< Psalmi 148 >

1 Hvalite Gospoda. Hvalite Gospoda iz nebes, hvalite ga na višavah.
यहोवा की स्तुति करो! यहोवा की स्तुति स्वर्ग में से करो, उसकी स्तुति ऊँचे स्थानों में करो!
2 Hvalite ga, vsi njegovi angeli, hvalite ga, vse njegove vojske.
हे उसके सब दूतों, उसकी स्तुति करो: हे उसकी सब सेना उसकी स्तुति करो!
3 Hvalita ga, sonce in luna, hvalite ga vse ve zvezdne luči.
हे सूर्य और चन्द्रमा उसकी स्तुति करो, हे सब ज्योतिमय तारागण उसकी स्तुति करो!
4 Hvalite ga, ve nebes nebesa in ve vode, ki ste nad nebom.
हे सबसे ऊँचे आकाश और हे आकाश के ऊपरवाले जल, तुम दोनों उसकी स्तुति करो।
5 Naj hvalijo Gospodovo ime, kajti ukazal je in bili so ustvarjeni.
वे यहोवा के नाम की स्तुति करें, क्योंकि उसने आज्ञा दी और ये सिरजे गए।
6 Tudi njih je utrdil na veke vekov; naredil je odlok, ki ne bo minil.
और उसने उनको सदा सर्वदा के लिये स्थिर किया है; और ऐसी विधि ठहराई है, जो टलने की नहीं।
7 Hvalite Gospoda z zemlje, vi zmaji in vse globine,
पृथ्वी में से यहोवा की स्तुति करो, हे समुद्री अजगरों और गहरे सागर,
8 ogenj in toča, sneg in meglica, viharni veter, izpolnjujoč njegovo besedo,
हे अग्नि और ओलों, हे हिम और कुहरे, हे उसका वचन माननेवाली प्रचण्ड वायु!
9 gore in vsi hribi, rodovitna drevesa in vse cedre,
हे पहाड़ों और सब टीलों, हे फलदाई वृक्षों और सब देवदारों!
10 živali in vsa živina, plazeče stvari in leteča perjad,
१०हे वन-पशुओं और सब घरेलू पशुओं, हे रेंगनेवाले जन्तुओं और हे पक्षियों!
11 kralji zemlje in vsi ljudje, princi in vsi zemeljski sodniki,
११हे पृथ्वी के राजाओं, और राज्य-राज्य के सब लोगों, हे हाकिमों और पृथ्वी के सब न्यायियों!
12 tako mladeniči kakor mladenke, starci in otroci;
१२हे जवानों और कुमारियों, हे पुरनियों और बालकों!
13 naj hvalijo Gospodovo ime, kajti njegovo ime samó je odlično; njegova slava je nad zemljo in nebom.
१३यहोवा के नाम की स्तुति करो, क्योंकि केवल उसी का नाम महान है; उसका ऐश्वर्य पृथ्वी और आकाश के ऊपर है।
14 Povišuje tudi rog svojega ljudstva, hvalo vseh njegovih svetih, celó Izraelovih otrok, ljudstva blizu njemu. Hvalite Gospoda.
१४और उसने अपनी प्रजा के लिये एक सींग ऊँचा किया है; यह उसके सब भक्तों के लिये अर्थात् इस्राएलियों के लिये और उसके समीप रहनेवाली प्रजा के लिये स्तुति करने का विषय है। यहोवा की स्तुति करो!

< Psalmi 148 >