< Ozej 10 >

1 Izrael je prazna trta, sebi prinaša sad. Glede na množico svojega sadu je množil oltarje. Glede na dobroto njegove dežele so naredili čedne podobe.
इस्राएल एक लहलहाती हुई दाखलता सी है, जिसमें बहुत से फल भी लगे, परन्तु ज्यों-ज्यों उसके फल बढ़े, त्यों-त्यों उसने अधिक वेदियाँ बनाईं जैसे-जैसे उसकी भूमि सुधरी, वैसे ही वे सुन्दर खम्भे बनाते गये।
2 Njihovo srce je razdeljeno, sedaj bodo najdeni pomanjkljivi. Zrušil bo njihove oltarje, oplenil njihove podobe.
उनका मन बटा हुआ है; अब वे दोषी ठहरेंगे। वह उनकी वेदियों को तोड़ डालेगा, और उनकी लाटों को टुकड़े-टुकड़े करेगा।
3 Kajti sedaj bodo rekli: ›Nimamo kralja, ker se nismo bali Gospoda. Kaj naj bi nam torej storil kralj?‹
अब वे कहेंगे, “हमारे कोई राजा नहीं है, क्योंकि हमने यहोवा का भय नहीं माना; इसलिए राजा हमारा क्या कर सकता है?”
4 Govorili so besede, lažno prisegali pri sklepanju zaveze. Tako sodba poganja kakor pikasti mišjak na brazdah polja.
वे बातें बनाते और झूठी शपथ खाकर वाचा बाँधते हैं; इस कारण खेत की रेघारियों में धतूरे के समान दण्ड फूले फलेगा।
5 Prebivalci Samarije bodo trepetali zaradi telet Bet Avena, kajti ljudstvo le-teh bo nad tem žalovalo in duhovniki le-teh, ki so se ob tem veselili, [bodo trepetali] zaradi slave [bogov zlatih telet], zato ker je ta odšla od njih.
सामरिया के निवासी बेतावेन के बछड़े के लिये डरते रहेंगे, और उसके लोग उसके लिये विलाप करेंगे; और उसके पुजारी जो उसके कारण मगन होते थे उसके प्रताप के लिये इस कारण विलाप करेंगे क्योंकि वह उनमें से उठ गया है।
6 Prav tako bo le-to odneseno v Asirijo za darilo kralju Jarebu. Efrájim bo prejel sramoto in Izrael se bo sramoval svojega lastnega nasveta.
वह यारेब राजा की भेंट ठहरने के लिये अश्शूर देश में पहुँचाया जाएगा। एप्रैम लज्जित होगा, और इस्राएल भी अपनी युक्ति से लजाएगा।
7 Glede Samarije, njen kralj je odsekan kakor pena na vodi.
सामरिया अपने राजा समेत जल के बुलबुले के समान मिट जाएगा।
8 Prav tako bodo uničeni visoki kraji Avena, Izraelov greh. Trnje in osat bosta pognala na njihovih oltarjih in goram bodo rekli: »Pokrijte nas« in hribom: »Padite na nas.«
आवेन के ऊँचे स्थान जो इस्राएल के पाप हैं, वे नाश होंगे। उनकी वेदियों पर झड़बेरी, पेड़ और ऊँटकटारे उगेंगे; और उस समय लोग पहाड़ों से कहने लगेंगे, हमको छिपा लो, और टीलों से कि हम पर गिर पड़ो।
9 Oh Izrael, grešil si od dni Gíbee. Tam so stali, bitka v Gíbei zoper otroke krivičnosti jih ni dosegla.
हे इस्राएल, तू गिबा के दिनों से पाप करता आया है; वे उसी में बने रहें; क्या वे गिबा में कुटिल मनुष्यों के संग लड़ाई में न फँसें?
10 Po moji želji je, da naj jih kaznujem, in ljudstvo se bo zbralo zoper njih, ko se bodo zvezali v svojih dveh brazdah.
१०जब मेरी इच्छा होगी तब मैं उन्हें ताड़ना दूँगा, और देश-देश के लोग उनके विरुद्ध इकट्ठे हो जाएँगे; क्योंकि वे अपने दोनों अधर्मों में फँसें हुए हैं।
11 Efrájim je kakor telica, ki je poučena in rada mendra žito, toda jaz sem šel čez njen lepi vrat. Efrájima bom pripravil, da jaha, Juda bo oral, Jakob pa bo branal.
११एप्रैम सीखी हुई बछिया है, जो अन्न दाँवने से प्रसन्न होती है, परन्तु मैंने उसकी सुन्दर गर्दन पर जूआ रखा है; मैं एप्रैम पर सवार चढ़ाऊँगा; यहूदा हल, और याकूब हेंगा खींचेगा।
12 Sejte si v pravičnosti, žanjite v usmiljenju, pobranajte svoja neposejana tla, kajti čas je, da iščete Gospoda, dokler ne pride in na vas dežuje pravičnost.
१२अपने लिये धार्मिकता का बीज बोओ, तब करुणा के अनुसार खेत काटने पाओगे; अपनी पड़ती भूमि को जोतो; देखो, अभी यहोवा के पीछे हो लेने का समय है, कि वह आए और तुम्हारे ऊपर उद्धार बरसाएँ।
13 Orali ste zlobnost, želi ste krivičnost, jedli ste sad laži, ker ste zaupali v svojo pot in v množico svojih mogočnih mož.
१३तुम ने दुष्टता के लिये हल जोता और अन्याय का खेत काटा है; और तुम ने धोखे का फल खाया है। और यह इसलिए हुआ क्योंकि तुम ने अपने कुव्यवहार पर, और अपने बहुत से वीरों पर भरोसा रखा था।
14 Zato bo med tvojim ljudstvom vstal nemir in vse tvoje trdnjave bodo oplenjene, kakor je na dan bitke Šalmán oplenil Bet Arbeél. Mati je bila raztreščena na koščke na svojih otrocih.
१४इस कारण तुम्हारे लोगों में हुल्लड़ उठेगा, और तुम्हारे सब गढ़ ऐसे नाश किए जाएँगे जैसा बेतर्बेल नगर युद्ध के समय शल्मन के द्वारा नाश किया गया; उस समय माताएँ अपने बच्चों समेत पटक दी गईं थी।
15 Tako vam bo storil Betel zaradi vaše velike zlobnosti. Zjutraj bo Izraelov kralj popolnoma iztrebljen.
१५तुम्हारी अत्यन्त बुराई के कारण बेतेल से भी इसी प्रकार का व्यवहार किया जाएगा। भोर होते ही इस्राएल का राजा पूरी रीति से मिट जाएगा।

< Ozej 10 >