< Yohane 11 >

1 muntu walikukwiweti Lazaro, walakolwa, walikwikala mumunshi waBetaniya, kucomwabo Maliya ne Malita.
उन दिनों में एक आदमी बीमार पड़ गया जिस का नाम लाज़र था। वह अपनी बहनों मरियम और मर्था के साथ बैत — अनियाह में रहता था।
2 Uyu Maliya endiye usa walananika mafuta anunkila kumyendo yaMwami nekumupukutisha mishishi yakendi. Lazaro walikuba mukwabo Maliya Lazalo ewalikukolwa.
यह वही मरियम थी जिस ने बाद में ख़ुदावन्द पर ख़ुश्बू डाल कर उस के पैर अपने बालों से ख़ुश्क किए थे। उसी का भाई लाज़र बीमार था।
3 Lino bamakwabo batukashi balatuma mulumbe kuli Yesu kumwambileti, “Mwami, munenu ngomusuni nimulwashi.”
चुनाँचे बहनों ने ईसा को ख़बर दी, “ख़ुदावन्द, जिसे आप मुहब्बत करते हैं वह बीमार है।”
4 Yesu mpalanyumfwa walambeti, “Kukolwa uko nteshi kumushine Lazalo sobwe, nsombi cilenshiki kwambeti Lesa alemekwe, kayi kwambeti Mwanendi Lesa apewe bulemu.”
जब ईसा को यह ख़बर मिली तो उस ने कहा, “इस बीमारी का अन्जाम मौत नहीं है, बल्कि यह ख़ुदा के जलाल के वास्ते हुआ है, ताकि इस से ख़ुदा के फ़र्ज़न्द को जलाल मिले।”
5 Yesu walikusuna Malita nekanike wakendi, kayi neLazalo.
ईसा मर्था, मरियम और लाज़र से मुहब्बत रखता था।
6 Nomba mpalanyumfwa shamalwashi, Yesu walekala masuba abili pamusena popelapo mpwalikuba.
तो भी वह लाज़र के बारे में ख़बर मिलने के बाद दो दिन और वहीं ठहरा।
7 Panyuma pakendi walambila beshikwiya bakendi, “katuyani kuYudeya.”
फिर उस ने अपने शागिर्दों से बात की, “आओ, हम दुबारा यहूदिया चले जाएँ।”
8 Beshikwiya bakendi balambeti, “Mwiyi, lino apa bamakulene baBayuda nkabayanda kumupwaya mabwe, Inga nicani mulayandanga kubwelelako?”
शागिर्दों ने एतराज़ किया, “उस्ताद, अभी अभी वहाँ के यहूदी आप पर पथराव करने की कोशिश कर रहे थे, फिर भी आप वापस जाना चाहते हैं?”
9 Yesu walambeti, “Sena busuba ntebukute mifunshya yacindi likumi ne ibili? Muntu nalendenga mu mumuni nkela kulisuntula pakwinga ukute kubona mumuni wacishici.
ईसा ने जवाब दिया, “क्या दिन में रोशनी के बारह घंटे नहीं होते? जो शख़्स दिन के वक़्त चलता फिरता है वह किसी भी चीज़ से नहीं टकराएगा, क्यूँकि वह इस दुनियाँ की रोशनी के ज़रिए देख सकता है।
10 Nsombi nalendenga mashiku empwela kulisuntula, pakwinga nkalendenga mu mumuni.”
लेकिन जो रात के वक़्त चलता है वह चीज़ों से टकरा जाता है, क्यूँकि उस के पास रोशनी नहीं है।”
11 Mpwalambeco walabambileti, “Lazalo, munetu lono tulo, nsombi ndenga akumupundusha kutulo.”
फिर उस ने कहा, “हमारा दोस्त लाज़र सो गया है। लेकिन मैं जा कर उसे जगा दूँगा।”
12 Beshikwiya bakendi balambeti, “Mwami, nawona tulo, nabe cena.”
शागिर्दों ने कहा, “ख़ुदावन्द, अगर वह सो रहा है तो वह बच जाएगा।”
13 Balo balikuyeyeti walikwamba shatulowa, nsombi Yesu walikwambeti Lazalo wafwa.
उन का ख़याल था कि ईसा लाज़र की दुनियावी नींद का ज़िक्र कर रहा है जबकि हक़ीक़त में वह उस की मौत की तरफ़ इशारा कर रहा था।
14 Lino Yesu walabambila mwakutasoleketi, “Lazalo lafu,
इस लिए उस ने उन्हें साफ़ बता दिया, “लाज़र की मौत हो गई है
15 Nkandabangonga, nsombi ndakondwa cebo canjamwe kwambeti mushome. Katuyani.”
और तुम्हारी ख़ातिर मैं ख़ुश हूँ कि मैं उस के मरते वक़्त वहाँ नहीं था, क्यूँकि अब तुम ईमान लाओगे। आओ, हम उस के पास जाएँ।”
16 Popelapo Tomasi, walikukwiweti mpundu, walambila beshikwiya banendi, “Katuyani nendi tuyetufwile pamo.”
तोमा ने जिस का लक़ब जुड़वाँ था अपने साथी शागिर्दों से कहा, “चलो, हम भी वहाँ जा कर उस के साथ मर जाएँ।”
17 Yesu mpwalashika kuBetaniya walacaneti Lazalo wabikwa kendi mumanda masuba ana alapiti.
वहाँ पहुँच कर ईसा को मालूम हुआ कि लाज़र को क़ब्र में रखे चार दिन हो गए हैं।
18 Munshi waBetaniya walikuba pepi neku Yelusalemu, musuma wakwanowa makilomita atatu.
बैत — अनियाह का येरूशलेम से फ़ासिला तीन क़िलोमीटर से कम था,
19 Ecebo cakendi kwalikuba bantu bangi balesa kuli Malita ne Maliya kwisakubatontosha pacebo ca lufu lwa Lazalo mukwabo.
और बहुत से यहूदी मर्था और मरियम को उन के भाई के बारे में तसल्ली देने के लिए आए हुए थे।
20 Malita mpwalanyumfeti Yesu lesanga, walayakumucinsha. Nomba Maliya walashala munga'nda.
यह सुन कर कि ईसा आ रहा है मर्था उसे मिलने गई। लेकिन मरियम घर में बैठी रही।
21 Lino Malita walambila Yesu, “Mwami, nemwanga kuno mukwetu Lazalo naliya kufwa.
मर्था ने कहा, “ख़ुदावन्द, अगर आप यहाँ होते तो मेरा भाई न मरता।
22 Nsombi nambi lino ndicinsheti Lesa namupeni ciliconse ncomwela kumumusenga.”
लेकिन मैं जानती हूँ कि अब भी ख़ुदा आप को जो भी माँगोगे देगा।”
23 Yesu walamwambileti, “Mukwenu napunduke.”
ईसा ने उसे बताया, “तेरा भाई जी उठेगा।”
24 Malita walambeti, “Ndicinsheti nakapunduke pa busuba bwakupwililisha bantu bonse bakapundukanga.”
मर्था ने जवाब दिया, जी, “मुझे मालूम है कि वह क़यामत के दिन जी उठेगा, जब सब जी उठेंगे।”
25 Yesu walamwambileti, “weshikupundusha bantu kubafu nekupa buyumi njame. Muntu washoma ame, nambi ufwa nakabe ne buyumi.
ईसा ने उसे बताया, “क़यामत और ज़िन्दगी तो मैं हूँ। जो मुझ पर ईमान रखे वह ज़िन्दा रहेगा, चाहे वह मर भी जाए।
26 Kayi abo bayumi banshoma nteshi bakafwe sobwe. Sena ulashomonga?” (aiōn g165)
और जो ज़िन्दा है और मुझ पर ईमान रखता है वह कभी नहीं मरेगा। मर्था, क्या तुझे इस बात का यक़ीन है?” (aiōn g165)
27 Nendi walambeti, “Cakubinga Mwami, ndashomeshesha njamwe Mupulushi Walaiwa, Mwana wa Lesa, walikuyandika kwisa pacishi capanshi.”
मर्था ने जवाब दिया, “जी ख़ुदावन्द, मैं ईमान रखती हूँ कि आप ख़ुदा के फ़र्ज़न्द मसीह हैं, जिसे दुनियाँ में आना था।”
28 Malita mpwalambeco, walamukuwa Maliya kanike wakendi kumbali nekumwambileti, “Lashiki Shikwiyisha, lakukunga.”
यह कह कर मर्था वापस चली गई और चुपके से मरियम को बुलाया, “उस्ताद आ गए हैं, वह तुझे बुला रहे हैं।”
29 Maliya mpwalanyumfwa bwite, walanyamuka bwangu bwangu, nekwisa kuli Yesu.
यह सुनते ही मरियम उठ कर ईसा के पास गई।
30 Pacindici Yesu walinkatana ashika mumunshi, nsombi walikacili pamusena mpobalakumana ne Malita.
वह अभी गाँव के बाहर उसी जगह ठहरा था जहाँ उस की मुलाक़ात मर्था से हुई थी।
31 Nomba bantu balikuba munga'nda kabatontosha Maliya, mpobalaboneti lanyamuku bwangu bwangu kufuma mung'anda, balamukonka. Balikuyeyeti lenga akulilila kumanda.
जो यहूदी घर में मरियम के साथ बैठे उसे तसल्ली दे रहे थे, जब उन्हों ने देखा कि वह जल्दी से उठ कर निकल गई है तो वह उस के पीछे हो लिए। क्यूँकि वह समझ रहे थे कि वह मातम करने के लिए अपने भाई की क़ब्र पर जा रही है।
32 Maliya mpwalashika palikuba Yesu, nekumubona, walaliwisha panshi kumyendo kwakendi nekwambeti, “Mwami, nemwanga kuno, mukwetu naliya kufwa.”
मरियम ईसा के पास पहुँच गई। उसे देखते ही वह उस के पैरों में गिर गई और कहने लगी, “ख़ुदावन्द, अगर आप यहाँ होते तो मेरा भाई न मरता।”
33 Yesu mpwalabona Maliya kalila kayi nebantu balikubapo nkabalila, walekatwa kumoyo kayi calamubaba.
जब ईसा ने मरियम और उस के लोगों को रोते देखा तो उसे दुःख हुआ। और उसने ताअ'ज्जुब होकर
34 Lino walabepusheti, “Mwalamubika kupeyo?” Balambeti, “Mwami, katuyani mukubone.”
उस ने पूछा, “तुम ने उसे कहाँ रखा है?” उन्हों ने जवाब दिया, “आएँ ख़ुदावन्द, और देख लें।”
35 Yesu walalila.
ईसा “रो पड़ा।
36 Popelapo bantu basa balambeti, “bonani, ncanga wamusuna.”
यहूदियों ने कहा, देखो, वह उसे कितना प्यारा था।”
37 Nomba nabambi pakati pabo balambeti, “Muntuyu walashilika muntu washipilwa usa, Inga walalilwaconi kushinkilila Lazalo kwambeti nkatafwa?”
लेकिन उन में से कुछ ने कहा, इस आदमी ने अंधे को सही किया। “क्या यह लाज़र को मरने से नहीं बचा सकता था?”
38 Yesu walikacililila mucali, mpwalikuya kumanda. Lino manda alikuba amuliceni, pacishinga pa manda palikuba cilibwe.
फिर ईसा दुबारा बहुत ही मायूस हो कर क़ब्र पर आया। क़ब्र एक ग़ार थी जिस के मुँह पर पत्थर रखा गया था।
39 Lino walambeti, “Cifunyeni cilibweco.” Malita, mukwabo Lazalo walafwa, walamwambileti, “Mwami latatiki kendi kununka, pakwinga palapiti masuba ana.”
ईसा ने कहा, “पत्थर को हटा दो।” लेकिन मर्हूम की बहन मर्था ने एतराज़ किया, “ख़ुदावन्द, बदबू आएगी, क्यूँकि उसे यहाँ पड़े चार दिन हो गए हैं।”
40 Yesu walamwipusheti, “Sena ndiya kukwambileti washoma nubone bulemu bwaLesa?”
ईसा ने उस से कहा, “क्या मैंने तुझे नहीं बताया कि अगर तू ईमान रखे तो ख़ुदा का जलाल देखेगी?”
41 Lino bantu mpobalafunya cilibwe cisa. Yesu walalanga kwilu nekwambeti, “Ta, ndamulumbunga kwambeti mukute kunkumbula ndasenganga.
चुनाँचे उन्हों ने पत्थर को हटा दिया। फिर ईसा ने अपनी नज़र उठा कर कहा, “ऐ बाप, मैं तेरा शुक्र करता हूँ कि तू ने मेरी सुन ली है।
42 Ndicinshi kwambeti mukute kunyumfwa cindi conse. Lino ndambangeci pacebo calikoto lyabantu balipano kwambeti, bashometi njamwe mwalantuma.”
मैं तो जानता हूँ कि तू हमेशा मेरी सुनता है। लेकिन मैं ने यह बात पास खड़े लोगों की ख़ातिर की, ताकि वह ईमान लाएँ कि तू ने मुझे भेजा है।”
43 Mpwalambeco walakuwa mwakolobesheti, “Lazaro, pula!”
फिर ईसा ज़ोर से पुकार उठा, “लाज़र, निकल आ!”
44 Popelapo muntu usa walikuba wafwa walapula kenda kaliwapombailwa bikwisa byamalila kumakasa mpaka kumyendo, cikwisa cimbi calikuba cafwekelela kumenso. Yesu walabambileti, “Mupombololeni, kayi mumuleke ende.”
और मुर्दा निकल आया। अभी तक उस के हाथ और पाँओ पट्टियों से बँधे हुए थे जबकि उस का चेहरा कपड़े में लिपटा हुआ था। ईसा ने उन से कहा, “इस के कफ़न को खोल कर इसे जाने दो।”
45 Bangi bantu balamushindikila Maliya, balabona bintu mbyalensa Yesu balamushoma.
उन यहूदियों में से जो मरियम के पास आए थे बहुत से ईसा पर ईमान लाए जब उन्हों ने वह देखा जो उस ने किया।
46 Nsombi Bayuda nabambi balaya kuli bamakulene baBafalisi, kuyakubambila byonse Yesu mbyalensa.
लेकिन कुछ फ़रीसियों के पास गए और उन्हें बताया कि ईसा ने क्या किया है।
47 Lino bamakulene beshimilumbo neBaFalisi balakuwa nkuta inene ya Bayuda, nekwipushaneti, “Nitwinseconi lino, pakwinga muntuyu lenshinga byeshikukankamanisha bingi?
तब राहनुमा इमामों और फ़रीसियों ने यहूदियों ने सदरे अदालत का जलसा बुलाया। उन्हों ने एक दूसरे से पूछा, “हम क्या कर रहे हैं? यह आदमी बहुत से ख़ुदाई करिश्मे दिखा रहा है।
48 Twamulekelela bantu bonse nibamushome, nomba Baloma nibakese bakatonongele Ng'anda ya Lesa, kayi ne mushobo wetu.”
अगर हम उसे यूँही छोड़ें तो आख़िरकार सब उस पर ईमान ले आएँगे। फिर रोमी हाकिम आ कर हमारे बैत — उल — मुक़द्दस और हमारे मुल्क को तबाह कर देंगे।”
49 Nsombi umo pakati pabo, lina lyakendi Kayafa, mukulene wa beshimilumbo bonse mucaka ico, walabambileti, “Mwatabila aconi amwe!
उन में से एक काइफ़ा था जो उस साल इमाम — ए — आज़म था। उस ने कहा, “आप कुछ नहीं समझते
50 Sena amwe nkamulabonongeti caina kwambeti muntu umo afwile bantu bonse, kupita kwambeti mushobo wonse wonongeke?”
और इस का ख़याल भी नहीं करते कि इस से पहले कि पूरी क़ौम हलाक हो जाए बेहतर यह है कि एक आदमी उम्मत के लिए मर जाए।”
51 Cakubinga kwamba kulico nkakwalikuba kwamumano akendi sobwe. Pakwinga walikuba Shimilumbo Mukulene, walikushinshima kwambeti Yesu nakafwile mushobo wa bantu.
उस ने यह बात अपनी तरफ़ से नहीं की थी। उस साल के इमाम — ए — आज़म की हैसियत से ही उस ने यह पेशीनगोई की कि ईसा यहूदी क़ौम के लिए मरेगा।
52 Cakubinga nteko kwambeti kubafwila bonkowa nsombi, kubunganya pamo bana baLesa balamwaika.
और न सिर्फ़ इस के लिए बल्कि ख़ुदा के बिखरे हुए फ़र्ज़न्दों को जमा करके एक करने के लिए भी।
53 Kufumina busa busuba bamakulene ba Bayuda balatatika kupangana sha kushina Yesu.
उस दिन से उन्हों ने ईसा को क़त्ल करने का इरादा कर लिया।
54 Weco Yesu nkalikwenda pantangalala pakati pabantu. Nomba walafumako nekuya kucishi calikuba pepi necinyika, kumunshi walikukwiweti Efulemu, nkwalekala kopeloko pamo nebeshikwiya bakendi.
इस लिए उस ने अब से एलानिया यहूदियों के दरमियान वक़्त न गुज़ारा, बल्कि उस जगह को छोड़ कर रेगिस्तान के क़रीब एक इलाक़े में गया। वहाँ वह अपने शागिर्दों समेत एक गाँव बनाम इफ़्राईम में रहने लगा।
55 Kusekelela kwa Pasika kwalaseng'ena pepi. Neco bantu bangi beshikufuma kuminshi balaya ku Yelusalemu kucika cakuliswepesha, Pasika nkayitana iyamba.
फिर यहूदियों की ईद — ए — फ़सह क़रीब आ गई। देहात से बहुत से लोग अपने आप को पाक करवाने के लिए ईद से पहले पहले येरूशलेम पहुँचे।
56 Balikumulangaula Yesu, lino mpobalabungana mu Nga'nda ya Lesa balepushaneti “Sena amwe mulayeyengaconi? Sena lesanga ku Pasika kuno?”
वहाँ वह ईसा का पता करते और हैकल में खड़े आपस में बात करते रहे, “क्या ख़याल है? क्या वह ईद पर नहीं आएगा?”
57 Nomba bamakulene beshimilumbo neBafalisi balambeti uliyense lenshibi kuli Yesu, atwinshibishe kwambeti bamwikate.
लेकिन राहनुमा इमामों और फ़रीसियों ने हुक्म दिया था, अगर किसी को मालूम हो जाए कि ईसा कहाँ है तो वह ख़बर दे ताकि हम उसे गिरफ़्तार कर लें।

< Yohane 11 >