< Бытие 26 >

1 Бысть же глад на земли, кроме глада бывшаго прежде во время Авраамле. Отиде же Исаак ко Авимелеху царю Филистимску в Герар:
और उस मुल्क में उस पहले काल के 'अलावा जो अब्रहाम के दिनों में पड़ा था, फिर काल पड़ा। तब इस्हाक़ ज़िरार को फ़िलिस्तियों के बादशाह अबीमलिक के पास गया।
2 явися же ему Господь и рече: не ходи во Египет, вселися же в земли, в нейже ти реку,
और ख़ुदावन्द ने उस पर ज़ाहिर हो कर कहा कि मिस्र को न जा; बल्कि जो मुल्क मैं तुझे बताऊँ उसमें रह।
3 и обитай в земли той, и буду с тобою, и благословлю тя: тебе бо и семени твоему дам всю землю сию и поставлю клятву Мою, еюже кляхся Аврааму отцу твоему:
तू इसी मुल्क में क़याम रख और मैं तेरे साथ रहूँगा और तुझे बरकत बख्शुंगा क्यूँकि मै तुझे और तेरी नसल को यह सब मुल्क दूँगा, और मैं उस क़सम को जो मैंने तेरे बाप अब्रहाम से खाई पूरा करूँगा।
4 и умножу семя твое, яко звезды небесныя, и дам семени твоему всю землю сию: и благословятся о семени твоем вси языцы земнии:
और मैं तेरी औलाद को बढ़ा कर आसमान के तारों की तरह कर दूँगा, और यह सब मुल्क तेरी नसल को दूँगा, और ज़मीन की सब कौमें तेरी नसल के वसीले से बरकत पाएँगी।
5 понеже послуша отец твой Авраам Моего гласа и соблюде заповеди Моя и повеления Моя, и оправдания Моя и законы Моя.
इसलिए कि अब्रहाम ने मेरी बात मानी, और मेरी नसीहत और मेरे हुक्मों और कवानीन — ओ — आईन पर 'अमल किया।
6 Вселися же Исаак в Герарех.
फिर इस्हाक़ ज़िरार में रहने लगा;
7 Вопросиша же мужие места того о Ревекце жене его, и рече: сестра ми есть. Убояся бо рещи, яко жена ми есть, да не когда убиют его мужие места того Ревекки ради, понеже бе доброзрачна.
और वहाँ के बाशिन्दों ने उससे उसकी बीवी के बारे में पूछा। उसने कहा, वह मेरी बहन है, क्यूँकि वह उसे अपनी बीवी बताते डरा, यह सोच कर कि कहीं रिबक़ा की वजह से वहाँ के लोग उसे क़त्ल न कर डालें, क्यूँकि वह ख़ूबसूरत थी।
8 Бысть же много время тамо: и приникнув Авимелех царь Герарский окном, виде Исаака играюща с Ревеккою женою своею.
जब उसे वहाँ रहते बहुत दिन हो गए तो, फ़िलिस्तियों के बादशाह अबीमलिक ने खिड़की में से झाँक कर नज़र की और देखा कि इस्हाक़ अपनी बीवी रिब्क़ा से हँसी खेल कर रहा है।
9 Призва же Авимелех Исаака и рече ему: убо жена твоя есть? Почто рекл еси, яко сестра ми есть? Рече же ему Исаак: рех бо, да не умру ея ради.
तब अबीमलिक ने इस्हाक़ को बुला कर कहा, “वह तो हक़ीक़त में तेरी बीवी है; फिर तूने क्यूँ कर उसे अपनी बहन बताया?” इस्हाक़ ने उससे कहा, “इसलिए कि मुझे ख़्याल हुआ कि कहीं मैं उसकी वजह से मारा न जाऊँ।”
10 Рече же ему Авимелех: что сие сотворил еси нам? Вмале не бысть некто от рода моего с женою твоею, и навел бы еси на ны неведение.
अबीमलिक ने कहा, “तूने हम से क्या किया? यूँ तो आसानी से इन लोगों में से कोई तेरी बीवी के साथ मुबाश्रत कर लेता, और तू हम पर इल्ज़ाम लाता।”
11 Заповеда же Авимелех всем людем своим, глаголя: всяк, иже прикоснется мужу сему, или жене его, смерти повинен будет.
तब अबीमलिक ने सब लोगों को यह हुक्म किया कि जो कोई इस आदमी को या इसकी बीवी को छुएगा वह मार डाला जाएगा।
12 Сея же Исаак в земли той, и приобрете в то лето стократный плод ячменя: благослови же его Господь.
और इस्हाक़ ने उस मुल्क में खेती की और उसी साल उसे सौ गुना फल मिला; और ख़ुदावन्द ने उसे बरकत बख़्शी।
13 И возвысися человек, и преуспевая болший бываше, дондеже велик бысть зело.
और वह बढ़ गया और उसकी तरक़्क़ी होती गई, यहाँ तक कि वह बहुत बड़ा आदमी हो गया।
14 Быша же ему скоти овец и скоти волов и земледелия многа. Позавидеша же ему Филистимляне:
और उसके पास भेड़ बकरियाँ और गाय बैल और बहुत से नौकर चाकर थे, और फ़िलिस्तियों को उस पर रश्क आने लगा।
15 и вся кладязи, яже ископаша раби отца его, во время отца его, заградиша я Филистимляне и наполниша тыя землею.
और उन्होंने सब कुएँ जो उसके बाप के नौकरों ने उसके बाप अब्रहाम के वक़्त में खोदे थे, बन्द कर दिए और उनको मिट्टी से भर दिया।
16 Рече же Авимелех ко Исааку: отиди от нас, яко силнейший сотворился еси от нас зело.
और अबीमलिक ने इस्हाक़ से कहा कि तू हमारे पास से चला जा, क्यूँकि तू हम से ज़्यादा ताक़तवर हो गया है।
17 И отиде оттуду Исаак и обита в дебри Герарстей, и вселися тамо.
तब इस्हाक़ ने वहाँ से जिरार की वादी में जाकर अपना डेरा लगाया और वहाँ रहने लगा।
18 И паки Исаак ископа кладязи водныя, яже ископаша раби Авраама отца его, и заградиша тыя Филистимляне, по умертвии Авраама отца его: и прозва им имена, по именам, имиже прозва Авраам отец его.
और इस्हाक़ ने पानी के उन कुओं को जो उसके बाप अब्रहाम के दिनों में खोदे गए थे फिर खुदवाया, क्यूँकि फ़िलिस्तियों ने अब्रहाम के मरने के बाद उनको बन्द कर दिया था, और उसने उनके फिर वही नाम रख्खे जो उसके बाप ने रख्खे थे।
19 И ископаша раби Исааковы в дебри Герарстей, и обретоша тамо кладязь воды живы.
और इस्हाक़ के नौकरों को वादी में खोदते — खोदते बहते पानी का एक सोता मिल गया।
20 И пряхуся пастырие Герарстии с пастырми Исааковыми, глаголюще: наша есть вода. И прозва имя кладязю тому Обида: обидяху бо его.
तब जिरार के चरवाहों ने इस्हाक़ के चरवाहों से झगड़ा किया और कहने लगे कि यह पानी हमारा है। और उसने उस कुएँ का नाम 'इस्क़ रख्खा, क्यूँकि उन्होंने उससे झगड़ा किया।
21 Отшед же оттуду Исаак, ископа кладязь другий. Пряхуся же и о том: и прозва имя ему Вражда.
और उन्होंने दूसरा कुआँ खोदा, और उसके लिए भी वह झगड़ने लगे; और उसने उसका नाम सितना रख्खा।
22 Отшед же оттуду, ископа кладязь другий. И не пряхуся о том, и прозва имя ему Пространство, глаголя: яко ныне распространи Господь нам и возрасти нас на земли.
इसलिए वह वहाँ से दूसरी जगह चला गया और एक और कुआँ खोदा, जिसके लिए उन्होंने झगड़ा न किया और उसने उसका नाम रहोबूत रख्खा और कहा किअब ख़ुदावन्द ने हमारे लिए जगह निकाली और हम इस मुल्क में कामयाब होंगे।
23 Взыде же оттуду ко кладязю Клятвенному:
वहाँ से वह बैरसबा' को गया।
24 и явися ему Господь в ту нощь и рече: Аз есмь Бог Авраама отца твоего, не бойся, с тобою бо есмь: и благословлю тя, и умножу семя твое Авраама ради отца твоего.
और ख़ुदावन्द उसी रात उस पर ज़ाहिर हुआ और कहा कि मैं तेरे बाप अब्रहाम का ख़ुदा हूँ! मत डर, क्यूँकि मैं तेरे साथ हूँ और तुझे बरकत दूँगा, और अपने बन्दे अब्रहाम की ख़ातिर तेरी नसल बढ़ाऊँगा।
25 И созда тамо жертвенник, и призва имя Господне: и постави тамо скинию свою: ископаша же тамо раби Исааковы кладязь в дебри Герарстей.
और उसने वहाँ मज़बह बनाया और ख़ुदावन्द से दुआ की, और अपना डेरा वहीं लगा लिया; और वहाँ इस्हाक़ के नौकरों ने एक कुआँ खोदा।
26 И Авимелех прииде к нему от Герар, и Охозаф невестоводитель его, и Фихол воевода сил его.
तब अबीमलिक अपने दोस्त अख़ूज़त और अपने सिपहसालार फ़ीकुल को साथ ले कर, जिरार से उसके पास गया।
27 И рече им Исаак: вскую приидосте ко мне? Вы же возненавидесте мене и отсласте мя от себе.
इस्हाक़ ने उनसे कहा कि तुम मेरे पास क्यूँ कर आए, हालाँकि मुझ से कीना रखते हो और मुझ को अपने पास से निकाल दिया।
28 Они же реша: видевше узрехом, яко бе Господь с тобою, и рехом: буди клятва между нами и между тобою, и завещаим с тобою завет,
उन्होंने कहा, “हम ने ख़ूब सफ़ाई से देखा कि ख़ुदावन्द तेरे साथ है, तब हम ने कहा कि हमारे और तेरे बीच क़सम हो जाए और हम तेरे साथ 'अहद करें,
29 да не сотвориши с нами зла, якоже не возгнушахомся тобою мы, и якоже сотворихом тебе добро, и отпустихом тя с миром: и ныне благословен ты от Господа.
कि जैसे हम ने तुझे छुआ तक नहीं, और अलावा नेकी के तुझ से और कुछ नहीं किया और तुझ को सलामत रुख़्सत, किया तू भी हम से कोई बदी न करेगा क्यूँकि तू अब ख़ुदावन्द की तरफ़ से मुबारक है।”
30 И сотвори им пир, и ядоша и пиша.
तब उसने उनके लिए दावत तैयार की और उन्होंने खाया पिया।
31 И воставше заутра, клятся кийждо ближнему: и отпусти я Исаак, и отидоша от него здравы.
और वह सुबह सवेरे उठे और आपस में क़सम खाई; और इस्हाक़ ने उन्हें रुख़्सत किया और वह उसके पास से सलामत चले गए।
32 Бысть же в той день, и пришедше раби Исааковы поведаша ему о кладязе, егоже ископаша, и рекоша: не обретохом воды.
उसी रोज़ इस्हाक़ के नौकरों ने आ कर उससे उस कुएँ का ज़िक्र किया जिसे उन्होंने खोदा था और कहा कि हम को पानी मिल गया।
33 И прозва его Клятва. Сего ради прозва имя граду оному кладязь Клятвенный, даже до днешняго дне.
तब उसने उसका नाम सबा' रख्खा: इसीलिए वह शहर आज तक बैरसबा' कहलाता है।
34 Бяше же Исав лет четыредесяти: и поя жену Иудифу, дщерь Веоха Хеттеина, и Васемафу, дщерь Елона Хеттеина.
जब 'ऐसौ चालीस साल का हुआ, तो उसने बैरी हित्ती की बेटी यहूदिथ और ऐलोन हिती की बेटी बशामथ से ब्याह किया;
35 И быша противящеся Исаакови и Ревекце.
और वह इस्हाक़ और रिब्क़ा के लिए वबाल — ए — जान हुईं।

< Бытие 26 >