< Eyüp 5 >
1 “Haydi çağır, seni yanıtlayan çıkacak mı? Meleklerin hangisine yöneleceksin?
“इसी समय पुकारकर देख. है कोई जो इसे सुनेगा? तुम किस सज्जन व्यक्ति से सहायता की आशा करोगे?
2 Aptalı üzüntü öldürür, Budalayı kıskançlık bitirir.
क्रोध ही मूर्ख व्यक्ति के विनाश का कारण हो जाता है, तथा जलन भोले के लिए घातक होती है.
3 Ben aptalın kök saldığını görünce, Hemen yurduna lanet ettim.
मैंने मूर्ख को जड़ पकडे देखा है, किंतु तत्काल ही मैंने उसके घर को शाप दे दिया.
4 Çocukları güvenlikten uzak, Mahkeme kapısında ezilir, Savunan çıkmaz.
उसकी संतान सुरक्षित नहीं है, नगर चौक में वे कष्ट के लक्ष्य बने हुए हैं, कोई भी वहां नहीं, जो उनको छुड़वाएगा,
5 Ürününü açlar yer, Dikenler arasındakini bile toplarlar; Mallarını susamışlar yutmak ister.
उसकी कटी हुई उपज भूखे लोग खा जाते हैं, कंटीले क्षेत्र की उपज भी वे नहीं छोड़ते. लोभी उसकी संपत्ति हड़पने के लिए प्यासे हैं.
6 Çünkü dert topraktan çıkmaz, Sıkıntı yerden bitmez.
कष्ट का उत्पन्न धूल से नहीं होता और न विपत्ति भूमि से उपजती है.
7 Havaya uçuşan kıvılcımlar gibi Sıkıntı çekmek için doğar insan.
जिस प्रकार चिंगारियां ऊपर दिशा में ही बढ़ती हैं उसी प्रकार मनुष्य का जन्म होता ही है यातनाओं के लिए.
8 “Oysa ben Tanrı'ya yönelir, Davamı O'na bırakırdım.
“हां, मैं तो परमेश्वर की खोज करूंगा; मैं अपना पक्ष परमेश्वर के सामने प्रस्तुत करूंगा.
9 Anlayamadığımız büyük işler, Sayısız şaşılası işler yapan O'dur.
वही विलक्षण एवं अगम्य कार्य करते हैं, असंख्य हैं आपके चमत्कार.
10 Yeryüzüne yağmur yağdırır, Tarlalara sular gönderir.
वही पृथ्वी पर वृष्टि बरसाते तथा खेतों को पानी पहुंचाते हैं.
11 Düşkünleri yükseltir, Yaslıları esenliğe çıkarır.
तब वह विनम्रों को ऊंचे स्थान पर बैठाते हैं, जो विलाप कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं.
12 Kurnazların oyununu bozar, Düzenlerini gerçekleştiremesinler diye.
वह चालाक के षड़्यंत्र को विफल कर देते हैं, परिणामस्वरूप उनके कार्य सफल हो ही नहीं पाते.
13 Bilgeleri kurnazlıklarında yakalar, Düzenbazların oyunu son bulur.
वह बुद्धिमानों को उन्हीं की युक्ति में उलझा देते हैं तथा धूर्त का परामर्श तत्काल विफल हो जाता है.
14 Gündüz karanlığa toslar, Öğlen, geceymiş gibi el yordamıyla ararlar.
दिन में ही वे अंधकार में जा पड़ते हैं तथा मध्याह्न पर उन्हें रात्रि के समान टटोलना पड़ता है.
15 Yoksulu onların kılıç gibi ağzından Ve güçlünün elinden O kurtarır.
किंतु प्रतिरक्षा के लिए परमेश्वर का वचन है उनके मुख की तलवार; वह बलवानों की शक्ति से दीन की रक्षा करते हैं.
16 Yoksul umutlanır, Haksızlık ağzını kapar.
तब निस्सहाय के लिए आशा है, अनिवार्य है कि बुरे लोग चुप रहें.
17 “İşte, ne mutlu Tanrı'nın eğittiği insana! Bu yüzden Her Şeye Gücü Yeten'in yola getirişini küçümseme.
“ध्यान दो, कैसा प्रसन्न है वह व्यक्ति जिसको परमेश्वर ताड़ना देते हैं; तब सर्वशक्तिमान के द्वारा की जा रही ताड़ना से घृणा न करना.
18 Çünkü O hem yaralar hem sarar, O incitir, ama elleri sağaltır.
चोट पहुंचाना और मरहम पट्टी करना, दोनों ही उनके द्वारा होते हैं; वही घाव लगाते और स्वास्थ्य भी वही प्रदान करते हैं.
19 Altı kez sıkıntıya düşsen seni kurtarır, Yedinci kez de sana zarar vermez.
वह छः कष्टों से तुम्हारा निकास करेंगे, सात में भी अनिष्ट तुम्हारा स्पर्श नहीं कर सकेगा.
20 Kıtlıkta ölümden, Savaşta kılıçtan seni O koruyacak.
अकाल की स्थिति में परमेश्वर तुम्हें मृत्यु से बचाएंगे, वैसे ही युद्ध में तलवार के प्रहार से.
21 Kamçılayan dillerden uzak kalacak, Yıkım gelince korkmayacaksın.
तुम चाबुक समान जीभ से सुरक्षित रहोगे, तथा तुम्हें हिंसा भयभीत न कर सकेगी.
22 Yıkıma, açlığa gülüp geçecek, Yabanıl hayvanlardan ürkmeyeceksin.
हिंसा तथा अकाल तुम्हारे लिए उपहास के विषय होंगे, तुम्हें हिंसक पशुओं का भय न होगा.
23 Çünkü tarladaki taşlarla anlaşacaksın, Yabanıl hayvanlar seninle barışacak.
तुम खेत के पत्थरों के साथ रहोगे तथा वन-पशुओं से तुम्हारी मैत्री हो जाएगी.
24 Çadırının güvenlik içinde olduğunu bilecek, Yurdunu yoklayınca eksik bulmayacaksın.
तुम्हें यह तो मालूम हो जाएगा कि तुम्हारा डेरा सुरक्षित है; तुम अपने घर में जाओगे और तुम्हें किसी भी हानि का भय न होगा.
25 Çocuklarının çoğalacağını bileceksin, Soyun ot gibi bitecek.
तुम्हें यह भी बोध हो जाएगा कि तुम्हारे वंशजों की संख्या बड़ी होगी, तुम्हारी सन्तति भूमि की घास समान होगी.
26 Zamanında toplanan demetler gibi, Mezara dinç gireceksin.
मृत्यु की बेला में भी तुम्हारे शौर्य का ह्रास न हुआ होगा, जिस प्रकार परिपक्व अन्न एकत्र किया जाता है.
27 “İşte araştırdık, doğrudur, Onun için bunu dinle ve belle.”
“इस पर ध्यान दो: हमने इसे परख लिया है यह ऐसा ही है. इसे सुनो तथा स्वयं इसे पहचान लो.”