< Psalmi 80 >
1 Pazljivo prisluhni, Pastir Izraela, ti, ki vodiš Jožefa kakor trop, ti, ki prebivaš med keruboma, zasij.
संगीत निर्देशक के लिये. “वाचा की कुमुदिनी” धुन पर आधारित. आसफ की रचना. एक स्तोत्र. इस्राएल के चरवाहे, हमारी सुनिए, आप ही हैं, जो योसेफ़ की अगुवाई भेड़ों के वृन्द की रीति से करते हैं. आप, जो करूबों के मध्य विराजमान हैं, प्रकाशमान हों!
2 Pred Efrájimom, Benjaminom in Manásejem razvnemi svojo moč ter pridi in nas reši.
एफ्राईम, बिन्यामिन तथा मनश्शेह के सामने अपने सामर्थ्य को प्रगट कीजिए; और हमारी रक्षा कीजिए.
3 Ponovno nas spreobrni, oh Bog in svojemu obrazu povzroči, da zasije in mi bomo rešeni.
परमेश्वर, हमें हमारी पूर्व स्थिति प्रदान कीजिए; हम पर अपना मुख प्रकाशित कीजिए, कि हमारा उद्धार हो जाए.
4 Oh Gospod, Bog nad bojevniki, doklej boš jezen proti molitvi svojega ljudstva?
याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, कब तक आपकी प्रजा की प्रार्थनाओं के प्रति, आपका कोप भीतर ही भीतर सुलगता रहेगा?
5 Hraniš jih s kruhom solza in jim daješ, da v veliki meri pijejo solze.
आपने आंसुओं को उनका आहार बना छोड़ा है; आपने उन्हें विवश कर दिया है, कि वे कटोरे भर-भर आंसू पिएं.
6 Delaš nas prepir našim sosedom in naši sovražniki se smejijo med seboj.
आपने हमें अपने पड़ोसियों के लिए विवाद का कारण बना दिया है, हमारे शत्रु हमारा उपहास करते हैं.
7 Ponovno nas spreobrni, oh Bog nad bojevniki in svojemu obrazu povzroči, da zasije in mi bomo rešeni.
सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हमें हमारी पूर्व स्थिति प्रदान कर दीजिए; हम पर अपना मुख प्रकाशित कीजिए, कि हमारा उद्धार हो जाए.
8 Iz Egipta si privedel trto, spodil si pogane in jo zasadil.
मिस्र देश से आप एक द्राक्षालता ले आए; आपने जनताओं को काटकर इसे वहां रोप दिया.
9 Pred njo si pripravil prostor in ji povzročil, da je napravila globoko korenino in napolnila zemljo.
आपने इसके लिए भूमि तैयार की, इस लता ने जड़ पकड़ी और इसने समस्त भूमि आच्छादित कर दी.
10 Hribi so bili pokriti z njeno senco in njene veje so bile podobne čednim cedram.
इसकी छाया ने तथा मजबूत देवदार की शाखाओं ने, पर्वतों को ढंक लिया था.
11 Njene veje je poslala v morje in njene mladike v reko.
वह अपनी शाखाएं समुद्र तक, तथा किशलय नदी तक फैली हुई थी.
12 Zakaj si ti potem podrl njene ograje, tako da jo smukajo vsi, ki gredo mimo po poti?
आपने इसकी सुरक्षा की दीवारें क्यों ढाह दीं, कि आते जाते लोग इसके द्राक्षा तोड़ते जाएं?
13 Merjasec iz gozda jo pustoši in poljska žival jo požira.
जंगली सूअर इसे निगल जाते, तथा मैदान के पशु इसे अपना आहार बनाते हैं.
14 Vrni se, rotimo te, oh Bog nad bojevniki, poglej dol z neba in glej in obišči to trto
सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हम आग्रह करते हैं, आप लौट आइए! स्वर्ग से दृष्टिपात कीजिए! और इस ओर ध्यान दीजिए,
15 in vinograd, ki ga je zasadila tvoja desnica in mladiko, ki si jo zaradi sebe naredil močno.
और इस द्राक्षालता की हां उस पौधे की जिसे आपके दायें हाथ ने लगाया है, तथा उस पुत्र को देखिए, जिसे आपने स्वयं सशक्त बनाया है.
16 Požgana je z ognjem, posekana je. Oni se pogubljajo ob graji tvojega obličja.
आपकी इस द्राक्षालता को काट डाला गया है, इसे अग्नि में भस्म कर दिया गया है; आपकी फटकार-मात्र आपकी प्रजा को नष्ट करने के लिए काफ़ी है.
17 Naj bo tvoja roka nad človekom tvoje desnice, nad sinom človekovim, ki si ga storil močnega zase.
उस पुरुष पर आपके दायें हाथ का आश्वासन स्थिर रहे, जो आपके दायें पक्ष में उपस्थित है, वह मनुष्य का पुत्र जिसे आपने अपने लिए तैयार किया है.
18 Tako od tebe ne bomo odšli nazaj. Oživi nas in mi bomo klicali tvoje ime.
तब हम आपसे दूर न होंगे; हमें जिलाइए, हम आपके ही नाम को पुकारेंगे.
19 Ponovno nas spreobrni, oh Gospod Bog nad bojevniki, svojemu obrazu povzroči, da zasije in mi bomo rešeni.
याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर, हमें पुनर्स्थापित कीजिए; अपना मुख हम पर प्रकाशित कीजिए कि हम सुरक्षित रहेंगे.