< 2 Тимофію 4 >

1 Отже, я свідкую тобі перед Богом і Христом Ісусом, що Він має судити живих і мертвих за Свого прихо́ду та за Свого Царства.
परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह करके, जो जीवितों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे आदेश देता हूँ।
2 Проповідуй Слово, допоминайся вча́сно-невча́сно, докоряй, забороняй, переконуй з терпеливістю та з наукою.
कि तू वचन का प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डाँट, और समझा।
3 Настане бо час, коли здорової науки не будуть триматись, але за своїми пожадливостями виберуть собі вчителі́в, щоб вони їхні ву́ха вле́щували.
क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुत सारे उपदेशक बटोर लेंगे।
4 Вони слух свій від правди відвернуть та до байо́к нахи́ляться.
और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएँगे।
5 Але ти будь пи́льний у всьому, терпи лихо, виконуй працю благові́сника, сповня́й свою службу.
पर तू सब बातों में सावधान रह, दुःख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर।
6 Бо я вже за жертву стаю, і час відхо́ду мого вже настав.
क्योंकि अब मैं अर्घ के समान उण्डेला जाता हूँ, और मेरे संसार से जाने का समय आ पहुँचा है।
7 Я змагався добрим зма́гом, свій біг закінчи́в, віру зберіг.
मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूँ, मैंने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैंने विश्वास की रखवाली की है।
8 Наостанку мені призначається вінок праведности, якого мені того дня дасть Господь, Суддя праведний; і не тільки мені, але й усім, хто при́хід Його полюбив.
भविष्य में मेरे लिये धार्मिकता का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन् उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं।
9 Подба́й незаба́ром прибути до мене.
मेरे पास शीघ्र आने का प्रयत्न कर।
10 Бо Дима́с мене кинув, цей вік полюбивши, і пішов до Солу́ня, Кри́скент до Гала́тії, Тит до Далма́тії. (aiōn g165)
१०क्योंकि देमास ने इस संसार को प्रिय जानकर मुझे छोड़ दिया है, और थिस्सलुनीके को चला गया है, और क्रेसकेंस गलातिया को और तीतुस दलमतिया को चला गया है। (aiōn g165)
11 Зо мною сам тільки Лука́. Візьми Ма́рка, і приведи з собою, бо мені він потрібний для служби.
११केवल लूका मेरे साथ है मरकुस को लेकर चला आ; क्योंकि सेवा के लिये वह मेरे बहुत काम का है।
12 А Тихи́ка послав я в Ефе́с.
१२तुखिकुस को मैंने इफिसुस को भेजा है।
13 Як будеш іти, то плаща́ принеси́, що його я в Троа́ді зоставив у Ка́рпа, і книжки́, особливо пергамено́ві.
१३जो बागा मैं त्रोआस में करपुस के यहाँ छोड़ आया हूँ, जब तू आए, तो उसे और पुस्तकें विशेष करके चर्मपत्रों को लेते आना।
14 Котля́р Олександер нако́їв був лиха чимало мені... Нехай Госпо́дь йому віддасть за його вчинками!
१४सिकन्दर ठठेरे ने मुझसे बहुत बुराइयाँ की हैं प्रभु उसे उसके कामों के अनुसार बदला देगा।
15 Стережись його й ти, бо він мі́цно противився нашим словам!
१५तू भी उससे सावधान रह, क्योंकि उसने हमारी बातों का बहुत ही विरोध किया।
16 При першій моїй обороні жоден не був при мені, але всі поки́нули мене... Хай Госпо́дь їм того не полічить!
१६मेरे पहले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, वरन् सब ने मुझे छोड़ दिया था भला हो, कि इसका उनको लेखा देना न पड़े।
17 Але Госпо́дь став при мені та й мене підкріпи́в, щоб проповідь виконалась через мене, та щоб усі погани почули її. І я ви́зволився з пащі ле́в'ячої.
१७परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ्य दी; ताकि मेरे द्वारा पूरा-पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन लें; और मैं तो सिंह के मुँह से छुड़ाया गया।
18 А від усякого вчинку лихого Господь мене ви́зволить та збереже для Свого Небесного Царства. Йому слава на віки вічні, амі́нь! (aiōn g165)
१८और प्रभु मुझे हर एक बुरे काम से छुड़ाएगा, और अपने स्वर्गीय राज्य में उद्धार करके पहुँचाएगा उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन। (aiōn g165)
19 Поздоров Приски́ллу й Аки́лу та дім Ониси́фора.
१९प्रिस्का और अक्विला को, और उनेसिफुरूस के घराने को नमस्कार।
20 Ера́ст позоставси в Кори́нті, а Трохи́ма лишив я слабо́го в Міле́ті.
२०इरास्तुस कुरिन्थुस में रह गया, और त्रुफिमुस को मैंने मीलेतुस में बीमार छोड़ा है।
21 Попильну́й прийти до зими́. Вітає тебе Евву́л, і Пуд, і Лин, і Кла́вдія, і вся бра́ття.
२१जाड़े से पहले चले आने का प्रयत्न कर: यूबूलुस, और पूदेंस, और लीनुस और क्लौदिया, और सब भाइयों का तुझे नमस्कार।
22 Господь з твоїм духом! Благода́ть з вами! Амі́нь.
२२प्रभु तेरी आत्मा के साथ रहे, तुम पर अनुग्रह होता रहे।

< 2 Тимофію 4 >