< Псалтирь 85 >

1 В конец, сыном Кореовым, псалом. Благоволил еси, Господи, землю Твою, возвратил еси плен Иаковль.
संगीत निर्देशक के लिये. कोराह के पुत्रों की रचना. एक स्तोत्र. याहवेह, आपने अपने देश पर कृपादृष्टि की है; आपने याकोब की समृद्धि को पुनःस्थापित किया है.
2 Оставил еси беззакония людий Твоих, покрыл еси вся грехи их.
आपने अपनी प्रजा के अपराध क्षमा कर दिए हैं तथा उनके सभी पापों को ढांप दिया है.
3 Укротил еси весь гнев Твой, возвратился еси от гнева ярости Твоея.
आपने अपना संपूर्ण कोप शांत कर दिया तथा आप अपने घोर रोष से दूर हो गए हैं.
4 Возврати нас, Боже спасений наших, и отврати ярость Твою от нас.
परमेश्वर, हमारे उद्धारकर्ता, हमारी समृद्धि पुनःस्थापित कर दीजिए, हमारे विरुद्ध अपने कोप को मिटा दीजिए.
5 Еда во веки прогневаешися на ны? Или простреши гнев Твой от рода в род?
क्या हमारे प्रति आपका क्रोध सदैव स्थायी रहेगा? क्या आप अपने क्रोध को सभी पीढ़ियों तक बनाए रखेंगे?
6 Боже, Ты обращься оживиши ны, и людие Твои возвеселятся о Тебе.
क्या आप हमें पुनः जिलाएंगे नहीं, कि आपकी प्रजा आप में प्रफुल्लित हो सके?
7 Яви нам, Господи, милость Твою, и спасение Твое даждь нам.
याहवेह, हम पर अपना करुणा-प्रेम प्रदर्शित कीजिए, और हमें अपना उद्धार प्रदान कीजिए.
8 Услышу, что речет о мне Господь Бог: яко речет мир на люди Своя, и на преподобныя Своя, и на обращающыя сердца к нему.
जो कुछ याहवेह परमेश्वर कहेंगे, वह मैं सुनूंगा; उन्होंने अपनी प्रजा, अपने भक्तों के निमित्त शांति की प्रतिज्ञा की है. किंतु उपयुक्त यह होगा कि वे पुनः मूर्खता न करें.
9 Обаче близ боящихся Его спасение Его, вселити славу в землю нашу.
इसमें कोई संदेह नहीं कि उनकी ओर से उद्धार उन्हीं के लिए निर्धारित है, जो उनके श्रद्धालु हैं, कि हमारे देश में उनका तेज भर जाए.
10 Милость и истина сретостеся, правда и мир облобызастася:
करुणा-प्रेम तथा सच्चाई आपस में मिल गई हैं; धार्मिकता तथा शांति ने एक दूसरे का चुंबन ले लिया.
11 истина от земли возсия, и правда с небесе приниче:
पृथ्वी से सच्चाई उगती रही है, धार्मिकता स्वर्ग से यह देख रही है.
12 ибо Господь даст благость, и земля наша даст плод свой.
इसमें कोई संदेह नहीं कि याहवेह वही प्रदान करेंगे, जो उत्तम है, और धरती अपनी उपज देगी.
13 Правда пред Ним предидет, и положит в путь стопы своя.
धार्मिकता आगे-आगे चलेगी और वही हमारे कदम के लिए मार्ग तैयार करती है.

< Псалтирь 85 >