< Psalmi 76 >
1 V Judu je Bog poznan. Njegovo ime v Izraelu je veliko.
संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों की संगत के साथ. आसफ का एक स्तोत्र. एक गीत. यहूदिया प्रदेश में लोग परमेश्वर को जानते हैं; इस्राएल देश में उनका नाम बसा है.
2 Tudi v Salemu je njegovo šotorsko svetišče in njegovo bivališče na Sionu.
शालेम नगर में उनका आवास है, और उनका मुख्यालय ज़ियोन नगर में.
3 Tam je prelomil puščice loka, ščit, meč in bitko. (Sela)
यह वह स्थान है, जहां उन्होंने आग्नेय बाणों को, ढाल और तलवारों को तोड़ डाला.
4 Ti si veličastnejši in odličnejši kakor gore plena.
आप अत्युज्जवल ज्योति से उज्जवल हैं, प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण पर्वतों से कहीं अधिक भव्य.
5 Arogantni so oplenjeni, spali so svoje spanje. Nihče izmed mogočnih mož ni našel svojih rok.
शूरवीरों से सब कुछ छीन लिया गया, वे चिर-निद्रा में समा गए; एक भी योद्धा में इतना सामर्थ्य शेष न रहा कि इसे रोक पाए.
6 Ob tvojem oštevanju, Bog Jakobov, sta tako bojni voz, kakor konj vržena v smrtno spanje.
याकोब के परमेश्वर, ऐसी प्रचंड थी आपकी फटकार, कि अश्व और रथ दोनों ही नष्ट हो गए.
7 Ti, celó tebe se je bati in kdo lahko stoji v tvojem pogledu, kadar si jezen?
मात्र आप ही इस योग्य हैं कि आपके प्रति श्रद्धा रखा जाए. जब आप उदास होते हैं तब किसमें आपके सामने ठहरने की क्षमता होती है?
8 Povzročil si, da se z neba sliši sodba; zemlja se je zbala in postala tiha,
जब स्वर्ग से आपने अपने निर्णय प्रसारित किए, तो पृथ्वी भयभीत होकर चुप हो गई.
9 ko je k sodbi vstal Bog, da reši vse krotke na zemlji. (Sela)
परमेश्वर, आप उस समय न्याय के लिए सामर्थ्यी हुए, कि पृथ्वी के पीड़ित लोगों को छुड़ा लिया जाए.
10 Zagotovo te bo hvalil človeški bes. Ostanek besa boš ti obrzdal.
निःसंदेह दुष्टों के प्रति आपका रोष आपके प्रति प्रशंसा प्रेरित करता है, तब वे, जो आपके रोष के बाद शेष रह गए थे, आप उन्हें नियंत्रित एवं धर्ममय करेंगे.
11 Zaobljubi se in plačaj Gospodu, svojemu Bogu. Naj vsi tisti, ki so okoli njega, prinesejo darila tistemu, ki bi se ga morali bati.
जब तुम मन्नत मानो, तो परमेश्वर, अपने याहवेह के लिए पूर्ण करो; सभी निकटवर्ती राष्ट्र उन्हें भेंट अर्पित करें, जो श्रद्धा-भय के अधिकारी हैं.
12 Odrezal bo duha princev. Strašen je do zemeljskih kraljev.
वह शासकों का मनोबल तोड़ देते हैं; समस्त पृथ्वी के राजाओं के लिए वह आतंक हैं.