< Амос 2 >

1 Так говорить Госпо́дь: За три пере́ступи Моа́ва й за чотири цього не прощу́: за те, що спалив на вапно́ кості едо́мського царя!
यहोवा यह कहता है: “मोआब के तीन क्या, वरन् चार अपराधों के कारण, मैं उसका दण्ड न छोड़ूँगा; क्योंकि उसने एदोम के राजा की हड्डियों को जलाकर चूना कर दिया।
2 І пошлю́ Я огонь на Моава, і пожере́ він пала́ти Керіййоту, і загине Моав серед га́ласу, серед кри́ку, при голосі ро́га.
इसलिए मैं मोआब में आग लगाऊँगा, और उससे करिय्योत के भवन भस्म हो जाएँगे; और मोआब हुल्लड़ और ललकार, और नरसिंगे के शब्द होते-होते मर जाएगा।
3 І витну суддю́ з-серед нього, а з ним позабиваю князі́в його всіх, говорить Госпо́дь.
मैं उसके बीच में से न्यायी का नाश करूँगा, और साथ ही साथ उसके सब हाकिमों को भी घात करूँगा,” यहोवा का यही वचन है।
4 Так говорить Госпо́дь: За три про́гріхи Юди й за чотири цього́ не прощу́: за те, що повідкида́ли Господній Зако́н, і постано́в Його не стерегли́, і що на манівці́ їх звели́ їхні лжебо́ги, за якими пішли їхні батьки́.
यहोवा यह कहता है: “यहूदा के तीन क्या, वरन् चार अपराधों के कारण, मैं उसका दण्ड न छोड़ूँगा; क्योंकि उन्होंने यहोवा की व्यवस्था को तुच्छ जाना और मेरी विधियों को नहीं माना; और अपने झूठे देवताओं के कारण जिनके पीछे उनके पुरखा चलते थे, वे भी भटक गए हैं।
5 І пошлю́ Я на Юду огонь, — і пожере́ він пала́ти Єрусалиму!
इसलिए मैं यहूदा में आग लगाऊँगा, और उससे यरूशलेम के भवन भस्म हो जाएँगे।”
6 Так говорить Господь: За три пере́ступи Ізраїлеві й за чотири цього́ не прощу́: за те, що за срі́бло вони продають справедливого, а за чоботи — вбогого!
यहोवा यह कहता है: “इस्राएल के तीन क्या, वरन् चार अपराधों के कारण, मैं उसका दण्ड न छोड़ूँगा; क्योंकि उन्होंने निर्दोष को रुपये के लिये और दरिद्र को एक जोड़ी जूतियों के लिये बेच डाला है।
7 Вони то́пчуть у зе́мному по́росі го́лову бідних, а доро́гу суми́рних викри́влюють. А син й його батько вчащають до однієї блудниці, щоб святе Моє Йме́ння знева́жити.
वे कंगालों के सिर पर की धूल का भी लालच करते, और नम्र लोगों को मार्ग से हटा देते हैं; और बाप-बेटा दोनों एक ही कुमारी के पास जाते हैं, जिससे मेरे पवित्र नाम को अपवित्र ठहराएँ।
8 І вони стелять одіж заста́влену, щоб півлежати при кожному же́ртівнику, і п'ють в домі Бога свого вино від пока́раних.
वे हर एक वेदी के पास बन्धक के वस्त्रों पर सोते हैं, और दण्ड के रुपये से मोल लिया हुआ दाखमधु अपने देवता के घर में पी लेते हैं।
9 І Я вигубив був з-перед них Аморе́я, що його височі́нь, як високий той кедр, і він міцни́й, як дуб. Та Я плід його знищив згори́, а здо́лу — корі́ння його.
“मैंने उनके सामने से एमोरियों को नष्ट किया था, जिनकी लम्बाई देवदारों की सी, और जिनका बल बांजवृक्षों का सा था; तो भी मैंने ऊपर से उसके फल, और नीचे से उसकी जड़ नष्ट की।
10 А вас Я був вивів із кра́ю єгипетського, і сорок років прова́див пустинею вас, щоб ви край аморе́йський успадкува́ли.
१०और मैं तुम को मिस्र देश से निकाल लाया, और जंगल में चालीस वर्ष तक लिए फिरता रहा, कि तुम एमोरियों के देश के अधिकारी हो जाओ।
11 І пророків Я збу́джував з ваших синів, а з ваших юнці́в назоре́їв. Хіба ж то не так, сино́ве Ізраїлеві? говорить Госпо́дь.
११और मैंने तुम्हारे पुत्रों में से नबी होने के लिये और तुम्हारे कुछ जवानों में से नाज़ीर होने के लिये ठहराया। हे इस्राएलियों, क्या यह सब सच नहीं है?” यहोवा की यही वाणी है।
12 А ви назоре́їв пої́ли вином, а пророкам наказували й говорили: „Не пророку́йте!“
१२परन्तु तुम ने नाज़ीरों को दाखमधु पिलाया, और नबियों को आज्ञा दी कि भविष्यद्वाणी न करें।
13 Отож Я поти́сну на вас, як тисне снопа́ми напо́внений віз, —
१३“देखो, मैं तुम को ऐसा दबाऊँगा, जैसे पूलों से भरी हुई गाड़ी नीचे को दबाई जाती है।
14 і згине й в мото́рного вте́ча, і поту́жний не втримає сили своєї, а ли́цар свого життя не врятує.
१४इसलिए वेग दौड़नेवाले को भाग जाने का स्थान न मिलेगा, और सामर्थी का सामर्थ्य कुछ काम न देगा; और न पराक्रमी अपना प्राण बचा सकेगा;
15 І не всто́їть із лука стріле́ць, і своїми ногами прудки́й не втече́, і верхіве́ць не врятує свого життя.
१५धनुर्धारी खड़ा न रह सकेगा, और फुर्ती से दौड़नेवाला न बचेगा; घुड़सवार भी अपना प्राण न बचा सकेगा;
16 І наймужні́ший з лица́рства наги́м утече того дня, говорить Госпо́дь.
१६और शूरवीरों में जो अधिक वीर हो, वह भी उस दिन नंगा होकर भाग जाएगा,” यहोवा की यही वाणी है।

< Амос 2 >