< Pesma nad pesmama 2 >

1 Ja sam ruža Saronska, ljiljan u dolu.
मैं शारोन का गुलाब हूं, घाटियों की कुमुदिनी.
2 Što je ljiljan meðu trnjem, to je draga moja meðu djevojkama.
कन्याओं के बीच मेरी प्रिया कांटों के बीच कुमुदिनी के समान है.
3 Što je jabuka meðu drvetima šumskim, to je dragi moj meðu momcima; željeh hlada njezina, i sjedoh, i rod je njezin sladak grlu mojemu.
मेरा प्रियतम जवानों के बीच वैसा ही लगता है, जैसा जंगली पेड़ों के बीच एक सेब का पेड़. उसकी छाया में मेरा बैठना सुखद अनुभव था, मीठा था उसके फल का स्वाद.
4 Uvede me u kuæu gdje je gozba a zastava mu je ljubav k meni.
वह मुझे अपने महाभोज के कमरे में ले आया, तथा प्रेम ही मुझ पर उसका झंडा है.
5 Potkrijepite me žbanovima, pridržite me jabukama, jer sam bolna od ljubavi.
अंगूर की टिकियों से मुझमें बल भर दो, सेब खिलाकर मुझमें नई ताज़गी भर दो, क्योंकि मुझे प्रेम रोग हो गया है.
6 Lijeva je ruka njegova meni pod glavom, a desnom me grli.
उसका बायां हाथ मेरे सिर के नीचे हो, तथा दाएं हाथ से वह मेरा आलिंगन करे.
7 Zaklinjem vas, kæeri Jerusalimske, srnama i košutama poljskim, ne budite ljubavi moje, ne budite je, dok joj ne bude volja.
येरूशलेम की कन्याओ, तुम्हें मैदान के हिरणों तथा हिरणियों की शपथ, मुझको वचन दो, जब तक सही समय न आए, मेरे प्रेम को न जगाना.
8 Glas dragoga mojega; evo ga, ide skaèuæi preko gora, poskakujuæi preko humova.
सुनो-सुनो! मेरा प्रियतम आ रहा है, पर्वतों को पार कर, पहाड़ियों पर उछलते हुए.
9 Dragi je moj kao srna ili kao jelenèe; evo ga, stoji iza našega zida, gleda kroz prozor, viri kroz rešetku.
मेरा प्रियतम एक चिंकारे अथवा एक हिरण के समान है. वह देखो, वह हमारी दीवार के पीछे ही खड़ा है, वह खिड़कियों में से देख रहा है, वह जाली में से झांक रहा है.
10 Progovori dragi moj i reèe mi: ustani, draga moja, ljepotice moja, i hodi.
इसके उत्तर में मेरे प्रियतम ने मुझसे कहा, “उठो, मेरी प्रियतमा, मेरी सुंदरी, मेरे साथ चलो.
11 Jer gle, zima proðe, minuše daždi, otidoše.
क्योंकि देख लो! जाड़ा जा रहा है; वर्षा ऋतु भी हो चुकी है.
12 Cvijeæe se vidi po zemlji, doðe vrijeme pjevanju, i glas grlièin èuje se u našoj zemlji.
देश में फूल खिल चुके हैं; गुनगुनाने का समय आ चुका है, हमारे देश में कबूतरों का गीत सुनाई देने लगा है.
13 Smokva je pustila zametke svoje, i loza vinova ucvala miriše. Ustani, draga moja, ljepotice moja, i hodi.
अंजीर के पेड़ में अंजीर पक चुके हैं; लताओं पर खिले फूल सुगंध फैला रहे हैं. उठो, मेरी प्रियतमा; मेरी सुंदरी, मेरे साथ चलो.”
14 Golubice moja u rasjelinama kamenijem, u zaklonu vrletnom! daj da vidim lice tvoje, daj da èujem glas tvoj; jer je glas tvoj sladak i lice tvoje krasno.
चट्टान की दरारों में, चढ़ाई के रास्ते के गुप्‍त स्थानों में बैठी मेरी कबूतरी, मैं तुम्हारा मुख देखना चाहता हूं, मैं तुम्हारी आवाज सुनना चाहता हूं; क्योंकि मीठी है तुम्हारी आवाज, सुंदर है तुम्हारा मुखमंडल.
15 Pohvatajte nam lisice, male lisice, što kvare vinograde, jer naši vinogradi cvatu.
हमारे लिए उन लोमड़ियों को पकड़ लो, उन छोटी लोमड़ियों को, जो हमारे अंगूर के बगीचों को नष्ट कर रही हैं, जब हमारे अंगूर के बगीचों में फूल खिल रहे हैं.
16 Moj je dragi moj, i ja sam njegova, on pase meðu ljiljanima.
मेरा प्रियतम सिर्फ मेरा ही है और मैं उसकी; वह अपनी भेड़-बकरियों को सोसन के फूलों के बीच में चरा रहा है.
17 Dok zahladi dan i sjenke otidu, vrati se, budi kao srna, dragi moj, ili kao jelenèe po gorama razdijeljenijem.
शाम के आने तक जब छाया मिटने लगती है, मेरे प्रिय, बतेर पहाड़ों पर के हिरण के समान, हां, हिरण के बच्‍चे के समान लौट आओ.

< Pesma nad pesmama 2 >