< 1 सला 14 >

1 उस वक़्त युरब'आम का बेटा अबियाह बीमार पड़ा।
in tempore illo aegrotavit Abia filius Hieroboam
2 और युरब'आम ने अपनी बीवी से कहा, “ज़रा उठ कर अपना भेस बदल डाल, ताकि पहचान न हो सके कि तू युरब'आम की बीवी है, और शीलोह को चली जा। देख, अखि़याह नबी वहाँ है जिसने मेरे बारे में कहा था कि मैं इस क़ौम का बादशाह हूँगा।
dixitque Hieroboam uxori suae surge et commuta habitum ne cognoscaris quod sis uxor Hieroboam et vade in Silo ubi est Ahia propheta qui locutus est mihi quod regnaturus essem super populum hunc
3 और दस रोटियाँ और पपड़ियाँ और शहद का एक मर्तबान अपने साथ ले, और उसके पास जा; वह तुझे बता देगा कि लड़के का क्या हाल होगा।”
tolle quoque in manu tua decem panes et crustula et vas mellis et vade ad illum ipse indicabit tibi quid eventurum sit huic puero
4 तब युरब'आम की बीवी ने ऐसा ही किया, और उठकर शीलोह को गई और अख़ियाह के घर पहुँची; लेकिन अखि़याह को कुछ नज़र नहीं आता था, क्यूँकि बुढ़ापे की वजह से उसकी आँखें रह गई थीं।
fecit ut dixerat uxor Hieroboam et consurgens abiit in Silo et venit in domum Ahia at ille non poterat videre quia caligaverant oculi eius prae senectute
5 और ख़ुदावन्द ने अखि़याह से कहा, “देख, युरब'आम की बीवी तुझ से अपने बेटे के बारे में पूछने आ रही है, क्यूँकि वह बीमार है। तब तू उससे ऐसा ऐसा कहना, क्यूँकि जब वह अन्दर आएगी तो अपने आपको दूसरी 'औरत बनाएगी।”
dixit autem Dominus ad Ahiam ecce uxor Hieroboam ingreditur ut consulat te super filio suo qui aegrotat haec et haec loqueris ei cum ergo illa intraret et dissimularet se esse quae erat
6 और जैसे ही वह दरवाज़े से अन्दर आई, और अख़ियाह ने उसके पाँव की आहट सुनी तो उसने उससे कहा, “ऐ युरब'आम की बीवी, अन्दर आ! तू क्यूँ अपने को दूसरी बनाती है? क्यूँकि मैं तो तेरे ही पास सख़्त पैग़ाम के साथ भेजा गया हूँ।
audivit Ahias sonitum pedum eius introeuntis per ostium et ait ingredere uxor Hieroboam quare aliam esse te simulas ego autem missus sum ad te durus nuntius
7 इसलिए जाकर युरब'आम से कह, 'ख़ुदावन्द इस्राईल का ख़ुदा ऐसा फ़रमाता है, हालाँकि मैंने तुझे लोगों में से लेकर सरफ़राज़ किया, और अपनी कौम इस्राईल पर तुझे बादशाह बनाया।
vade et dic Hieroboam haec dicit Dominus Deus Israhel quia exaltavi te de medio populi et dedi te ducem super populum meum Israhel
8 और दाऊद के घराने से हुकूमत छीन ली और तुझे दी; तोभी तू मेरे बन्दे दाऊद की तरह न हुआ, जिसने मेरे हुक्म माने और अपने सारे दिल से मेरी पैरवी की ताकि सिर्फ़ वही करे जो मेरी नज़र में ठीक था,
et scidi regnum domus David et dedi illud tibi et non fuisti sicut servus meus David qui custodivit mandata mea et secutus est me in toto corde suo faciens quod placitum esset in conspectu meo
9 लेकिन तू ने उन सभों से जो तुझ से पहले हुए ज़्यादा बदी की, और जाकर अपने लिए और और मा'बूद और ढाले हुए बुत बनाए ताकि मुझे ग़ुस्सा दिलाए; बल्कि तू ने मुझे अपनी पीठ के पीछे फेंका।
sed operatus es male super omnes qui fuerunt ante te et fecisti tibi deos alienos et conflatiles ut me ad iracundiam provocares me autem proiecisti post corpus tuum
10 इसलिए देख, मैं युरब'आम के घराने पर बला नाज़िल करूँगा, और युरब'आम की नसल के हर एक लड़के को, यानी हर एक को जो इस्राईल में बन्द है और उसको जो आज़ाद छूटा हुआ है, काट डालूँगा, और युरब'आम के घराने की सफ़ाई कर दूँगा, जैसे कोई गोबर की सफ़ाई करता हो, जब तक वह सब दूर न हो जाए।
idcirco ecce ego inducam mala super domum Hieroboam et percutiam de Hieroboam mingentem ad parietem et clausum et novissimum in Israhel et mundabo reliquias domus Hieroboam sicut mundari solet fimus usque ad purum
11 युरब'आम का जो कोई शहर में मरेगा उसे कुत्ते खाएँगे और जो मैदान में मरेगा उसे हवा के परिन्दे चट कर जाएँगे, क्यूँकि ख़ुदावन्द ने यह फ़रमाया है।
qui mortui fuerint de Hieroboam in civitate comedent eos canes qui autem mortui fuerint in agro vorabunt eos aves caeli quia Dominus locutus est
12 इसलिए तू उठ और अपने घर जा, और जैसे ही तेरा क़दम शहर में पड़ेगा वह लड़का मर जाएगा।
tu igitur surge et vade in domum tuam et in ipso introitu pedum tuorum in urbem morietur puer
13 और सारा इस्राईल उसके लिए रोएगा और उसे दफ़न करेगा क्यूँकि युरब'आम की औलाद में से सिर्फ़ उसी को क़ब्र नसीब होगी, इसलिए कि युरब'आम के घराने में से इसी में कुछ पाया गया जो ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा के नज़दीक भला है।
et planget eum omnis Israhel et sepeliet iste enim solus infertur de Hieroboam in sepulchrum quia inventus est super eo sermo bonus ad Dominum Deum Israhel in domo Hieroboam
14 'अलावा इसके ख़ुदावन्द अपनी तरफ़ से इस्राईल के लिए एक ऐसा बादशाह पैदा करेगा जो उसी दिन युरब'आम के घराने को काट डालेगा, लेकिन कब? यह अभी होगा।
constituet autem sibi Dominus regem super Israhel qui percutiat domum Hieroboam in hac die et in hoc tempore
15 क्यूँकि ख़ुदावन्द इस्राईल को ऐसा मारेगा जैसे सरकण्डा पानी में हिलाया जाता है, और वह इस्राईल को इस अच्छे मुल्क से जो उसने उनके बाप दादा को दिया था उखाड़ फेंकेगा, और उनको दरिया — ए — फ़ुरात के पार बिखेर देगा; क्यूँकि उन्होंने अपने लिए यसीरतें बनाई और ख़ुदावन्द को ग़ुस्सा दिलाया है।
et percutiet Dominus Israhel sicut moveri solet harundo in aqua et evellet Israhel de terra bona hac quam dedit patribus eorum et ventilabit eos trans Flumen quia fecerunt sibi lucos ut inritarent Dominum
16 और वह इस्राईल को युरब'आम के उन गुनाहों की वजह से छोड़ देगा जो उसने ख़ुद किए, और जिनसे उसने इस्राईल से गुनाह कराया।”
et tradet Dominus Israhel propter peccata Hieroboam qui peccavit et peccare fecit Israhel
17 और युरब'आम की बीवी उठकर रवाना हुई और तिरज़ा में आई, और जैसे ही वह घर की चौखट पर पहुँची वह लड़का मर गया;
surrexit itaque uxor Hieroboam et abiit et venit in Thersa cumque illa ingrederetur limen domus puer mortuus est
18 और सारे इस्राईल ने जैसा ख़ुदावन्द ने अपने बन्दे अख़ियाह नबी की ज़रिए' फ़रमाया था, उसे दफ़न करके उस पर नौहा किया।
et sepelierunt eum et planxit illum omnis Israhel iuxta sermonem Domini quem locutus est in manu servi sui Ahiae prophetae
19 युरब'आम का बाक़ी हाल कि वह किस किस तरह लड़ा और उसने क्यूँकर हुकूमत की, वह इस्राईल के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा है।
reliqua autem verborum Hieroboam quomodo pugnaverit et quomodo regnaverit ecce scripta sunt in libro verborum dierum regum Israhel
20 और जितनी मुद्दत तक युरब'आम ने हुकूमत की वह बाईस साल की थी, और वह अपने बाप दादा के साथ सो गया और उसका बेटा नदब उसकी जगह बादशाह हुआ।
dies autem quibus regnavit Hieroboam viginti duo anni sunt et dormivit cum patribus suis regnavitque Nadab filius eius pro eo
21 सुलेमान का बेटा रहुब'आम यहूदाह में बादशाह था। रहुब'आम इकतालीस साल का था, जब वह बादशाही करने लगा और उसने येरूशलेम यानी उस शहर में, जिसे ख़ुदावन्द ने बनी — इस्राईल के सब क़बीलों में से चुना था ताकि अपना नाम वहाँ रख्खे, सतरह साल हुकूमत की; और उसकी माँ का नाम ना'मा था जो 'अमोनी 'औरत थी।
porro Roboam filius Salomonis regnavit in Iuda quadraginta et unius anni erat Roboam cum regnare coepisset et decem et septem annis regnavit in Hierusalem civitatem quam elegit Dominus ut poneret nomen suum ibi ex omnibus tribubus Israhel nomen autem matris eius Naama Ammanites
22 और यहूदाह ने ख़ुदावन्द के सामने बदी की और जो गुनाह उनके बाप — दादा ने किए थे उनसे भी ज़्यादा उन्होंने अपने गुनाहों से, जो उनसे सरज़द हुए, उसकी ग़ैरत को भड़काया।
et fecit Iudas malum coram Domino et inritaverunt eum super omnibus quae fecerant patres eorum in peccatis suis quae peccaverant
23 क्यूँकि उन्होंने अपने लिए हर एक ऊँचे टीले पर और हर एक हरे दरख़्त के नीचे, ऊँचे मक़ाम और सुतून और यसीरतें बनाई,
aedificaverunt enim et ipsi sibi aras et statuas et lucos super omnem collem excelsum et subter omnem arborem frondosam
24 और उस मुल्क में लूती भी थे। वह उन क़ौमों के सब मकरूह काम करते थे, जिनको ख़ुदावन्द ने बनी इस्राईल के सामने से निकाल दिया था।
sed et effeminati fuerunt in terra feceruntque omnes abominationes gentium quas adtrivit Dominus ante faciem filiorum Israhel
25 रहुब'आम बादशाह के पाँचवें साल में शाह — ए — मिस्र सीसक ने येरूशलेम पर पेश की।
in quinto autem anno regni Roboam ascendit Sesac rex Aegypti in Hierusalem
26 और उसने ख़ुदावन्द के घर के ख़ज़ानों और शाही महल के ख़ज़ानों को ले लिया, बल्कि उसने सब कुछ ले लिया, और सोने की वह सब ढालें भी ले गया जो सुलेमान ने बनाई थीं।
et tulit thesauros domus Domini et thesauros regios et universa diripuit scuta quoque aurea quae fecerat Salomon
27 और रहुब'आम बादशाह ने उनके बदले पीतल की ढालें बनाई और उनको मुहाफ़िज़ सिपाहियों के सरदारों के हवाले किया जो शाही महल के दरवाज़े पर पहरा देते थे।
pro quibus fecit rex Roboam scuta aerea et tradidit ea in manu ducum scutariorum et eorum qui excubabant ante ostium domus regis
28 और जब बादशाह ख़ुदावन्द के घर में जाता तो वह सिपाही उनको लेकर चलते, और फिर उनको वापस लाकर सिपाहियों की कोठरी में रख देते थे।
cumque ingrederetur rex in domum Domini portabant ea qui praeeundi habebant officium et postea reportabant ad armamentarium scutariorum
29 और रहुब'आम का बाक़ी हाल और सब कुछ जो उसने किया, तो क्या वह यहूदाह के बादशाहों की तवारीख़ की किताब में लिखा नहीं है?
reliqua autem sermonum Roboam et omnium quae fecit ecce scripta sunt in libro verborum dierum regum Iuda
30 और रहुब'आम और युरब'आम में बराबर जंग रही।
fuitque bellum inter Roboam et Hieroboam cunctis diebus
31 और रहुब'आम अपने बाप — दादा के साथ सो गया और दाऊद के शहर में अपने बाप — दादा के साथ दफ़न हुआ, उसकी माँ का नाम ना'मा था जो 'अम्मोनी 'औरत थी; और उसका बेटा अबियाम उसकी जगह बादशाह हुआ।
dormivit itaque Roboam cum patribus suis et sepultus est cum eis in civitate David nomen autem matris eius Naama Ammanites et regnavit Abiam filius eius pro eo

< 1 सला 14 >