< 1 समु 9 >

1 और बिनयमीन के क़बीले का एक शख़्स था जिसका नाम क़ीस, बिन अबीएल, बिन सरोर, बिन बकोरत, बिन अफ़ीख़ था वह एक बिनयमीनी का बेटा और ज़बरदस्त सूरमा था।
Det var en mann av Benjamin som hette Kis, sønn til Abiel, sønn til Seror, sønn til Bekorat, sønn til Afiah, sønn til en benjaminitt; han var en mektig mann.
2 उसका एक जवान और ख़ूबसूरत बेटा था जिसका नाम साऊल था, और बनी — इस्राईल के बीच उससे ख़ूबसूरत कोई शख़्स न था। वह ऐसा लम्बा था कि लोग उसके कंधे तक आते थे।
Han hadde en sønn som hette Saul, en ung og vakker mann; det fantes ingen mann blandt Israels barn som var vakrere enn han; han var et hode høiere enn alt folket.
3 और साऊल के बाप क़ीस के गधे खो गए, इसलिए क़ीस ने अपने बेटे साऊल से कहा, “कि नौकरों में से एक को अपने साथ ले और उठ कर गधों को ढूँड ला।”
En dag kom Kis', Sauls fars aseninner bort for ham, og Kis sa til sin sønn Saul: Ta en av drengene med dig og dra avsted og let efter aseninnene!
4 इसलिए वह इफ़्राईम के पहाड़ी मुल्क और सलीसा की सर ज़मीन से होकर गुज़रा, लेकिन वह उनको न मिले। तब वह सा'लीम की सर ज़मीन में गए और वह वहाँ भी न थे, फिर वह बिनयमीनी के मुल्क में आए लेकिन उनको वहाँ भी न पाया।
Så gikk han over Efra'im-fjellet og gjennem Salisa-bygden, men de fant dem ikke; så gikk de gjennem Sa'alim-bygden, men der var de ikke; derefter gikk han gjennem Benjamins land, men de fant dem ikke der heller.
5 जब वह सूफ़ के मुल्क में पहुँचे तो साऊल अपने नौकर से जो उसके साथ था कहने लगा, “आ हम लौट जाएँ, ऐसा न हो कि मेरा बाप गधों की फ़िक्र छोड़ कर हमारी फ़िक्र करने लगे।”
Da de kom til Suf-bygden, sa Saul til drengen som var med ham: Kom, la oss gå hjem igjen! Ellers kunde min far bli urolig for oss, istedenfor å tenke på aseninnene.
6 उसने उससे कहा, “देख इस शहर में खुदा एक नबी है जिसकी बड़ी 'इज़्ज़त होती है, जो कुछ वह कहता है, वह सब ज़रूर ही पूरा होता है। इसलिए हम उधर चलें, शायद वह हमको बता दे कि हम किधर जाएँ।”
Men han svarte ham: I denne by er det en Guds mann som det går stort ord av; alt hvad han sier, slår til. La oss nu gå dit! Han kan visst si oss noget om det vi går efter.
7 साऊल ने अपने नौकर से कहा, “लेकिन देख अगर हम वहाँ चलें तो उस शख़्स के लिए क्या लेते जाएँ? रोटियाँ तो हमारे तोशेदान की हो चुकीं और कोई चीज़ हमारे पास है नहीं, जिसे हम उस नबी को पेश करें हमारे पास है किया?”
Da sa Saul til sin dreng: Men om vi nu går dit, hvad skal vi da ha med oss til mannen? Vi har ikke mere brød igjen i våre skrepper, og vi har ingen gave å gi Guds-mannen; hvor meget har vi med oss?
8 नौकर ने साऊल को जवाब दिया, “देख, पाव मिस्क़ाल चाँदी मेरे पास है, उसी को मैं उस नबी को दूँगा ताकि वह हमको रास्ता बता दे।”
Så tok drengen igjen til orde og sa til Saul: Her har jeg hos mig en fjerdedel sekel sølv; den vil jeg gi til Guds-mannen, så sier han oss nok hvad vei vi skal gå.
9 अगले ज़माने में इस्राईलियों में जब कोई शख़्स ख़ुदा से मशवरा करने जाता तो यह कहता था, कि आओ, हम ग़ैबबीन के पास चलें, क्यूँकि जिसको अब नबी कहतें हैं, उसको पहले ग़ैबबीन कहते थे।
Fordum sa folk i Israel når de gikk avsted for å få vite Guds vilje: Kom, la oss gå til seeren! For den som nu kalles profet, kaltes fordum seer.
10 तब साऊल ने अपने नौकर से कहा, तू ने क्या ख़ूब कहा, आ हम चलें इस लिए वह उस शहर को जहाँ वह नबी था चले।
Saul sa til sin dreng: Du har rett; kom, la oss gå! Så gikk de til byen hvor Guds-mannen var.
11 और उस शहर की तरफ़ टीले पर चढ़ते हुए, उनको कई जवान लड़कियाँ मिलीं जो पानी भरने जाती थीं; उन्होंने उन से पूछा, “क्या ग़ैबबीन यहाँ है?”
Da de gikk op bakken som førte til byen, møtte de nogen piker som kom ut for å hente vann, og de sa til dem: Er seeren her?
12 उन्होंने उनको जवाब दिया, “हाँ है, देखो वह तुम्हारे सामने ही है, इसलिए जल्दी करो क्यूँकि वह आज ही शहर में आया है, इसलिए कि आज के दिन ऊँचे मक़ाम में लोगों की तरफ़ से क़ुर्बानी होती है।
De svarte dem og sa: Ja, nettop nu er han her. Skynd dig nu! Idag er han kommet til byen, fordi folket idag holder offerfest på haugen.
13 जैसे ही तुम शहर में दाख़िल होगे, वह तुमको पहले उससे कि वह ऊँचे मक़ाम में खाना खाने जाए मिलेगा, क्यूँकि जब तक वह न पहुँचे लोग खाना नहीं खायेंगे, इसलिए कि वह क़ुर्बानी को बरकत देता है, उसके बाद मेहमान खाते हैं, इसलिए अब तुम चढ़ जाओ, क्यूँकि इस वक़्त वह तुमको मिल जाएगा।”
Når I kommer inn i byen, finner I ham straks før han går op på haugen til måltidet; for folket går ikke til bords før han kommer, fordi han skal velsigne offeret; først derefter setter de innbudne sig til bords. Gå bare op! For nettop nu kan I treffe ham.
14 इसलिए वह शहर को चले और शहर में दाख़िल होते ही देखा कि समुएल उनके सामने आ रहा है कि वह ऊँचे मक़ाम को जाए।
Så gikk de op til byen, og med det samme de kom inn i byen, kom Samuel ut imot dem for å gå op på haugen.
15 और ख़ुदावन्द ने साऊल के आने से एक दिन पहले समुएल पर ज़ाहिर कर दिया था कि
Men dagen før Saul kom, hadde Herren varslet Samuel og sagt:
16 कल इसी वक़्त मैं एक शख़्स को बिन यमीन के मुल्क से तेरे पास भेजूँगा, तू उसे मसह करना ताकि वह मेरी क़ौम इस्राईल का सरदार हो, और वह मेरे लोगों को फ़िलिस्तियों के हाथ से बचाएगा, क्यूँकि मैंने अपने लोगों पर नज़र की है, इसलिए कि उनकी फ़रियाद मेरे पास पहुँची है।
På denne tid imorgen vil jeg sende en mann fra Benjamins land til dig; ham skal du salve til fyrste over mitt folk Israel, og han skal frelse mitt folk av filistrenes hånd; for jeg har sett til mitt folk, fordi deres rop er steget op til mig.
17 इसलिए जब समुएल साऊल से मिला, तो ख़ुदावन्द ने उससे कहा, “देख यही वह शख़्स है जिसका ज़िक्र मैंने तुझ से किया था, यही मेरे लोगों पर हुकूमत करेगा।”
Da nu Samuel så Saul, sa Herren til ham: Se, det er den mann om hvem jeg har sagt til dig: Han skal styre mitt folk.
18 फिर साऊल ने फाटक पर समुएल के नज़दीक जाकर उससे कहा, “कि मुझको ज़रा बता दे कि ग़ैबबीन का घर कहा, है?”
Så gikk Saul frem til Samuel midt i porten og sa: Si mig hvor seeren bor!
19 समुएल ने साऊल को जवाब दिया कि वह ग़ैबबीन मैं ही हूँ; मेरे आगे आगे ऊँचे मक़ाम को जा, क्यूँकि तुम आज के दिन मेरे साथ खाना खाओगे और सुबह को मैं तुझे रुख़्सत करूँगा, और जो कुछ तेरे दिल में है सब तुझे बता दूँगा।
Samuel svarte Saul og sa: Jeg er seeren. Gå foran mig op på haugen! I skal ete med mig idag; imorgen tidlig når jeg lar dig fare, skal jeg si dig alt det du tenker på.
20 और तेरे गधे जिनको खोए हुए तीन दिन हुए, उनका ख़्याल मत कर, क्यूँकि वह मिल गए और इस्राईलियों में जो कुछ दिलकश हैं वह किसके लिए हैं, क्या वह तेरे और तेरे बाप के सारे घराने के लिए नहीं?
Og aseninnene som kom bort for dig idag for tre dager siden, dem skal du ikke være urolig for; de er funnet. Og hvem tilhører alt det beste i Israel om ikke dig og hele din fars hus?
21 साऊल ने जवाब दिया “क्या मैं बिन यमीनी, या'नी इस्राईल के सब से छोटे क़बीले का नहीं? और क्या मेरा घराना बिन यमीन के क़बीले के सब घरानों में सब से छोटा नहीं? इस लिए तू मुझ से ऐसी बातें क्यूँ कहता है?”
Saul svarte og sa: Er jeg ikke en benjaminitt, hører jeg ikke til en av de minste blandt Israels stammer, og er ikke min ætt den ringeste av alle ætter i Benjamins stamme? Hvorfor taler du da således til mig?
22 और समुएल साऊल और उसके नौकर को मेहमानख़ाने में लाया, और उनको मेहमानों के बीच जो कोई तीस आदमी थे सद्र जगह में बिठाया।
Men Samuel tok Saul og hans dreng og førte dem til festsalen og lot dem sette sig øverst blandt de innbudne - det var omkring tretti menn.
23 और समुएल ने बावर्ची से कहा “कि वह टुकड़ा जो मैंने तुझे दिया, जिसके बारे में तुझ से कहा, था कि उसे अपने पास रख छोड़ना, लेआ।”
Og Samuel sa til den mann som kokte maten: Kom hit med det stykke jeg gav dig og sa du skulde gjemme!
24 बावर्ची ने वह रान म'अ उसके जो उसपर था, उठा कर साऊल के सामने रख दी, तब समुएल ने कहा, यह देख जो रख लिया गया था, उसे अपने सामने रख कर खा ले क्यूँकि वह इसी मु'अय्यन वक़्त के लिए, तेरे लिए रख्खी रही क्यूँकि मैंने कहा कि मैंने इन लोगों की दा'वत की है “इस लिए साऊल ने उस दिन समुएल के साथ खाना खाया।
Da kom mannen frem med låret og fettet som var på det, og satte det foran Saul; og Samuel sa: Se, her er det som var gjemt, satt frem for dig; et nu! For til denne stund blev det gjemt for dig, dengang jeg sa: Jeg har innbudt folket. Så åt Saul den dag sammen med Samuel.
25 और जब वह ऊँचे मक़ाम से उतर कर शहर में आए तो उसने साऊल से उस के घर की छत पर बातें कीं
Derefter gikk de ned fra haugen og inn i byen, og han satt og talte med Saul på taket.
26 और वह सवेरे उठे, और ऐसा हुआ, कि जब दिन चढ़ने लगा, तो समुएल ने साऊल को फिर घर की छत पर बुलाकर उससे कहा, उठ कि मैं तुझे रुख़्सत करूँ।” इस लिए साऊल उठा, और वह और समुएल दोनों बाहर निकल गए।
Tidlig om morgenen, med det samme det tok til å dages, kalte Samuel Saul op på taket og sa: Gjør dig rede, så vil jeg følge dig på veien. Så gjorde Saul sig rede, og de gikk ut sammen, han og Samuel.
27 और शहर के सिरे के उतार पर चलते चलते समुएल ने साऊल से कहा कि अपने नौकर को हुक्म कर कि वह हम से आगे बढ़े, इसलिए वह आगे बढ़, गया, लेकिन तू अभी ठहरा रह ताकि मैं तुझे ख़ुदा की बात सुनाऊँ।
Da de nu kom ned til utkanten av byen, sa Samuel til Saul: Si til drengen at han skal gå foran oss - og han gikk - men stå du nu her! Så vil jeg la dig høre hvad Gud har sagt.

< 1 समु 9 >