< Mmebusɛm 31 >

1 Ɔhene Lemuel nsɛm a ɛyɛ nkuranhyɛ a ne na kyerɛɛ no:
ये राजा लमूएल द्वारा प्रस्तुत नीति सूत्र हैं, जिनकी शिक्षा उन्हें उनकी माता द्वारा दी गई थी.
2 Tie, me babarima! Tie, me yafunu ba, Tie, me bɔhyɛ ba, me mpaebɔ ho mmuae!
सुन, मेरे पुत्र! सुन, मेरे ही गर्भ से जन्मे पुत्र! सुन, मेरी प्रार्थनाओं के प्रत्युत्तर पुत्र!
3 Nsɛe wʼahoɔden wɔ mmea ho, wɔn a wogu ahemfo asu no.
अपना पौरुष स्त्रियों पर व्यय न करना और न अपने संसाधन उन पर लुटाना, जिन्होंने राजाओं तक के अवपात में योग दिया है.
4 Enye mma ahemfo, Lemuel, asanom nye mma ahemfo, ɛnsɛ sɛ sodifo pere bobesa ho;
लमूएल, यह राजाओं के लिए कदापि उपयुक्त नहीं है, दाखमधु राजाओं के लिए सुसंगत नहीं है, शासकों के लिए मादक द्रव्यपान भला नहीं होता.
5 sɛ wɔnom nsa a wɔn werɛ befi nea mmara no ka, na wɔn a wɔhyɛ wɔn so no rennya nea ɛyɛ wɔn kyɛfa.
ऐसा न हो कि वे पीकर कानून को भूल जाएं, और दीन दलितों से उनके अधिकार छीन लें.
6 Fa bobesa ma wɔn a wɔresɛe, na fa nsa ma wɔn a wɔwɔ amanehunu mu;
मादक द्रव्य उन्हें दो, जो मरने पर हैं, दाखमधु उन्हें दो, जो घोर मन में उदास हैं!
7 Momma wɔnnom, na wɔn werɛ mfi wɔn hia, na wɔnnkae wɔn awerɛhow bio.
वे पिएं तथा अपनी निर्धनता को भूल जाएं और उन्हें उनकी दुर्दशा का स्मरण न आएं.
8 Kasa ma wɔn a wontumi nkasa mma wɔn ho, kasa ma mmɔborɔfo yiyedi.
उनके पक्ष में खड़े होकर उनके लिए न्याय प्रस्तुत करो, जो अपना पक्ष प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं.
9 Kasa na bu atɛntrenee; kasa ma ahiafo ne onnibi yiyedi.
निडरतापूर्वक न्याय प्रस्तुत करो और बिना पक्षपात न्याय दो; निर्धनों और निर्धनों के अधिकारों की रक्षा करो.
10 Ɔyere pa, hena na obenya? Ɔsom bo pa ara sen nhene pa.
किसे उपलब्ध होती है उत्कृष्ट, गुणसंपन्‍न पत्नी? उसका मूल्य रत्नों से कहीं अधिक बढ़कर है.
11 Ne kunu wɔ ne mu ahotoso pa ara, na biribiara a ɛwɔ bo nhia no.
उसका पति उस पर पूर्ण भरोसा करता है और उसके कारण उसके पति का मूल्य अपरिमित होता है.
12 Ɔde nea eye brɛ no, na ɛnyɛ ɔhaw, ne nkwanna nyinaa mu.
वह आजीवन अपने पति का हित ही करती है, बुरा कभी नहीं.
13 Ɔhwehwɛ oguannwi ne asaawa na ɔde ne nsa nwen wɔ fɛw so.
वह खोज कर ऊन और पटसन ले आती है और हस्तकार्य में उसकी गहरी रुचि है.
14 Ɔte sɛ aguadifo ahyɛn, ɔde ne nnuan fi akyirikyiri ba.
व्यापारिक जलयानों के समान, वह दूर-दूर जाकर भोज्य वस्तुओं का प्रबंध करती है.
15 Ade nnya nkyee no na wasɔre; osiesie aduan ma nʼabusuafo na ɔkyekyɛ nnwuma ma ne mmaawa.
रात्रि समाप्‍त भी नहीं होती, कि वह उठ जाती है; और अपने परिवार के लिए भोजन का प्रबंध करती तथा अपनी परिचारिकाओं को उनके काम संबंधी निर्देश देती है.
16 Osusuw afuw ho na ɔtɔ; ofi nea onya mu yɛ bobeturo.
वह जाकर किसी भूखण्ड को परखती है और उसे मोल ले लेती है; वह अपने अर्जित धन से द्राक्षावाटिका का रोपण करती है.
17 Ɔde nsi yɛ nʼadwuma; nʼabasa mu wɔ ahoɔden ma nʼadwuma.
वह कमर कसकर तत्परतापूर्वक कार्य में जुट जाती है; और उसकी बाहें सशक्त रहती हैं.
18 Ɔhwɛ sɛ nʼaguadi so wɔ mfaso, na ne kanea anum anadwo.
उसे यह बोध रहता है कि उसका लाभांश ऊंचा रहे, रात्रि में भी उसकी समृद्धि का दीप बुझने नहीं पाता.
19 Daa, na ne nsa kura tadua mu a ne nsateaa nso retoatoa asaawa.
वह चरखे पर कार्य करने के लिए बैठती है और उसके हाथ तकली पर चलने लगते हैं.
20 Ogow ne nsam ma ahiafo na ne nsa so ohiani so.
उसके हाथ निर्धनों की ओर बढ़ते हैं और वह निर्धनों की सहायता करती है.
21 Sɛ sukyerɛmma tɔ a ne yam nhyehye no wɔ ne fifo ho; efisɛ wɔn nyinaa wɔ adurade a wɔde ko awɔw.
शीतकाल का आगमन उसके परिवार के लिए चिंता का विषय नहीं होता; क्योंकि उसके समस्त परिवार के लिए पर्याप्‍त ऊनी वस्त्र तैयार रहते हैं.
22 Ɔyɛ ne mpasotam; na ofura nwera ne sirikyi ntama.
वह अपने लिए बाह्य ऊनी वस्त्र भी तैयार रखती है; उसके सभी वस्त्र उत्कृष्ट तथा भव्य ही होते हैं.
23 Ne kunu wɔ anuonyam wɔ kuropɔn pon ano, faako a ɔne asase no so mpanyimfo tena.
जब राज्य परिषद का सत्र होता है, तब प्रमुखों में उसका पति अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है.
24 Ɔpempam nwera ntade tontɔn, na otu nkyekyeremu ma aguadifo.
वह पटसन के वस्त्र बुनकर उनका विक्रय कर देती है, तथा व्यापारियों को दुपट्टे बेचती है.
25 Ɔwɔ ahoɔden ne anuonyam; na onsuro nna a ɛwɔ nʼanim.
वह शक्ति और सम्मान धारण किए हुए है; भविष्य की आशा में उसका उल्लास है.
26 Ɔkasa nyansa mu, na nokware nkyerɛkyerɛ wɔ ne tɛkrɛma so.
उसके मुख से विद्वत्तापूर्ण वचन ही बोले जाते हैं, उसके वचन कृपा-प्रेरित होते हैं.
27 Ɔhwɛ ne fi mu nnwuma so na onnyigye anihaw so.
वह अपने परिवार की गतिविधि पर नियंत्रण रखती है और आलस्य का भोजन उसकी चर्या में है ही नहीं.
28 Ne mma sɔre a wɔfrɛ no nhyira; ne kunu nso saa ara, na ɔkamfo no se,
प्रातःकाल उठकर उसके बालक उसकी प्रशंसा करते हैं; उसका पति इन शब्दों में उसकी प्रशंसा करते नहीं थकता:
29 “Mmea pii yɛ nneɛma a ɛwɔ din na wo de, wosen wɔn nyinaa.”
“अनेक स्त्रियों ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं, किंतु तुम उन सबसे उत्कृष्ट हो.”
30 Ɔbea kɔnnɔfo yɛ nnaadaa, na ahoɔfɛ twa mu ntɛm so; nanso ɔbea a osuro Awurade no fata nkamfo.
आकर्षण एक झूठ है और सौंदर्य द्रुत गति से उड़ जाता है; किंतु जिस स्त्री में याहवेह के प्रति श्रद्धा विद्यमान है, वह प्रशंसनीय रहेगी.
31 Fa abasobɔde a wanya no ma no, na wɔnkamfo ne nnwuma wɔ kuropɔn pon ano.
उसके परिश्रम का श्रेय उसे दिया जाए, और उसके कार्य नगर में घोषित किए जाएं.

< Mmebusɛm 31 >