< 1 तवा 22 >
1 और दाऊद ने कहा, “यही ख़ुदावन्द ख़ुदा का घर और यही इस्राईल की सोख़्तनी क़ुर्बानी का मज़बह है।”
И рече Давид: Ово је кућа Господа Бога и ово је олтар за жртву паљеницу Израиљу.
2 दाऊद ने हुक्म दिया कि उन परदेसियों को जो इस्राईल के मुल्क में थे जमा' करें, और उसने पत्थरों को तराशने वाले मुक़र्रर किए कि ख़ुदा के घर के बनाने के लिए पत्थर काट कर घड़ें।
И заповеди Давид да се скупе иностранци који беху у земљи Израиљевој, и одреди каменаре да тешу камен да се гради дом Божји.
3 और दाऊद ने दरवाज़ों के किवाड़ों की कीलों और क़ब्ज़ों के लिए बहुत सा लोहा, और इतना पीतल कि तौल से बाहर था,
И гвожђа много за клине на крила вратима и на саставке приправи Давид, и бронзе много без мере,
4 और देवदार के बेशुमार लट्ठे तैयार किए, क्यूँकि सैदानी और सूरी देवदार के लट्ठे कसरत से दाऊद के पास लाते थे।
И дрва кедрових без броја; јер довожаху Сидонци и Тирци много дрва кедрових Давиду.
5 और दाऊद ने कहा कि मेरा बेटा सुलेमान लड़का और ना तजुरबेकार है, और ज़रूर है कि वह घर जो ख़ुदावन्द के लिए बनाया जाए निहायत 'अज़ीम — उश — शान हो, और सब मुल्कों में उसका नाम और शोहरत हो। इसलिए मैं उसके लिए तैयारी करूँगा। चुनाँचे दाऊद ने अपने मरने से पहले बहुत तैयारी की।
Јер Давид говораше: Соломун је син мој дете младо, а дом који треба зидати Господу треба да буде врло велик за славу и дику по свим земљама; зато ћу му приправити шта треба. И приправи Давид мноштво пре смрти своје.
6 तब उसने अपने बेटे सुलेमान को बुलाया और उसे ताकीद की कि ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा के लिए एक घर बनाए।
Потом дозва сина свог Соломуна и заповеди му да сазида дом Господу Богу Израиљевом.
7 दाऊद ने अपने बेटे सुलेमान से कहा, यह तो खु़द मेरे दिल में था कि ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के नाम के लिए एक घर बनाऊँ।
И рече Давид Соломуну: Сине! Био сам наумио да сазидам дом имену Господа Бога свог.
8 लेकिन ख़ुदावन्द का कलाम मुझे पहुँचा, कि तू ने बहुत ख़ूँरेज़ी की है और बड़ी बड़ी लड़ाइयाँ लड़ा है; इसलिए तू मेरे नाम के लिए घर न बनाना, क्यूँकि तू ने ज़मीन पर मेरे सामने बहुत ख़ून बहाया है।
Али ми дође реч Господња говорећи: Много си крви пролио и велике си ратове водио; нећеш ти сазидати дом имену мом, јер си много крви пролио на земљу преда мном.
9 देख, तुझ से एक बेटा पैदा होगा, वह मर्द — ए — सुलह होगा; और मैं उसे चारों तरफ़ के सब दुश्मनों से अम्न बख़्शूँगा, क्यूँकि सुलेमान उसका नाम होगा और मैं उसके दिनों में इस्राईल को अम्न — ओ — अमान बख़्शूँगा।
Ево, родиће ти се син, он ће бити миран човек и смирићу га од свих непријатеља његових унаоколо; зато ће му бити име Соломун; и мир и покој даћу Израиљу за његовог времена.
10 वही मेरे नाम के लिए घर बनाएगा। वह मेरा बेटा होगा और मैं उसका बाप हूँगा, और मैं इस्राईल पर उसकी हुकूमत का तख़्त हमेशा तक — क़ाईम रख्खूँगा।
Он ће сазидати дом имену мом, и он ће ми бити син, а ја њему Отац, и утврдићу престо царства његовог над Израиљем довека.
11 अब ऐ मेरे बेटे ख़ुदावन्द तेरे साथ रहे और तू कामयाब हो और ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा का घर बना, जैसा उसने तेरे हक़ में फ़रमाया है।
Зато, сине, Господ ће бити с тобом, и бићеш срећан, те ћеш сазидати дом Господа Бога свог као што је говорио за те.
12 अब ख़ुदावन्द तुझे अक़्ल — ओ — दानाई बख़्शे और इस्राईल के बारे में तेरी हिदायत करे, ताकि तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की शरी'अत को मानता रहे।
Само да ти да Господ разум и мудрост кад те постави над Израиљем да држиш закон Господа Бога свог.
13 तब तू कामयाब होगा, बशर्ते कि तू उन क़ानून और अहकाम पर जो ख़ुदावन्द ने मूसा को इस्राईल के लिए दिए एहतियात करके 'अमल करे। इसलिए हिम्मत बाँध और हौसला रख, ख़ौफ़ न कर, परेशान न हो।
Тада ћеш бити срећан, ако уздржиш и уствориш уредбе и законе које је заповедио Господ преко Мојсија Израиљу. Буди слободан и храбар, не бој се и не плаши се.
14 देख, मैंने मशक़्क़त से ख़ुदावन्द के घर के लिए एक लाख क़िन्तार सोना और दस लाख क़िन्तार चाँदी, और बेअंदाज़ा पीतल और लोहा तैयार किया है क्यूँकि वह कसरत से है, और लकड़ी और पत्थर भी मैंने तैयार किए हैं, और तू उनको और बढ़ा सकता है।
И ево у невољи својој приправио сам за дом Господњи, сто хиљада таланата злата и хиљаду хиљада таланата сребра; а бронзе и гвожђа без мере, јер га има много, такође и дрва и камења приправио сам; а ти додај још.
15 बहुत से कारीगर पत्थर और लकड़ी के काटने और तराशने वाले, और सब तरह के हुनरमन्द जो क़िस्म क़िस्म के काम में माहिर हैं तेरे पास हैं।
А имаш и посленика много, каменара и зидара и дрводеља, и свакојаких људи вештих сваком послу.
16 सोने और चाँदी और पीतल और लोहे का कुछ हिसाब नहीं है। इसलिए उठ और काम में लग जा, और ख़ुदावन्द तेरे साथ रहे।
Има злата, сребра, и бронзе и гвожђа без мере; настани дакле и ради, и Господ ће бити с тобом.
17 इसके 'अलावा दाऊद ने इस्राईल के सब सरदारों को अपने बेटे सुलेमान की मदद का हुक्म दिया और कहा,
Потом заповеди Давид свим кнезовима Израиљевим да помажу Соломуну, сину његовом:
18 क्या ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा तुम्हारे साथ नहीं है? और क्या उसने तुम को चारों तरफ़ चैन नहीं दिया है? क्यूँकि उसने इस मुल्क के बाशिंदों को मेरे हाथ में कर दिया है, और मुल्क ख़ुदावन्द और उसके लोगों के आगे मग़लूब हुआ है।
Није ли с вама Господ Бог ваш, који вам је дао мир од свуда? Јер је дао у руке моје становнике ове земље, и земља је покорена Господу и народу Његовом.
19 इसलिए अब तुम अपने दिल को और अपनी जान को ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की तलाश में लगाओ, और उठो और ख़ुदावन्द ख़ुदा का मक़दिस बनाओ, ताकि तुम ख़ुदावन्द के 'अहद के सन्दूक़ को और ख़ुदा के पाक बर्तनों को उस घर में, जो ख़ुदावन्द के नाम का बनेगा ले आओ।
Сада, дакле, управите срце своје и душу своју да тражите Господа Бога свог; настаните и зидајте светињу Господу Богу да унесете ковчег завета Господњег и свето посуђе Божије у дом који ће се сазидати имену Господњем.