< 1 Књига Самуилова 23 >

1 Тада јавише Давиду говорећи: Ево Филистеји ударише на Кеилу, и харају гумна.
दावीद को सूचना दी गई, “फिलिस्तीनियों ने काइलाह नगर पर हमला कर दिया है, और वे वहां के खलिहानों को लूट रहे हैं.”
2 И упита Давид Господа говорећи: Хоћу ли ићи и ударити на те Филистеје? А Господ рече Давиду: Иди, и побићеш Филистеје и избавити Кеилу.
तब दावीद ने याहवेह से पूछा, “क्या में जाकर इन फिलिस्तीनियों से युद्ध करूं?” याहवेह ने दावीद को उत्तर दिया, “जाओ, फिलिस्तीनियों का संहार करो, और काइलाह नगर को मुक्त करो.”
3 А Давиду рекоше људи његови: Ево нас је страх овде у Јудиној земљи, а шта ће бити кад пођемо у Кеилу, на логор филистејски?
मगर दावीद के साथियों ने उनसे कहा, “विचार कीजिए, यहां यहूदिया में ही रहते हुए हम पर उनका आतंक छाया हुआ है. काइलाह पहुंचकर हमारी स्थिति क्या होगी, जब हम फिलिस्तीनी सेना के आमने-सामने होंगे!”
4 Зато Давид опет упита Господа, а Господ му одговори и рече: Устани, иди у Кеилу, јер ћу ја предати Филистеје у руке твоје.
तब दावीद ने पुनः याहवेह से पूछा, और उन्हें याहवेह की ओर से यह उत्तर प्राप्‍त हुआ, “जाओ, फिलिस्तीनियों पर हमला करो क्योंकि मैं फिलिस्तीनियों को तुम्हारे अधीन कर दूंगा.”
5 Тада отиде Давид са својим људима у Кеилу, и удари на Филистеје, и отера им стоку, и поби их љуто; тако избави Давид становнике кеилске.
इसलिये दावीद और उनके साथी काइलाह गए और फिलिस्तीनियों से युद्ध किया, उनके पशु उनसे छीनकर उन्हें पूरी तरह हरा दिया. इस प्रकार दावीद ने काइलाह निवासियों को सुरक्षा प्रदान की.
6 А кад Авијатар, син Ахимелехов, побеже к Давиду у Кеилу, донесе са собом оплећак.
(जब अहीमेलेख के पुत्र अबीयाथर भागकर दावीद के पास गए, वह अपने साथ पवित्र परिधान एफ़ोद भी ले गए थे.)
7 Потом јавише Саулу да је Давид дошао у Кеилу; и рече Саул: Дао га је Бог у моје руке, јер се затворио ушавши у град, који има врата и преворнице.
जब शाऊल को सूचित किया गया कि दावीद काइलाह आए हुए हैं, शाऊल ने विचार किया, “अब तो परमेश्वर ने दावीद को मेरे वश में कर दिया है, क्योंकि अब वह ऐसे नगर में जा छिपा है, जो दीवारों से घिरा हुआ है और जिसमें प्रवेश द्वार भी है.”
8 И сазва Саул сав народ на војску да иде на Кеилу и опколи Давида и људе његове.
तब शाऊल ने अपनी संपूर्ण सेना का आह्वान किया, कि वे काइलाह नगर को जाकर दावीद और उनके साथियों को बंदी बना लें.
9 Али Давид дознавши да му Саул зло кује, рече Авијатару свештенику: Узми на се оплећак.
दावीद यह जानते थे कि शाऊल उनके बुरे की युक्ति कर रहे हैं. यह जानकर दावीद ने पुरोहित अबीयाथर से विनती की, “एफ़ोद लेकर यहां आइए!”
10 И рече Давид: Господе Боже Израиљев! Чуо је слуга Твој да се Саул спрема да дође на Кеилу да раскопа град мене ради.
तब दावीद ने यह प्रार्थना की, “याहवेह इस्राएल के परमेश्वर, आपके सेवक को यह निश्चित समाचार मिला है कि शाऊल मेरे कारण संपूर्ण काइलाह नगर को नष्ट करने के लक्ष्य से यहां आने की योजना बना रहे हैं.
11 Хоће ли ме Кеиљани предати у његове руке? Хоће ли доћи Саул као што је чуо слуга Твој? Господе Боже Израиљев! Кажи слузи свом. А Господ одговори: Доћи ће.
मुझे बताइए, क्या, नगर के पुरनिए मुझे उनके हाथों में सौंप देंगे? क्या हमें प्राप्‍त सूचना के अनुसार शाऊल यहां आएंगे? याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर, कृपा करें और अपने सेवक को इस विषय में सूचित करें.” याहवेह ने उत्तर दिया, “शाऊल अवश्य आएगा.”
12 Опет рече Давид: Кеиљани хоће ли предати мене и моје људе у руке Саулове? А Господ одговори: Предаће.
तब दावीद ने उनसे पूछा, “क्या, काइलाह के नगर के पुरनिए मुझे और मेरे साथियों को शाऊल के हाथों में सौंप देंगे?” याहवेह ने उत्तर दिया, “वे तुम्हें उनके हाथों में सौंप देंगे.”
13 Тада се Давид подиже са својим људима, око шест стотина људи, и отидоше из Кеиле, и идоше куда могоше. А кад Саулу јавише да је Давид побегао из Кеиле, тада он не хте ићи.
तब दावीद और उनके साथी, जो संख्या में लगभग छः सौ थे, काइलाह नगर छोड़ चले गए, और वनों में स्थान बदलते हुए घूमते रहे. जब शाऊल को यह सूचना मिली कि दावीद काइलाह नगर छोड़ चुके हैं, उन्होंने अपना अभियान छोड़ दिया.
14 А Давид се бављаше у пустињи по тврдим местима, и намести се на једном брду у пустињи Зифу. А Саул га тражаше једнако, али га Господ не даде у његове руке.
दावीद ने निर्जन प्रदेश के गढ़ों में रहना शुरू कर दिया, जो ज़ीफ़ के पहाड़ी इलाके में थे. दावीद की खोज करते रहना शाऊल का नियम हो गया था, मगर परमेश्वर ने दावीद को उनके हाथों में पड़ने नहीं दिया.
15 И Давид, видећи да је Саул изашао те тражи душу његову, оста у пустињи Зифу, у шуми.
जब दावीद होरशा क्षेत्र में ज़ीफ़ के वनों में छिपे हुए थे, उन्हें यह पता हो गया था कि शाऊल उनके प्राणों की खोज में निकल पड़े हैं.
16 А Јонатан, син Саулов, подиже се и дође к Давиду у шуму, и укрепи му руку у Господу;
शाऊल के पुत्र योनातन होरशा में दावीद से भेंटकरने आए और उन्हें परमेश्वर में मजबूत किया.
17 И рече му: Не бој се, јер те неће стигнути рука цара Саула оца мог; него ћеш царовати над Израиљем, а ја ћу бити други за тобом; и Саул, отац мој, зна то.
उन्होंने दावीद से कहा, “डरना नहीं, मेरे पिता तुम तक पहुंच नहीं सकेंगे. इस्राएल के होनेवाले शासक तुम हो और मैं तुम्हारा सहायक रहूंगा. वस्तुतः मेरे पिता को इस बात की पूरी पता है.”
18 И учинише њих двојица веру пред Господом; и Давид оста у шуми, а Јонатан отиде кући својој.
उन्होंने याहवेह के सामने परस्पर वाचा बांधी. दावीद होरशा में ही रहे, मगर योनातन अपने घर लौट गए.
19 Тада дођоше Зифеји к Саулу у Гавају, и рекоше: Не крије ли се Давид код нас по тврдим местима у шуми на брду Ехели надесно од Гесимона?
कुछ ज़ीफ़ निवासियों ने गिबियाह में शाऊल को यह सूचना दी, “दावीद हमारे क्षेत्र में होरशा के गढ़ों में जेशिमोन के दक्षिण में, हकीलाह की पहाड़ियों में छिपे हुए हैं.
20 Сада дакле по свој жељи душе своје, царе, изађи, а наше ће бити да га предамо у руке цару.
तब महाराज, आप जब चाहें यहां आ जाएं, और अपने हृदय की इच्छा पूरी करें. हम अपनी ओर से दावीद को महाराज के हाथों में सौंपने की पूरी कोशिश करेंगे.”
21 А Саул рече: Господ да вас благослови, што ме пожалисте.
शाऊल ने उत्तर दिया, “आप लोगों ने मुझ पर जो दया दिखाई है, उसके लिए याहवेह आपको आशीष प्रदान करें.
22 Идите сада и дознајте још боље и разберите и промотрите где се сакрио и ко га је онде видео; јер ми кажу да је врло лукав.
जाइए और जाकर इस तथ्य की पुष्टि कर लीजिए: ठीक-ठीक यह ज्ञात कीजिए कि वह कहां छिपा हुआ है और किसने उसे वहां देखा है; क्योंकि मुझे प्राप्‍त सूचना के अनुसार वह बहुत ही चालाक व्यक्ति है.
23 Промотрите и видите сва места где се крије, па опет дођите к мени кад добро дознате, и ја ћу поћи с вама; и ако буде у земљи, тражићу га по свим хиљадама Јудиним.
जाकर उन सारे छिपने योग्य स्थानों को देखो, उन्हें पहचान लो, जहां वह दुबका रहता है, तब लौटकर आओ और मुझे निश्चित सूचना दो. तभी मैं तुम्हारे साथ चलूंगा; यदि वह वास्तव में इसी क्षेत्र में है, तो मैं उसे यहूदिया के कुलों से ढूंढ़ निकालूंगा.”
24 Тада усташе и отидоше у Зиф пре Саула; а Давид и људи његови беху у пустињи Маону у равници надесно од Гесимона.
तब वे शाऊल के पूर्व ज़ीफ़ नगर पहुंच गए. इस समय दावीद और उनके साथी जेशिमोन के दक्षिण के अराबाह में माओन की मरुभूमि में थे.
25 И Саул изађе са својим људима да га тражи; а Давиду јавише, те он сиђе са стене и стаде у пустињи Маону. А Саул кад то чу, отиде за Давидом у пустињу Маон.
शाऊल और उनके साथी दावीद की खोज में निकल पड़े. दावीद को किसी ने इसकी सूचना दे दी, तब दावीद माओन की मरुभूमि में पर्वत की चट्टानों में जा छिपे. शाऊल को इस विषय में भी सूचना दे दी गई. वह दावीद का पीछा करने निकल पड़े.
26 И Саул иђаше једном страном планине, а Давид са својим људима другом страном планине; и Давид хићаше да утече Саулу, јер Саул са својим људима опкољаваше Давида и његове људе да их похвата.
शाऊल और उनके साथी पर्वत की एक ओर चल रहे थे, दावीद और उनके साथी पर्वत की दूसरी ओर. दोनों के मध्य था पर्वत. दावीद की कोशिश थी कि वह शीघ्र, अति शीघ्र, शाऊल के साथियों से दूर निकल जाएं, क्योंकि वे उनके निकट आते जा रहे थे.
27 У том дође гласник Саулу говорећи: Брже ходи; јер Филистеји ударише на земљу.
उसी समय एक संदेशवाहक ने आकर शाऊल को सूचना दी, “कृपया तुरंत लौट आएं! फिलिस्तीनियों ने हमारे देश पर हमला कर दिया है.”
28 Тада се врати Саул не терајући даље Давида, и отиде пред Филистеје. Отуда се прозва оно место Села-Амалекот.
तब शाऊल ने दावीद का पीछा करना छोड़ फिलिस्तीनियों से युद्ध करने चले गए. इस घटना के कारण उस स्थान का नाम ही सेला हम्माहलेकोथ अर्थात् विभाजक चट्टान पड़ गया.
29 А Давид отишавши оданде стаде на тврдим местима енгадским.
दावीद ने वह क्षेत्र छोड़ दिया, और जाकर एन-गेदी के गढ़ों में रहने लगे.

< 1 Књига Самуилова 23 >