< Књига пророка Исаије 66 >

1 Овако вели Господ: Небо је престо мој и земља подножје ногама мојим: где је дом који бисте ми сазидали, и где је место за моје почивање?
याहवेह यों कहते हैं: “स्वर्ग मेरा सिंहासन है, तथा पृथ्वी मेरे चरणों की चौकी है. तुम मेरे लिये कैसा भवन बनाओगे? कहां है वह जगह जहां मैं आराम कर सकूंगा?
2 Јер је све то рука моја створила, то је постало све, вели Господ. Али на кога ћу погледати? На невољног и на оног ко је скрушеног духа и ко дрхће од моје речи.
क्योंकि ये सब मेरे ही हाथों से बने, और ये सब मेरे ही हैं.” यह याहवेह का वचन है. “परंतु मैं उसी का ध्यान रखूंगा: जो व्यक्ति दीन और दुःखी हो, तथा जो मेरे आदेशों का पालन सच्चाई से करेगा.
3 Ко коље вола, то је као да убије човека; ко коље овцу, то је као да закоље пса; ко приноси дар, то је као да принесе крв свињску; ко кади кадом, то је као да благослови идола. То они изабраше на путевима својим, и души се њиховој миле гадови њихови.
जो बैल की बलि करता है वह उस व्यक्ति के समान है जो किसी मनुष्य को मार डालता है, और जो मेमने की बलि चढ़ाता है वह उस व्यक्ति के समान है जो किसी कुत्ते की गर्दन काटता है; जो अन्‍नबलि चढ़ाता है वह उस व्यक्ति के समान है जो सूअर का लहू चढ़ाता है, और जो धूप जलाता है उस व्यक्ति के समान है जो किसी मूर्ति की उपासना करता है. क्योंकि उन्होंने तो अपना अपना मार्ग चुन लिया है, और वे अपने आपको संतुष्ट करते हैं;
4 Изабраћу и ја према неваљалству њиховом, и пустићу на њих чега се боје; јер звах а нико се не одазва, говорих а они не слушаше, него чинише шта је зло преда мном и изабраше шта мени није по вољи.
अतः उनके लिए दंड मैं निर्धारित करके उन्हें वही दंड दूंगा, जो उनके लिए कष्ट से भरा होगा. क्योंकि जब मैंने बुलाया, तब किसी ने उत्तर नहीं दिया, जब मैंने उनसे बात की, तब उन्होंने सुनना न चाहा. उन्होंने वही किया जो मेरी दृष्टि में बुरा है, और उन्होंने वही चुना जो मुझे अच्छा नहीं लगता.”
5 Слушајте реч Господњу, који дрхћете од Његове речи: браћа ваша, која мрзе на вас и изгоне вас имена мог ради, говоре: Нека се покаже слава Господња. И показаће се на вашу радост, а они ће се посрамити.
तुम सभी जो याहवेह के वचन को मानते हो सुनो: “तुम्हारे भाई बंधु जो तुमसे नफरत करते हैं, जो तुम्हें मेरे नाम के कारण अलग कर देते हैं, ‘वे यह कह रहे हैं कि याहवेह की महिमा तो बढ़े, जिससे हम देखें कि कैसा है तुम्हारा आनंद.’ किंतु वे लज्जित किए जाएंगे.
6 Вика иде из града, глас из цркве, глас Господњи који плаћа непријатељима својим.
नगर से हलचल तथा मंदिर से एक आवाज सुनाई दे रही है! यह आवाज याहवेह की है जो अपने शत्रुओं को उनके कामों का बदला दे रहे हैं.
7 Она се породи пре него осети болове, пре него јој дођоше муке, роди детића.
“प्रसववेदना शुरू होने के पहले ही, उसका प्रसव हो गया; पीड़ा शुरू होने के पहले ही, उसे एक पुत्र पैदा हो गया.
8 Ко је икада чуо то? Ко је видео такво шта? Може ли земља родити у један дан? Може ли се народ родити уједанпут? А Сион роди синове своје чим осети болове.
क्या कभी किसी ने ऐसा सुना है? किसकी दृष्टि में कभी ऐसा देखा गया है? क्या यह हो सकता है कि एक ही दिन में एक देश उत्पन्‍न हो जाए? क्या यह संभव है कि एक क्षण में ही राष्ट्र बन जायें? जैसे ही ज़ियोन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई उसने अपने पुत्रों को जन्म दे दिया.
9 Еда ли ја, који отварам материцу, не могу родити? вели Господ. Еда ли ћу ја, који дајем да се рађа, бити без порода, вели Бог твој.
क्या मैं प्रसव बिंदु तक लाकर प्रसव को रोक दूं?” याहवेह यह पूछते हैं! “अथवा क्या मैं जो गर्भ देता हूं, क्या मैं गर्भ को बंद कर दूं?” तुम्हारा परमेश्वर कहते हैं!
10 Радујте се с Јерусалимом и веселите се у њему сви који га љубите; радујте се с њим сви који га жалисте.
“तुम सभी जिन्हें येरूशलेम से प्रेम है, येरूशलेम के साथ खुश होओ, उसके लिए आनंद मनाओ; तुम सभी जो उसके लिए रोते थे, अब खुश हो जाओ.
11 Јер ћете сати сисе од утехе његове, и наситићете се, јешћете и наслађиваћете се у светлости славе његове.
कि तुम उसके सांत्वना देनेवाले स्तनों से स्तनपान कर तृप्‍त हो सको; तुम पियोगे तथा उसकी बहुतायत तुम्हारे आनंद का कारण होगा.”
12 Јер овако вели Господ: Гле, ја ћу као реку довести к њему мир и славу народа као поток бујан, па ћете сати; бићете ношени на рукама и миловани на коленима.
क्योंकि याहवेह यों कहते हैं: “तुम यह देखोगे, कि मैं उसमें शांति नदी के समान, और अन्यजातियों के धन को बाढ़ के समान बहा दूंगा; और तुम उसमें से पियोगे तथा तुम गोद में उठाए जाओगे तुम्हें घुटनों पर बैठाकर पुचकारा जाएगा.
13 Као кад кога мати његова теши тако ћу ја вас тешити, и утешићете се у Јерусалиму.
तुम्हें मेरे द्वारा उसी तरह तसल्ली दी जाएगी, जिस तरह माता तसल्ली देती है; यह तसल्ली येरूशलेम में ही दी जाएगी.”
14 Видећете и обрадоваће се срце ваше и кости ће се ваше помладити као трава, и знаће се рука Господња на слугама Његовим и гнев на непријатељима Његовим.
तुम यह सब देखोगे, तथा तुम्हारा मन आनंद से भर जाएगा और तुम्हारी हड्डियां नई घास के समान हो जाएंगी; याहवेह का हाथ उनके सेवकों पर प्रकट होगा, किंतु वह अपने शत्रुओं से क्रोधित होंगे.
15 Јер, гле, Господ ће доћи с огњем, и кола ће Му бити као вихор, да излије гнев свој у јарости и претњу у пламену огњеном.
याहवेह आग में प्रकट होंगे, तथा उनके रथ आंधी के समान होंगे; उनका क्रोध जलजलाहट के साथ, तथा उनकी डांट अग्नि ज्वाला में प्रकट होगी.
16 Јер ће Господ судити огњем и мачем својим сваком телу, и много ће бити побијених од Господа.
क्योंकि आग के द्वारा ही याहवेह का न्याय निष्पक्ष होगा उनकी तलवार की मार सब प्राणियों पर होगी, याहवेह द्वारा संहार किए गये अनेक होंगे.
17 Који се освештавају и који се очишћавају у вртовима један за другим јавно, који једу месо свињско и ствари гадне и мишеве, сви ће изгинути, вели Господ.
याहवेह ने कहा, “वे जो अपने आपको पवित्र और शुद्ध करते हैं ताकि वे उन बागों में जाएं, और जो छुपकर सूअर या चूहे का मांस तथा घृणित वस्तुएं खाते हैं उन सभी का अंत निश्चित है.
18 А ја знам дела њихова и мисли њихове, и доћи ће време, те ћу сабрати све народе и језике, и доћи ће и видеће славу моју.
“क्योंकि मैं, उनके काम एवं उनके विचार जानता हूं; और मैं सब देशों तथा भाषा बोलने वालों को इकट्ठा करूंगा, वे सभी आएंगे तथा वे मेरी महिमा देखेंगे.
19 И поставићу знак на њих, и послаћу између њих који се спасу к народима у Тарсис, у Фул и у Луд, који натежу лук, у Тувал и у Јаван и на далека острва, која не чуше глас о мени нити видеше славу моју, и јављаће славу моју по народима.
“उनके बीच मैं एक चिन्ह प्रकट करूंगा, तथा उनमें से बचे हुओं को अन्यजातियों के पास भेजूंगा. तरशीश, पूत, लूद, मेशेख, तूबल तथा यावन के देशों में, जिन्होंने न तो मेरा नाम सुना है, न ही उन्होंने मेरे प्रताप को देखा है, वहां वे मेरी महिमा को दिखाएंगे.
20 И сву ће браћу вашу из свих народа довести Господу на дар на коњима и на колима и на носилима и на мазгама и на камилама ка светој гори мојој у Јерусалим, вели Господ, као што приносе синови Израиљеви дар у чистом суду у дом Господњи.
तब वे सब देशों में से तुम्हारे भाई-बन्धु याहवेह के लिए अर्पण समान अश्वों, रथों, पालकियों, खच्चरों एवं ऊंटों को लेकर येरूशलेम में मेरे पवित्र पर्वत पर आएंगे. जिस प्रकार इस्राएल वंश याहवेह के भवन में शुद्ध पात्रों में अन्‍नबलि लेकर आएंगे.” याहवेह की यही वाणी है.
21 И између њих ћу узети свештенике и Левите, вели Господ.
“तब उनमें से मैं कुछ को पुरोहित तथा कुछ को लेवी होने के लिए अलग करूंगा,” यह याहवेह की घोषणा है.
22 Јер као што ће нова небеса и нова земља, што ћу ја начинити, стајати преда мном, вели Господ, тако ће стајати семе ваше и име ваше.
“क्योंकि ठीक जिस प्रकार नया आकाश और नई पृथ्वी जो मैं बनाने पर हूं मेरे सम्मुख बनी रहेगी,” याहवेह की यही वाणी है, “उसी प्रकार तुम्हारा वंश और नाम भी बना रहेगा.
23 И од младине до младине, и од суботе до суботе долазиће свако тело да се поклони преда мном, вели Господ.
यह ऐसा होगा कि एक नये चांद से दूसरे नये चांद के दिन तक और एक विश्राम दिन से दूसरे विश्राम दिन तक सभी लोग मेरे सामने दंडवत करने आएंगे,” यह याहवेह का वचन है.
24 И излазиће и гледаће мртва телеса оних људи који се одметнуше од мене; јер црв њихов неће умрети и огањ њихов неће се угасити, и биће гад сваком телу.
“तब वे बाहर जाएंगे तथा उन व्यक्तियों के शवों को देखेंगे, जिन्होंने मेरे विरुद्ध अत्याचार किया था; क्योंकि उनके कीड़े नहीं मरेंगे और उनकी आग कभी न बुझेगी, वे सभी मनुष्यों के लिए घृणित बन जाएंगे.”

< Књига пророка Исаије 66 >