< Lamentaciones 5 >

1 Acuérdate, Yahvé, de lo que nos ha ocurrido. Mira, y ve nuestro reproche.
याहवेह, स्मरण कीजिए हमने क्या-क्या सहा है; हमारी निंदा पर ध्यान दीजिए.
2 Nuestra herencia ha sido entregada a extraños, nuestras casas a los extranjeros.
हमारा भाग अपरिचितों को दिया गया है, परदेशियों ने हमारे आवास अपना लिए हैं.
3 Somos huérfanos y sin padre. Nuestras madres están como viudas.
हम अनाथ एवं पितृहीन हो गए हैं, हमारी माताओं की स्थिति विधवाओं के सदृश हो चुकी है.
4 Hay que pagar por el agua para beber. Nos venden la madera.
यह आवश्यक है कि हम पेय जल के मूल्य का भुगतान करें; जो काठ हमें दिया जाता है, उसका क्रय किया जाना अनिवार्य है.
5 Nuestros perseguidores están en nuestro cuello. Estamos cansados y no tenemos descanso.
वे जो हमारा पीछा कर रहे हैं, हमारे निकट पहुंच चुके हैं; हम थक चुके हैं, हमें विश्राम प्राप्‍त न हो सका है.
6 Hemos entregado nuestras manos a los egipcios, y a los asirios, que se conformen con el pan.
पर्याप्‍त भोजन के लिए हमने मिस्र तथा अश्शूर की अधीनता स्वीकार कर ली है.
7 Nuestros padres pecaron y ya no existen. Hemos soportado sus iniquidades.
पाप तो उन्होंने किए, जो हमारे पूर्वज थे, और वे कूच कर गए अब हम हैं, जो उनकी पापिष्ठता का सम्वहन कर रहे हैं.
8 Los siervos nos gobiernan. No hay nadie que nos libere de su mano.
जो कभी हमारे दास थे, आज हमारे शासक बने हुए हैं, कोई भी नहीं, जो हमें उनकी अधीनता से विमुक्त करे.
9 Conseguimos el pan a costa de nuestra vida, a causa de la espada en el desierto.
अपने प्राणों का जोखिम उठाकर हम अपने भोजन की व्यवस्था करते हैं, क्योंकि निर्जन प्रदेश में तलवार हमारे पीछे लगी रहती है.
10 Nuestra piel es negra como un horno, por el calor abrasador del hambre.
दुर्भिक्ष की ऊष्मा ने हमारी त्वचा ऐसी कालिगर्द हो गई है, मानो यह तंदूर है.
11 Violaron a las mujeres en Sión, las vírgenes en las ciudades de Judá.
ज़ियोन में स्त्रियां भ्रष्‍ट कर दी गई हैं, यहूदिया के नगरों की कन्याएं.
12 Príncipes fueron colgados de las manos. Los rostros de los ancianos no fueron honrados.
शासकों को उनके हाथों से लटका दिया गया है; पूर्वजों को कोई सम्मान नहीं दिया जा रहा.
13 Los jóvenes llevan piedras de molino. Los niños tropezaron bajo cargas de madera.
युवाओं को चक्की चलाने के लिए बाध्य किया जा रहा है; किशोर लट्ठों के बोझ से लड़खड़ा रहे हैं.
14 Los ancianos se han retirado de la puerta, y los jóvenes de su música.
प्रौढ़ नगर प्रवेश द्वार से नगर छोड़ जा चुके हैं; युवाओं का संबंध संगीत से टूट चुका है.
15 La alegría de nuestro corazón ha cesado. Nuestra danza se convierte en luto.
हमारे हृदय में अब कोई उल्लास न रहा है; नृत्य की अभिव्यक्ति अब विलाप हो गई है.
16 La corona ha caído de nuestra cabeza. ¡Ay de nosotros, que hemos pecado!
हमारे सिर का मुकुट धूल में जा पड़ा है. धिक्कार है हम पर, हमने पाप किया है!
17 Por esto nuestro corazón desfallece. Para estas cosas nuestros ojos son débiles:
परिणामस्वरूप हमारे हृदय रुग्ण हो गए हैं, इन्हीं से हमारे नेत्र धुंधले हो गए हैं
18 para el monte de Sión, que está desolado. Los zorros caminan sobre ella.
इसलिये कि ज़ियोन पर्वत निर्जन हो चुका है, वहां लोमड़ियों को विचरण करते देखा जा सकता है.
19 Tú, Yahvé, permaneces para siempre. Su trono es de generación en generación.
किंतु याहवेह, आपका शासन चिरकालिक है; पीढ़ी से पीढ़ी तक आपका सिंहासन स्थायी रहता है.
20 ¿Por qué nos olvidas para siempre? y abandonarnos durante tanto tiempo?
आपने हमें सदा के लिए विस्मृत क्यों कर दिया है? आपका यह परित्याग इतना दीर्घकालीन क्यों?
21 Vuélvenos a ti, Yahvé, y nos convertiremos. Renueva nuestros días como antaño.
हमसे अपने संबंध पुनःस्थापित कर लीजिए, कि हमारी पुनःस्थापना हो जाए; याहवेह, वही पूर्वयुग लौटा लाइए
22 Pero nos habéis rechazado por completo. Estáis muy enfadados con nosotros.
हां, यदि आपने पूर्णतः हमारा परित्याग नहीं किया है तथा आप हमसे अतिशय नाराज नहीं हो गए हैं.

< Lamentaciones 5 >