< Псалми 50 >

1 Псалом Асафів.
आसाप का भजन सर्वशक्तिमान परमेश्वर यहोवा ने कहा है, और उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक पृथ्वी के लोगों को बुलाया है।
2 Із Сіону, корони краси́, Бог явився в промі́нні!
सिय्योन से, जो परम सुन्दर है, परमेश्वर ने अपना तेज दिखाया है।
3 Прихо́дить наш Бог, — і не буде мовчати: палю́чий огонь перед Ним, а круг Нього все бу́риться сильно!
हमारा परमेश्वर आएगा और चुपचाप न रहेगा, आग उसके आगे-आगे भस्म करती जाएगी; और उसके चारों ओर बड़ी आँधी चलेगी।
4 Він покличе згори́ небеса́, і землю — наро́д Свій судити:
वह अपनी प्रजा का न्याय करने के लिये ऊपर के आकाश को और पृथ्वी को भी पुकारेगा:
5 „Позбирайте для Мене побожних Моїх, що над жертвою склали заповіта зо Мною“.
“मेरे भक्तों को मेरे पास इकट्ठा करो, जिन्होंने बलिदान चढ़ाकर मुझसे वाचा बाँधी है!”
6 І небеса́ звістять правду Його, що Бог — Він суддя. (Се́ла)
और स्वर्ग उसके धर्मी होने का प्रचार करेगा क्योंकि परमेश्वर तो आप ही न्यायी है। (सेला)
7 „Слухай же ти, Мій наро́де, бо буду ось Я говорити, Ізра́їлеві, і буду сві́дчить на тебе: Бог, Бог твій Я!
“हे मेरी प्रजा, सुन, मैं बोलता हूँ, और हे इस्राएल, मैं तेरे विषय साक्षी देता हूँ। परमेश्वर तेरा परमेश्वर मैं ही हूँ।
8 Я бу́ду карта́ти тебе не за жертви твої, — бо все передо Мною твої цілопа́лення,
मैं तुझ पर तेरे बलियों के विषय दोष नहीं लगाता, तेरे होमबलि तो नित्य मेरे लिये चढ़ते हैं।
9 не візьму́ Я бичка з твого дому, ні козлів із коша́р твоїх,
मैं न तो तेरे घर से बैल न तेरे पशुशाला से बकरे लूँगा।
10 бо належить Мені вся лісна́ звірина́ та худоба із тисячі гір,
१०क्योंकि वन के सारे जीव-जन्तु और हजारों पहाड़ों के जानवर मेरे ही हैं।
11 Я знаю все пта́ство гірське́, і звір польови́й при Мені!
११पहाड़ों के सब पक्षियों को मैं जानता हूँ, और मैदान पर चलने-फिरनेवाले जानवर मेरे ही हैं।
12 Якби був Я голодний, тобі б не сказав, — бо Моя вся вселе́нна й усе, що на ній!
१२“यदि मैं भूखा होता तो तुझ से न कहता; क्योंकि जगत और जो कुछ उसमें है वह मेरा है।
13 Чи Я м'ясо бичкі́в спожива́ю, і чи п'ю кров козлів?
१३क्या मैं बैल का माँस खाऊँ, या बकरों का लहू पीऊँ?
14 Принось Богові в жертву подя́ку, і виконуй свої обітниці Всеви́шньому,
१४परमेश्वर को धन्यवाद ही का बलिदान चढ़ा, और परमप्रधान के लिये अपनी मन्नतें पूरी कर;
15 і до Мене поклич в день недолі, — Я тебе порятую, ти ж просла́виш Мене!“
१५और संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊँगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा।”
16 А до грішника Бог промовляє: „Чого́ про устави Мої розповідаєш, і чого́ заповіта Мого на уста́х своїх но́сиш?
१६परन्तु दुष्ट से परमेश्वर कहता है: “तुझे मेरी विधियों का वर्णन करने से क्या काम? तू मेरी वाचा की चर्चा क्यों करता है?
17 Ти ж науку знена́видів, і поза себе слова́ Мої ви́кинув.
१७तू तो शिक्षा से बैर करता, और मेरे वचनों को तुच्छ जानता है।
18 Як ти злодія бачив, то бі́гав із ним, і з перелюбниками накладав.
१८जब तूने चोर को देखा, तब उसकी संगति से प्रसन्न हुआ; और परस्त्रीगामियों के साथ भागी हुआ।
19 Свої уста пускаєш на зло, і язик твій ома́ну плете́.
१९“तूने अपना मुँह बुराई करने के लिये खोला, और तेरी जीभ छल की बातें गढ़ती है।
20 Ти сидиш, проти брата свого нагово́рюєш, поголо́ски пускаєш про сина своєї матері.
२०तू बैठा हुआ अपने भाई के विरुद्ध बोलता; और अपने सगे भाई की चुगली खाता है।
21 Оце ти робив, Я ж мовчав, і ти ду́мав, що Я такий са́мий, як ти. Тому буду картати тебе, і ви́ложу все перед очі твої!
२१यह काम तूने किया, और मैं चुप रहा; इसलिए तूने समझ लिया कि परमेश्वर बिल्कुल मेरे समान है। परन्तु मैं तुझे समझाऊँगा, और तेरी आँखों के सामने सब कुछ अलग-अलग दिखाऊँगा।”
22 Зрозумійте ж це ви, що забуваєте Бога, щоб Я не схопи́в, — бо не буде кому рятува́ти!
२२“हे परमेश्वर को भूलनेवालो यह बात भली भाँति समझ लो, कहीं ऐसा न हो कि मैं तुम्हें फाड़ डालूँ, और कोई छुड़ानेवाला न हो।
23 Хто жертву подяки прино́сить, той шанує Мене; а хто на дорогу Свою уважа́є, Боже спасі́ння йому покажу́!“
२३धन्यवाद के बलिदान का चढ़ानेवाला मेरी महिमा करता है; और जो अपना चरित्र उत्तम रखता है उसको मैं परमेश्वर का उद्धार दिखाऊँगा!”

< Псалми 50 >