< Hebrejcem 4 >

1 Bojmo se torej, da se, ko je še ostala obljuba vniti v pokoj njegov, ne vidi, da je kdo izmed vas zaostal.
इसलिए जबकि उसके विश्राम में प्रवेश करने की प्रतिज्ञा अब तक है, तो हमें डरना चाहिए; ऐसा न हो, कि तुम में से कोई जन उससे वंचित रह जाए।
2 Kajti obljubo smo prejeli, kakor tudi oni; ali onim ni pomagala slišana beseda, ker ni bila pridružena veri njim, ki so slišali.
क्योंकि हमें उन्हीं के समान सुसमाचार सुनाया गया है, पर सुने हुए वचन से उन्हें कुछ लाभ न हुआ; क्योंकि सुननेवालों के मन में विश्वास के साथ नहीं बैठा।
3 Kajti v pokoj vnidemo kateri smo verovali, kakor je rekel: "Da sem prisegel v jezi svoji: Ne vnidejo v pokoj moj," dasì so dela zvršena bila od ustanove svetá.
और हम जिन्होंने विश्वास किया है, उस विश्राम में प्रवेश करते हैं; जैसा उसने कहा, “मैंने अपने क्रोध में शपथ खाई, कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएँगे।” यद्यपि जगत की उत्पत्ति के समय से उसके काम हो चुके थे।
4 Kajti rekel je nekje o sedmem dnevi tako: "In počival je Bog sedmi dan od vseh dél svojih."
क्योंकि सातवें दिन के विषय में उसने कहीं ऐसा कहा है, “परमेश्वर ने सातवें दिन अपने सब कामों को निपटा करके विश्राम किया।”
5 In v tem zopet: "Ne vnidejo v pokoj moj."
और इस जगह फिर यह कहता है, “वे मेरे विश्राम में प्रवेश न करने पाएँगे।”
6 Ker je torej še pričakovati, da vnidejo nekateri vanj, in oni, kateri so prej obljubo prejeli, niso prišli noter zaradi nepokorščine,
तो जब यह बात बाकी है कि कितने और हैं जो उस विश्राम में प्रवेश करें, और इस्राएलियों को, जिन्हें उसका सुसमाचार पहले सुनाया गया, उन्होंने आज्ञा न मानने के कारण उसमें प्रवेश न किया।
7 Stavi zopet, neki dan: "Danes" v Davidu govoreč, čez toliko časa, kakor jo rečeno: "Danes, ko začujete glas njegov, ne odrevenite src svojih."
तो फिर वह किसी विशेष दिन को ठहराकर इतने दिन के बाद दाऊद की पुस्तक में उसे ‘आज का दिन’ कहता है, जैसे पहले कहा गया, “यदि आज तुम उसका शब्द सुनो, तो अपने मनों को कठोर न करो।”
8 Kajti ako bi jih bil Jezus upokojil, ne bi potem govoril o drugem dnevi;
और यदि यहोशू उन्हें विश्राम में प्रवेश करा लेता, तो उसके बाद दूसरे दिन की चर्चा न होती।
9 Torej čaka sobotni počitek ljudstva Božjega.
इसलिए जान लो कि परमेश्वर के लोगों के लिये सब्त का विश्राम बाकी है।
10 Kajti on, ki je prišel v pokoj njegov, počiva tudi sam od svojih dél, kakor od lastnih Bog.
१०क्योंकि जिसने उसके विश्राम में प्रवेश किया है, उसने भी परमेश्वर के समान अपने कामों को पूरा करके विश्राम किया है।
11 Glejmo torej, da vnidemo v ón pokoj, da ne pade kdo v enakem zgledu nepokorščine.
११इसलिए हम उस विश्राम में प्रवेश करने का प्रयत्न करें, ऐसा न हो, कि कोई जन उनके समान आज्ञा न मानकर गिर पड़े।
12 Živa je namreč beseda Božja, in krepka in ostrejša nego vsak dvorezen meč in pridere noter do ločitve duše in duha, členovja in mozga, in je sodnik naklepov in misli srčnih;
१२क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत तेज है, प्राण, आत्मा को, गाँठ-गाँठ, और गूदे-गूदे को अलग करके, आर-पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जाँचता है।
13 In stvari ni skrite pred njim; vse pa je golo in razodeto očem njega, s katerim imamo opravek.
१३और सृष्टि की कोई वस्तु परमेश्वर से छिपी नहीं है वरन् जिसे हमें लेखा देना है, उसकी आँखों के सामने सब वस्तुएँ खुली और प्रगट हैं।
14 Ker imamo torej višjega duhovnika velikega, ki je prehodil nebesa, Jezusa sina Božjega, držímo se spoznanja.
१४इसलिए, जब हमारा ऐसा बड़ा महायाजक है, जो स्वर्गों से होकर गया है, अर्थात् परमेश्वर का पुत्र यीशु; तो आओ, हम अपने अंगीकार को दृढ़ता से थामे रहें।
15 Kajti nimamo višjega duhovnika, kateri bi ne mogel z nami trpeti slabosti naših, nego izkušanega v vsem enako razen greha.
१५क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं, जो हमारी निर्बलताओं में हमारे साथ दुःखी न हो सके; वरन् वह सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, तो भी निष्पाप निकला।
16 Bližajmo se torej zaupno prestolu milosti, da zadobimo usmiljenje in najdemo milost za pravočasno pomoč.
१६इसलिए आओ, हम अनुग्रह के सिंहासन के निकट साहस बाँधकर चलें, कि हम पर दया हो, और वह अनुग्रह पाएँ, जो आवश्यकता के समय हमारी सहायता करे।

< Hebrejcem 4 >