< Psalmi 147 >
1 Hvalite Gospoda, jer je slatko pjevati Boga našega, jer blagome prilikuje hvala.
याहवेह का स्तवन करो. शोभनीय है हमारे परमेश्वर का गुणगान करना, क्योंकि यह सुखद है और स्तवन गान एक धर्ममय कार्य है!
2 Gospod zida Jerusalim, sabira rasijane sinove Izrailjeve;
येरूशलेम के निर्माता याहवेह हैं; वह इस्राएल में से ठुकराए हुओं को एकत्र करते हैं.
3 Iscjeljuje one koji su skrušena srca, i lijeèi tuge njihove;
जिनके हृदय भग्न हैं, वह उन्हें चंगा करते हैं, वह उनके घावों पर पट्टी बांधते हैं.
4 Izbraja mnoštvo zvijezda, i sve ih zove imenom.
उन्होंने ही तारों की संख्या निर्धारित की है; उन्होंने ही हर एक को नाम दिया है.
5 Velik je Gospod naš i velika je krjepost njegova, i razumu njegovu nema mjere.
पराक्रमी हैं हमारे प्रभु और अपार है उनका सामर्थ्य; बड़ी है उनकी समझ.
6 Prihvata smjerne Gospod, a bezbožne ponižava do zemlje.
याहवेह विनम्रों को ऊंचा उठाते तथा दुर्जनों को धूल में मिला देते हैं.
7 Redom pjevajte Gospodu hvalu, udarajte Bogu našemu u gusle.
धन्यवाद के साथ याहवेह का स्तवन गान करो; किन्नोर की संगत पर परमेश्वर की वंदना करो.
8 On zastire nebo oblacima, sprema zemlji dažd, èini te raste na gorama trava;
वही आकाश को बादलों से ढांक देते हैं; वह पृथ्वी के लिए वर्षा की तैयारी करते और पहाड़ियों पर घास उपजाते हैं.
9 Daje stoci piæu njezinu, i vraniæima, koji vièu k njemu.
वही पशुओं के लिए आहार नियोजन तथा चिल्लाते हुए कौवे के बच्चों के लिए भोजन का प्रबंध करते हैं.
10 Ne mari za silu konjsku, niti su mu mili kraci èovjeèiji.
घोड़े के बल में उन्हें कोई रुचि नहीं है, और न ही किसी मनुष्य के शक्तिशाली पैरों में.
11 Mili su Gospodu oni koji ga se boje, koji se uzdaju u milost njegovu.
याहवेह को प्रसन्न करते हैं वे, जिनमें उनके प्रति श्रद्धा है, जिन्होंने उनके करुणा-प्रेम को अपनी आशा का आधार बनाया है.
12 Slavi, Jerusalime, Gospoda; hvali Boga svojega, Sione!
येरूशलेम, याहवेह की महिमा करो; ज़ियोन, अपने परमेश्वर की वंदना करो.
13 Jer on utvrðuje prijevornice vrata tvojih, blagosilja sinove tvoje u tebi.
क्योंकि याहवेह ने तुम्हारे द्वार के खंभों को सुदृढ़ बना दिया है; उन्होंने नगर के भीतर तुम्हारी संतान पर कृपादृष्टि की है.
14 Ograðuje meðe tvoje mirom, nasiæava te jedre pšenice.
तुम्हारी सीमाओं के भीतर वह शांति की स्थापना करते तथा तुमको सर्वोत्तम गेहूं से तृप्त करते हैं.
15 Šalje govor svoj na zemlju, brzo teèe rijeè njegova.
वह अपना आदेश पृथ्वी के लिए भेजा करते हैं; और उनका वचन अति गति से प्रसारित होता है.
16 Daje snijeg kao vunu, sipa inje kao pepeo.
वह हिमवृष्टि करते हैं, जो ऊन समान दिखता है; जब पाला पड़ता है, वह बिखरे हुए भस्म समान लगता है.
17 Baca grad svoj kao zalogaje, pred mrazom njegovijem ko æe ostati?
जब वह ओले के छोटे-छोटे टुकड़े से वृष्टि करते हैं, तो किसमें उस शीत को सहने की क्षमता है?
18 Pošlje rijeè svoju, i sve se raskravi; dune duhom svojim, i poteku vode.
वह अपना आदेश भेजकर उसे पिघला देते हैं; वह हवा और जल में प्रवाह उत्पन्न करते हैं.
19 On je javio rijeè svoju Jakovu, naredbe i sudove svoje Izrailju.
उन्होंने याकोब के लिए अपना संदेश तथा इस्राएल के लिए अपने अधिनियम तथा व्यवस्था स्पष्ट कर दिए.
20 Ovo nije uèinio nijednome drugom narodu, i sudova njegovijeh oni ne znaju. Aliluja!
ऐसा उन्होंने किसी भी अन्य राष्ट्र के लिए नहीं किया; वे उनकी व्यवस्था से अनजान हैं. याहवेह का स्तवन हो.