< Apostolska dela 20 >

1 Ko je pa hrup nehal, pokliče Pavel učence, in poslovivši se, izide, da odide v Macedonijo.
नगर में कोलाहल शांत होने पर पौलॉस ने शिष्यों को बुलवाया, उनको प्रोत्साहित किया और उनसे विदा लेकर मकेदोनिया प्रदेश की ओर रवाना हुआ.
2 In prehodivši te straní, in utolaživši jih z mnogimi besedami, pride v Grško.
वह उन सभी क्षेत्रों में से होते हुए, वहां शिष्यों का उत्साह बढ़ाते हुए यूनान देश जा पहुंचे.
3 In prebivši tu tri mesece, sklene, ker so ga Judje, ko se je imel po morji odpeljati v Sirijo, zalezovali, vrniti se skozi Macedonijo.
वह वहां तीन महीने तक कार्य करते रहे किंतु जब वह सीरिया प्रदेश की यात्रा प्रारंभ करने पर थे, उन्हें यह सूचना प्राप्‍त हुई कि यहूदी उनके विरुद्ध षड़्‍यंत्र रच रहे हैं, तो उन्होंने मकेदोनिया प्रदेश से होते हुए लौट जाने का निश्चय किया.
4 Spremljal ga je pa noter do Azije Sopater iz Bereje; od Solunjanov pa Aristarh in Sekund, in Gaj iz Derbe in Timotej: a od Azijanov: Tihik in Trofim.
इस यात्रा में बेरोयावासी पायरूस के पुत्र सोपेतर, थेस्सलोनिकेयुस नगर के आरिस्तारख़ॉस, सेकुन्दुस, दरबे से गायॉस, तिमोथियॉस तथा आसिया प्रदेश से तुख़िकस व त्रोफ़िमस हमारे साथी यात्री थे.
5 Ti so bili šli naprej, in čakali so nas v Troadi.
ये साथी यात्री हमसे आगे चले गए और त्रोऑस नगर पहुंचकर हमारा इंतजार करते रहे
6 A mi smo se po dnevih presnih kruhov po morji odpeljali iz Filipov, in prišli smo k njim v Troado v petih dnéh, kjer smo se sedem dnî mudili.
किंतु हमने अखमीरी रोटी के उत्सव के बाद ही फ़िलिप्पॉय नगर से जलमार्ग द्वारा यात्रा शुरू की. पांच दिन में हम त्रोऑस नगर पहुंचे और अपने साथियों से मिले. वहां हम सात दिन रहे.
7 A prvi dan po soboti, ko so se učenci zbrali, da bi lomili kruh, govoril jim je Pavel, ker je hotel drugi dan iziti, in podaljšal je govor svoj do polnoči.
सप्‍ताह के पहले दिन हम रोटी तोड़ने के लिए इकट्ठा हुए. पौलॉस ने वहां प्रवचन देना प्रारंभ कर दिया, जो मध्य रात्रि तक चलता गया क्योंकि उनकी योजना अगले दिन यात्रा प्रारंभ करने की थी.
8 Bilo pa je dosti svetilnic v vrhnjej izbi, kjer so bili zbrani.
उस ऊपरी कक्ष में, जहां सब इकट्ठा हुए थे, अनेक दीपक जल रहे थे.
9 In sedel je neki mladenič po imenu Evtih na oknu, premagan od trdega spanja, in ko je Pavel dolgo govoril, omahnil je v spanji, in padel je s tretjega nadstropja dol, in vzdignili so mrtvega.
यूतिकुस नामक एक युवक खिड़की पर बैठा हुआ झपकियां ले रहा था. पौलॉस प्रवचन करते चले गए और यूतिकुस को गहरी नींद आ गई. वह तीसरे तल से भूमि पर जा गिरा और उसकी मृत्यु हो गई.
10 Pavel pa snide, in pade na-nj, in objemši ga, reče: Umirite se; kajti duša njegova je v njem.
पौलॉस नीचे गए, उसके पास जाकर उससे लिपट गए और कहा, “घबराओ मत, यह जीवित है.”
11 In odšedši gor, in prelomivši kruh, okusil je, in govoril je mnogo noter do dné, in tako je izšel.
तब वह दोबारा ऊपर गए और रोटी तोड़ने की रीति पूरी की. वह उनसे इतनी लंबी बातचीत करते रहे कि सुबह हो गई. इसके बाद वे वहां से चले गए.
12 A mladeniča so bili pripeljali živega, in utolažili so se ne malo.
उस युवक को वहां से जीवित ले जाते हुए उन सबके हर्ष की कोई सीमा न थी.
13 A mi smo stopili na ladjo, in odpeljali smo se v Ason, kjer smo imeli sprejeti Pavla; kajti tako je bil naročil, hoteč sam peš hoditi.
हम जलयान पर सवार हो अस्सोस नगर की ओर आगे बढ़े, जहां से हमें पौलॉस को साथ लेकर आगे बढ़ना था. पौलॉस वहां थल मार्ग से पहुंचे थे क्योंकि यह उन्हीं की पहले से ठहराई योजना थी.
14 Ko se je bil pa v Asonu k nam pridružil in smo ga sprejeli, prišli smo v Mitileno.
अस्सोस नगर में उनसे भेंट होने पर हमने उन्हें जलयान में अपने साथ लिया और मितिलीन नगर जा पहुंचे.
15 In odpeljavši se odtod, prišli smo drugi dan Hiju nasproti; in en dan potem smo se priplavili k Samu; in ko smo v Trogiliji prenočili, prišli smo drugi dan v Milet.
दूसरे दिन वहां से यात्रा करते हुए हम किऑस नगर के पास से होते हुए सामोस नगर पहुंचे और उसके अगले दिन मिलेतॉस नगर.
16 Odločil je bil namreč Pavel, da bomo pri Efezu mimo šli, da se ne bi v Aziji zamudil; kajti hitel je, da bi, ako bi mu bilo mogoče, na binkoštni dan v Jeruzalemu bil.
पौलॉस ने इफ़ेसॉस नगर में न उतरकर आगे बढ़ते जाने का निश्चय किया क्योंकि वह चाहते थे कि आसिया प्रदेश में ठहरने के बजाय यदि संभव हो तो शीघ्र ही पेन्तेकॉस्त उत्सव के अवसर पर येरूशलेम पहुंच जाएं.
17 Poslal je pa iz Mileta v Efez, in poklical je starešine cerkve.
मिलेतॉस नगर से पौलॉस ने इफ़ेसॉस नगर को समाचार भेजकर कलीसिया के प्राचीनों को बुलवाया.
18 Ko so pa prišli k njemu, reče jim: Vi véste od prvega dné, ko sem prišel v Azijo, kako sem ves čas z vami bil.
उनके वहां पहुंचने पर पौलॉस ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा: “आसिया प्रदेश में मेरे प्रवेश के पहले दिन से आपको यह मालूम है कि मैं किस प्रकार हमेशा आपके साथ रहा,
19 Služeč Gospodu z vso ponižnostjo in mnogimi solzami in izkušnjami, ktere so mi se dogodile za voljo zalezovanja Judov;
और किस तरह सारी विनम्रता में आंसू बहाते हुए उन यातनाओं के बीच भी, जो यहूदियों के षड़्‍यंत्र के कारण मुझ पर आई, मैं प्रभु की सेवा करता रहा.
20 Kako nisem nič koristnega izpustil, da vam ne bi bil oznanil in učil vas očitno in po hišah.
घर-घर जाकर तथा सार्वजनिक रूप से वह शिक्षा देने में, जो तुम्हारे लिए लाभदायक है, मैं कभी पीछे नहीं रहा.
21 Pričevaje Judom in Grkom izpreobrnenje k Bogu, in vero v Gospoda našega Jezusa Kristusa.
मैं यहूदियों और यूनानियों से पूरी सच्चाई में पश्चाताप के द्वारा परमेश्वर की ओर मन फिराने तथा हमारे प्रभु येशु मसीह में विश्वास की विनती करता रहा हूं.
22 In sedaj, glej, jaz zvezan v duhu, grem v Jeruzalem, ne vedoč, kaj mi se bo v njem prigodilo,
“अब, पवित्र आत्मा की प्रेरणा में मैं येरूशलेम जा रहा हूं. वहां मेरे साथ क्या होगा, इससे मैं अनजान हूं;
23 Razen, da Duh sveti po vseh mestih priča, govoreč, da me ječa in stiske čakajo.
बजाय इसके कि हर एक नगर में पवित्र आत्मा मुझे सावधान करते रहते हैं कि मेरे लिए बेड़ियां और यातनाएं तैयार हैं.
24 Ali mene nič ne skrbí, in tudi življenje moje mi ni drago, da le dokončam tek svoj z radostjo, in službo, ktero sem prejel od Gospoda Jezusa, da popričam evangelj milosti Božje.
अपने जीवन से मुझे कोई मोह नहीं है सिवाय इसके कि मैं अपनी इस दौड़ को पूरा करूं तथा उस सेवाकार्य को, जो प्रभु येशु मसीह द्वारा मुझे सौंपा गया है—पूरी सच्चाई में परमेश्वर के अनुग्रह के ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार की.
25 In sedaj glej, jaz vém, da ne boste več videli obličja mojega, vi vsi, med kterimi sem hodil, oznanjujoč kraljestvo Božje.
“अब यह भी सुनो: मैं जानता हूं कि तुम सभी, जिनके बीच मैंने राज्य का प्रचार किया है, अब मेरा मुख कभी न देख सकोगे.
26 Za to vam pričujem današnji dan, da sem čist od krví vseh;
इसलिये आज मैं तुम सब पर यह स्पष्ट कर रहा हूं कि मैं किसी के भी विनाश का दोषी नहीं हूं.
27 Kajti nisem se umaknil, da vam ne bi bil oznanil vse volje Božje.
मैंने किसी पर भी परमेश्वर के सारे उद्देश्य को बताने में आनाकानी नहीं की.
28 Pazite torej na-se, in na vso čredo, v kterej vas je Duh sveti postavil za škofe, da pasete cerkev Božjo, ktero je pridobil s krvjó svojo.
तुम लोग अपना ध्यान रखो तथा उस समूह का भी, जिसका रखवाला तुम्हें पवित्र आत्मा ने चुना है कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की देखभाल करो जिसे उन्होंने स्वयं अपना लहू देकर मोल लिया है.
29 Kajti jaz vém to, da bodo po odhodu mojem prišli med vas grabljivi volkovi, kteri ne bodo prizanašali čredi:
मैं जानता हूं कि मेरे जाने के बाद तुम्हारे बीच फाड़नेवाले भेड़िये आ जाएंगे, जो इस समूह को नहीं छोड़ेंगे.
30 In izmed vas samih bodo stali možjé, kteri bodo napačno govorili, da bi potegnili učence za seboj.
इतना ही नहीं, तुम्हारे बीच से ऐसे व्यक्तियों का उठना होगा, जो गलत शिक्षा देने लगेंगे और तुम्हारे ही झुंड में से अपने चेले बनाने लगेंगे.
31 Za to čujte, spominjajoč se, da tri leta noč in dan nisem nehal s solzami opominjati vsakega izmed vas.
इसलिये यह याद रखते हुए सावधान रहो कि तीन वर्ष तक मैंने दिन-रात आंसू बहाते हुए तुम्हें चेतावनी देने में कोई ढील नहीं दी.
32 In sedaj vas, bratje, priporočam Bogu in besedi milosti njegove, kteri more sezidati in dati vam delež med vsemi posvečenimi.
“अब मैं तुम्हें प्रभु और उनके अनुग्रह के वचन की देखभाल में सौंप रहा हूं, जिसमें तुम्हारे विकास करने तथा तुम्हें उन सबके साथ मीरास प्रदान करने की क्षमता है, जो प्रभु के लिए अलग किए गए हैं.
33 Srebra ali zlata ali oblačila nisem od nikogar poželel;
मैंने किसी के स्वर्ण, रजत या वस्त्र का लालच नहीं किया.
34 Saj sami véste, da to, kar je bilo treba meni in tistim, kteri so bili z menoj, prislužile so té-le roke.
तुम सब स्वयं जानते हो कि अपनी ज़रूरतों की पूर्ति के लिए तथा उनके लिए भी, जो मेरे साथ रहे, मैंने अपने इन हाथों से मेहनत की है.
35 Vse sem vam pokazal, da je tako treba truditi se in sprejemati slabe, in spominjati se besed Gospoda Jezusa, da je on rekel: "Mnogo bolje je dajati, nego jemati."
हर एक परिस्थिति में मैंने तुम्हारे सामने यही आदर्श प्रस्तुत किया है कि यह ज़रूरी है कि हम दुर्बलों की सहायता इसी रीति से कठिन परिश्रम के द्वारा करें. स्वयं प्रभु येशु द्वारा कहे गए ये शब्द याद रखो, ‘लेने के बजाय देना धन्य है.’”
36 In ko je to povedal, poklekne na kolena svoja, in molil je z vsemi njimi.
जब पौलॉस यह कह चुके, उन्होंने घुटने टेककर उन सबके साथ प्रार्थना की.
37 In velik jok je vstal med vsemi; in objemši Pavla, poljubovali so ga:
तब शिष्य रोने लगे और पौलॉस से गले लगकर उन्हें बार-बार चूमने लगे.
38 Žalostni največ za voljo besede, ktero je rekel, da ne bodo več videli obličja njegovega. In spremili so ga na ladjo.
उनकी पीड़ा का सबसे बड़ा कारण यह था कि पौलॉस ने कह दिया था कि अब वे उन्हें कभी न देख सकेंगे. इसके बाद वे सब पौलॉस के साथ जलयान तक गए.

< Apostolska dela 20 >