< 1 सला 7 >

1 और सुलेमान तेरह साल अपने महल की ता'मीर में लगा रहा, और अपने महल को ख़त्म किया;
Potom zida Solomun sebi dom trinaest godina, i svrši ga.
2 क्यूँकि उसने अपना महल लुबनान के बन की लकड़ी का बनाया, उसकी लम्बाई सौ हाथ और चौड़ाई पचास हाथ और ऊँचाई तीस हाथ थी, और वह देवदार के सुतूनों की चार क़तारों पर बना था; और सुतूनों पर देवदार के शहतीर थे।
Sazida i dom iz šume Livanske, sto lakata dug i pedeset lakata širok i trideset lakata visok, na èetiri reda stupova kedrovijeh, s gredama kedrovijem svrh stupova.
3 और वह पैंतालीस शहतीरों के ऊपर जो सुतूनों पर टिके थे, पाट दिया गया था। हर क़तार में पन्द्रह शहतीर थे।
I bješe pokriven drvetom kedrovijem gore na gredama, koje bijahu na èetrdeset i pet stupova, po petnaest u jednom redu.
4 और खिड़कियों की तीन क़तारें थी, और तीनों क़तारों में हर एक रोशनदान दूसरे रोशनदान के सामने था।
I prozora bijahu tri reda, prozor nad prozorom u tri reda.
5 और सब दरवाज़े और चौखटें मुरब्बा' शक्ल की थीं, और तीनों क़तारों में हर एक रोशनदान दूसरे रोशनदान के सामने था।
I sva vrata i pragovi bjehu na èetiri ugla, i prozori, i jedan prozor bješe prema drugom u tri reda.
6 और उसने सुतूनों का बरआमदा बनाया; उसकी लम्बाई पचास हाथ और चौड़ाई तीस हाथ, और इनके सामने एक डयोढ़ी थी, और इनके आगे सुतून और मोटे — मोटे शहतीर थे।
I naèini trijem od stupova, pedeset lakata dug i trideset lakata širok; i taj trijem bješe sprijed, i stupovi i grede bijahu sprijed.
7 और उसने तख़्त के लिए एक बरआमदा, या'नी 'अदालत का बरआमदा बनाया जहाँ वह 'अदालत कर सके; और फ़र्श — से — फ़र्श तक उसे देवदार से पाट दिया।
I naèini trijem u kojem bješe prijesto, gdje suðaše, trijem sudski, koji bijaše obložen kedrom od poda do vrha.
8 और उसके रहने का महल जो उसी बरआमदे के अन्दर दूसरे सहन में था, ऐसे ही काम का बना हुआ था। और सुलेमान ने फ़िर'औन की बेटी के लिए, जिसे उसने ब्याहा था, उसी बरआमदे के तरह का एक महल बनाया
I u njegovoj kuæi gdje življaše bijaše drugi trijem iza onoga trijema, posao bijaše isti. Naèini dom i kæeri Faraonovoj, kojom se oženi Solomun, kao taj trijem.
9 यह सब अन्दर और बाहर बुनियाद से मुन्डेर तक बेशक़ीमत पत्थरों, या'नी तराशे हुए पत्थरों के बने हुए थे, जो नाप के मुताबिक़ आरों से चीरे गए थे, और ऐसा ही बाहर बाहर बड़े सहन तक था।
Sve ovo bješe od skupocjenoga kamena, tesanoga na mjeru i pilom sjeèenoga, iznutra i spolja od poda do krova, i spolja do velikoga trijema.
10 और बुनियाद बेशक़ीमत पत्थरों, या'नी बड़े — बड़े पत्थरों की थी; यह पत्थर दस — दस हाथ और आठ — आठ हाथ के थे।
I temelj bijaše od kamenja skupocjenoga, kamenja velikoga, od deset lakata i od osam lakata.
11 और ऊपर नाप के मुताबिक़ बेशक़ीमत पत्थर, या'नी घड़े हुए पत्थर और देवदार की लकड़ी लगी हुई थी।
A ozgo bijaše kamenje skupocjeno na mjeru tesano i daske kedrove.
12 और बड़े सहन में चारों तरफ़ घड़े हुए पत्थरों की तीन क़तारें और देवदार के शहतीरों की एक क़तार, वैसी ही थी जैसी ख़ुदावन्द के घर के अन्दरूनी सहन और उस घर के बरआमदे में थी।
I veliki trijem unaokolo imaše tri reda kamenja tesanoga i jedan red kedrovijeh brvana, kao trijem unutrašnji doma Gospodnjega i kao trijem istoga doma.
13 फिर सुलेमान बादशाह ने सूर से हीराम को बुलवा लिया।
I posla car Solomun i pozva Hirama iz Tira.
14 वह नफ़्ताली के क़बीले की एक बेवा 'औरत का बेटा था, और उसका बाप सूर का बाशिन्दा था और ठठेरा था; और वह पीतल के सब काम की कारीगरी में हिकमत और समझ और महारत रखता था। इसलिए उसने सुलेमान बादशाह के पास आकर उसका सब काम बनाया।
A on bijaše sin jedne udovice od plemena Neftalimova a otac mu bješe iz Tira, umjetnik mjedarski, vrlo vješt i razuman, te umijaše svašta graditi od mjedi; on došav k caru Solomunu izradi mu sav posao.
15 क्यूँकि उसने अठारह — अठारह हाथ ऊँचे पीतल के दो सुतून बनाए, और एक — एक का घेर बारह हाथ के सूत के बराबर था यह अन्दर से खोखले और इसके पीतल की मोटाई चार उंगल थी।
Sali dva stupa od mjedi, jedan stup bješe od osamnaest lakata u visinu a unaokolo od dvanaest lakata; taki bješe i drugi stup.
16 और उसने सुतूनों की चोटियों पर रखने के लिए पीतल ढाल कर दो ताज बनाये एक ताज की ऊँचाई पाँच और दूसरे ताज की ऊँचाई भी पाँच हाथ थी।
I naèini dva oglavlja da se metnu ozgo na stupove, salivena od mjedi; pet lakata bješe visoko jedno oglavlje i pet lakata bješe visoko drugo oglavlje.
17 और उन ताजों के लिए जो सुतूनों की चोटियों पर थे, चारखाने की जालियाँ और जंजीरनुमा हार थे, सात एक ताज के लिए और सात दूसरे ताज के लिए।
I pletenice isprepletane i vrvce kao verige naèini na oglavlja, koja bijahu navrh stupova, sedam na jedno oglavlje i sedam na drugo oglavlje.
18 तब उसने वह सुतून बनाए, और सुतूनों' की चोटी के ऊपर के ताजों को ढाँकने के लिए एक जाली के काम पर चारों तरफ़ दो क़तारें थीं, और दूसरे ताज के लिए भी उसने ऐसा ही किया।
Tako naèini na stupove i dva reda šipaka na jednu pletenicu unaokolo da pokrivaju oglavlje koje bijaše na vrhu; tako naèini i na drugom oglavlju.
19 और उन चार — चार हाथ के ताजों पर जो बरआमदे के सुतूनों की चोटी पर थे सोसन का काम था;
I na ta dva oglavlja navrh stupova u trijemu bijahu naèinjeni ljiljani od èetiri lakta.
20 और उन दोनों सुतूनों पर, ऊपर की तरफ़ भी जाली के बराबर की गोलाई के पास ताज बने थे; और उस दूसरे ताज पर क़तार दर क़तार चारों तरफ़ दो सौ अनार थे।
I na dva oglavlja na dva stupa bijahu ozgo i prema sredini pod pletenicama šipci, kojih bijaše dvjesta u dva reda unaokolo na jednom i na drugom oglavlju.
21 और उसने हैकल के बरआमदे में वह सुतून खड़े किए; और उसने दहने सुतून को खड़ा करके उसका नाम याकिन रखा, और बाएँ सुतून को खड़ा करके उसका नाम बो'एलियाज़र रखा।
I postavi te stupove u trijemu crkvenom, i postavivši desni stup nazva ga Jahin, potom postavivši stup lijevi nazva ga Voas.
22 और सुतूनों की चोटी पर सोसन का काम था; ऐसे सुतूनों का काम ख़त्म हुआ।
I navrh stupova namjesti izraðeno cvijeæe ljiljanovo. I tako se svršiše stupovi.
23 फिर उसने ढाला हुआ एक बड़ा हौज़ बनाया, वह एक किनारे से दूसरे किनारे तक दस हाथ था; वह गोल था, और ऊँचाई उसकी पाँच हाथ थी, और उसका घेर चारों तरफ़ तीस हाथ के सूत के बराबर था।
I sali more; deset lakata bješe mu od jednoga kraja do drugoga, okruglo unaokolo, a pet lakata bješe visoko, a unaokolo mu bješe trideset lakata.
24 और उसके किनारे के नीचे चारों तरफ़ दसों हाथ तक लट्टू थे, जो उसे या'नी बड़े हौज़ को घेरे हुए थे; यह लट्टू दो क़तारों में थे, और जब वह ढाला गया तब ही यह भी ढाले गए थे।
I ispod kraja njegova bijahu ispupèene kao jabuke svuda unaokolo po deset na jedan lakat, kojima bješe optoèeno more unaokolo, dva reda jabuka bješe saliveno s njim.
25 और वह बारह बैलों पर रखा गया; तीन के मुँह शिमाल की तरफ़, और तीन के मुँह मग़रिब की तरफ़, और तीन के मुँह जुनूब की तरफ़, और तीन के मुँह मशरिक़ की तरफ़ थे; और वह बड़ा हौज़ उन ही पर ऊपर की तरफ़ था, और उन सभों का पिछला धड़ अन्दर के रुख़ था।
I stajaše na dvanaest volova; tri gledahu na sjever, tri gledahu na zapad, tri gledahu na jug, a tri gledahu na istok; a more stajaše na njima ozgo, i zadnja strana svijeh njih bijaše unutra.
26 और दिल उसका चार उंगल था, और उसका किनारा प्याले के किनारे की तरह गुल — ए — सोसन की तरह था, और उसमें दो हज़ार बत की समाई थी।
Debljina mu bijaše s podlanice, a kraj mu bijaše kao kraj u èaše, kao cvijet ljiljanov, a primaše dvije tisuæe vata.
27 और उसने पीतल की दस कुर्सियाँ बनाई, एक एक कुर्सी की लम्बाई चार हाथ और चौड़ाई चार हाथ और उँचाई तीन हाथ थी।
I naèini deset podnožja od mjedi, u dužinu od èetiri lakta bješe svako podnožje, a u širinu od èetiri lakta, a u visinu od tri lakta.
28 और उन कुर्सियों की कारीगरी इस तरह की थीं; इनके हाशिये थे, और पटरों के दर्मियान भी हाशिये थे;
A naprava bješe u svakoga podnožja ovaka: oplata bijaše u njih unaokolo, i oplata bijaše izmeðu uglova.
29 और उन हाशियों पर जो पटरों के दर्मियान थे, शेर और बैल और करूबी बने थे; और उन पटरों पर भी एक कुर्सी ऊपर की तरफ़ थी, और शेरों और बैलों के नीचे लटकते काम के हार थे।
A na oplati meðu uglovima bijahu lavovi i volovi i heruvimi; a na uglovima bijaše stupac ozgo, a ispod lavova i volova bijaše vijenac kovan.
30 और हर कुर्सी के लिए चार चार पीतल के पहिये और पीतल ही के धुरे थे, और उसके चारों पायों में टेकें लगी थीं; यह ढली हुई टेकें हौज़ के नीचे थीं, और हर एक के पहलू में हार बने थे।
I pod svakim podnožjem bijahu po èetiri toèka od mjedi s ploèama mjedenijem, i na èetiri ugla bijahu kao ramena, i pod svakom umivaonicom bijahu ta ramena salivena prema svakom vijencu.
31 और उसका मुँह ताज के अन्दर और बाहर एक हाथ था, और वह मुँह डेढ़ हाथ था और उसका काम कुर्सी के काम की तरह गोल था; और उसी मुँह पर नक़्क़ाशी का काम था और उनके हाशिये गोल नहीं बल्कि चौकोर थे।
Dubina umivaonici od vrha do dna nad stupcem bijaše s lakta, i u vrhu bijaše okrugla kao i stupac koji bijaše od podrug lakta, i po vrhu joj bijaše rezano, a oplata joj bijaše na èetiri ugla, ne okrugla.
32 और वह चारों पहिये हाशियों के नीचे थे, और पहियों के धुरे कुर्सी में लगे थे; और हर पहिये की उँचाई डेढ़ हाथ थी।
I tako po èetiri toèka bijahu pod tom oplatom, i osovine toèkovima izlažahu na podnožju, i svaki toèak bijaše visok podrug lakta.
33 और पहियों का काम रथ के पहिये के जैसा था, और उनके धुरे और उनकी पुठियाँ और उनके आरे और उनकी नाभें सब के सब ढाले हुए थे।
I naprava u tijeh toèkova bijaše kao naprava u toèkova kolskih; osovine njihove, glavèine, naplaci i paoci, sve bješe liveno.
34 और हर कुर्सी के चारों कोनों पर चार टेकें थीं, और टेकें और कुर्सी एक ही टुकड़े की थीं।
I èetiri ramena bijahu na èetiri ugla u svakoga podnožja, iz podnožja izlažahu njegova ramena.
35 और हर कुर्सी के सिरे पर आध हाथ ऊँची चारों तरफ़ गोलाई थी, और कुर्सी के सिरे की कंगनियाँ और हाशिये उसी के टुकड़े के थे।
A ozgo u podnožja bijaše visine po lakta, koja bješe svuda okrugla, i ozgo na podnožju bjehu strane njegove i oplate koje izlažahu iz njega.
36 और उसकी कंगनियों के पाटों पर और उसके हाशियों पर उसने करूबियों और शेरों और खजूर के दरख़्तों को, हर एक की जगह के मुताबिक़ कन्दा किया, और चारों तरफ़ हार थे।
I po stranama njegovijem i po oplatama njegovijem izreza heruvime, lavove i palme, jedno do drugoga uz vijence unaokolo.
37 दसों कुर्सियों को उसने इस तरह बनाया, और उन सबका एक ही साँचा और एक ही नाप और एक ही सूरत थी।
Na taj naèin naèini deset podnožja; sva bijahu jednako salivena, jedne mjere i jedne naprave.
38 और उसने पीतल के दस हौज़ बनाए, हर एक हौज़ में चालीस बत की समाई थी; और हर एक हौज़ चार हाथ का था; और उन दसों कुर्सियों में से हर एक पर एक हौज़ था।
I naèini deset umivaonica od mjedi; po èetrdeset vata uzimaše jedna umivaonica, i svaka umivaonica bijaše od èetiri lakta; po jedna umivaonica stajaše na svakom podnožju od deset podnožja.
39 उसने पाँच कुर्सियाँ घर की दहनी तरफ़, और पाँच घर की बाई तरफ़ रखीं, और बड़े हौज़ को घर के दहने मशरिक़ की तरफ़ जुनूब के रुख़ पर रख्खा।
I namjesti pet podnožja na desnoj strani doma, a pet na lijevoj strani doma, a more namjesti na desnu stranu doma prema istoku s juga.
40 हीराम ने हौज़ों और बेलचों और कटोरों को भी बनाया। इसलिए हीराम ने वह सब काम जिसे वह सुलेमान बादशाह की ख़ातिर ख़ुदावन्द के घर में बना रहा था पूरा किया;
Tako naèini Hiram umivaonice i lopate i kotliæe; i svrši Hiram sav posao koji radi caru Solomunu za dom Gospodnji:
41 या'नी दोनों सुतून और सुतूनों की चोटी पर ताजों के दोनों प्याले, और सुतूनों की चोटी पर के ताजों के दोनों प्यालों की ढाँकने की दोनों जालियाँ;
Dva stupa i dva oglavlja okrugla navrh dva stupa, i dvije pletenice da pokrivaju ona dva oglavlja okrugla navrh stupova;
42 और दोनों जालियों के लिए चार सौ अनार, या'नी सुतूनों पर के ताजों के दोनों प्यालों के ढाँकने की हर जाली के लिए अनारों की दो दो क़तारें;
I èetiri stotine šipaka na dvije pletenice; dva reda šipaka na svakoj pletenici, da pokrivaju dva oglavlja okrugla navrh stupova;
43 और दसों कुर्सियाँ और दसों कुर्सियों पर के दसों हौज़;
I deset podnožja, i deset umivaonica na njima;
44 और वह बड़ा हौज़ और बड़े हौज़ के नीचे के बारह बैल;
I more jedno, i volova dvanaest pod morem;
45 और वह देगें और बेल्चे और कटोरे। यह सब बर्तन जो हीराम ने सुलेमान बादशाह की ख़ातिर ख़ुदावन्द के घर में बनाए, झलकते हुए पीतल के थे।
I lonce i lopate i kotliæe; a svi sudovi što naèini Hiram caru Solomunu za dom Gospodnji bjehu od mjedi uglaðene.
46 बादशाह ने उन सबको यरदन के मैदान में सुक्कात और ज़रतान के बीच की चिकनी मिट्टी वाली ज़मीन में ढाला।
To je car salivao u ravnici Jordanskoj u zemlji ilovaèi izmeðu Sohota i Sartana.
47 और सुलेमान ने उन सब बर्तन को बगै़र तोले छोड़ दिया, क्यूँकि वह बहुत से थे; इसलिए उस पीतल का वज़न मा'लूम न हो सका।
I Solomun ne izmjeri tijeh sudova, jer ih bješe vrlo mnogo, ne tražiše težine mjedi.
48 और सुलेमान ने वह सब बर्तन बनाए जो ख़ुदावन्द के घर में थे, या'नी वह सोने का मज़बह, और सोने की मेज़ जिस पर नज़र की रोटी रहती थी,
Naèini Solomun i sve drugo posuðe za dom Gospodnji: zlatni oltar, i zlatni sto, na kom stajahu hljebovi postavljeni,
49 और ख़ालिस सोने के वह शमा'दान जो इल्हामगाह के आगे पाँच दहने और पाँच बाएँ थे, और सोने के फूल और चिराग, और चिमटे;
I pet svijetnjaka s desne strane i pet s lijeve strane pred svetinjom od èistoga zlata, i cvjetove i žiške i usekaèe od zlata,
50 और ख़ालिस सोने के प्याले और गुलतराश और कटोरे और चमचे और ऊदसोज़; और अन्दरूनी घर, या'नी पाकतरीन मकान के दरवाज़े के लिए और घर के या'नी हैकल के दरवाज़े के लिए सोने के क़ब्ज़े।
I èaše i viljuške i kotliæe i kadionice i mašice od èistoga zlata; i èepovi na vratima unutrašnjega doma, svetinje nad svetinjama, i èepovi na vratima crkvenijem bijahu od zlata.
51 ऐसे वह सब काम जो सुलेमान बादशाह ने ख़ुदावन्द के घर में बनाया ख़त्म हुआ; और सुलेमान अपने बाप दाऊद की मख़्सूस की हुई चीज़ो, या'नी सोने और चाँदी और बर्तनों को अन्दर लाया, और उनको ख़ुदावन्द के घर के खज़ानों में रखा।
I tako se svrši sav posao, koji uradi car Solomun domu Gospodnjemu; i unese Solomun što bješe posvetio David otac njegov, srebro i zlato i sudove, i ostavi u riznicu doma Gospodnjega.

< 1 सला 7 >