< Від Івана 6 >

1 Після сього пійшов Ісус на той бік моря Галилейського, Тивериядського,
इन बातों के बाद यीशु गलील की झील अर्थात् तिबिरियास की झील के पार गया।
2 І йшло за Ним багато народу, бо бачили Його ознаки, що робив над недужими.
और एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली क्योंकि जो आश्चर्यकर्म वह बीमारों पर दिखाता था वे उनको देखते थे।
3 Зійшов же на гору Ісус, і сидїв там з учениками своїми.
तब यीशु पहाड़ पर चढ़कर अपने चेलों के साथ वहाँ बैठा।
4 Була ж близько пасха, сьвято Жидівське.
और यहूदियों के फसह का पर्व निकट था।
5 Знявши ж Ісус очі і побачивши, що багато народу йде до Него, рече до филипа: Звідкіля купимо хлїба, щоб вони попоїли?
तब यीशु ने अपनी आँखें उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलिप्पुस से कहा, “हम इनके भोजन के लिये कहाँ से रोटी मोल लाएँ?”
6 Се ж сказав, вивідуючи його, бо сам знав, що має роботи.
परन्तु उसने यह बात उसे परखने के लिये कही; क्योंकि वह स्वयं जानता था कि वह क्या करेगा।
7 Відказав Йому Филип: За двісті денариїв хлїба не стане їм, щоб кожному з них хоч трохи досталось.
फिलिप्पुस ने उसको उत्तर दिया, “दो सौ दीनार की रोटी भी उनके लिये पूरी न होंगी कि उनमें से हर एक को थोड़ी-थोड़ी मिल जाए।”
8 Каже Йому один з учеників Його, Андрей, брат Симона Петра:
उसके चेलों में से शमौन पतरस के भाई अन्द्रियास ने उससे कहा,
9 Є тут хлопець один, що мав пять хлїбів ячних [ячмінних] та дві рибки; тільки що сього на стільки?
“यहाँ एक लड़का है, जिसके पास जौ की पाँच रोटी और दो मछलियाँ हैं, परन्तु इतने लोगों के लिये वे क्या हैं।”
10 Рече ж Ісус: Заставте людей сїдати. Була ж трава велика на тому місці. Посідали ж чоловіки, числом тисяч з пять.
१०यीशु ने कहा, “लोगों को बैठा दो।” उस जगह बहुत घास थी। तब लोग जिनमें पुरुषों की संख्या लगभग पाँच हजार की थी, बैठ गए।
11 Прийнявши ж хлїби Ісус, і оддавши хвалу, подав ученикам, ученики ж сидячим; так само й риби, скільки хотіли.
११तब यीशु ने रोटियाँ लीं, और धन्यवाद करके बैठनेवालों को बाँट दीं; और वैसे ही मछलियों में से जितनी वे चाहते थे बाँट दिया।
12 Як же наситились, рече ученикам своїм: Позбирайте останки окрушин, щоб не пропало нїщо.
१२जब वे खाकर तृप्त हो गए, तो उसने अपने चेलों से कहा, “बचे हुए टुकड़े बटोर लो, कि कुछ फेंका न जाए।”
13 Зібрали ж і наповнили дванайцять кошів окрушин із пяти хлїбів ячних, що зосталось у тих, що їли.
१३इसलिए उन्होंने बटोरा, और जौ की पाँच रोटियों के टुकड़े जो खानेवालों से बच रहे थे, उनकी बारह टोकरियाँ भरीं।
14 Люде ж, бачивши, яку ознаку зробив Ісус, сказали, що се справді пророк, грядущий на сьвіт.
१४तब जो आश्चर्यकर्म उसने कर दिखाया उसे वे लोग देखकर कहने लगे; कि “वह भविष्यद्वक्ता जो जगत में आनेवाला था निश्चय यही है।”
15 Як же постеріг Ісус, що хочуть прийти та схопити Його, щоб зробити Його царем, то пійшов ізнов на гору сам один.
१५यीशु यह जानकर कि वे उसे राजा बनाने के लिये आकर पकड़ना चाहते हैं, फिर पहाड़ पर अकेला चला गया।
16 Як же настав вечір, пійшли ученики Його над море,
१६फिर जब संध्या हुई, तो उसके चेले झील के किनारे गए,
17 і, ввійшовши в човен, плили на той бік моря у Капернаум. І вже стемнїло, й не приходив до них Ісус.
१७और नाव पर चढ़कर झील के पार कफरनहूम को जाने लगे। उस समय अंधेरा हो गया था, और यीशु अभी तक उनके पास नहीं आया था।
18 А море, од великого вітру, що пурхав, піднялось.
१८और आँधी के कारण झील में लहरें उठने लगीं।
19 Одпливши ж гоней на двайцять і пять або трийцять, бачять, що Ісус ходить по морю, і до човна наближують ся, і полякались.
१९तब जब वे खेते-खेते तीन चार मील के लगभग निकल गए, तो उन्होंने यीशु को झील पर चलते, और नाव के निकट आते देखा, और डर गए।
20 Він же рече їм: Се я; не лякайтесь.
२०परन्तु उसने उनसे कहा, “मैं हूँ; डरो मत।”
21 Тодї радо прийняли Його в човен, і зараз човен опинивсь коло землї, куди вони прямували.
२१तब वे उसे नाव पर चढ़ा लेने के लिये तैयार हुए और तुरन्त वह नाव उसी स्थान पर जा पहुँची जहाँ वह जाते थे।
22 Назавтра народ, стоячий по тім боці моря, побачивши, що иншого човна не було там, тільки один той, у котрий ввійшли ученики Його, й що не ввійшов з учениками сво'їми Ісус у човен, а що самі ученики Його відчалили,
२२दूसरे दिन उस भीड़ ने, जो झील के पार खड़ी थी, यह देखा, कि यहाँ एक को छोड़कर और कोई छोटी नाव न थी, और यीशु अपने चेलों के साथ उस नाव पर न चढ़ा, परन्तु केवल उसके चेले ही गए थे।
23 инші ж човни поприходили з Тиверияди поблизу місця, де їли хліб, як хвалу оддав Господь;
२३(तो भी और छोटी नावें तिबिरियास से उस जगह के निकट आईं, जहाँ उन्होंने प्रभु के धन्यवाद करने के बाद रोटी खाई थी।)
24 побачивши ж оце люде, що Ісуса там нема, анї учеників Його, ввійшли і вони в човни, та й прибули в Капернаум, шукаючи Ісуса.
२४जब भीड़ ने देखा, कि यहाँ न यीशु है, और न उसके चेले, तो वे भी छोटी-छोटी नावों पर चढ़ के यीशु को ढूँढ़ते हुए कफरनहूम को पहुँचे।
25 І, знайшовши Його на тім боцї моря, сказали Йому: Рави, коли прибув єси сюда?
२५और झील के पार उससे मिलकर कहा, “हे रब्बी, तू यहाँ कब आया?”
26 Відказав Їм Ісус і рече: Істино, істино глаголю вам: Шукаєте мене не тому, що бачили ознаки, а що їли хлїб, та й наситились.
२६यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, तुम मुझे इसलिए नहीं ढूँढ़ते हो कि तुम ने अचम्भित काम देखे, परन्तु इसलिए कि तुम रोटियाँ खाकर तृप्त हुए।
27 Трудіть ся не для їжи погибаючої, а для їжи, що зостаєть ся в вічне життє, котру Син чоловічий вам дасть; Сього бо Отець ствердив, Бог. (aiōnios g166)
२७नाशवान भोजन के लिये परिश्रम न करो, परन्तु उस भोजन के लिये जो अनन्त जीवन तक ठहरता है, जिसे मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा, क्योंकि पिता, अर्थात् परमेश्वर ने उसी पर छाप कर दी है।” (aiōnios g166)
28 Казали ж до Него: Що нам робити, щоб чинити діла Божі?
२८उन्होंने उससे कहा, “परमेश्वर के कार्य करने के लिये हम क्या करें?”
29 Відказав Ісус і рече їм: Се єсть дїло Боже, щоб вірувати в Того, кого післав Він.
२९यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “परमेश्वर का कार्य यह है, कि तुम उस पर, जिसे उसने भेजा है, विश्वास करो।”
30 Казали ж Йому: Що ж робиш Ти за ознаку, щоб виділи ми, та й вірували Тобі? Що чиниш?
३०तब उन्होंने उससे कहा, “फिर तू कौन सा चिन्ह दिखाता है कि हम उसे देखकर तुझ पर विश्वास करें? तू कौन सा काम दिखाता है?
31 Батьки наші манну їли в пустинї, як писано: Хлїб з неба дав їм їсти.
३१हमारे पूर्वजों ने जंगल में मन्ना खाया; जैसा लिखा है, ‘उसने उन्हें खाने के लिये स्वर्ग से रोटी दी।’”
32 Рече ж їм Ісус: Істино, істино глаголю вам: Не Мойсей дав вам хлїб з неба, а Отець мій дає вам хлїб з неба правдивий.
३२यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि मूसा ने तुम्हें वह रोटी स्वर्ग से न दी, परन्तु मेरा पिता तुम्हें सच्ची रोटी स्वर्ग से देता है।
33 Бо хлїб Божий той, що сходить з неба, і життє дає сьвітові.
३३क्योंकि परमेश्वर की रोटी वही है, जो स्वर्ग से उतरकर जगत को जीवन देती है।”
34 Казали ж до Него: Господи, всякого часу давай нам хлїб сей.
३४तब उन्होंने उससे कहा, “हे स्वामी, यह रोटी हमें सर्वदा दिया कर।”
35 Рече ж їм Ісус: Я хлїб життя, хто приходить до мене, не голодувати ме, і хто вірує в мене, не жаждувати ме нїколи.
३५यीशु ने उनसे कहा, “जीवन की रोटी मैं हूँ: जो मेरे पास आएगा वह कभी भूखा न होगा और जो मुझ पर विश्वास करेगा, वह कभी प्यासा न होगा।
36 Тільки глаголю вам, що й видїли мене, та й не віруєте.
३६परन्तु मैंने तुम से कहा, कि तुम ने मुझे देख भी लिया है, तो भी विश्वास नहीं करते।
37 Усе, що дає менї Отець, до мене прийде; а хто приходить до мене, не вижену геть.
३७जो कुछ पिता मुझे देता है वह सब मेरे पास आएगा, और जो कोई मेरे पास आएगा उसे मैं कभी न निकालूँगा।
38 Бо зійшов я з неба, не щоб чинити волю мою, а волю Пославшого мене.
३८क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, वरन् अपने भेजनेवाले की इच्छा पूरी करने के लिये स्वर्ग से उतरा हूँ।
39 Се ж воля пославшого мене Отця, щоб з усього, що дав менї, не погубив я нічого, а воскресив його останнього дня.
३९और मेरे भेजनेवाले की इच्छा यह है कि जो कुछ उसने मुझे दिया है, उसमें से मैं कुछ न खोऊँ परन्तु उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँ।
40 Се ж воля пославшого мене, щоб кожен, хто видить Сина й вірує в Него, мав житте вічне, і я воскрешу його останнього дня. (aiōnios g166)
४०क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है, कि जो कोई पुत्र को देखे, और उस पर विश्वास करे, वह अनन्त जीवन पाए; और मैं उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।” (aiōnios g166)
41 Миркали [відказували] тодї Жиди про Него, що сказав: Я хлїб, що зійшов з небес;
४१तब यहूदी उस पर कुड़कुड़ाने लगे, इसलिए कि उसने कहा था, “जो रोटी स्वर्ग से उतरी, वह मैं हूँ।”
42 і казали: Хиба се не Ісус, син Йосифів, котрого знаємо ми батька й Матїр? Як же Він каже: Що з неба зійшов я?
४२और उन्होंने कहा, “क्या यह यूसुफ का पुत्र यीशु नहीं, जिसके माता-पिता को हम जानते हैं? तो वह क्यों कहता है कि मैं स्वर्ग से उतरा हूँ?”
43 Озвав ся ж Ісус і рече їм: Не миркайте між собою.
४३यीशु ने उनको उत्तर दिया, “आपस में मत कुड़कुड़ाओ।
44 Нїхто не може прийти до мене, коли Отець, пославший мене, не притягне його, й я воскрешу його останнього дня.
४४कोई मेरे पास नहीं आ सकता, जब तक पिता, जिसने मुझे भेजा है, उसे खींच न ले; और मैं उसको अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।
45 Написано в пророків: І будуть усї навчені від Бога. Тим кожен, хто чув од Отця і навчивсь, приходить до мене.
४५भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में यह लिखा है, ‘वे सब परमेश्वर की ओर से सिखाए हुए होंगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है।
46 Не то, щоб Отця хто видїв, тільки Той, хто від Бога, Той видїв Отця.
४६यह नहीं, कि किसी ने पिता को देखा है परन्तु जो परमेश्वर की ओर से है, केवल उसी ने पिता को देखा है।
47 Істино, істино глаголю вам: Хто вірує в мене, має життє вічне. (aiōnios g166)
४७मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि जो कोई विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसी का है। (aiōnios g166)
48 Я хлїб життя.
४८जीवन की रोटी मैं हूँ।
49 Батьки ваші їли манну в пустинї, та й повмирали.
४९तुम्हारे पूर्वजों ने जंगल में मन्ना खाया और मर गए।
50 Се хлїб, що з неба сходить, щоб, хто їсть Його, не вмер.
५०यह वह रोटी है जो स्वर्ग से उतरती है ताकि मनुष्य उसमें से खाए और न मरे।
51 Я хлїб живий, що з неба зійшов. Коли хто їсть сей хлїб, жити ме по вік; а хлїб, що я дам, се тіло моє, що я дам за життє сьвіту. (aiōn g165)
५१जीवन की रोटी जो स्वर्ग से उतरी मैं हूँ। यदि कोई इस रोटी में से खाए, तो सर्वदा जीवित रहेगा; और जो रोटी मैं जगत के जीवन के लिये दूँगा, वह मेरा माँस है।” (aiōn g165)
52 Змагались тодї між собою, говорячи: Як може Він дати нам тіло їсти?
५२इस पर यहूदी यह कहकर आपस में झगड़ने लगे, “यह मनुष्य कैसे हमें अपना माँस खाने को दे सकता है?”
53 Рече ж їм Ісус: Істино, істино глаголю вам: Як не їсте тіла Сина чоловічого й не пєте Його крові, не маєте життя в собі.
५३यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ जब तक मनुष्य के पुत्र का माँस न खाओ, और उसका लहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं।
54 Хто їсть тіло моє і пє мою кров, має життє вічне, і я воскрешу його останнього дня. (aiōnios g166)
५४जो मेरा माँस खाता, और मेरा लहू पीता है, अनन्त जीवन उसी का है, और मैं अन्तिम दिन फिर उसे जिला उठाऊँगा। (aiōnios g166)
55 Тїло моє справді єсть їжа, а кров моя справді єсть напиток.
५५क्योंकि मेरा माँस वास्तव में खाने की वस्तु है और मेरा लहू वास्तव में पीने की वस्तु है।
56 Хто їсть тїло моє і пє кров мою, в менї пробуває, а я в йому.
५६जो मेरा माँस खाता और मेरा लहू पीता है, वहमुझ में स्थिर बना रहता है, और मैं उसमें।
57 Як післав мене живий Отець, і я живу Отцем, так і хто їсть мене, й той жити ме мною.
५७जैसा जीविते पिता ने मुझे भेजा और मैं पिता के कारण जीवित हूँ वैसा ही वह भी जो मुझे खाएगा मेरे कारण जीवित रहेगा।
58 Се хлїб, що з неба зійшов. Не як батьки ваші їли манну та й повмирали; хто їсть сей хлїб, жити ме по вік. (aiōn g165)
५८जो रोटी स्वर्ग से उतरी यही है, पूर्वजों के समान नहीं कि खाया, और मर गए; जो कोई यह रोटी खाएगा, वह सर्वदा जीवित रहेगा।” (aiōn g165)
59 Се Він глаголав у школі, навчаючи в Капернаумі.
५९ये बातें उसने कफरनहूम के एक आराधनालय में उपदेश देते समय कहीं।
60 Многі ж слухавши з учеників Його казали: Жорстоке се слово; хто може його слухати?
६०इसलिए उसके चेलों में से बहुतों ने यह सुनकर कहा, “यह तो कठोर शिक्षा है; इसे कौन मान सकता है?”
61 Знаючи ж Ісус сам у собі, що миркають про Него ученики Його, рече їм: Се вас блазнить?
६१यीशु ने अपने मन में यह जानकर कि मेरे चेले आपस में इस बात पर कुड़कुड़ाते हैं, उनसे पूछा, “क्या इस बात से तुम्हें ठोकर लगती है?
62 Що ж, коли побачите Сина чоловічого, як входить туди, де перше був?
६२और यदि तुम मनुष्य के पुत्र को जहाँ वह पहले था, वहाँ ऊपर जाते देखोगे, तो क्या होगा?
63 Се дух, що оживлює; тіло не годить ся нї на що. Слова, що я глаголю вам, се дух і життє.
६३आत्मा तो जीवनदायक है, शरीर से कुछ लाभ नहीं। जो बातें मैंने तुम से कहीं हैं वे आत्मा हैं, और जीवन भी हैं।
64 Тільки ж є такі між вами, що не вірують. Знав бо з почину Ісус, котрі не вірують, і хто зрадить Його.
६४परन्तु तुम में से कितने ऐसे हैं जो विश्वास नहीं करते।” क्योंकि यीशु तो पहले ही से जानता था कि जो विश्वास नहीं करते, वे कौन हैं; और कौन मुझे पकड़वाएगा।
65 І рече: Тим глаголав вам, що ніхто не може прийти до мене, коли не буде дано йому від Отця мого.
६५और उसने कहा, “इसलिए मैंने तुम से कहा था कि जब तक किसी को पिता की ओर से यह वरदान न दिया जाए तब तक वह मेरे पास नहीं आ सकता।”
66 Після сього багато з учеників Його пійшли назад, і вже більш з Ним не ходили.
६६इस पर उसके चेलों में से बहुत सारे उल्टे फिर गए और उसके बाद उसके साथ न चले।
67 Рече ж Ісус дванайцятьом: Чи й ви хочете йти?
६७तब यीशु ने उन बारहों से कहा, “क्या तुम भी चले जाना चाहते हो?”
68 Відказав тодї Йому Симон Петр: Господи, до кого йти нам? у Тебе слова життя вічнього, (aiōnios g166)
६८शमौन पतरस ने उसको उत्तर दिया, “हे प्रभु, हम किसके पास जाएँ? अनन्त जीवन की बातें तो तेरे ही पास हैं। (aiōnios g166)
69 і ми увірували й взнали, що Ти єси Христос, Син Бога живого.
६९और हमने विश्वास किया, और जान गए हैं, कि परमेश्वर का पवित्र जन तू ही है।”
70 Відказав їм Ісус: Хиба не я вас дванайцятьох вибрав? А один з вас диявол.
७०यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “क्या मैंने तुम बारहों को नहीं चुन लिया? तो भी तुम में से एक व्यक्ति शैतान है।”
71 Говорив же про Юду Симонового Іскариота: сей бо мав Його зрадити, один з дванайцяти.
७१यह उसने शमौन इस्करियोती के पुत्र यहूदा के विषय में कहा, क्योंकि यही जो उन बारहों में से था, उसे पकड़वाने को था।

< Від Івана 6 >