< Mmebusɛm 19 >
1 Ohiani a ne nantew ho nni asɛm no ye sen ɔkwasea a nʼasɛm mfa kwan mu.
वह निर्धन व्यक्ति, जिसका चालचलन खराई है, उस व्यक्ति से उत्तम है, जो कुटिल है और मूर्ख भी.
2 Mmɔdemmɔ a nimdeɛ nka ho no nye, saa ara na ntɛmpɛ a ɛma obi yera kwan nso nye.
ज्ञान-रहित इच्छा निरर्थक होती है तथा वह, जो किसी भी कार्य के लिए उतावली करता है, लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाता!
3 Onipa agyimisɛm sɛe nʼabrabɔ, nanso ne koma huru tia Awurade.
जब किसी व्यक्ति की मूर्खता के परिणामस्वरूप उसकी योजनाएं विफल हो जाती हैं, तब उसके हृदय में याहवेह के प्रति क्रोध भड़क उठता है.
4 Ahonya frɛfrɛ nnamfonom bebree; nanso ohiani adamfo gyaw no hɔ.
धन-संपत्ति अनेक नए मित्रों को आकर्षित करती है, किंतु निर्धन व्यक्ति के मित्र उसे छोड़कर चले जाते हैं.
5 Adansekurumni benya nʼakatua, na nea otwa nkontompo remfa ne ho nni.
झूठे साक्षी का दंड सुनिश्चित है, तथा दंडित वह भी होगा, जो झूठा है.
6 Nnipa pii pɛ adom fi sodifo nkyɛn, na nea ɔkyɛ ade yɛ obiara adamfo.
उदार व्यक्ति का समर्थन अनेक व्यक्ति चाहते हैं, और उस व्यक्ति के मित्र सभी हो जाते हैं, जो उपहार देने में उदार है.
7 Ohiani abusuafo nyinaa po no, na saa ara na ne nnamfonom po no! Mpo ɔhwehwɛ wɔn, pɛ sɛ ɔpa wɔn kyɛw, nanso onhu wɔn baabiara.
निर्धन व्यक्ति तो अपने संबंधियों के लिए भी घृणा का पात्र हो जाता है. उसके मित्र उससे कितने दूर हो जाते हैं! वह उन्हें मनाता रह जाता है, किंतु इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.
8 Nea onya nyansa no dɔ ne kra; nea ɔpɛ nhumu no nya nkɔso.
बुद्धि प्राप्त करना स्वयं से प्रेम करना है; तथा ज्ञान को सुरक्षित रखना समृद्धि है.
9 Adansekurumni benya asotwe, na nea otwa nkontompo no bɛyera.
झूठे साक्षी का दंड सुनिश्चित है तथा जो झूठा है, वह नष्ट हो जाएगा.
10 Ɛmfata sɛ ɔkwasea bedi taamu, anaasɛ akoa bedi mmapɔmma so!
सुख से रहना मूर्ख को शोभा नहीं देता, ठीक जिस प्रकार दास का शासकों पर शासन करना.
11 Onipa nyansa ma no ntoboase; ɛyɛ anuonyam ma obi sɛ obebu nʼani gu mfomso bi so.
सद्बुद्धि मनुष्य को क्रोध पर नियंत्रण रखने योग्य बनाती है; और जब वह अपराध को भुला देता है, उसकी प्रतिष्ठा होती है.
12 Ɔhene abufuw te sɛ gyata mmubomu, na nʼadom te sɛ sare so bosu.
राजा का क्रोध सिंह के गरजने के समान होता है, किंतु उसकी कृपा घास पर पड़ी ओस समान.
13 Ɔba kwasea yɛ nʼagya ɔsɛe, ɔyere tɔkwapɛfo te sɛ ɔdan a ne nwini to ntwa da.
मूर्ख संतान पिता के विनाश का कारक होती है, और झगड़ालू पत्नी नित टपक रहे जल समान.
14 Afi ne ahonyade yɛ agyapade a efi awofo, na ɔyere nimdefo fi Awurade.
घर और संपत्ति पूर्वजों का धन होता है, किंतु बुद्धिमती पत्नी याहवेह की ओर से प्राप्त होती है.
15 Akwadworɔ de nnahɔɔ ba, na ɔkɔm de ɔkwadwofo.
आलस्य का परिणाम होता है गहन नींद, ढीला व्यक्ति भूखा रह जाता है.
16 Nea odi nkyerɛkyerɛ so no bɔ ne nkwa ho ban, na nea ogyaagyaa ne ho no bewu.
वह, जो आदेशों को मानता है, अपने ही जीवन की रक्षा करता है, किंतु जो अपने चालचलन के विषय में असावधान रहता है, मृत्यु अपना लेता है.
17 Nea ɔyɛ adɔe ma ohiani no yɛ de fɛm Awurade, na obetua no nea ɔyɛ no so ka.
वह, जो निर्धनों के प्रति उदार मन का है, मानो याहवेह को ऋण देता है; याहवेह उसे उत्तम प्रतिफल प्रदान करेंगे.
18 Teɛ wo ba, na ɛno mu na anidaso wɔ, na nyɛ wɔn a wɔde no kɔ owu mu no mu baako.
यथासंभव अपनी संतान पर अनुशासन रखो उसी में तुम्हारी आशा निहित है; किंतु ताड़ना इस सीमा तक न की जाए, कि इसमें उसकी मृत्यु ही हो जाए.
19 Ɛsɛ sɛ onipa a ne koma haw no no nya so asotwe; sɛ woka ma no a, wobɛyɛ bio.
अति क्रोधी व्यक्ति को इसका दंड भोगना होता है; यदि तुम उसे दंड से बचाओगे तो तुम समस्त प्रक्रिया को दोहराते रहोगे.
20 Tie afotu na gye nkyerɛkyerɛ to mu, na awiei no, wubehu nyansa.
परामर्श पर विचार करते रहो और निर्देश स्वीकार करो, कि तुम उत्तरोत्तर बुद्धिमान होते जाओ.
21 Nhyehyɛe bebree wɔ onipa koma mu, nanso nea Awurade pɛ no na ɛba mu.
मनुष्य के मन में अनेक-अनेक योजनाएं उत्पन्न होती रहती हैं, किंतु अंततः याहवेह का उद्देश्य ही पूरा होता है.
22 Nea onipa pɛ ne nokware dɔ; eye sɛ wobɛyɛ ohiani sen sɛ wobɛyɛ ɔtorofo.
मनुष्य में खराई की अपेक्षा की जाती है; तथा झूठ बोलनेवाले की अपेक्षा निर्धन अधिक उत्तम है.
23 Awurade suro kɔ nkwa mu; na onipa de abotɔyam home a ɔhaw bi nni mu.
याहवेह के प्रति श्रद्धा ही जीवन का मार्ग है; तथा जिस किसी में यह भय है, उसका ठिकाना सुखी रहता है, अनिष्ट उसको स्पर्श नहीं करता.
24 Ɔkwadwofo de ne nsa si aduan mu, na ɛyɛ no anihaw sɛ obeyi akɔ nʼano.
एक आलसी ऐसा भी होता है, जो अपना हाथ भोजन की थाली में डाल तो देता है; किंतु आलस्य में भोजन को मुख तक नहीं ले जाता.
25 Twa ɔfɛwdifo mmaa, na atetekwaa bɛfa adwene; ka nea ɔwɔ nhumu anim, na obenya nimdeɛ.
ज्ञान के ठट्ठा करनेवाले पर प्रहार करो कि सरल-साधारण व्यक्ति भी बुद्धिमान बन जाये; विवेकशील व्यक्ति को डांटा करो कि उसका ज्ञान बढ़ सके.
26 Nea ɔbɔ nʼagya korɔn na ɔpam ne na no yɛ ɔba a ɔde aniwu ne animguase ba.
जो व्यक्ति अपने पिता के प्रति हिंसक हो जाता तथा अपनी माता को घर से बाहर निकाल देता है, ऐसी संतान है, जो परिवार पर लज्जा और निंदा ले आती है.
27 Me ba, sɛ wugyae nkyerɛkyerɛ tie a, wobɛman afi nimdeɛ nsɛm ho.
मेरे पुत्र, यदि तुम शिक्षाओं को सुनना छोड़ दो, तो तुम ज्ञान के वचनों से दूर चले जाओगे.
28 Adansekurumni di atɛntrenee ho fɛw; na omumɔyɛfo ano mene bɔne.
कुटिल साक्षी न्याय का उपहास करता है, और दुष्ट का मुख अपराध का समर्थन करता है.
29 Wɔasiesie asotwe ama fɛwdifo, ne mmaabɔ ama nkwaseafo akyi.
ठट्ठा करनेवालों के लिए दंड निर्धारित है, और मूर्ख की पीठ के लिए कोड़े हैं.