< Єремія 12 >

1 Справедливий Ти, Господи, будеш, коли б я судився з Тобою, проте правува́тися буду з Тобою: чому́ то дорога безбожним щасти́ться, чому́ то спокійні всі зра́дники?
हे यहोवा, यदि मैं तुझ से मुकद्दमा लड़ूँ, तो भी तू धर्मी है; मुझे अपने साथ इस विषय पर वाद-विवाद करने दे। दुष्टों की चाल क्यों सफल होती है? क्या कारण है कि विश्वासघाती बहुत सुख से रहते हैं?
2 Ти їх посадив — і вони вкорени́лись, ростуть і прино́сять плоди́. Ти близьки́й в устах їхніх, та далекий від їхніх серде́ць.
तू उनको बोता और वे जड़ भी पकड़ते; वे बढ़ते और फलते भी हैं; तू उनके मुँह के निकट है परन्तु उनके मनों से दूर है।
3 А Ти, Господи, знаєш мене, Ти бачив мене й дослідив моє серце, що з Тобою воно. Відлучи́ їх, немов на зарі́з ту отару, і признач їх на день побиття́!
हे यहोवा तू मुझे जानता है; तू मुझे देखता है, और तूने मेरे मन की परीक्षा करके देखा कि मैं तेरी ओर किस प्रकार रहता हूँ। जैसे भेड़-बकरियाँ घात होने के लिये झुण्ड में से निकाली जाती हैं, वैसे ही उनको भी निकाल ले और वध के दिन के लिये तैयार कर।
4 Аж доки в жало́бі земля пробува́тиме, і со́хнути буде трава всього поля за зло її ме́шканців? Гине худо́ба та пта́ство, бо сказали вони: кінця нашого Він не побачить!
कब तक देश विलाप करता रहेगा, और सारे मैदान की घास सूखी रहेगी? देश के निवासियों की बुराई के कारण पशु-पक्षी सब नाश हो गए हैं, क्योंकि उन लोगों ने कहा, “वह हमारे अन्त को न देखेगा।”
5 Як ти з пі́шими бігав, і вони тебе зму́чили, то як будеш змагатися з кі́ньми? Ти в спокі́йному кра́ї безпечний, та що будеш робити в пові́дді Йорда́ну?
“तू जो प्यादों ही के संग दौड़कर थक गया है तो घोड़ों के संग कैसे बराबरी कर सकेगा? और यद्यपि तू शान्ति के इस देश में निडर है, परन्तु यरदन के आस-पास के घने जंगल में तू क्या करेगा?
6 Бо також твої бра́ття та дім твого ба́тька — і вони тебе зраджують, і криком кричать за тобою, — не вір їм, коли й добре тобі говори́тимуть!
क्योंकि तेरे भाई और तेरे घराने के लोगों ने भी तेरा विश्वासघात किया है; वे तेरे पीछे ललकारते हैं, यदि वे तुझ से मीठी बातें भी कहें, तो भी उन पर विश्वास न करना।”
7 Поки́нув Я Свій дім, залиши́в спа́док Свій; миле Моєї душі Я віддав у долоню її ворогів.
“मैंने अपना घर छोड़ दिया, अपना निज भाग मैंने त्याग दिया है; मैंने अपनी प्राणप्रिया को शत्रुओं के वश में कर दिया है।
8 Спа́док Мій Мені став, мов лев той у лісі, — свій голос дав проти Мене, тому́ то його Я знена́видив.
क्योंकि मेरा निज भाग मेरे देखने में वन के सिंह के समान हो गया और मेरे विरुद्ध गरजा है; इस कारण मैंने उससे बैर किया है।
9 Чи для Мене спа́док Мій, — хижий птах різноба́рвний, що хижі птахи́ позліта́лись круг нього? Ідіть, позбирайте усю польову́ звірину́, спрова́дьте, щоб же́рли!
क्या मेरा निज भाग मेरी दृष्टि में चित्तीवाले शिकारी पक्षी के समान नहीं है? क्या शिकारी पक्षी चारों ओर से उसे घेरे हुए हैं? जाओ सब जंगली पशुओं को इकट्ठा करो; उनको लाओ कि खा जाएँ।
10 Числе́нні па́стирі попсува́ли Мого виноградника, потопта́ли Мій у́діл, Мій улю́блений уділ вони обернули на голу пустиню!
१०बहुत से चरवाहों ने मेरी दाख की बारी को बिगाड़ दिया, उन्होंने मेरे भाग को लताड़ा, वरन् मेरे मनोहर भाग के खेत को सुनसान जंगल बना दिया है।
11 Обернули його на спусто́шення, він при Мені у жало́бі, спусто́шений, увесь Край опусті́лий, — бо ніко́го нема, хто б поклав це на серце собі!
११उन्होंने उसको उजाड़ दिया; वह उजड़कर मेरे सामने विलाप कर रहा है। सारा देश उजड़ गया है, तो भी कोई नहीं सोचता।
12 Поприхо́дять на всі лисі гори в пустині руїнники, бо меч Господа все позжира́є від кра́ю землі й аж до кра́ю землі, миру не буде для всякого тіла!
१२जंगल के सब मुंडे टीलों पर नाश करनेवाले चढ़ आए हैं; क्योंकि यहोवा की तलवार देश के एक छोर से लेकर दूसरी छोर तक निगलती जाती है; किसी मनुष्य को शान्ति नहीं मिलती।
13 Пшеницю посіяли, те́рня ж пожали, наму́чилися, та не мали кори́сти. І буде вам сором за ваші плоди́ через лю́тість Господнього гніву!
१३उन्होंने गेहूँ तो बोया, परन्तु कँटीली झाड़ियाँ काटीं, उन्होंने कष्ट तो उठाया, परन्तु उससे कुछ लाभ न हुआ। यहोवा के क्रोध के भड़कने के कारण वे अपने खेतों की उपज के विषय में लज्जित हो।”
14 Так говорить Господь про лихих усіх сусідів моїх, що вони дотика́ються того спа́дку, що Я дав на спа́дщину наро́ду Моєму Ізраїлеві: Ось Я повирива́ю їх з їхньої землі, і вирву дім Юдин з сере́дини їхньої.
१४मेरे दुष्ट पड़ोसी उस भाग पर हाथ लगाते हैं, जिसका भागी मैंने अपनी प्रजा इस्राएल को बनाया है। उनके विषय यहोवा यह कहता है: “मैं उनको उनकी भूमि में से उखाड़ डालूँगा, और यहूदा के घराने को भी उनके बीच में से उखाड़ूँगा।
15 І станеться, як Я їх повирива́ю, то верну́ся й помилую їх, і кожного з них приверну́ до спа́дщини його, і кожного до кра́ю його.
१५उन्हें उखाड़ने के बाद मैं फिर उन पर दया करूँगा, और उनमें से हर एक को उसके निज भाग और भूमि में फिर से लगाऊँगा।
16 І буде, якщо вони справді навча́ться доріг наро́ду Мого, щоб присягатися Йме́нням Моїм: „ Як живий Господь“, — як вони присягати навчили наро́д Мій Ваалом, то збудуються серед наро́ду Мого!
१६यदि वे मेरी प्रजा की चाल सीखकर मेरे ही नाम की सौगन्ध, यहोवा के जीवन की सौगन्ध, खाने लगें, जिस प्रकार से उन्होंने मेरी प्रजा को बाल की सौगन्ध खाना सिखाया था, तब मेरी प्रजा के बीच उनका भी वंश बढ़ेगा।
17 А якщо не послухають, то ви́рву наро́д цей, вирива́ючи та вигубля́ючи, каже Господь!“
१७परन्तु यदि वे न मानें, तो मैं उस जाति को ऐसा उखाड़ूँगा कि वह फिर कभी न पनपेगी, यहोवा की यही वाणी है।”

< Єремія 12 >