< Якова 5 >

1 Ануте ж ви, багаті, плачте ридаючи над злиднями вашими, що надходять.
हे धनवानों सुन तो लो; तुम अपने आनेवाले क्लेशों पर चिल्ला चिल्लाकर रोओ।
2 Багатство ваше згнило, і шати ваші міль поїла.
तुम्हारा धन बिगड़ गया और तुम्हारे वस्त्रों को कीड़े खा गए।
3 Золото ваше та срібло поржавіло, і ржа їх на сьвідченнє проти вас буде, і з'їсть тїло ваше, як огонь
तुम्हारे सोने-चाँदी में काई लग गई है; और वह काई तुम पर गवाही देगी, और आग के समान तुम्हारा माँस खा जाएगी: तुम ने अन्तिम युग में धन बटोरा है।
4 Ось, плата робітників, що порали ниви ваші, задержана од вас, голосить; і голосїннє женцїв до ушей Господа Саваота дійшло
देखो, जिन मजदूरों ने तुम्हारे खेत काटे, उनकी मजदूरी जो तुम ने उन्हें नहीं दी; चिल्ला रही है, और लवनेवालों की दुहाई, सेनाओं के प्रभु के कानों तक पहुँच गई है।
5 Розкошували ви на землі та буяли; повгодовували серця ваші, мов на день заколення.
तुम पृथ्वी पर भोग-विलास में लगे रहे और बड़ा ही सुख भोगा; तुम ने इस वध के दिन के लिये अपने हृदय का पालन-पोषण करके मोटा ताजा किया।
6 Осудили ви, убили праведного; він не противив ся вам.
तुम ने धर्मी को दोषी ठहराकर मार डाला; वह तुम्हारा सामना नहीं करता।
7 Терпіть же оце, браттє моє, аж до приходу Господнього. Ось, ратай жде доброго овощу з землі, дожидаючись терпіливо його, доки прийме дощ ранній і пізнїй.
इसलिए हे भाइयों, प्रभु के आगमन तक धीरज धरो, जैसे, किसान पृथ्वी के बहुमूल्य फल की आशा रखता हुआ प्रथम और अन्तिम वर्षा होने तक धीरज धरता है।
8 Терпіть же й ви, утвердіте серця ваші, бо прихід Господень наближуєть ся.
तुम भी धीरज धरो, और अपने हृदय को दृढ़ करो, क्योंकि प्रभु का आगमन निकट है।
9 Не зітхайте один на одного, браттє, щоб вас не осуджено - ось, суддя перед дверима стоїть.
हे भाइयों, एक दूसरे पर दोष न लगाओ ताकि तुम दोषी न ठहरो, देखो, न्यायाधीश द्वार पर खड़ा है।
10 За взір тяжкої муки і довгого терпіння прийміть, браттє моє, пророків, що глаголали імям Господнїм.
१०हे भाइयों, जिन भविष्यद्वक्ताओं ने प्रभु के नाम से बातें कीं, उन्हें दुःख उठाने और धीरज धरने का एक आदर्श समझो।
11 Ось, ми звемо блаженними, хто терпів. Про терпіннє Йовове чули ви, і кончину Господню виділи, бо Господь вельми милосерний і благий.
११देखो, हम धीरज धरनेवालों को धन्य कहते हैं। तुम ने अय्यूब के धीरज के विषय में तो सुना ही है, और प्रभु की ओर से जो उसका प्रतिफल हुआ उसे भी जान लिया है, जिससे प्रभु की अत्यन्त करुणा और दया प्रगट होती है।
12 Перше ж усього, браттє моє, не кленїтесь нї небом, нї землею, нї иншою якою клятьбою; а нехай буде в вас "так, так, нї, нї", щоб не впали ви в осуд.
१२पर हे मेरे भाइयों, सबसे श्रेष्ठ बात यह है, कि शपथ न खाना; न स्वर्ग की न पृथ्वी की, न किसी और वस्तु की, पर तुम्हारी बातचीत हाँ की हाँ, और नहीं की नहीं हो, कि तुम दण्ड के योग्य न ठहरो।
13 Хто між вами тяжко страдає? нехай молить ся. Хто радїє? нехай сьпіває.
१३यदि तुम में कोई दुःखी हो तो वह प्रार्थना करे; यदि आनन्दित हो, तो वह स्तुति के भजन गाए।
14 Чи хто нездужав між вами, нехай призове пресвитерів церкви, і нехай молять ся над ним, помазавши його оливою в імя Господнє;
१४यदि तुम में कोई रोगी हो, तो कलीसिया के प्राचीनों को बुलाए, और वे प्रभु के नाम से उस पर तेल मलकर उसके लिये प्रार्थना करें।
15 і молитва віри спасе болящого, і підійме його Господь; а коли гріхи вчинив, відпустять ся йому
१५और विश्वास की प्रार्थना के द्वारा रोगी बच जाएगा और प्रभु उसको उठाकर खड़ा करेगा; यदि उसने पाप भी किए हों, तो परमेश्वर उसको क्षमा करेगा।
16 Визнавайте один одному гріхи, і моліте ся один за одного, щоб сцїлитись вам. Много бо може молитва праведного ревна.
१६इसलिए तुम आपस में एक दूसरे के सामने अपने-अपने पापों को मान लो; और एक दूसरे के लिये प्रार्थना करो, जिससे चंगे हो जाओ; धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है।
17 Ілия був чоловік подобний нам страстями, а помоливсь молитвою, щоб не було дощу, то й не було дощу на землї три роки і шість місяців.
१७एलिय्याह भी तो हमारे समान दुःख-सुख भोगी मनुष्य था; और उसने गिड़गिड़ाकर प्रार्थना की; कि बारिश न बरसे; और साढ़े तीन वर्ष तक भूमि पर बारिश नहीं हुई।
18 А знов помолив ся, то й дало небо дощ, і земля зростила овощ свій.
१८फिर उसने प्रार्थना की, तो आकाश से वर्षा हुई, और भूमि फलवन्त हुई।
19 Браттє, коли хто з вас заблудить від правди, і наверне хто його,
१९हे मेरे भाइयों, यदि तुम में कोई सत्य के मार्ग से भटक जाए, और कोई उसको फेर लाए।
20 нехай знає, що навернувший грішника від блудної дороги його спасе душу від смерти і покрив множество гріхів.
२०तो वह यह जान ले, कि जो कोई किसी भटके हुए पापी को फेर लाएगा, वह एक प्राण को मृत्यु से बचाएगा, और अनेक पापों पर परदा डालेगा।

< Якова 5 >