< 1 सला 3 >

1 और सुलेमान ने मिस्र के बादशाह फ़िर'औन से रिश्तेदारी की, और फ़िर'औन की बेटी ब्याह ली; और जब तक अपना महल और ख़ुदावन्द का घर और येरूशलेम के चरों तरफ़ दीवार न बना चुका, उसे दाऊद के शहर में लाकर रख्खा।
Og Salomo inngikk svogerskap med Farao, Egyptens konge; han tok Faraos datter til ekte og førte henne inn i Davids stad inntil han blev ferdig med å bygge både sitt eget hus og Herrens hus og muren rundt omkring Jerusalem.
2 लेकिन लोग ऊँची जगहों में क़ुर्बानी करते थे, क्यूँकि उन दिनों तक कोई घर ख़ुदावन्द के नाम के लिए नहीं बना था।
Folket ofret dengang bare på haugene; for på den tid var det ennu ikke bygget noget hus for Herrens navn.
3 और सुलेमान ख़ुदावन्द से मुहब्बत रखता और अपने बाप दाऊद के क़ानून पर चलता था। इतना ज़रूर है कि वह ऊँची जगहों में क़ुर्बानी करता और बख़ूर जलाता था।
Salomo elsket Herren, så han fulgte sin far Davids forskrifter; dog ofret han på haugene og brente røkelse der.
4 और बादशाह जिबा'ऊन को गया ताकि क़ुर्बानी करे, क्यूँकि वह ख़ास ऊँची जगह थी, और सुलेमान ने उस मज़बह पर एक हज़ार सोख़्तनी क़ुर्बानियाँ पेश कीं।
Og kongen drog til Gibeon for å ofre der; for der var den ypperste offerhaug. Tusen brennoffer ofret Salomo på alteret der.
5 जिबाऊन में ख़ुदावन्द रात के वक़्त सुलेमान को ख़्वाब में दिखाई दिया, और ख़ुदावन्द ने कहा, “माँग, मैं तुझे क्या दूँ।”
I Gibeon åpenbarte Herren sig for Salomo i en drøm om natten; Gud sa: Bed om det du vil jeg skal gi dig!
6 सुलेमान ने कहा, “तू ने अपने ख़ादिम मेरे बाप दाऊद पर बड़ा एहसान किया, इसलिए कि वह तेरे सामने सच्चाई और सदाक़त और तेरे साथ सीधे दिल से चलता रहा, और तू ने उसके वास्ते यह बड़ा एहसान रख छोड़ा था कि तू ने उसे एक बेटा इनायत किया जो उसके तख़्त पर बैठे, जैसा आज के दिन है।
Salomo svarte: Du har vist stor miskunnhet mot din tjener David, min far, efterdi han vandret for ditt åsyn i sannhet og i rettferdighet og i hjertets opriktighet mot dig, og denne store miskunnhet vedblev du stadig å vise ham og gav ham en sønn som skulde sitte på hans trone, således som det er idag.
7 और अब ऐ ख़ुदावन्द, मेरे ख़ुदा! तू ने अपने ख़ादिम को मेरे बाप दाऊद की जगह बादशाह बनाया है, और मैं छोटा लड़का ही हूँ और मुझे बाहर जाने और भीतर आने का तमीज़ नहीं।
Nu har du da, Herre min Gud, gjort din tjener til konge i min far Davids sted; men jeg er bare en ungdom og vet ikke hvorledes jeg skal bære mig at i ett og alt.
8 और तेरा ख़ादिम तेरी क़ौम के बीच में है, जिसे तू ने चुन लिया है; वह ऐसी क़ौम है जो कसरत के ज़रिए' न गिनी जा सकती है न शुमार हो सकती है।
Og din tjener står her midt iblandt ditt folk, det som du har utvalgt, et folk som er så stort at det ikke kan regnes eller telles, så stort er det.
9 तब तू अपने ख़ादिम को अपनी क़ौम का इन्साफ़ करने के लिए समझने वाला दिल 'इनायत कर, ताकि मैं बुरे और भले में फ़र्क़ कर सकूँ; क्यूँकि तेरी इस बड़ी क़ौम का इन्साफ़ कौन कर सकता है?”
Så gi da din tjener et hørsomt hjerte til å dømme ditt folk, til å skille mellem godt og ondt! For hvem kunde ellers dømme dette ditt folk som er så tallrikt?
10 और यह बात ख़ुदावन्द को पसन्द आई कि सुलेमान ने यह चीज़ माँगी।
Herren syntes godt om at Salomo hadde bedt om denne ting.
11 और ख़ुदा ने उससे कहा, “चूँकि तू ने यह चीज़ माँगी, और अपने लिए लम्बी उम्र की दरख़्वास्त न की और न अपने लिए दौलत का सवाल किया और न अपने दुश्मनों की जान माँगीं, बल्कि इन्साफ़ पसन्दी के लिए तू ने अपने वास्ते 'अक़्लमन्दी की दरख़्वास्त की है।
Og Gud sa til ham: Efterdi du har bedt om denne ting og ikke bedt om et langt liv og ikke bedt om rikdom og heller ikke om dine fienders død, men har bedt om forstand til å akte på hvad rett er,
12 इसलिए देख, मैंने तेरी दरख़्वास्त के मुताबिक़ किया; मैंने एक 'अक़्लमन्द और समझने वाला दिल तुझ को बख़्शा, ऐसा कि तेरी तरह न तो कोई तुझ से पहले हुआ और न कोई तेरे बाद तुझ सा पैदा होगा।
så vil jeg gjøre som du beder: Jeg vil gi dig et vist og forstandig hjerte, så det ikke har vært din like før og ikke vil komme din like efter dig.
13 और मैंने तुझ को कुछ और भी दिया जो तू ने नही माँगा, या'नी दौलत और 'इज़्ज़त ऐसा कि बादशाहों में तेरी उम्र भर कोई तेरी तरह न होगा।
Og det du ikke har bedt om, vil jeg og gi dig, både rikdom og ære, så det ikke skal være din like blandt kongene alle dine dager.
14 और अगर तू मेरे रास्तों पर चले, और मेरे क़ानून और मेरे अहकाम को माने जैसे तेरा बाप दाऊद चलता रहा, तो मैं तेरी उम्र लम्बी करूँगा।”
Og dersom du vil vandre på mine veier, så du holder mine lover og mine bud, som din far David gjorde, så vil jeg gi dig et langt liv.
15 फिर सुलेमान जाग गया, और देखा कि एक ख़्वाब था; और वह येरूशलेम में आया और ख़ुदावन्द के 'अहद के सन्दूक़ के आगे खड़ा हुआ और सोख़्तनी क़ुर्बानियाँ पेश कीं और सलामती की क़ुर्बानियाँ पेश कीं और अपने सब मुलाज़िमों की दा'वत की।
Da våknet Salomo, og han skjønte at det var en drøm. Og da han kom til Jerusalem, trådte han frem for Herrens pakts-ark og ofret brennoffer og bar frem takkoffer og gjorde et gjestebud for alle sine tjenere.
16 उस वक़्त दो 'औरतें जो कस्बियाँ थीं, बादशाह के पास आईं और उसके आगे खड़ी हुईं।
På den tid kom det to skjøger og trådte frem for kongen.
17 और एक 'औरत कहने लगी, ऐ मेरे मालिक! मैं और यह 'औरत दोनों एक ही घर में रहती हैं; और इसके साथ घर में रहते हुए मेरे एक बच्चा हुआ।
Og den ene kvinne sa: Hør på mig, herre! Jeg og denne kvinne bodde i samme hus, og jeg fødte et barn i huset hos henne.
18 और मेरे जच्चा हो जाने के बा'द, तीसरे दिन ऐसा हुआ कि यह 'औरत भी ज़च्चा हो गई; और हम एक साथ ही थीं कोई गैर — शख़्स उस घर में न था, सिवा हम दोनों के जो घर ही में थीं।
Og den tredje dag efterat jeg hadde født, fødte også denne kvinne et barn. Der var vi nu sammen; det var ingen fremmed hos oss i huset; bare vi to var i huset.
19 और इस 'औरत का बच्चा रात को मर गया, क्यूँकि यह उसके ऊपर ही लेट गई थी।
Om natten døde sønnen til denne kvinne fordi hun hadde ligget på ham;
20 तब यह आधी रात को उठी; और जिस वक़्त तेरी लौड़ी सोती थी। मेरे बेटे को मेरी बग़ल से लेकर अपनी गोद में लिटा लिया, और अपने मरे हुए बच्चे को मेरी गोद में डाल दिया।
og hun stod op midt om natten og tok min sønn fra min side, mens din tjenerinne sov, og hun la ham ved sin barm, og sin egen sønn som var død, la hun ved min barm.
21 सुबह को जब मैं उठी कि अपने बच्चे को दूध पिलाऊँ, तो क्या देखती हूँ कि वह मरा पड़ा है; लेकिन जब मैंने सुबह को ग़ौर किया, तो देखा कि यह मेरा लड़का नहीं है जो मेरे हुआ था।
Da jeg så stod op om morgenen for å gi min sønn die, fikk jeg se at han var død; men da jeg om morgenen så nøiere på ham, da var det ikke min sønn, den som jeg hadde født.
22 “फिर वह दूसरी 'औरत कहने लगी, नहीं, यह जो ज़िन्दा है मेरा बेटा है और मरा हुआ तेरा बेटा है।” इसने जवाब दिया, “नहीं, मरा हुआ तेरा बेटा है और ज़िन्दा मेरा बेटा है।” तब वह बादशाह के सामने इसी तरह कहती रहीं।
Da sa den andre kvinne: Nei, den som lever, er min sønn, og den som er død, er din. Men den første sa: Nei, den som er død, er din sønn, og den som lever, er min. Således talte de mens de stod for kongen.
23 तब बादशाह ने कहा, “एक कहती है, 'यह जो ज़िन्दा है मेरा बेटा है, और जो मर गया है वह तेरा बेटा है, और दूसरी कहती है, 'नहीं, बल्कि जो मर गया है वह तेरा बेटा है, और जो ज़िन्दा है वह मेरा बेटा है।”
Da sa kongen: Den ene sier: Denne som lever, er min sønn, og den som er død, er din. Og den andre sier: Nei, den som er død, er din sønn, og den som lever, er min.
24 तब बादशाह ने कहा, “मुझे एक तलवार ला दो।” तब वह बादशाह के पास तलवार ले आए।
Så sa kongen: Hent mig et sverd! Og de kom med et sverd og bar det frem for kongen.
25 फिर बादशाह ने फ़रमाया, “इस जीते बच्चे को चीर कर दो टुकड़े कर डालो, और आधा एक को और आधा दूसरी को दे दो।”
Da sa kongen: Hugg det levende barn i to stykker og gi den ene halvdel til den ene og den andre halvdel til den andre!
26 तब उस 'औरत ने जिसका वह ज़िन्दा बच्चा था बादशाह से दरख़्वास्त की, क्यूँकि उसके दिल में अपने बेटे की ममता थी, तब वह कहने लगी, “ऐ मेरे मालिक! यह ज़िन्दा बच्चा उसी को दे दे, लेकिन उसे जान से न मरवा।” लेकिन दूसरी ने कहा, “यह न मेरा हो न तेरा, उसे चीर डालो।”
Da sa den kvinne som var mor til det levende barn, til kongen - for hennes hjerte brente for hennes barn - hun sa: Hør på mig, herre! Gi henne det levende barn og drep det for all ting ikke! Men den andre sa: Hverken jeg eller du skal ha det; hugg bare til!
27 तब बादशाह ने हुक्म किया, “ज़िन्दा बच्चा उसी को दो, और उसे जान से न मारो; क्यूँकि वही उसकी माँ है।”
Da tok kongen til orde og sa: Gi henne det levende barn og drep det ikke! Hun er dets mor.
28 और सारे इस्राईल ने यह इन्साफ़ जो बादशाह ने किया सुना, और वह बादशाह से डरने लगे; क्यूँकि उन्होंने देखा कि 'अदालत करने के लिए ख़ुदा की हिकमत उसके दिल में है।
Hele Israel fikk høre om den dom kongen hadde felt, og de hadde ærefrykt for kongen; for de så at Guds visdom var i hans hjerte, så at han dømte rett.

< 1 सला 3 >