< Первая книга Царств 9 >
1 И бе муж от сынов Вениаминовых, емуже имя Кис, сын Авиилов, сына Иаредова, сына Вахирова, сына Афекова, сына мужа Иеминеова, муж силен крепостию.
और बिनयमीन के क़बीले का एक शख़्स था जिसका नाम क़ीस, बिन अबीएल, बिन सरोर, बिन बकोरत, बिन अफ़ीख़ था वह एक बिनयमीनी का बेटा और ज़बरदस्त सूरमा था।
2 И сему бе сын, имя ему Саул, добровеличен, муж благ: и не бе в сынех Израилевых благ паче его, от рамен и выше высок паче всех людий.
उसका एक जवान और ख़ूबसूरत बेटा था जिसका नाम साऊल था, और बनी — इस्राईल के बीच उससे ख़ूबसूरत कोई शख़्स न था। वह ऐसा लम्बा था कि लोग उसके कंधे तक आते थे।
3 И заблудиша ослята Киса отца Саулова. И рече Кис к Саулу сыну своему: возми с собою единаго от отрок, и воставше идите и поищите ослят.
और साऊल के बाप क़ीस के गधे खो गए, इसलिए क़ीस ने अपने बेटे साऊल से कहा, “कि नौकरों में से एक को अपने साथ ले और उठ कर गधों को ढूँड ला।”
4 И проидоша гору Ефремлю, и проидоша землю Селха, и не обретоша: и проидоша землю Сегалимлю, и не бе: и проидоша землю Иаминю, и не обретоша.
इसलिए वह इफ़्राईम के पहाड़ी मुल्क और सलीसा की सर ज़मीन से होकर गुज़रा, लेकिन वह उनको न मिले। तब वह सा'लीम की सर ज़मीन में गए और वह वहाँ भी न थे, फिर वह बिनयमीनी के मुल्क में आए लेकिन उनको वहाँ भी न पाया।
5 И пришедшым им в землю Сифову, и рече Саул ко отроку своему иже с ним: гряди и возвратимся, да не како отец мой оставя ослята, печется о нас.
जब वह सूफ़ के मुल्क में पहुँचे तो साऊल अपने नौकर से जो उसके साथ था कहने लगा, “आ हम लौट जाएँ, ऐसा न हो कि मेरा बाप गधों की फ़िक्र छोड़ कर हमारी फ़िक्र करने लगे।”
6 И рече ему отрок: се, зде человек Божий во граде сем, и человек славен: все еже аще речет приходящым к нему, будет им: и ныне пойдем тамо, да возвестит нам путь наш, имже пойдем.
उसने उससे कहा, “देख इस शहर में खुदा एक नबी है जिसकी बड़ी 'इज़्ज़त होती है, जो कुछ वह कहता है, वह सब ज़रूर ही पूरा होता है। इसलिए हम उधर चलें, शायद वह हमको बता दे कि हम किधर जाएँ।”
7 И рече Саул отроку своему иже с ним: се, пойдем, и что принесем к человеку Божию? Яко хлебы оскудеша от вретищ наших, и ктому несть у нас, еже внести к человеку Божию от имения нашего.
साऊल ने अपने नौकर से कहा, “लेकिन देख अगर हम वहाँ चलें तो उस शख़्स के लिए क्या लेते जाएँ? रोटियाँ तो हमारे तोशेदान की हो चुकीं और कोई चीज़ हमारे पास है नहीं, जिसे हम उस नबी को पेश करें हमारे पास है किया?”
8 И приложи отрок отвещати Саулу и рече: се, обретается в руце моей четвертая часть сикля сребра, и даси человеку Божию, и возвестит нам путь наш.
नौकर ने साऊल को जवाब दिया, “देख, पाव मिस्क़ाल चाँदी मेरे पास है, उसी को मैं उस नबी को दूँगा ताकि वह हमको रास्ता बता दे।”
9 Прежде бо во Израили сице глаголаше кийждо, егда кто идяше вопрошати Бога: гряди, да идем к прозорливцу: яко пророка нарицаху людие прежде прозорливцем.
अगले ज़माने में इस्राईलियों में जब कोई शख़्स ख़ुदा से मशवरा करने जाता तो यह कहता था, कि आओ, हम ग़ैबबीन के पास चलें, क्यूँकि जिसको अब नबी कहतें हैं, उसको पहले ग़ैबबीन कहते थे।
10 И рече Саул отроку своему: добр глагол твой: гряди, да идем. И идоша во град, идеже бе человек Божий.
तब साऊल ने अपने नौकर से कहा, तू ने क्या ख़ूब कहा, आ हम चलें इस लिए वह उस शहर को जहाँ वह नबी था चले।
11 Восходящым же им на восход града, и се, обретоша девиц изшедших почерпсти воды, и реша им: есть ли зде прозорливец?
और उस शहर की तरफ़ टीले पर चढ़ते हुए, उनको कई जवान लड़कियाँ मिलीं जो पानी भरने जाती थीं; उन्होंने उन से पूछा, “क्या ग़ैबबीन यहाँ है?”
12 И отвещаша им девицы, глаголющя: есть, се пред лицем вашим: ныне же потщитеся, яко дне ради грядет во град, яко жертва днесь людем в ваме:
उन्होंने उनको जवाब दिया, “हाँ है, देखो वह तुम्हारे सामने ही है, इसलिए जल्दी करो क्यूँकि वह आज ही शहर में आया है, इसलिए कि आज के दिन ऊँचे मक़ाम में लोगों की तरफ़ से क़ुर्बानी होती है।
13 и егда внидете во град, тако обрящете его во граде, прежде неже взыти ему в ваму ясти: яко не имут ясти людие, дондеже внидет сей, яко той благословит жертву, и по сих ядят страннии: и ныне взыдите, яко дне ради обрящете его.
जैसे ही तुम शहर में दाख़िल होगे, वह तुमको पहले उससे कि वह ऊँचे मक़ाम में खाना खाने जाए मिलेगा, क्यूँकि जब तक वह न पहुँचे लोग खाना नहीं खायेंगे, इसलिए कि वह क़ुर्बानी को बरकत देता है, उसके बाद मेहमान खाते हैं, इसलिए अब तुम चढ़ जाओ, क्यूँकि इस वक़्त वह तुमको मिल जाएगा।”
14 И взыдоша во град. Имже входящым среди града, и се, Самуил изыде во сретение им, еже взыти в ваму.
इसलिए वह शहर को चले और शहर में दाख़िल होते ही देखा कि समुएल उनके सामने आ रहा है कि वह ऊँचे मक़ाम को जाए।
15 И Господь откры во ухо Самуилу днем единым прежде пришествия к нему Сауля, глаголя:
और ख़ुदावन्द ने साऊल के आने से एक दिन पहले समुएल पर ज़ाहिर कर दिया था कि
16 якоже время сие, утро послю к тебе мужа от племене Вениаминова, и да помажеши его царя над людьми Моими Израилем, и спасет люди Моя от руки иноплеменничи: яко призрех на смирение людий Моих, яко взыде вопль их ко Мне.
कल इसी वक़्त मैं एक शख़्स को बिन यमीन के मुल्क से तेरे पास भेजूँगा, तू उसे मसह करना ताकि वह मेरी क़ौम इस्राईल का सरदार हो, और वह मेरे लोगों को फ़िलिस्तियों के हाथ से बचाएगा, क्यूँकि मैंने अपने लोगों पर नज़र की है, इसलिए कि उनकी फ़रियाद मेरे पास पहुँची है।
17 И виде Самуил Саула, и Господь рече к нему: се, человек, о немже рекох ти: сей будет в людех Моих царствовати.
इसलिए जब समुएल साऊल से मिला, तो ख़ुदावन्द ने उससे कहा, “देख यही वह शख़्स है जिसका ज़िक्र मैंने तुझ से किया था, यही मेरे लोगों पर हुकूमत करेगा।”
18 И приближися Саул к Самуилу посреде града и рече: возвести ми, который дом прозорливца.
फिर साऊल ने फाटक पर समुएल के नज़दीक जाकर उससे कहा, “कि मुझको ज़रा बता दे कि ग़ैबबीन का घर कहा, है?”
19 И отвеща Самуил Саулу и рече: аз сам есмь: взыди предо мною в ваму, и яждь со мною днесь, и отпущу тя заутра, и вся яже в сердцы твоем возвещу ти:
समुएल ने साऊल को जवाब दिया कि वह ग़ैबबीन मैं ही हूँ; मेरे आगे आगे ऊँचे मक़ाम को जा, क्यूँकि तुम आज के दिन मेरे साथ खाना खाओगे और सुबह को मैं तुझे रुख़्सत करूँगा, और जो कुछ तेरे दिल में है सब तुझे बता दूँगा।
20 и о ослятех твоих заблудивших днесь третий день, не помышляй в сердцы своем о них, ибо обретошася: и кому красная Израилева? Не тебе ли и дому отца твоего?
और तेरे गधे जिनको खोए हुए तीन दिन हुए, उनका ख़्याल मत कर, क्यूँकि वह मिल गए और इस्राईलियों में जो कुछ दिलकश हैं वह किसके लिए हैं, क्या वह तेरे और तेरे बाप के सारे घराने के लिए नहीं?
21 И отвеща Саул и рече: не сын ли есмь аз мужа иеминеа, меншаго скиптра племене Израилева? И племене малейшаго от всего скиптра Вениаминова? И отечество мое меншее паче всех отечеств Вениаминовых? И вскую глаголал еси ко мне по глаголу сему?
साऊल ने जवाब दिया “क्या मैं बिन यमीनी, या'नी इस्राईल के सब से छोटे क़बीले का नहीं? और क्या मेरा घराना बिन यमीन के क़बीले के सब घरानों में सब से छोटा नहीं? इस लिए तू मुझ से ऐसी बातें क्यूँ कहता है?”
22 И поят Самуил Саула и отрока его, и введе я во обиталище, и даде им тамо место в первых званых, яко в седмидесяти мужех.
और समुएल साऊल और उसके नौकर को मेहमानख़ाने में लाया, और उनको मेहमानों के बीच जो कोई तीस आदमी थे सद्र जगह में बिठाया।
23 И рече Самуил повару: даждь ми часть, юже дах ти, и о нейже рех ти положити ю у себе.
और समुएल ने बावर्ची से कहा “कि वह टुकड़ा जो मैंने तुझे दिया, जिसके बारे में तुझ से कहा, था कि उसे अपने पास रख छोड़ना, लेआ।”
24 И взя повар плече, и предложи е Саулови. И рече Самуил Саулу: се, избыток, предложи пред ся и яждь, яко во свидетелство предложися тебе паче иных, прикоснися. И яде Саул с Самуилом в той день.
बावर्ची ने वह रान म'अ उसके जो उसपर था, उठा कर साऊल के सामने रख दी, तब समुएल ने कहा, यह देख जो रख लिया गया था, उसे अपने सामने रख कर खा ले क्यूँकि वह इसी मु'अय्यन वक़्त के लिए, तेरे लिए रख्खी रही क्यूँकि मैंने कहा कि मैंने इन लोगों की दा'वत की है “इस लिए साऊल ने उस दिन समुएल के साथ खाना खाया।
25 И сниде от вамы во град, и постлаша Саулови на горнице, и спа.
और जब वह ऊँचे मक़ाम से उतर कर शहर में आए तो उसने साऊल से उस के घर की छत पर बातें कीं
26 И бысть егда приближашеся утро, и воззва Самуил Саула на горнице, и рече: востани, и отпущу тя. И воста Саул, и изыде сам и Самуил вон.
और वह सवेरे उठे, और ऐसा हुआ, कि जब दिन चढ़ने लगा, तो समुएल ने साऊल को फिर घर की छत पर बुलाकर उससे कहा, उठ कि मैं तुझे रुख़्सत करूँ।” इस लिए साऊल उठा, और वह और समुएल दोनों बाहर निकल गए।
27 Имже исходящым в часть града, и рече Самуил к Саулу: рцы юноши, да предидет пред нами: а ты стани якоже днесь, и слышан сотворю тебе глаголгол Божий.
और शहर के सिरे के उतार पर चलते चलते समुएल ने साऊल से कहा कि अपने नौकर को हुक्म कर कि वह हम से आगे बढ़े, इसलिए वह आगे बढ़, गया, लेकिन तू अभी ठहरा रह ताकि मैं तुझे ख़ुदा की बात सुनाऊँ।