< Ozej 13 >
1 Ko je Efrájim trepetajoč govoril, se je povišal v Izraelu, toda ko se je pohujšal z Báalom, je umrl.
जब एफ्राईम बोलता था तो लोग कांप उठते थे; वह इस्राएल में बड़ा आदमी था. पर वह बाल देवता की आराधना का दोषी हुआ और मर गया.
2 In sedaj bolj in bolj grešijo in iz svojega srebra so si naredili ulite podobe in malike, glede na svoje lastno razumevanje. Vsi ti so delo rokodelcev, o njih pravijo: ›Naj možje, ki žrtvujejo, poljubijo teleta.‹
अब वे और अधिक पाप करते हैं; वे अपनी चांदी से स्वयं के लिये मूर्तियां बनाते हैं, जिनमें बुद्धिमानी से कारीगरी की गई है, और ये सब शिल्पकारों का काम है. इन लोगों के बारे में कहा जाता है, “वे मानव बलि चढ़ाते हैं! वे बछड़े की मूर्तियों को चूमते हैं!”
3 Zatorej bodo kakor jutranji oblak in kakor zgodnja rosa, ki izginja, kakor pleve, ki je z vrtinčastim vetrom odpihnjeno iz mlatišča in kakor dim iz dimnika.
इसलिये वे सुबह के कोहरे, सुबह के ओस के समान हैं जो गायब हो जाती है, वे खलिहान की भूसी के समान हैं जो घूमते हुए उड़ जाती है, या वे खिड़की से बाहर आते धुएं के समान हैं.
4 In vendar jaz sem Gospod, tvoj Bog, od egiptovske dežele in razen mene ne boš poznal nobenega boga, kajti poleg mene ni rešitelja.
“परंतु मैं तब से याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं, जब से तुम मिस्र देश से निकलकर आये. तुम मेरे सिवाय किसी और को परमेश्वर करके न मानना, मेरे अलावा कोई और उद्धारकर्ता नहीं है.
5 Poznal sem te v divjini, v deželi velike suše.
मैंने उजाड़-निर्जन प्रदेश में, गर्मी से तपते देश में तुम्हारा ध्यान रखा.
6 Glede na njihov pašnik, tako so bili nasičeni; nasičeni so bili in njihovo srce je bilo povzdignjeno, zato so me pozabili.
जब मैंने उन्हें खाना खिलाया, तो वे संतुष्ट हुए; और जब वे संतुष्ट हो गए, तो वे घमंडी हो गए; और तब वे मुझे भूल गए.
7 Zatorej jim bom kakor lev, kakor leopard ob poti jih bom opazoval.
इसलिये मैं उनके लिये एक सिंह के जैसा होऊंगा, एक चीते के समान मैं रास्ते पर उनके घात में रहूंगा.
8 Srečal jih bom kakor medvedka, ki je oropana svojih mladičev in raztrgal bom opno njihovega srca in tam jih bom požrl kakor lev. Divja žival jih bo trgala.
मैं उनके लिये उस मादा भालू के समान बन जाऊंगा, जिसके बच्चे छीन लिये गये हैं, मैं उन पर हमला करूंगा और उन्हें फाड़ डालूंगा; एक सिंह के समान मैं उन्हें फाड़ डालूंगा, एक जंगली जानवर उन्हें फाड़कर अलग-अलग कर देगा.
9 Oh Izrael, uničeval si samega sebe, toda v meni je tvoja pomoč.
“हे इस्राएल, तुम नाश हुए, क्योंकि तुम मेरे विरुद्ध, मेरे सहायक के विरुद्ध हो.
10 Jaz bom tvoj kralj. Kje je katerikoli drug, ki te lahko reši v vseh tvojih mestih? In tvoji sodniki, o katerih praviš: ›Daj mi kralja in prince?‹
कहां है तुम्हारा राजा, जो तुम्हें बचाए? कहां हैं तुम्हारे सब नगरों के शासक, जिनके बारे में तुमने कहा था, ‘मुझे एक राजा और राजकुमार दो’?
11 V svoji jezi sem ti dal kralja in v svojem besu sem ga vzel proč.
इसलिये गुस्से में आकर मैंने तुम्हें एक राजा दिया, और अपने क्रोध में ही मैंने उसे तुमसे अलग कर दिया.
12 Krivičnost Efrájima je zvezana, njegov greh je skrit.
एफ्राईम के अपराध बहुत हो गये हैं, उसके पापों का लेखा-जोखा रखा गया है.
13 Bridkosti ženske v porodnih mukah bodo prišle nadenj. On je nespameten sin, kajti ne bi smel dolgo ostati v odprtini rojevanja otrok.
उसको एक स्त्री के बच्चे जनने की सी पीड़ा होगी, पर वह बिना बुद्धि का एक बच्चा है; जब प्रसव का समय आता है, तो उसे गर्भ से बाहर आने का ज्ञान नहीं होता.
14 Odkupil jih bom pred oblastjo groba; odkupil jih bom pred smrtjo. ›Oh smrt, jaz bom tvoje kuge; ‹ ›Oh grob, jaz bom tvoje uničenje.‹ Kesanje bo skrito mojim očem. (Sheol )
“मैं इन लोगों को कब्र की शक्ति से छुटकारा दूंगा; मैं इन्हें मृत्यु से बचाऊंगा. हे मृत्यु, कहां है तुम्हारी महामारियां? हे कब्र, कहां है तुम्हारा विनाश? “मैं कोई करुणा नहीं करूंगा, (Sheol )
15 Čeprav bi bil rodoviten med svojimi brati, bo prišel vzhodni veter, veter od Gospoda bo prišel gor iz divjine in njegov izvir se bo posušil in njegov studenec bo osušen. Oplenil bo zaklad vseh prijetnih posod.
यद्यपि वह अपने भाइयों के बीच उन्नति करे. एक पूर्वी हवा याहवेह की ओर से मरुस्थल से बहेगी; उसके सोतों से पानी का फूटना बंद हो जाएगा और उसका कुंआ सूख जाएगा. उसके गोदाम में रखी सब बहुमूल्य चीज़ें लूट ली जाएंगी.
16 Samarija bo postala zapuščena, kajti uprla se je zoper svojega Boga. Padli bodo pod mečem, njihovi otročiči bodo razbiti na koščke in njihove nosečnice bodo razparane.
अवश्य है कि शमरिया के लोग अपने अपराध का दंड भोगें, क्योंकि उन्होंने अपने परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह किया है. वे तलवार से मारे जाएंगे; उनके छोटे बच्चों को भूमि पर पटक दिया जाएगा, और उनकी गर्भवती स्त्रियों के पेट फाड़ दिए जाएंगे.”