< Псалтирь 11 >

1 В конец, псалом Давиду. На Господа уповах, како речете души моей: превитай по горам, яко птица?
संगीत निर्देशक के लिये. दावीद की रचना मैंने याहवेह में आश्रय लिया है, फिर तुम मुझसे यह क्यों कह रहे हो: “पंछी के समान अपने पर्वत को उड़ जा.
2 Яко се, грешницы налякоша лук, уготоваша стрелы в туле, состреляти во мраце правыя сердцем.
सावधान! दुष्ट ने अपना धनुष साध लिया है; और उसने धनुष पर बाण भी चढ़ा लिया है, कि अंधकार में सीधे लोगों की हत्या कर दे.
3 Зане яже ты совершил еси, они разрушиша: праведник же что сотвори?
यदि आधार ही नष्ट हो जाए, तो धर्मी के पास कौन सा विकल्प शेष रह जाता है?”
4 Господь во храме святем Своем. Господь, на небеси престол Его: очи Его на нищаго призираете, вежди Его испытаете сыны человеческия.
याहवेह अपने पवित्र मंदिर में हैं; उनका सिंहासन स्वर्ग में बसा है. उनकी दृष्टि सर्वत्र मनुष्यों को देखती है; उनकी सूक्ष्मदृष्टि हर एक को परखती रहती है.
5 Господь испытает праведнаго и нечестиваго: любяй же неправду ненавидит свою душу.
याहवेह की दृष्टि धर्मी एवं दुष्ट दोनों को परखती है, याहवेह के आत्मा हिंसा प्रिय पुरुषों से घृणा करते हैं.
6 Одождит на грешники сети: огнь и жупел, и дух бурен часть чаши их.
दुष्टों पर वह फन्दों की वृष्टि करेंगे, उनके प्याले में उनका अंश होगा अग्नि; गंधक तथा प्रचंड हवा.
7 Яко праведен Господь и правды возлюби: правоты виде лице Его.
याहवेह युक्त हैं, धर्मी ही उन्हें प्रिय हैं; धर्मी जन उनका मुंह देखने पाएंगे.

< Псалтирь 11 >