< 1 Тимофію 5 >
1 Старого не докоряй, а умоляй, як батька, молодших, як братів,
१किसी बूढ़े को न डाँट; पर उसे पिता जानकर समझा दे, और जवानों को भाई जानकर;
2 старих жінок, як матїрок, молодших, як сестер, з усякою чистотою.
२बूढ़ी स्त्रियों को माता जानकर; और जवान स्त्रियों को पूरी पवित्रता से बहन जानकर, समझा दे।
3 Удовиць шануй, тих що справді удовицї.
३उन विधवाओं का जो सचमुच विधवा हैं आदर कर।
4 Коли ж котора вдовиця дїти або внучата має, нехай вчять ся перше свій дім благочестиво спорядити і віддячувати родителяя; се бо добре і любо перед Богом.
४और यदि किसी विधवा के बच्चे या नाती-पोते हों, तो वे पहले अपने ही घराने के साथ आदर का बर्ताव करना, और अपने माता-पिता आदि को उनका हक़ देना सीखें, क्योंकि यह परमेश्वर को भाता है।
5 Тая ж справді вдовиця, котора одинока, (та) вповає на Бога і пробував в молитвах і благаннях день і ніч.
५जो सचमुच विधवा है, और उसका कोई नहीं; वह परमेश्वर पर आशा रखती है, और रात-दिन विनती और प्रार्थना में लौलीन रहती है।
6 Котора ж роскошув, та жива - вмерла.
६पर जो भोग-विलास में पड़ गई, वह जीते जी मर गई है।
7 І се наказуй, щоб непорочні були.
७इन बातों की भी आज्ञा दिया कर ताकि वे निर्दोष रहें।
8 Коли ж хто про своїх, а найбільш про домашнїх не промишляв, той відцуравсь віри, і гірший од не вірного.
८पर यदि कोई अपने रिश्तेदारों की, विशेष रूप से अपने परिवार की चिन्ता न करे, तो वह विश्वास से मुकर गया है, और अविश्वासी से भी बुरा बन गया है।
9 Удовицю ж вибирати не меньше лїт шестидесяти; таку щоб була одному мужу жінкою,
९उसी विधवा का नाम लिखा जाए जो साठ वर्ष से कम की न हो, और एक ही पति की पत्नी रही हो,
10 в ділах добрих сьвідчена, чи дітей вгодувала, чи людей сторонніх приймала, чи сьвятим ноги вмивала, чи бідолашним помагала, чи до всякого діла доброго щира була.
१०और भले काम में सुनाम रही हो, जिसने बच्चों का पालन-पोषण किया हो; अतिथि की सेवा की हो, पवित्र लोगों के पाँव धोए हों, दुःखियों की सहायता की हो, और हर एक भले काम में मन लगाया हो।
11 Молодих же вдовиць не приймай; бо, розбуявшись проти Христа, схочуть заміж;
११पर जवान विधवाओं के नाम न लिखना, क्योंकि जब वे मसीह का विरोध करके सुख-विलास में पड़ जाती हैं, तो विवाह करना चाहती हैं,
12 маючи осуд, що першої віри відцурались.
१२और दोषी ठहरती हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली प्रतिज्ञा को छोड़ दिया है।
13 Ще ж без дїла звикають ходити по домах; не тілько ж без дїла, та й довгоязикі і пронозливі, говорять, чого не годить ся.
१३और इसके साथ ही साथ वे घर-घर फिरकर आलसी होना सीखती हैं, और केवल आलसी नहीं, पर बक-बक करती रहतीं और दूसरों के काम में हाथ भी डालती हैं और अनुचित बातें बोलती हैं।
14 Тим хочу, щоб молоді вдовицї йшли заміж, дїтей рожали, домом правили і нїякої причини не давали противному до поговору.
१४इसलिए मैं यह चाहता हूँ, कि जवान विधवाएँ विवाह करें; और बच्चे जनें और घरबार सम्भालें, और किसी विरोधी को बदनाम करने का अवसर न दें।
15 Вже бо деякі звернули слїдом за сатаною.
१५क्योंकि कई एक तो बहक कर शैतान के पीछे हो चुकी हैं।
16 Коли який вірний або вірна має вдовицї, нехай їм помагав, і нехай не, буде тягару для церкви, щоб правдивим удовицям помагати.
१६यदि किसी विश्वासिनी के यहाँ विधवाएँ हों, तो वही उनकी सहायता करे कि कलीसिया पर भार न हो ताकि वह उनकी सहायता कर सके, जो सचमुच में विधवाएँ हैं।
17 Которі ж пресвитери пильнують добре, нехай удостоять ся двійної чести, найбільше ж ті, що трудять ся в слові і науцї.
१७जो प्राचीन अच्छा प्रबन्ध करते हैं, विशेष करके वे जो वचन सुनाने और सिखाने में परिश्रम करते हैं, दो गुने आदर के योग्य समझे जाएँ।
18 Глаголе бо писаннє: Вола молотячого не заоброчуй; і: Достоїн робітник нагороди своєї.
१८क्योंकि पवित्रशास्त्र कहता है, “दाँवनेवाले बैल का मुँह न बाँधना,” क्योंकि “मजदूर अपनी मजदूरी का हकदार है।”
19 На пресвитера обвинувачення не приймай, хиба при двох або трьох сьвідках.
१९कोई दोष किसी प्राचीन पर लगाया जाए तो बिना दो या तीन गवाहों के उसको स्वीकार न करना।
20 Которі ж згрішять, обличай перед усїма, щоб і инші страх мали.
२०पाप करनेवालों को सब के सामने समझा दे, ताकि और लोग भी डरें।
21 Заклинаю перед Богом, і Господом Ісус-Христом, і вибраними ангелами, щоб се хоронив без пересуду, нічого не роблячи по привичцї (пристрастї).
२१परमेश्वर, और मसीह यीशु, और चुने हुए स्वर्गदूतों को उपस्थित जानकर मैं तुझे चेतावनी देता हूँ कि तू मन खोलकर इन बातों को माना कर, और कोई काम पक्षपात से न कर।
22 Рук скоро не клади нї на кого, анї приставай до чужих гріхів; себе чистим держи.
२२किसी पर शीघ्र हाथ न रखना और दूसरों के पापों में भागी न होना; अपने आपको पवित्र बनाए रख।
23 Вже не пий водв, а потроху вина приймай, ради жолудка твого і частих твоїх недугів.
२३भविष्य में केवल जल ही का पीनेवाला न रह, पर अपने पेट के और अपने बार बार बीमार होने के कारण थोड़ा-थोड़ा दाखरस भी लिया कर।
24 В инших людей гріхи явні, попереджують на суд, а за иншими йдуть слїдом.
२४कुछ मनुष्यों के पाप प्रगट हो जाते हैं, और न्याय के लिये पहले से पहुँच जाते हैं, लेकिन दूसरों के पाप बाद में दिखाई देते हैं।
25 Так само й добрі діла наперед явні, тай що инше, утаїтись не може.
२५वैसे ही कुछ भले काम भी प्रगट होते हैं, और जो ऐसे नहीं होते, वे भी छिप नहीं सकते।