< Job 9 >
1 Potem je Job odgovoril in rekel:
१तब अय्यूब ने कहा,
2 »Vem, to je tako res. Toda kako bi človek mogel biti pravičen z Bogom?
२“मैं निश्चय जानता हूँ कि बात ऐसी ही है; परन्तु मनुष्य परमेश्वर की दृष्टि में कैसे धर्मी ठहर सकता है?
3 Če se hoče pričkati z njim, mu ne more odgovoriti eno od tisočih.
३चाहे वह उससे मुकद्दमा लड़ना भी चाहे तो भी मनुष्य हजार बातों में से एक का भी उत्तर न दे सकेगा।
4 On je moder v srcu in mogočen v moči; kdo se je utrdil zoper njega in je uspel?
४परमेश्वर बुद्धिमान और अति सामर्थी है: उसके विरोध में हठ करके कौन कभी प्रबल हुआ है?
5 Ki odstranja gore in ne vedo, ki jih prevrača v svoji jezi.
५वह तो पर्वतों को अचानक हटा देता है और उन्हें पता भी नहीं लगता, वह क्रोध में आकर उन्हें उलट-पुलट कर देता है।
6 Ki trese zemljo iz njenega kraja in njeni stebri trepetajo.
६वह पृथ्वी को हिलाकर उसके स्थान से अलग करता है, और उसके खम्भे काँपने लगते हैं।
7 Ki zapoveduje soncu in ta ne vzhaja in pečati zvezde.
७उसकी आज्ञा बिना सूर्य उदय होता ही नहीं; और वह तारों पर मुहर लगाता है;
8 Ki sam razprostira nebo in stopa po valovih morja.
८वह आकाशमण्डल को अकेला ही फैलाता है, और समुद्र की ऊँची-ऊँची लहरों पर चलता है;
9 Ki dela Arktur, Orion, Gostosevce in južne sobe.
९वह सप्तर्षि, मृगशिरा और कचपचिया और दक्षिण के नक्षत्रों का बनानेवाला है।
10 Ki dela velike stvari neodkrite, da, in čudeže brez števila.
१०वह तो ऐसे बड़े कर्म करता है, जिनकी थाह नहीं लगती; और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जा सकते।
11 Glej! Hodi poleg mene, jaz pa ga ne vidim; gre tudi naprej, toda jaz ga ne zaznavam.
११देखो, वह मेरे सामने से होकर तो चलता है परन्तु मुझ को नहीं दिखाई पड़ता; और आगे को बढ़ जाता है, परन्तु मुझे सूझ ही नहीं पड़ता है।
12 Glej, odvzema, kdo ga lahko ovira? Kdo mu bo rekel: ›Kaj delaš?‹
१२देखो, जब वह छीनने लगे, तब उसको कौन रोकेगा? कौन उससे कह सकता है कि तू यह क्या करता है?
13 Če Bog ne bo umaknil svoje jeze, se ponosni pomočniki sklonijo pod njim.
१३“परमेश्वर अपना क्रोध ठंडा नहीं करता। रहब के सहायकों को उसके पाँव तले झुकना पड़ता है।
14 Kako mnogo manj bi mu jaz mogel odgovoriti in izbrati svoje besede, da razpravljam z njim?
१४फिर मैं क्या हूँ, जो उसे उत्तर दूँ, और बातें छाँट छाँटकर उससे विवाद करूँ?
15 Kateremu, čeprav bi bil pravičen, vendar ne bi mogel odgovoriti, temveč bi naredil ponižno prošnjo svojemu sodniku.
१५चाहे मैं निर्दोष भी होता परन्तु उसको उत्तर न दे सकता; मैं अपने मुद्दई से गिड़गिड़ाकर विनती करता।
16 Če sem klical in mi je odgovoril, vendar ne bi verjel, da je prisluhnil mojemu glasu.
१६चाहे मेरे पुकारने से वह उत्तर भी देता, तो भी मैं इस बात पर विश्वास न करता, कि वह मेरी बात सुनता है।
17 Kajti lomi me z viharjem in brez razloga množi moje rane.
१७वह आँधी चलाकर मुझे तोड़ डालता है, और बिना कारण मेरी चोट पर चोट लगाता है।
18 Ne bo mi pustil, da zajamem sapo, temveč me napolnjuje z grenkobo.
१८वह मुझे साँस भी लेने नहीं देता है, और मुझे कड़वाहट से भरता है।
19 Če govorim o moči, glej, on je močan, če pa o sodbi, kdo mi bo določil čas zagovarjanja?
१९यदि सामर्थ्य की चर्चा हो, तो देखो, वह बलवान है और यदि न्याय की चर्चा हो, तो वह कहेगा मुझसे कौन मुकद्दमा लड़ेगा?
20 Če jaz sebe opravičim, me bodo moja lastna usta obsodila. Če rečem: ›Jaz sem popoln, ‹ se bo izkazalo, da sem sprevržen.
२०चाहे मैं निर्दोष ही क्यों न हूँ, परन्तु अपने ही मुँह से दोषी ठहरूँगा; खरा होने पर भी वह मुझे कुटिल ठहराएगा।
21 Čeprav bi bil popoln, vendar ne bi poznal svoje duše; preziral bi svoje življenje.
२१मैं खरा तो हूँ, परन्तु अपना भेद नहीं जानता; अपने जीवन से मुझे घृणा आती है।
22 To je ena stvar, zato sem rekel to: ›On uničuje popolnega in zlobnega.‹
२२बात तो एक ही है, इससे मैं यह कहता हूँ कि परमेश्वर खरे और दुष्ट दोनों का नाश करता है।
23 Če nadloga nenadoma ubije, se bo posmehoval ob sojenju nedolžnih.
२३जब लोग विपत्ति से अचानक मरने लगते हैं तब वह निर्दोष लोगों के जाँचे जाने पर हँसता है।
24 Zemlja je dana v roko zlobnega. On zakriva obličja njenih sodnikov. Če ne, kje in kdo je on?
२४देश दुष्टों के हाथ में दिया गया है। परमेश्वर उसके न्यायियों की आँखों को मूँद देता है; इसका करनेवाला वही न हो तो कौन है?
25 Torej moji dnevi so hitrejši kakor tekač. Odletijo proč, ničesar dobrega ne vidijo.
२५“मेरे दिन हरकारे से भी अधिक वेग से चले जाते हैं; वे भागे जाते हैं और उनको कल्याण कुछ भी दिखाई नहीं देता।
26 Minili so kakor nagle ladje, kakor orel, ki hiti k plenu.
२६वे तेजी से सरकण्डों की नावों के समान चले जाते हैं, या अहेर पर झपटते हुए उकाब के समान।
27 Če rečem: ›Pozabil bom svojo pritožbo, prenehal bom s svojo potrtostjo in se potolažil, ‹
२७यदि मैं कहूँ, ‘मैं विलाप करना भूल जाऊँगा, और उदासी छोड़कर अपना मन प्रफुल्लित कर लूँगा,’
28 se bojim vseh svojih bridkosti, vem, da me ne boš imel za nedolžnega.
२८तब मैं अपने सब दुःखों से डरता हूँ। मैं तो जानता हूँ, कि तू मुझे निर्दोष न ठहराएगा।
29 Če sem zloben, zakaj se potem trudim zaman?
२९मैं तो दोषी ठहरूँगा; फिर व्यर्थ क्यों परिश्रम करूँ?
30 Če se umijem s snežnico in svoje roke naredim čiste kot še nikoli,
३०चाहे मैं हिम के जल में स्नान करूँ, और अपने हाथ खार से निर्मल करूँ,
31 me boš vendar pahnil v jarek in moja lastna oblačila me bodo prezirala.
३१तो भी तू मुझे गड्ढे में डाल ही देगा, और मेरे वस्त्र भी मुझसे घिन करेंगे।
32 Kajti on ni človek, kakor sem jaz, da bi mu odgovoril in bi skupaj prišla na sodbo.
३२क्योंकि परमेश्वर मेरे तुल्य मनुष्य नहीं है कि मैं उससे वाद-विवाद कर सकूँ, और हम दोनों एक दूसरे से मुकद्दमा लड़ सके।
33 Niti ni tukaj kakršnegakoli razsodnika med nama, da bi lahko svojo roko položil na naju oba.
३३हम दोनों के बीच कोई बिचवई नहीं है, जो हम दोनों पर अपना हाथ रखे।
34 Naj svojo palico vzame od mene in naj me njegov strah ne straši.
३४वह अपना सोंटा मुझ पर से दूर करे और उसकी भय देनेवाली बात मुझे न घबराए।
35 Potem bi govoril in se ga ne bi bal, toda z menoj ni tako.
३५तब मैं उससे निडर होकर कुछ कह सकूँगा, क्योंकि मैं अपनी दृष्टि में ऐसा नहीं हूँ।