< Pesma nad pesmama 8 >

1 O da bi mi brat bio, da bi sao sise matere moje! našavši te na polju poljubila bih te, i ne bih bila prijekorna.
भला होता कि तू मेरे भाई के समान होता, जिसने मेरी माता की छातियों से दूध पिया! तब मैं तुझे बाहर पाकर तेरा चुम्बन लेती, और कोई मेरी निन्दा न करता।
2 Povela bih te i dovela bih te u kuæu matere svoje; ti bi me uèio, a ja bih te pojila vinom mirisavijem, sokom od šipaka.
मैं तुझको अपनी माता के घर ले चलती, और वह मुझ को सिखाती, और मैं तुझे मसाला मिला हुआ दाखमधु, और अपने अनारों का रस पिलाती।
3 Lijeva je ruka njegova meni pod glavom a desnom me grli.
काश, उसका बायाँ हाथ मेरे सिर के नीचे होता, और अपने दाहिने हाथ से वह मेरा आलिंगन करता!
4 Zaklinjem vas, kæeri Jerusalimske, ne budite ljubavi moje, ne budite je, dokle joj ne bude volja.
हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं तुम को शपथ धराती हूँ, कि तुम मेरे प्रेमी को न जगाना जब तक वह स्वयं न उठना चाहे। सहेलियाँ
5 Ko je ona što ide gore iz pustinje naslanjajuæi se na dragoga svoga? Pod jabukom probudih te, gdje te rodi mati tvoja, gdje te rodi roditeljka tvoja.
यह कौन है जो अपने प्रेमी पर टेक लगाए हुए जंगल से चली आती है? वधू सेब के पेड़ के नीचे मैंने तुझे जगाया। वहाँ तेरी माता ने तुझे जन्म दिया वहाँ तेरी माता को पीड़ाएँ उठी।
6 Metni me kao peèat na srce svoje, kao peèat na mišicu svoju. Jer je ljubav jaka kao smrt, i ljubavna sumnja tvrda kao grob; žar je njezin kao žar ognjen, plamen Božji. (Sheol h7585)
मुझे नगीने के समान अपने हृदय पर लगा रख, और ताबीज़ की समान अपनी बाँह पर रख; क्योंकि प्रेम मृत्यु के तुल्य सामर्थी है, और ईर्ष्या कब्र के समान निर्दयी है। उसकी ज्वाला अग्नि की दमक है वरन् परमेश्वर ही की ज्वाला है। (Sheol h7585)
7 Mnoga voda ne može ugasiti ljubavi, niti je rijeke potopiti. Da ko daje sve imanje doma svojega za tu ljubav, osramotio bi se.
पानी की बाढ़ से भी प्रेम नहीं बुझ सकता, और न महानदों से डूब सकता है। यदि कोई अपने घर की सारी सम्पत्ति प्रेम के बदले दे दे तो भी वह अत्यन्त तुच्छ ठहरेगी। वधू का भाई
8 Imamo sestru malenu, koja još nema dojaka. Šta æemo èiniti sa sestrom svojom kad bude rijeè o njoj?
हमारी एक छोटी बहन है, जिसकी छातियाँ अभी नहीं उभरीं। जिस दिन हमारी बहन के ब्याह की बात लगे, उस दिन हम उसके लिये क्या करें?
9 Ako je zid, sagradiæemo na njemu dvor od srebra; ako li vrata, utvrdiæemo ih daskama kedrovijem.
यदि वह शहरपनाह होती तो हम उस पर चाँदी का कंगूरा बनाते; और यदि वह फाटक का किवाड़ होती, तो हम उस पर देवदार की लकड़ी के पटरे लगाते। वधू
10 Ja sam zid i dojke su moje kao kule. Tada postah u oèima njegovijem kao ona koja naðe mir.
१०मैं शहरपनाह थी और मेरी छातियाँ उसके गुम्मट; तब मैं अपने प्रेमी की दृष्टि में शान्ति लानेवाले के समान थी। वर
11 Vinograd imaše Solomun u Valamonu; dade vinograd èuvarima da svaki donosi za rod njegov po tisuæu srebrnika.
११बाल्हामोन में सुलैमान की एक दाख की बारी थी; उसने वह दाख की बारी रखवालों को सौंप दी; हर एक रखवाले को उसके फलों के लिये चाँदी के हजार-हजार टुकड़े देने थे।
12 Moj vinograd koji ja imam, preda mnom je. Neka tebi, Solomune, tisuæa, i dvije stotine onima koji èuvaju rod njegov.
१२मेरी निज दाख की बारी मेरे ही लिये है; हे सुलैमान, हजार तुझी को और फल के रखवालों को दो सौ मिलें।
13 Koja nastavaš u vrtovima! drugovi slušaju glas tvoj, daj mi da ga èujem.
१३तू जो बारियों में रहती है, मेरे मित्र तेरा बोल सुनना चाहते हैं; उसे मुझे भी सुनने दे। वधू
14 Brže, dragi moj! i budi kao srna ili kao jelenèe na gorama mirisnijem.
१४हे मेरे प्रेमी, शीघ्रता कर, और सुगन्ध-द्रव्यों के पहाड़ों पर चिकारे या जवान हिरन के समान बन जा।

< Pesma nad pesmama 8 >