته، ادومیان را که او را احاطه کرده بودند با سرداران ارابه های ایشان شکست داد.۹
10 इसलिए अदोमी यहूदाह से आज तक अलग हैं, और उसी वक़्त लिबनाह भी उसके हाथ से निकल गया, क्यूँकि उसने ख़ुदावन्द अपने बाप — दादा के ख़ुदा को छोड़ दिया था।
اما ادوم تا امروز از زیر دست یهودا عاصی شده‌اند، و در همان وقت لبنه نیز از زیر دست اوعاصی شد، زیرا که او یهوه خدای پدران خود راترک کرد.۱۰
11 और इसके 'अलावा उसने यहूदाह के पहाड़ों पर ऊँचे मक़ाम बनाए और येरूशलेम के बाशिन्दों को ज़िनाकार बनाया, और यहूदाह को गुमराह किया।
و او نیز مکان های بلند در کوههای یهوداساخت و ساکنان اورشلیم را به زنا کردن تحریض نموده، یهودا را گمراه ساخت.۱۱
12 और एलियाह नबी से उसे इस मज़्मून का ख़त मिला, “ख़ुदावन्द तेरे बाप दाऊद का ख़ुदा ऐसा फ़रमाता है, इसलिए कि तू न अपने बाप यहूसफ़त के रास्तों पर और न यहूदाह के बादशाह आसा के रास्तों पर चला,
و مکتوبی ازایلیای نبی بدو رسیده، گفت که «یهوه، خدای پدرت داود، چنین می‌فرماید: چونکه به راههای پدرت یهوشافاط و به طریقهای آسا پادشاه یهوداسلوک ننمودی،۱۲
13 बल्कि इस्राईल के बादशाहों के रास्ते पर चला है, और यहूदाह और येरूशलेम के बाशिन्दों को ज़िनाकार बनाया जैसा अख़ीअब के ख़ान्दान ने किया था; और अपने बाप के घराने में से अपने भाइयों को जो तुझ से अच्छे थे क़त्ल भी किया।
بلکه به طریق پادشاهان اسرائیل رفتار نموده، یهودا و ساکنان اورشلیم رااغوا نمودی که موافق زناکاری خاندان اخاب مرتکب زنا بشوند و برادران خویش را نیز ازخاندان پدرت که از تو نیکوتر بودند به قتل رسانیدی،۱۳
14 इसलिए देख, ख़ुदावन्द तेरे लोगों को और तेरे बेटों और तेरी बीवियों को और तेरे सारे माल को बड़ी आफ़तों से मारेगा।
همانا خداوند قومت و پسرانت وزنانت و تمامی اموالت را به بلای عظیم مبتلاخواهد ساخت.۱۴
15 और तू अन्तड़ियों के मर्ज़ की वजह से सख़्त बीमार हो जाएगा, यहाँ तक कि तेरी अन्तड़ियाँ उस मर्ज़ की वजह से हर दिन निकलती जाएँगी।”
و تو به مرض سخت گرفتار شده، در احشایت چنان بیماری‌ای عارض خواهد شد که احشایت از آن مرض روزبه روزبیرون خواهد آمد.»۱۵
16 और ख़ुदावन्द ने यहूराम के ख़िलाफ़ फ़िलिस्तियों और उन 'अरबों का, जो कूशियों की सिम्त में रहते हैं दिल उभारा।
پس خداوند دل فلسطینیان و عربانی را که مجاور حبشیان بودند، به ضد یهورام برانگیزانید.۱۶
17 इसलिए वह यहूदाह पर चढ़ाई करके उसमें घुस आए, और सारे माल को जो बादशाह के घर में मिला और उसके बेटों और उसकी बीवियों को भी ले गए, ऐसा कि यहूआख़ज़ के 'अलावा जो उसके बेटों में सबसे छोटा था उसका कोई बेटा बाक़ी न रहा।
و بر یهودا هجوم آورده، در آن ثلمه انداختند و تمامی اموالی که در خانه پادشاه یافت شد و پسران و زنان او را نیزبه اسیری بردند. و برای او پسری سوای پسرکهترش یهواخاز باقی نماند.۱۷
18 और इस सबके बाद ख़ुदावन्द ने एक लाइलाज मर्ज़ उसकी अन्तड़ियों में लगा दिया।
و بعد از اینهمه خداوند احشایش را به مرض علاج ناپذیر مبتلا ساخت.۱۸
19 कुछ मुद्दत के बा'द, दो साल के आख़िर में ऐसा हुआ कि उसके रोग के मारे उसकी अन्तड़ियाँ निकल पड़ी और वह बुरी बीमारियों से मर गया। उसके लोगों ने उसके लिए आग न जलाई, जैसा उसके बाप — दादा के लिए जलाते थे।
و به مرور ایام بعد از انقضای مدت دو سال، احشایش از شدت مرض بیرون آمد و با دردهای سخت مرد، وقومش برای وی (عطریات ) نسوزانیدند، چنانکه برای پدرش می‌سوزانیدند.۱۹
20 वह बत्तीस साल का था जब हुकूमत करने लगा और उसने आठ साल येरूशलेम में हुकूमत की; और वह बगै़र मातम के रुख़सत हुआ और उन्होंने उसे दाऊद के शहर में दफ़्न किया, लेकिन शाही क़ब्रों में नहीं।
و او سی و دو ساله بود که پادشاه شد و هشت سال در اورشلیم سلطنت نمود، و بدون آنکه بر او رقتی شود، رحلت کرد و او را در شهر داود، اما نه در مقبره پادشاهان دفن کردند.۲۰

< 2 तवा 21 >