< Псалми 50 >
आसफ का एक स्तोत्र. वह, जो सर्वशक्तिमान हैं, याहवेह, परमेश्वर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक पृथ्वी को संबोधित करते हैं.
2 Із Сіону, корони краси́, Бог явився в промі́нні!
ज़ियोन के परम सौंदर्य में, परमेश्वर तेज दिखा रहे हैं.
3 Прихо́дить наш Бог, — і не буде мовчати: палю́чий огонь перед Ним, а круг Нього все бу́риться сильно!
हमारे परमेश्वर आ रहे हैं, वह निष्क्रिय नहीं रह सकते; उनके आगे-आगे भस्मकारी अग्नि चलती है, और उनके चारों ओर है प्रचंड आंधी.
4 Він покличе згори́ небеса́, і землю — наро́д Свій судити:
उन्होंने आकाश तथा पृथ्वी को आह्वान किया, कि वे अपनी प्रजा की न्याय-प्रक्रिया प्रारंभ करें.
5 „Позбирайте для Мене побожних Моїх, що над жертвою склали заповіта зо Мною“.
उन्होंने आदेश दिया, “मेरे पास मेरे भक्तों को एकत्र करो, जिन्होंने बलि अर्पण के द्वारा मुझसे वाचा स्थापित की है.”
6 І небеса́ звістять правду Його, що Бог — Він суддя. (Се́ла)
आकाश उनकी धार्मिकता की पुष्टि करता है, क्योंकि परमेश्वर ही न्यायाध्यक्ष हैं.
7 „Слухай же ти, Мій наро́де, бо буду ось Я говорити, Ізра́їлеві, і буду сві́дчить на тебе: Бог, Бог твій Я!
“मेरी प्रजा, मेरी सुनो, मैं कुछ कह रहा हूं; इस्राएल, मैं तुम्हारे विरुद्ध साक्ष्य दे रहा हूं, परमेश्वर मैं हूं, तुम्हारा परमेश्वर.
8 Я бу́ду карта́ти тебе не за жертви твої, — бо все передо Мною твої цілопа́лення,
तुम्हारी बलियों के कारण मैं तुम्हें डांट नहीं रहा और न मैं तुम्हारी अग्निबलियों की आलोचना कर रहा हूं, जो नित मुझे अर्पित की जा रही हैं.
9 не візьму́ Я бичка з твого дому, ні козлів із коша́р твоїх,
मुझे न तो तुम्हारे पशुशाले से बैल की आवश्यकता है और न ही तुम्हारे झुंड से किसी बकरे की,
10 бо належить Мені вся лісна́ звірина́ та худоба із тисячі гір,
क्योंकि हर एक वन्य पशु मेरा है, वैसे ही हजारों पहाड़ियों पर चर रहे पशु भी मेरे ही हैं.
11 Я знаю все пта́ство гірське́, і звір польови́й при Мені!
पर्वतों में बसे समस्त पक्षियों को मैं जानता हूं, मैदान में चलते फिरते सब प्राणी भी मेरे ही हैं.
12 Якби був Я голодний, тобі б не сказав, — бо Моя вся вселе́нна й усе, що на ній!
तब यदि मैं भूखा होता तो तुमसे नहीं कहता, क्योंकि समस्त संसार तथा इसमें मगन सभी वस्तुएं मेरी ही हैं.
13 Чи Я м'ясо бичкі́в спожива́ю, і чи п'ю кров козлів?
क्या बैलों का मांस मेरा आहार है और बकरों का रक्त मेरा पेय?
14 Принось Богові в жертву подя́ку, і виконуй свої обітниці Всеви́шньому,
“परमेश्वर को धन्यवाद का बलि अर्पित करो, सर्वोच्च परमेश्वर के लिए अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करो,
15 і до Мене поклич в день недолі, — Я тебе порятую, ти ж просла́виш Мене!“
तब संकट काल में मुझे पुकारो; तो मैं तुम्हारा उद्धार करूंगा और तुम मुझे सम्मान दोगे.”
16 А до грішника Бог промовляє: „Чого́ про устави Мої розповідаєш, і чого́ заповіта Мого на уста́х своїх но́сиш?
किंतु दुष्ट से, परमेश्वर कहते हैं: “जब तुम मेरी शिक्षाओं से घृणा करते, और मेरे निर्देशों को हेय मानते हो?
17 Ти ж науку знена́видів, і поза себе слова́ Мої ви́кинув.
तो क्या अधिकार है तुम्हें मेरी व्यवस्था का वाचन करने, अथवा मेरी वाचा को बोलने का?
18 Як ти злодія бачив, то бі́гав із ним, і з перелюбниками накладав.
चोर को देखते ही तुम उसके साथ हो लेते हो; वैसे ही तुम व्यभिचारियों के साथ व्यभिचार में सम्मिलित हो जाते हो.
19 Свої уста пускаєш на зло, і язик твій ома́ну плете́.
तुमने अपने मुख को बुराई के लिए समर्पित कर दिया है, तुम्हारी जीभ छल-कपट के लिए तत्पर रहती है.
20 Ти сидиш, проти брата свого нагово́рюєш, поголо́ски пускаєш про сина своєї матері.
तुम निरंतर अपने ही भाई की निंदा करते रहते हो, अपने ही सगे भाई के विरुद्ध चुगली लगाते रहते हो.
21 Оце ти робив, Я ж мовчав, і ти ду́мав, що Я такий са́мий, як ти. Тому буду картати тебе, і ви́ложу все перед очі твої!
तुम यह सब करते रहे, किंतु मैं चुप रहा, और तुम यह समझते रहे कि मैं तुमसे सहमत हूं. किंतु मैं अब तुम्ही पर शासन करूंगा और तुम्हारे ही सम्मुख तुम पर आरोप लगाऊंगा.
22 Зрозумійте ж це ви, що забуваєте Бога, щоб Я не схопи́в, — бо не буде кому рятува́ти!
“तुम, जो परमेश्वर को भूलनेवाले हो गए हो, विचार करो, ऐसा न हो कि मैं तुम्हें टुकड़े-टुकड़े कर नष्ट कर दूं और कोई तुम्हारी रक्षा न कर सके:
23 Хто жертву подяки прино́сить, той шанує Мене; а хто на дорогу Свою уважа́є, Боже спасі́ння йому покажу́!“
जो कोई मुझे धन्यवाद की बलि अर्पित करता है, मेरा सम्मान करता है, मैं उसे, जो सन्मार्ग का आचरण करता है, परमेश्वर के उद्धार का अनुभव करवाऊंगा.”