< Job 33 >

1 Zatorej Job, prosim te, prisluhni mojim govorom in prisluhni vsem mojim besedam.
“फिर भी, महोदय अय्योब, कृपा कर मेरे वक्तव्य; मेरे सभी विचारों पर ध्यान दीजिए.
2 Glej, sedaj sem odprl svoja usta, moj jezik je spregovoril v mojih ustih.
अब मैं अपने शब्द आपके सामने प्रकट रहा हूं; अब मेरी जीभ तथा मेरा मुख तैयार हो रहे हैं.
3 Moje besede bodo iz iskrenosti mojega srca in moje ustnice bodo jasno izgovarjale spoznanje.
मेरे ये शब्द मेरे हृदय की ईमानदारी से निकल रहे हैं; मेरे होंठ पूर्ण सच्चाई में ज्ञान प्रकट करेंगे.
4 Božji Duh me je naredil in dih Vsemogočnega mi je dal življenje.
मैं परमेश्वर के आत्मा की कृति हूं; मेरी प्राणवायु सर्वशक्तिमान परमेश्वर के उच्छ्वास से है.
5 Če mi lahko odgovoriš, uredi svoje besede pred menoj. Vstani.
यदि आपके लिए संभव हो तो मेरे शब्दों का खंडन कीजिए; मेरा सामना करने के लिए आप तैयार हो जाइए.
6 Glej, jaz sem glede na tvojo željo namesto Boga. Tudi jaz sem oblikovan iz ila.
स्मरण रखिए आपके समान मैं भी परमेश्वर की सृष्टि हूं; मैं भी मिट्टी की ही रचना हूं.
7 Glej, moja strahota te ne bo prestrašila niti ne bo moja roka težka na tebi.
सुनिए, मुझसे आपको किसी प्रकार का भय न हो, मैं आपको किसी भी रीति से कठोर नहीं करूंगा.
8 Zagotovo si govoril v mojem slišanju in slišal sem glas tvojih besed, rekoč:
“निःसंदेह जो कुछ आपने कहा हैं, वह सब मैंने सुना है, आपके सभी शब्द मैं सुन चुका हूं—
9 ›Čist sem, brez prestopka, nedolžen sem niti v meni ni krivičnosti.
‘मैं निष्कलंक हूं, अत्याचार रहित हूं; मैं निर्दोष हूं तथा मुझमें कोई दोष नहीं है.
10 Glej, zoper mene najde priložnosti, šteje me za svojega sovražnika,
ध्यान दीजिए, फिर भी परमेश्वर मेरे विरुद्ध दोष खोज रहे हैं; उन्होंने तो मुझे अपना शत्रु समझे हैं.
11 moja stopala polaga v klade, zaznamuje vse moje steze.‹
उन्होंने मेरे पांव काठ में जकड़ दिए; मेरे समस्त मार्गों पर वह निगरानी बनाए हुए हैं.’
12 Glej, v tem nisi pravičen. Odgovoril ti bom, da je Bog večji kakor človek.
“सुनिए, मैं आपको सूचित कर रहा हूं: आप इस विषय में नीतिमान नहीं हैं, क्योंकि परमेश्वर मनुष्यों से बड़े हैं.
13 Zakaj se prepiraš zoper njega? Kajti on ne daje računa o katerikoli izmed svojih zadev.
आप परमेश्वर के विरुद्ध यह शिकायत क्यों कर रहे हैं कि वह अपने कार्यों का लेखा नहीं दिया करते?
14 Kajti Bog govori enkrat, da, dvakrat, vendar človek tega na zazna.
परमेश्वर संवाद अवश्य करते हैं—कभी एक रीति से, कभी अन्य रीति से— मनुष्य इसके ओर ध्यान देने से चूक जाता है.
15 V sanjah in v videnju ponoči, ko na ljudi pade globoko spanje, v dremanjih na postelji.
कभी तो स्वप्न के माध्यम से, कभी रात्रि में प्रकाशित दर्शन के माध्यम से, जब मनुष्य घोर निद्रा में पड़ा रहता है, जब वह बिछौने पर नींद में डूबता है.
16 Takrat on odpira ljudem ušesa in pečati njihovo poučevanje,
तब परमेश्वर उसके कान को जागृत कर देते हैं. उसे चेतावनियों से भयभीत कर देते हैं,
17 da bi lahko odvrnil človeka od njegovega namena in pred človekom skril ponos.
कि ऐसा करके वह मनुष्य को उसके आचरण से दूर कर दें तथा मनुष्य को अहंकार से बचा लें;
18 Njegovo dušo zadržuje pred jamo in njegovo življenje pred pogubo z mečem.
परमेश्वर गड्ढे से मनुष्य की आत्मा की रक्षा कर लेते हैं, कि उसका जीवन अधोलोक में न चला जाए.
19 Okaran je tudi z bolečino na svoji postelji in množica njegovih kosti z močno bolečino,
“मनुष्य जब अपने बिछौने पर होता है, तब भी उसे पीड़ा द्वारा सताया जाता है, इसके अतिरिक्त उसकी हड्डियों में गहन वेदना के द्वारा भी.
20 tako da njegovo življenje prezira kruh in njegova duša okusno hrano.
परिणामस्वरूप उसका मन तक भोजन से घृणा करने लगता है भले ही वह उसका सर्वाधिक उत्तम भोजन रहा हो.
21 Njegovo meso je použito, da ga ni moč videti in njegove kosti, ki jih ni bilo videti, štrlijo ven.
उसके शरीर का मांस देखते ही सूख जाता है, वे हड्डियां, जो अदृश्य थी, मांस सूख कर अब स्पष्ट दिखाई दे रही हैं.
22 Da, njegova duša se približuje grobu in njegovo življenje k uničevalcem.
तब उसके प्राण उस कब्र के निकट पहुंच जाते हैं, तथा उसका जीवन मृत्यु के दूतों के निकट पहुंच जाता है.
23 Če bo z njim poslanec, tolmač, eden med tisočimi, da pokaže človeku njegovo poštenost,
यदि सहस्रों में से कोई एक स्वर्गदूत ऐसा है, जो उसका मध्यस्थ है, कि उसे यह स्मरण दिलाए, कि उसके लिए सर्वोपयुक्त क्या है,
24 potem mu je on milostljiv in pravi: ›Osvobodi ga pred pogrezanjem dol k jami. Našel sem odkupnino.‹
तब वह बड़ी ही शालीनता के भाव में उससे यह कहे. ‘उसका उस कब्र में जाना निरस्त कर दिया जाए, मुझे इसके लिए छुड़ौती प्राप्‍त हो चुकी है;
25 Njegovo meso bo mladostnejše kakor otrokovo. Vrnil se bo k dnem svoje mladosti.
अब उसके मांस को नवयुवक के मांस से भी पुष्ट कर दिया जाए, उसे उसके युवावस्था के काल में पहुंचा दिया जाए.’
26 Molil bo k Bogu in mu bo naklonjen in z radostjo bo videl njegov obraz, kajti človeku bo povrnil njegovo pravičnost.
तब उसके लिए यह संभव हो जाएगा, कि वह परमेश्वर से प्रार्थना करे और परमेश्वर उसे स्वीकार भी कर लेंगे, कि वह हर्षोल्लास में परमेश्वर के चेहरे को निहार सके तथा परमेश्वर उस व्यक्ति की युक्तता की पुनःस्थापना कर सकें.
27 On pogleda na ljudi in če kdorkoli reče: ›Grešil sem in izkrivljal to, kar je bilo pravilno, pa mi to ni koristilo,
वह गा गाकर अन्य मनुष्यों के सामने यह बता देगा. ‘मैंने धर्मी को विकृत करने का पाप किया है, मेरे लिए ऐसा करना उपयुक्त न था.
28 bo njegovo dušo osvobodil pred pogrezanjem v jamo in njegovo življenje bo videlo svetlobo.‹
परमेश्वर ने मेरे प्राण को उस कब्र में जा पड़ने से बचा लिया है, अब मेरे प्राण उजियाले को देख सकेंगे.’
29 Glej, vse te stvari Bog pogosto dela s človekom,
“यह देख लेना, परमेश्वर मनुष्यों के साथ यह सब बहुधा करते हैं,
30 da njegovo dušo privede nazaj iz jame, da bi bil razsvetljen s svetlobo živih.
कि वह उस कब्र से मनुष्य के प्राण लौटा लाएं, कि मनुष्य जीवन ज्योति के द्वारा प्रकाशित किया जा सके.
31 Dobro pazi, oh Job, prisluhni mi. Umolkni in jaz bom govoril.
“अय्योब, मेरे इन शब्दों को ध्यान से सुन लो; तुम चुप रहोगे, तो मैं अपना संवाद प्रारंभ करूंगा.
32 Če mi imaš karkoli reči, mi odgovori. Govori, kajti želim te opravičiti.
यदि तुम्हें कुछ भी कहना हो तो कह दो, कह डालो; क्योंकि मैं चाहता हूं, कि मैं तुम्हें निर्दोष प्रमाणित कर दूं.
33 Če ne, mi prisluhni. Umolkni in učil te bom modrosti.«
यदि यह संभव नहीं, तो मेरा विचार ध्यान से सुन लो; यदि तुम चुप रहो, तो मैं तुम्हें बुद्धि की शिक्षा दे सकूंगा.”

< Job 33 >