< Дії 17 >
1 Перейшовши ж Амфиполь та Аполонию, прийшли в Солунь, де була школа Жидівська.
१फिर वे अम्फिपुलिस और अपुल्लोनिया होकर थिस्सलुनीके में आए, जहाँ यहूदियों का एक आराधनालय था।
2 По звичаю ж своєму, ввійшовши до них Павел, три суботи розмовляв з ними з писання,
२और पौलुस अपनी रीति के अनुसार उनके पास गया, और तीन सब्त के दिन पवित्रशास्त्रों से उनके साथ वाद-विवाद किया;
3 виказуючи і доводячи, що треба було Христу постраждати і воскреснути з мертвих, і що се Христос Ісус котрого я звіщаю вам.
३और उनका अर्थ खोल-खोलकर समझाता था कि मसीह का दुःख उठाना, और मरे हुओं में से जी उठना, अवश्य था; “यही यीशु जिसकी मैं तुम्हें कथा सुनाता हूँ, मसीह है।”
4 І деякі з них увірували, та й пристали до Павла та Сили, і побожних Єленян велике множество і жінок значних немало.
४उनमें से कितनों ने, और भक्त यूनानियों में से बहुतों ने और बहुत सारी प्रमुख स्त्रियों ने मान लिया, और पौलुस और सीलास के साथ मिल गए।
5 Завидуючи невірні Жиди, і назбиравши гультяїв, якихсь поганих людей, і зібравши купу, збунтували народ, і напавши на хату Ясонову, шукали їх, щоб вивести перед народ.
५परन्तु यहूदियों ने ईर्ष्या से भरकर बाजार से लोगों में से कई दुष्ट मनुष्यों को अपने साथ में लिया, और भीड़ लगाकर नगर में हुल्लड़ मचाने लगे, और यासोन के घर पर चढ़ाई करके उन्हें लोगों के सामने लाना चाहा।
6 Не знайшовши ж їх, поволокли Ясона та кілька братів до городської старшини, гукаючи: Ті, що заколотили вселенну, і сюди поприходили;
६और उन्हें न पाकर, वे यह चिल्लाते हुए यासोन और कुछ भाइयों को नगर के हाकिमों के सामने खींच लाए, “ये लोग जिन्होंने जगत को उलटा पुलटा कर दिया है, यहाँ भी आए हैं।
7 Ясон прийняв їх; і всї вони йдуть проти уставів кесаревих, говорячи, що єсть иншій цар, Ісус.
७और यासोन ने उन्हें अपने यहाँ ठहराया है, और ये सब के सब यह कहते हैं कि यीशु राजा है, और कैसर की आज्ञाओं का विरोध करते हैं।”
8 Стрівожили ж вони народ і городську старшину, що чули се.
८जब भीड़ और नगर के हाकिमों ने ये बातें सुनीं, तो वे परेशान हो गये।
9 І взявши поруку у Ясона і в иншнх, відпустили їх.
९और उन्होंने यासोन और बाकी लोगों को जमानत पर छोड़ दिया।
10 Брати ж зараз уночі вислали Павла та Силу у Верию. Прибувши вони (туди), прийшли в Жидівську школу.
१०भाइयों ने तुरन्त रात ही रात पौलुस और सीलास को बिरीया में भेज दिया, और वे वहाँ पहुँचकर यहूदियों के आराधनालय में गए।
11 Сї ж були благороднїщі від тих, що в Солунї; вони прийняли слово з великою охотою, що-дня розбираючи писаннє, чи так воно є.
११ये लोग तो थिस्सलुनीके के यहूदियों से भले थे और उन्होंने बड़ी लालसा से वचन ग्रहण किया, और प्रतिदिन पवित्रशास्त्रों में ढूँढ़ते रहे कि ये बातें ऐसी ही हैं कि नहीं।
12 Многі ж з них увірували, і з Єленських жінок поважних і з чоловіків не мало.
१२इसलिए उनमें से बहुतों ने, और यूनानी कुलीन स्त्रियों में से और पुरुषों में से बहुतों ने विश्वास किया।
13 Як же довідались ті, що з Солуня Жиди, що і в Вериї проповідуєть ся від Павла слово Боже, то прийшли й сюди, бунтуючи народ.
१३किन्तु जब थिस्सलुनीके के यहूदी जान गए कि पौलुस बिरीया में भी परमेश्वर का वचन सुनाता है, तो वहाँ भी आकर लोगों को भड़काने और हलचल मचाने लगे।
14 Зараз же післали тодї брати Павла, щоб йшов ніби над море, а Сила та Тимотей зостались.
१४तब भाइयों ने तुरन्त पौलुस को विदा किया कि समुद्र के किनारे चला जाए; परन्तु सीलास और तीमुथियुस वहीं रह गए।
15 Ті, що провожали Павла, провели його аж до Атин, і, прийнявши наказ до Сиди та Тимотея, щоб як найборжій прийшли до него, пійшли.
१५पौलुस के पहुँचाने वाले उसे एथेंस तक ले गए, और सीलास और तीमुथियुस के लिये यह निर्देश लेकर विदा हुए कि मेरे पास अति शीघ्र आओ।
16 Як же дожидав їх Павел в Атинах, кипів дух його в йому, бачивши город, одданий ідольству.
१६जब पौलुस एथेंस में उनकी प्रतीक्षा कर रहा था, तो नगर को मूरतों से भरा हुआ देखकर उसका जी जल उठा।
17 Розмовляв же в школї з Жидами та з побожними, та й на торгу що-дня з тими, з ким довело ся.
१७अतः वह आराधनालय में यहूदियों और भक्तों से और चौक में जो लोग मिलते थे, उनसे हर दिन वाद-विवाद किया करता था।
18 Деякі ж з Фидософів Епикуреїв та Стоїків змагали ся з ним; і одні казали: Що хоче сей балакайло сказати? инші ж: Здаєть ся, буде проповідником чужих богів, - бо благовіствував їм Ісуса та воскресеннє.
१८तब इपिकूरी और स्तोईकी दार्शनिकों में से कुछ उससे तर्क करने लगे, और कुछ ने कहा, “यह बकवादी क्या कहना चाहता है?” परन्तु दूसरों ने कहा, “वह अन्य देवताओं का प्रचारक मालूम पड़ता है,” क्योंकि वह यीशु का और पुनरुत्थान का सुसमाचार सुनाता था।
19 І, схопивши його, повели в Ареопаг, говорячи: Чи можемо знати, що се ти за нову таку науку проповідуєш?
१९तब वे उसे अपने साथ अरियुपगुस पर ले गए और पूछा, “क्या हम जान सकते हैं, कि यह नया मत जो तू सुनाता है, क्या है?
20 Чуже бо щось вносиш в уші наші; то хочемо знати, що воно має бути.
२०क्योंकि तू अनोखी बातें हमें सुनाता है, इसलिए हम जानना चाहते हैं कि इनका अर्थ क्या है?”
21 Усї бо Атиняне і захожі чужоземці ні про що инше не дбали, як говорити або слухати що нове.
२१(इसलिए कि सब एथेंस वासी और परदेशी जो वहाँ रहते थे नई-नई बातें कहने और सुनने के सिवाय और किसी काम में समय नहीं बिताते थे।)
22 Ставши ж Павел посерединї Ареопага, рече: Мужі Атиняне, по всьому виджу, що ви вельми побожні.
२२तब पौलुस ने अरियुपगुस के बीच में खड़ा होकर कहा, “हे एथेंस के लोगों, मैं देखता हूँ कि तुम हर बात में देवताओं के बड़े माननेवाले हो।
23 Бо, ходячи та дивлячись на божниці ваші, знайшов я жертівню, на котрій написано: Невідомому Богу. Кому ж ви, не відаючи, поклоняєтесь, того я проповідую вам.
२३क्योंकि मैं फिरते हुए तुम्हारी पूजने की वस्तुओं को देख रहा था, तो एक ऐसी वेदी भी पाई, जिस पर लिखा था, ‘अनजाने ईश्वर के लिये।’ इसलिए जिसे तुम बिना जाने पूजते हो, मैं तुम्हें उसका समाचार सुनाता हूँ।
24 Бог, що сотворив сьвіт і все в йому, сей неба і землї. Господь, не в рукотворних храмах домує,
२४जिस परमेश्वर ने पृथ्वी और उसकी सब वस्तुओं को बनाया, वह स्वर्ग और पृथ्वी का स्वामी होकर हाथ के बनाए हुए मन्दिरों में नहीं रहता।
25 нї від рук чоловічих служеннє приймає, дознаючи нужду в чому; сам бо дає всїм життє, і диханнє, і все;
२५न किसी वस्तु की आवश्यकता के कारण मनुष्यों के हाथों की सेवा लेता है, क्योंकि वह तो आप ही सब को जीवन और श्वास और सब कुछ देता है।
26 і зробив з однієї крови ввесь рід чоловічий, щоб жила на всему лиці землї, відграничивши наперед призначені часи і гряницї домування їх,
२६उसने एक ही मूल से मनुष्यों की सब जातियाँ सारी पृथ्वी पर रहने के लिये बनाई हैं; और उनके ठहराए हुए समय और निवास के सीमाओं को इसलिए बाँधा है,
27 щоб шукали Господа, чей намацяють Його та знайдуть, хоч недалеко (Він) від кожного з нас.
२७कि वे परमेश्वर को ढूँढ़े, और शायद वे उसके पास पहुँच सके, और वास्तव में, वह हम में से किसी से दूर नहीं हैं।
28 Ним бо живемо й двигаємось, і єсьмо, як і деякі з ваших поетів мовляли: Його бо й рід ми.
२८क्योंकि हम उसी में जीवित रहते, और चलते फिरते, और स्थिर रहते हैं; जैसे तुम्हारे कितने कवियों ने भी कहा है, ‘हम तो उसी के वंश भी हैं।’
29 Бувши ж оце Божим родом, не мусимо думати, що Божество похоже на золото, або на камінь, різьбу, іскуства і видумки чоловічої.
२९अतः परमेश्वर का वंश होकर हमें यह समझना उचित नहीं कि ईश्वरत्व, सोने या चाँदी या पत्थर के समान है, जो मनुष्य की कारीगरी और कल्पना से गढ़े गए हों।
30 От же не вважаючи на часи незнання, Бог тепер повеліває всїм людям усюди каятись;
३०इसलिए परमेश्वर ने अज्ञानता के समयों पर ध्यान नहीं दिया, पर अब हर जगह सब मनुष्यों को मन फिराने की आज्ञा देता है।
31 бо призначив день, в котрий судити ме вселенну правдою через Чоловіка, котрого наперед постановив, подаючи певноту всїм, воскресивши Його з мертвих.
३१क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है, जिसमें वह उस मनुष्य के द्वारा धार्मिकता से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है और उसे मरे हुओं में से जिलाकर, यह बात सब पर प्रमाणित कर दी है।”
32 Чуючи про воскресеннє мертвих, деякі сьміялись, инші ж казали: Послухаємо тебе знов про се.
३२मरे हुओं के पुनरुत्थान की बात सुनकर कितने तो उपहास करने लगे, और कितनों ने कहा, “यह बात हम तुझ से फिर कभी सुनेंगे।”
33 І так Павел пійшов з посеред них.
३३इस पर पौलुस उनके बीच में से चला गया।
34 Деякі ж люде, приставши до него, увірували, між котрими і Дионисий Ареопагит, і жінка на ймя Дамара, і инші з ними.
३४परन्तु कुछ मनुष्य उसके साथ मिल गए, और विश्वास किया; जिनमें दियुनुसियुस जो अरियुपगुस का सदस्य था, और दमरिस नामक एक स्त्री थी, और उनके साथ और भी कितने लोग थे।