< Псалми 74 >
1 Псалом навча́льний, Аса́фів.
१आसाप का मश्कील हे परमेश्वर, तूने हमें क्यों सदा के लिये छोड़ दिया है? तेरी कोपाग्नि का धुआँ तेरी चराई की भेड़ों के विरुद्ध क्यों उठ रहा है?
2 Спогадай про громаду Свою, яку Ти відда́вна набув, про племе́но спа́дку Свого, що його Ти був ви́купив, про ту го́ру Сіон, що на ній осели́вся, —
२अपनी मण्डली को जिसे तूने प्राचीनकाल में मोल लिया था, और अपने निज भाग का गोत्र होने के लिये छुड़ा लिया था, और इस सिय्योन पर्वत को भी, जिस पर तूने वास किया था, स्मरण कर!
3 підійми ж Свої сто́пи до вічних руї́н, бо во́рог усе зруйнував у святині!
३अपने डग अनन्त खण्डहरों की ओर बढ़ा; अर्थात् उन सब बुराइयों की ओर जो शत्रु ने पवित्रस्थान में की हैं।
4 Ревіли Твої вороги́ у святині Твоїй, умісти́ли знаки́ за озна́ки свої, —
४तेरे द्रोही तेरे पवित्रस्थान के बीच गर्जते रहे हैं; उन्होंने अपनी ही ध्वजाओं को चिन्ह ठहराया है।
5 виглядало то так, якби хто догори́ підійма́в був соки́ри в гуща́вині де́рева.
५वे उन मनुष्यों के समान थे जो घने वन के पेड़ों पर कुल्हाड़े चलाते हैं;
6 А тепер її рі́зьби ура́з розбивають вони молотко́м та соки́рами,
६और अब वे उस भवन की नक्काशी को, कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से बिल्कुल तोड़े डालते हैं।
7 Святиню Твою на огонь віддали́, осе́лю Твого Йме́ння аж доще́нту збезче́стили.
७उन्होंने तेरे पवित्रस्थान को आग में झोंक दिया है, और तेरे नाम के निवास को गिराकर अशुद्ध कर डाला है।
8 Сказали вони в своїм серці: „Зруйнуймо їх ра́зом!“і спали́ли в краю́ всі місця Божих зборів...
८उन्होंने मन में कहा है, “हम इनको एकदम दबा दें।” उन्होंने इस देश में परमेश्वर के सब सभास्थानों को फूँक दिया है।
9 Наших озна́к ми не бачимо, нема вже пророка, і між нами немає такого, хто знає, аж доки це буде ...
९हमको अब परमेश्वर के कोई अद्भुत चिन्ह दिखाई नहीं देते; अब कोई नबी नहीं रहा, न हमारे बीच कोई जानता है कि कब तक यह दशा रहेगी।
10 Аж доки, о Боже, гноби́тель знуща́тися буде, зневажа́тиме ворог навіки Ім'я́ Твоє?
१०हे परमेश्वर द्रोही कब तक नामधराई करता रहेगा? क्या शत्रु, तेरे नाम की निन्दा सदा करता रहेगा?
11 Для чого притри́муєш руку Свою та прави́цю Свою? З сере́дини ло́ня Свого їх пони́щ!
११तू अपना दाहिना हाथ क्यों रोके रहता है? उसे अपने पंजर से निकालकर उनका अन्त कर दे।
12 А Ти, Боже, відда́вна мій Цар, Ти чиниш спасі́ння посе́ред землі!
१२परमेश्वर तो प्राचीनकाल से मेरा राजा है, वह पृथ्वी पर उद्धार के काम करता आया है।
13 Розділив Ти був море Своєю поту́гою, побив го́лови змі́ям на во́дах,
१३तूने तो अपनी शक्ति से समुद्र को दो भागकर दिया; तूने तो समुद्री अजगरों के सिरों को फोड़ दिया।
14 Ти левіята́нові го́лову був поторо́щив, його Ти віддав був на їжу наро́дові пустині,
१४तूने तो लिव्यातान के सिरों को टुकड़े-टुकड़े करके जंगली जन्तुओं को खिला दिए।
15 Ти був розділи́в джерело́ та поті́к, Ти ви́сушив рі́ки великі!
१५तूने तो सोता खोलकर जल की धारा बहाई, तूने तो बारहमासी नदियों को सूखा डाला।
16 Твій день, а також Твоя ніч, приготовив Ти світло та сонце,
१६दिन तेरा है रात भी तेरी है; सूर्य और चन्द्रमा को तूने स्थिर किया है।
17 всі грани́ці землі Ти поставив, Ти літо та зи́му створи́в!
१७तूने तो पृथ्वी की सब सीमाओं को ठहराया; धूपकाल और सर्दी दोनों तूने ठहराए हैं।
18 Пам'ятай же про це: во́рог знуща́ється з Господа, а наро́д нерозумний знева́жує Йме́ння Твоє!“
१८हे यहोवा, स्मरण कर कि शत्रु ने नामधराई की है, और मूर्ख लोगों ने तेरे नाम की निन्दा की है।
19 Не віддай звірині́ душі Своєї го́рлиці, живої Твоїх бідарі́в не забудь же наза́вжди!
१९अपनी पिण्डुकी के प्राण को वन पशु के वश में न कर; अपने दीन जनों को सदा के लिये न भूल
20 Споглянь же на Свій заповіт, бо темно́ти землі повні ме́шкань насилля!
२०अपनी वाचा की सुधि ले; क्योंकि देश के अंधेरे स्थान अत्याचार के घरों से भरपूर हैं।
21 Нехай не відхо́дить пригно́блений посоро́мленим, бідний та вбогий нехай прославля́ють Іме́ння Твоє!
२१पिसे हुए जन को अपमानित होकर लौटना न पड़े; दीन और दरिद्र लोग तेरे नाम की स्तुति करने पाएँ।
22 Встань же, о Боже, суди́ся за справу Свою, пам'ятай про щоде́нну нару́гу Свою від безумного!
२२हे परमेश्वर, उठ, अपना मुकद्दमा आप ही लड़; तेरी जो नामधराई मूर्ख द्वारा दिन भर होती रहती है, उसे स्मरण कर।
23 Не забудь же про ве́реск Своїх ворогів, про га́лас бунтівникі́в проти Тебе, що за́вжди зростає!
२३अपने द्रोहियों का बड़ा बोल न भूल, तेरे विरोधियों का कोलाहल तो निरन्तर उठता रहता है।