< Zaburi 121 >

1 Wimbo wa kwenda juu. Nayainua macho yangu nitazame vilima, msaada wangu utatoka wapi?
आराधना के लिए यात्रियों का गीत. मैं अपनी आंखें पर्वतों की ओर उठाता— क्या मेरी सहायता का स्रोत वहां है?
2 Msaada wangu hutoka kwa Bwana, Muumba wa mbingu na dunia.
मेरी सहायता का स्रोत तो याहवेह हैं, स्वर्ग और पृथ्वी के कर्ता.
3 Hatauacha mguu wako uteleze, yeye akulindaye hatasinzia,
वह तुम्हारा पैर फिसलने न देंगे; वह, जो तुम्हें सुरक्षित रखते हैं, झपकी नहीं लेते.
4 hakika, yeye alindaye Israeli hatasinzia wala hatalala usingizi.
निश्चयतः इस्राएल के रक्षक न तो झपकी लेंगे और न सो जाएंगे.
5 Bwana anakulinda, Bwana ni uvuli wako mkono wako wa kuume,
याहवेह तुम्हें सुरक्षित रखते हैं— तुम्हारे दायें पक्ष में उपस्थित याहवेह तुम्हारी सुरक्षा की छाया हैं;
6 jua halitakudhuru mchana, wala mwezi wakati wa usiku.
न तो दिन के समय सूर्य से तुम्हारी कोई हानि होगी, और न रात्रि में चंद्रमा से.
7 Bwana atakukinga na madhara yote, atayalinda maisha yako,
सभी प्रकार की बुराई से याहवेह तुम्हारी रक्षा करेंगे, वह तुम्हारे जीवन की रक्षा करेंगे;
8 Bwana atakulinda unapoingia na unapotoka, tangu sasa na hata milele.
तुम्हारे आने जाने में याहवेह तुम्हें सुरक्षित रखेंगे, वर्तमान में और सदा-सर्वदा.

< Zaburi 121 >