< 1 तवा 18 >

1 इसके बाद यूँ हुआ कि दाऊद ने फ़िलिस्तियों को मारा और उनको मग़लूब किया, और जात को उसके क़स्बों समेत फ़िलिस्तियों के हाथ से ले लिया।
ויהי אחרי כן ויך דויד את פלשתים ויכניעם ויקח את גת ובנתיה מיד פלשתים׃
2 उसने मोआब को मारा, और मोआबी दाऊद के फ़रमाँबरदार हो गए और हदिए लाए।
ויך את מואב ויהיו מואב עבדים לדויד נשאי מנחה׃
3 दाऊद ने ज़ोबाह के बादशाह हदर'एलियाज़र को भी, जब वह अपनी हुकूमत दरिया — ए — फ़रात तक क़ाईम करने गया, हमात में मार लिया।
ויך דויד את הדדעזר מלך צובה חמתה בלכתו להציב ידו בנהר פרת׃
4 और दाऊद ने उससे एक हज़ार रथ और सात हज़ार सवार और बीस हज़ार प्यादे ले लिए, और उसने रथों के सब घोड़ों की नालें कटवा दीं, लेकिन उनमें से एक सौ रथों के लिए घोड़े बचा लिए।
וילכד דויד ממנו אלף רכב ושבעת אלפים פרשים ועשרים אלף איש רגלי ויעקר דויד את כל הרכב ויותר ממנו מאה רכב׃
5 जब दमिश्क़ के अरामी ज़ोबाह के बादशाह हदर'एलियाज़र की मदद करने को आए, तो दाऊद ने अरामियों में से बाइस हज़ार आदमी क़त्ल किए।
ויבא ארם דרמשק לעזור להדדעזר מלך צובה ויך דויד בארם עשרים ושנים אלף איש׃
6 तब दाऊद ने दमिश्क़ के अराम में सिपाहियों की चौकियाँ बिठाई, और अरामी दाऊद के फ़रमाँबरदार हो गए और हदिए लाए। और जहाँ कहीं दाऊद जाता ख़ुदावन्द उसे फ़तह बख़्शता था।
וישם דויד בארם דרמשק ויהי ארם לדויד עבדים נשאי מנחה ויושע יהוה לדויד בכל אשר הלך׃
7 और दाऊद हदर'एलियाज़र के नौकरों की सोने की ढालें लेकर उनको येरूशलेम में लाया;
ויקח דויד את שלטי הזהב אשר היו על עבדי הדדעזר ויביאם ירושלם׃
8 और हदर'एलियाज़र के शहरों, तिबखत और कून से दाऊद बहुत सा पीतल लाया, जिससे सुलेमान ने पीतल का बड़ा हौज़ और खम्भा और पीतल के बर्तन बनाए।
ומטבחת ומכון ערי הדדעזר לקח דויד נחשת רבה מאד בה עשה שלמה את ים הנחשת ואת העמודים ואת כלי הנחשת׃
9 जब हमात के बादशाह तू'ऊ ने सुना के दाऊद ने ज़ोबाह के बादशाह हदर'एलियाज़र का सारा लश्कर मार लिया,
וישמע תעו מלך חמת כי הכה דויד את כל חיל הדדעזר מלך צובה׃
10 तो उसने अपने बेटे हदूराम को दाऊद बादशाह के पास भेजा ताकि उसे सलाम करे और मुबारक बाद दे, इसलिए के उसने जंग करके हदर'एलियाज़र को मारा क्यूँकि हदर'एलियाज़र तू'ऊ से लड़ा करता था, और हर तरह के सोने और चाँदी और पीतल के बर्तन उसके साथ थे।
וישלח את הדורם בנו אל המלך דויד לשאול לו לשלום ולברכו על אשר נלחם בהדדעזר ויכהו כי איש מלחמות תעו היה הדדעזר וכל כלי זהב וכסף ונחשת׃
11 इनकी भी दाऊद बादशाह ने उस चाँदी और सोने के साथ, जो उसने और सब क़ौमों या'नी अदोम और मोआब और बनी 'अम्मून और फ़िलिस्तियों और 'अमालीक से लिया था, ख़ुदावन्द को नज़्र किया।
גם אתם הקדיש המלך דויד ליהוה עם הכסף והזהב אשר נשא מכל הגוים מאדום וממואב ומבני עמון ומפלשתים ומעמלק׃
12 और अबीशै। बिन ज़रोयाह ने वादी — ए — शोर में अठारह हज़ार अदोमियों को मारा।
ואבשי בן צרויה הכה את אדום בגיא המלח שמונה עשר אלף׃
13 और उसने अदोम में सिपाहियों की चौकियाँ बिठाई, और सब अदूमी दाऊद के फ़रमाँबरदार हो गए। और जहाँ कहीं दाऊद जाता ख़ुदावन्द उसे फ़तह बख़्शता था।
וישם באדום נציבים ויהיו כל אדום עבדים לדויד ויושע יהוה את דויד בכל אשר הלך׃
14 तब दाऊद सारे इस्राईल पर हुकूमत करने लगा, और अपनी सारी र'इयत के साथ अद्ल — ओ — इन्साफ़ करता था।
וימלך דויד על כל ישראל ויהי עשה משפט וצדקה לכל עמו׃
15 और योआब बिन ज़रोयाह लश्कर का सरदार था, और यहूसफ़त बिन अख़ीलूद मुवर्रिख़था;
ויואב בן צרויה על הצבא ויהושפט בן אחילוד מזכיר׃
16 और सदूक़ बिन अख़ीतोब और अबीमलिक बिन अबीयातर काहिन थे, और शौशा मुन्शी था;
וצדוק בן אחיטוב ואבימלך בן אביתר כהנים ושושא סופר׃
17 और बिनायाह बिन यहूयदा' करेतियों और फ़लेतियों पर था; और दाऊद के बेटे बादशाह के ख़ास मुसाहिब थे।
ובניהו בן יהוידע על הכרתי והפלתי ובני דויד הראשנים ליד המלך׃

< 1 तवा 18 >