< Від Івана 7 >

1 І ходив Ісус після сього по Галилеї; не хотів бо по Юдеї ходити, що шукали Його Жиди вбити.
इन बातों के बाद यीशु गलील में फिरता रहा, क्योंकि यहूदी उसे मार डालने का यत्न कर रहे थे, इसलिए वह यहूदिया में फिरना न चाहता था।
2 Було ж близько Жидівське сьвято кучок.
और यहूदियों का झोपड़ियों का पर्व निकट था।
3 Казали ж до Него брати Його: Зійди звідсїля, та й іди в Юдею, щоб і ученики Твої виділи діла Твої, що робиш.
इसलिए उसके भाइयों ने उससे कहा, “यहाँ से कूच करके यहूदिया में चला जा, कि जो काम तू करता है, उन्हें तेरे चेले भी देखें।
4 Ніхто бо тайно нїчого не робить, шукаючи сам знаним бути. Коли таке робиш, то покажи себе сьвітові.
क्योंकि ऐसा कोई न होगा जो प्रसिद्ध होना चाहे, और छिपकर काम करे: यदि तू यह काम करता है, तो अपने आपको जगत पर प्रगट कर।”
5 Бо й брати Його не вірували в Него.
क्योंकि उसके भाई भी उस पर विश्वास नहीं करते थे।
6 Рече тодї їм Ісус: Пора моя ще не прийшла; ваша ж пора всякого часу готова.
तब यीशु ने उनसे कहा, “मेरा समय अभी नहीं आया; परन्तु तुम्हारे लिये सब समय है।
7 Не може сьвіт ненавидіти вас, мене ж ненавидить; бо я сьвідкую про него, що діла його лихі.
जगत तुम से बैर नहीं कर सकता, परन्तु वह मुझसे बैर करता है, क्योंकि मैं उसके विरोध में यह गवाही देता हूँ, कि उसके काम बुरे हैं।
8 Ви йдїть на се сьвято; я ще не пійду на те сьвято, бо пора моя ще не сповнилась.
तुम पर्व में जाओ; मैं अभी इस पर्व में नहीं जाता, क्योंकि अभी तक मेरा समय पूरा नहीं हुआ।”
9 Се сказавши їм, зіставсь у Галилеї.
वह उनसे ये बातें कहकर गलील ही में रह गया।
10 Як же пійшли брати Його, тодї й Він пійшов на сьвято, не явно, а якби потай.
१०परन्तु जब उसके भाई पर्व में चले गए, तो वह आप ही प्रगट में नहीं, परन्तु मानो गुप्त होकर गया।
11 Жиди ж шукали Його в сьвято, й казали: Де Він?
११यहूदी पर्व में उसे यह कहकर ढूँढ़ने लगे कि “वह कहाँ है?”
12 І було багато говірки про Него в народі: инші казали, що Він добрий; инші ж казали: Ні, а зводить народ.
१२और लोगों में उसके विषय चुपके-चुपके बहुत सी बातें हुईं: कितने कहते थे, “वह भला मनुष्य है।” और कितने कहते थे, “नहीं, वह लोगों को भरमाता है।”
13 Та ніхто явно не говорив про Него задля страху перед Жидами.
१३तो भी यहूदियों के भय के मारे कोई व्यक्ति उसके विषय में खुलकर नहीं बोलता था।
14 Як же було в половинї сьвята, ввійшов Ісус у церкву, та й навчав.
१४और जब पर्व के आधे दिन बीत गए; तो यीशु मन्दिर में जाकर उपदेश करने लगा।
15 І дивувались Жиди, кажучи: Як Він писання знає, не вчившись?
१५तब यहूदियों ने अचम्भा करके कहा, “इसे बिन पढ़े विद्या कैसे आ गई?”
16 Озвав ся до них Ісус і рече: Моя наука не єсть моя, а Пославшого мене.
१६यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मेरा उपदेश मेरा नहीं, परन्तु मेरे भेजनेवाले का है।
17 Коли хто хоче волю Його чинити, знати ме про науку, чи від Бога вона, чи я від себе глаголи.
१७यदि कोई उसकी इच्छा पर चलना चाहे, तो वह इस उपदेश के विषय में जान जाएगा कि वह परमेश्वर की ओर से है, या मैं अपनी ओर से कहता हूँ।
18 Хто від себе говорить, слави своєї шукає; хто ж шукає слави Пославшого Його, Той правдивий, і неправди нема в Йому.
१८जो अपनी ओर से कुछ कहता है, वह अपनी ही बढ़ाई चाहता है; परन्तु जो अपने भेजनेवाले की बड़ाई चाहता है वही सच्चा है, और उसमें अधर्म नहीं।
19 Хиба не Мойсей дав вам закон? а ніхто з вас не чинить закону. Чого шукаєте мене вбити?
१९क्या मूसा ने तुम्हें व्यवस्था नहीं दी? तो भी तुम में से कोई व्यवस्था पर नहीं चलता। तुम क्यों मुझे मार डालना चाहते हो?”
20 Озвавсь народ і каже: Біса маєш; хто шукає вбити Тебе?
२०लोगों ने उत्तर दिया; “तुझ में दुष्टात्मा है! कौन तुझे मार डालना चाहता है?”
21 Відказав Ісус і рече їм: Одно діло зробив я, і всі дивуєтесь.
२१यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैंने एक काम किया, और तुम सब अचम्भा करते हो।
22 Мойсей дав вам обрізаннє (не, що від Мойсея воно, а від батьків); то й у суботу обрізуєте чоловіка.
२२इसी कारण मूसा ने तुम्हें खतने की आज्ञा दी है, यह नहीं कि वह मूसा की ओर से है परन्तु पूर्वजों से चली आई है, और तुम सब्त के दिन को मनुष्य का खतना करते हो।
23 Коли обрізаннє приймає чоловік у суботу, щоб не був зламаний закон Мойсеїв, чого на мене ремствуєте, що всього чоловіка уздоровив у суботу?
२३जब सब्त के दिन मनुष्य का खतना किया जाता है ताकि मूसा की व्यवस्था की आज्ञा टल न जाए, तो तुम मुझ पर क्यों इसलिए क्रोध करते हो, कि मैंने सब्त के दिन एक मनुष्य को पूरी रीति से चंगा किया।
24 Не судіть по виду, а праведний суд судїть.
२४मुँह देखकर न्याय न करो, परन्तु ठीक-ठीक न्याय करो।”
25 Казали тодї деякі з Єрусалимців: Чи не се Той, що шукають убити Його?
२५तब कितने यरूशलेमवासी कहने लगे, “क्या यह वह नहीं, जिसके मार डालने का प्रयत्न किया जा रहा है?
26 ось явно говорить, і нїчого Йому не кажуть. Чи справді не взнали князі, що Він справді Христос?
२६परन्तु देखो, वह तो खुल्लमखुल्ला बातें करता है और कोई उससे कुछ नहीं कहता; क्या सम्भव है कि सरदारों ने सच-सच जान लिया है; कि यही मसीह है?
27 Тільки ж ми Його знаємо, звідкіля Він; Христос же, як прийде, ніхто не знати ме, звідкіля Він.
२७इसको तो हम जानते हैं, कि यह कहाँ का है; परन्तु मसीह जब आएगा, तो कोई न जानेगा कि वह कहाँ का है।”
28 Покликне тодї в церкві Ісус, навчаючи й глаголючи: І мене знаєте, й знаєте, звідкіля я! а від себе не прийшов я, єсть же правдивий Пославший мене, котрого ви не знаєте.
२८तब यीशु ने मन्दिर में उपदेश देते हुए पुकारके कहा, “तुम मुझे जानते हो और यह भी जानते हो कि मैं कहाँ का हूँ। मैं तो आप से नहीं आया परन्तु मेरा भेजनेवाला सच्चा है, उसको तुम नहीं जानते।
29 Я ж знаю Його, бо я від Него; й Той мене післав.
२९मैं उसे जानता हूँ; क्योंकि मैं उसकी ओर से हूँ और उसी ने मुझे भेजा है।”
30 Шукали тодї, щоб схопити Його, та ніхто не зняв на Него руки, бо ще не прийшла година Його.
३०इस पर उन्होंने उसे पकड़ना चाहा तो भी किसी ने उस पर हाथ न डाला, क्योंकि उसका समय अब तक न आया था।
31 Многі ж з народу увірували в Него, й казали: Що, як прийде Христос, чи більші сих ознак робити ме, які Сей зробив?
३१और भीड़ में से बहुतों ने उस पर विश्वास किया, और कहने लगे, “मसीह जब आएगा, तो क्या इससे अधिक चिन्हों को दिखाएगा जो इसने दिखाए?”
32 Почули Фарисеї, що народ поговорював таке про Него, й післали Фарисеї та архиєреї слуги, щоб схопили Його.
३२फरीसियों ने लोगों को उसके विषय में ये बातें चुपके-चुपके करते सुना; और प्रधान याजकों और फरीसियों ने उसे पकड़ने को सिपाही भेजे।
33 Рече їм тодї Ісус: Ще малий час я з вами, й пійду до Пославшого мене.
३३इस पर यीशु ने कहा, “मैं थोड़ी देर तक और तुम्हारे साथ हूँ; तब अपने भेजनेवाले के पास चला जाऊँगा।
34 Шукати мете мене, та й не знайдете; й де я, ви не зможете прийти.
३४तुम मुझे ढूँढ़ोगे, परन्तु नहीं पाओगे; और जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।”
35 Казали тодї Жиди між собою: Куди Він хоче йти, що ми не знайдемо Його? Чи не між розсипаних Геленян хоче йти та навчати Геленян?
३५यहूदियों ने आपस में कहा, “यह कहाँ जाएगा कि हम इसे न पाएँगे? क्या वह उन यहूदियों के पास जाएगा जो यूनानियों में तितर-बितर होकर रहते हैं, और यूनानियों को भी उपदेश देगा?
36 Що се за слово, що каже: Шукати мете мене, та й не знайдете? і: Де я, ви не можете прийти?
३६यह क्या बात है जो उसने कही, कि ‘तुम मुझे ढूँढ़ोगे, परन्तु न पाओगे: और जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते’?”
37 В останній же великий день сьвята став Ісус, та й покликнув, глаголючи: Коли хто жаждує, нехай прийде до мене, та й пє.
३७फिर पर्व के अन्तिम दिन, जो मुख्य दिन है, यीशु खड़ा हुआ और पुकारकर कहा, “यदि कोई प्यासा हो तो मेरे पास आए और पीए।
38 Хто вірує в мене, як рече писаннє, ріки води живої з черева його потечуть.
३८जो मुझ पर विश्वास करेगा, जैसा पवित्रशास्त्र में आया है, ‘उसके हृदय में से जीवन के जल की नदियाँ बह निकलेंगी।’”
39 Се ж глаголав про Духа, що мають прийняти віруючі в Него; ще бо не був (на них) Дух сьвятий, бо Ісус ще не прославив ся.
३९उसने यह वचन उस आत्मा के विषय में कहा, जिसे उस पर विश्वास करनेवाले पाने पर थे; क्योंकि आत्मा अब तक न उतरा था, क्योंकि यीशु अब तक अपनी महिमा को न पहुँचा था।
40 Многі ж з народу, почувши се слово, сказали: Се справді пророк,
४०तब भीड़ में से किसी किसी ने ये बातें सुनकर कहा, “सचमुच यही वह भविष्यद्वक्ता है।”
41 инші казали: Чи з Галилеї ж Христу приходити?
४१औरों ने कहा, “यह मसीह है,” परन्तु किसी ने कहा, “क्यों? क्या मसीह गलील से आएगा?
42 Чи не глаголе ж писаннє, що з насіння Давидового й з Витлеєма села, де був Давид, Христос прийде?
४२क्या पवित्रशास्त्र में नहीं लिखा कि मसीह दाऊद के वंश से और बैतलहम गाँव से आएगा, जहाँ दाऊद रहता था?”
43 Тодї повстало роздїленнє в народі через Него.
४३अतः उसके कारण लोगों में फूट पड़ी।
44 Деякі ж з них хотіли схопити Його; тільки ж ніхто не зняв на Него рук.
४४उनमें से कितने उसे पकड़ना चाहते थे, परन्तु किसी ने उस पर हाथ न डाला।
45 Прийшли тодї слуги до архиєреїв та Фарисеїв, і казали їм вони: Чом не привели Його?
४५तब सिपाही प्रधान याजकों और फरीसियों के पास आए, और उन्होंने उनसे कहा, “तुम उसे क्यों नहीं लाए?”
46 Відказали слуги: Ніколи так не говорив чоловік, як Сей чоловік.
४६सिपाहियों ने उत्तर दिया, “किसी मनुष्य ने कभी ऐसी बातें न की।”
47 Відказали тодї їм Фарисеї: Чи й вас не зведено?
४७फरीसियों ने उनको उत्तर दिया, “क्या तुम भी भरमाए गए हो?
48 Хиба хто з князїв увірував у Него, або з Фарисеїв?
४८क्या शासकों या फरीसियों में से किसी ने भी उस पर विश्वास किया है?
49 А сей народ, що не знає закону, проклятий.
४९परन्तु ये लोग जो व्यवस्था नहीं जानते, श्रापित हैं।”
50 Каже Никодим до них, котрий приходив у ночі до Него, бувши один з них:
५०नीकुदेमुस ने, (जो पहले उसके पास आया था और उनमें से एक था), उनसे कहा,
51 Чи закон наш судить чоловіка, коли не вислухає його перше й не знає, що робить?
५१“क्या हमारी व्यवस्था किसी व्यक्ति को जब तक पहले उसकी सुनकर जान न ले कि वह क्या करता है; दोषी ठहराती है?”
52 Озвались вони й казали йому: Чи й ти з Галилеї єси? Пошукай і подивись, що пророк з Галилеї не встає.
५२उन्होंने उसे उत्तर दिया, “क्या तू भी गलील का है? ढूँढ़ और देख, कि गलील से कोई भविष्यद्वक्ता प्रगट नहीं होने का।”
53 пійшов кожен до дому свого.
५३तब सब कोई अपने-अपने घर चले गए।

< Від Івана 7 >