< Екклезіяст 11 >
1 Хліб свій пускай по воді, бо по багатьох днях знов зна́йдеш його.
पानी के ऊपर अपनी रोटी डाल दो; क्योंकि बहुत दिनों के बाद यह तुम्हें दोबारा मिल जाएगी.
2 Давай частку на сім чи й на вісім, бо не знаєш, яке буде зло на землі.
अपना अंश सात भागों बल्कि आठ भागों में बांट दो, क्योंकि तुम्हें यह पता ही नहीं कि पृथ्वी पर क्या हो जाए!
3 Коли́ перепо́вняться хмари дощем, то виллють на землю його. А коли дереви́на на пі́вдень впаде́ чи на пі́вніч, зали́шитьсяна місці, куди дереви́на впаде́.
अगर बादल पानी से भरे होते हैं, तो वे धरती पर जल बरसाते हैं. और पेड़ चाहे दक्षिण की ओर गिरे या उत्तर की ओर, यह उसी जगह पर पड़ा रहता है जहां यह गिरता है.
4 Хто вважає на вітер, не буде той сі́яти, а хто споглядає на хмари, не буде той жати.
जो व्यक्ति हवा को देखता है वह बीज नहीं बो पाएगा; और जो बादलों को देखता है वह उपज नहीं काटेगा.
5 Як не ві́даєш ти, яка то путь вітру, як кості зроста́ють в утро́бі вагі́тної, так не ві́даєш ти чину Бога, що робить усе.
जिस तरह तुम्हें हवा के मार्ग और गर्भवती स्त्री के गर्भ में हड्डियों के बनने के बारे में मालूम नहीं, उसी तरह सारी चीज़ों के बनानेवाले परमेश्वर के काम के बारे में तुम्हें मालूम कैसे होगा?
6 Сій ра́нком насіння своє, та й під вечір хай не спочиває рука твоя, не знаєш бо ти, котре ви́йде на краще тобі, — оце чи оте, чи обо́є одна́ково добрі.
बीज सुबह-सुबह ही बो देना और शाम में भी आराम न करना क्योंकि तुम्हें यह मालूम नहीं है, कि सुबह या शाम का बीज बोना फलदायी होगा या दोनों ही एक बराबर अच्छे होंगे.
7 І світло солодке, і добре оча́м сонце бачити,
उजाला मनभावन होता है, और आंखों के लिए सूरज सुखदायी.
8 і коли б люди́на жила́ й довгі роки́, хай за всіх їх вона ті́шиться, і хай пам'ятає дні те́мряви, бо їх бу́де багато, — усе, що надійде, марно́та!
अगर किसी व्यक्ति की उम्र बड़ी है, तो उसे अपने जीवनकाल में आनंदित रहने दो. किंतु वह अपने अंधकार भरे दिन भुला न दे क्योंकि वे बहुत होंगे. ज़रूरी है कि हर एक चीज़ बेकार ही होगी.
9 Ті́шся, юначе, своїм молоде́цтвом, а серце твоє нехай буде веселе за днів молодо́щів твоїх! І ходи ти доро́гами серця свого й виді́нням оче́й своїх, але знай, що за все це впрова́дить тебе Бог до су́ду!
हे जवान! अपनी जवानी में आनंदित रहो, इसमें तुम्हारा हृदय तुम्हें आनंदित करे. अपने हृदय और अपनी आंखों की इच्छा पूरी करो. किंतु तुम्हें यह याद रहे कि परमेश्वर इन सभी कामों के बारे में तुम पर न्याय और दंड लाएंगे.
10 Тому́ жени смуток від серця свого́, і віддаляй зле від тіла твого, бо й дити́нство, і рання життє́ва зоря́ — то марно́та!
अपने हृदय से क्रोध और अपने शरीर से बुराई करना छोड़ दो क्योंकि बचपन, और जवानी भी बेकार ही हैं.